Doomreader

मानसरोवर 2 की पंक्तियाँ

मानसरोवर 2 (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

52 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

खतरे मे आदमी का दिल कमजोर हो जाता है और वह ऐसी बातो पर विश्वास कर लेता है, जिन पर शायद होश-हवास मे न करता !

२ खुदाई फौजदारयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पजावियो के भेष मे धुस्से और अलवान बेचते फिरते हैं। इन दोनो के साथ दो बहँगीवाले भी है। दो आदमी बलूचियों के भेष मे छूरियाँ और ताले वेचते हैं। कहां तक गिनाऊँ हुजूर । हमारे थाने मे तो हर एक का हुलिया रखा हुआ है।

खतरे मे आदमी का दिल कमजोर हो जाता है और वह ऐसी बातो पर विश्वास कर लेता है, जिन पर शायद होश-हवास मे न करता !

जब किसी दवा से रोगी को लाभ नहीं होता, तो हम दुआ, तावीज, ओझो और सयानो की शरण लेते है, और यहाँ तो सन्देह करने का कोई कारण ही न था । सम्भव है, दारोगाजी का कुछ स्वार्थ हो , मगर सेठजी इसके लिए तैयार …

आज दस साल से जब्त कर रहा हूँ। अपने इस नन्हें-से हृदय में अग्नि का दहकता हुआ कुण्ड छिपाये बैठा हूँ।

८ विद्रोहीयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आज दस साल से जब्त कर रहा हूँ। अपने इस नन्हें-से हृदय में अग्नि का दहकता हुआ कुण्ड छिपाये बैठा हूँ।

संसार मे कहीं शांति होगी, कहीं सैर-तमाशे होंगे, कहीं मनोरजन की वस्तुएं होंगी , मेरे लिए तो अब यही अग्निराशि है, और कुछ नहीं। जीवन को सारी अभिलाषाएँ इसी में जलकर राख हो गई । जिससे अपनी मनोव्यथा कहूँ ?

उस सभ्यता को दूर से ही सलाम है, जो विनोद और विलास के सामने किसी बंधन को स्वीकार नहीं करती।

९ उन्मादयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तुम्हें भी था और मुझे भी। मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और अब तुम्हारा मुझ पर कोई एहसान नहीं रहा। मेरे पास जो कुछ है, वह तुम्हारा है, वह सब मैं छोड़े जाता हूँ। मैं तो निमित्त मात्र था, स्वामिनी तुम थीं।

उस सभ्यता को दूर से ही सलाम है, जो विनोद और विलास के सामने किसी बंधन को स्वीकार नहीं करती।

उसने खुद जाकर दोनो पत्रों की रजिस्टरी कराई और बिना उत्तर का इंतजार किये वहाँ से चलने को तैयार हो गया।

मेरे लिए तो इनका बीमार रहना इनके स्वस्थ रहने से कहीं अच्छा है। तब वह अपनी आत्मा को भूल गये थे, अब उसे पा गये।

९ उन्मादयहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जेनी ने तिरस्कार करके कहा-क्यों ? क्या आप इन्हें हमेशा बीमार रखना चाहती हैं ? वागीश्वरी ने बेपरवाई से जवाब दिया-

मेरे लिए तो इनका बीमार रहना इनके स्वस्थ रहने से कहीं अच्छा है। तब वह अपनी आत्मा को भूल गये थे, अब उसे पा गये।

फिर उसने निर्दय कटाक्ष करके कहा- मेरे विचार मे तो वह तब बीमार थे, अब स्वस्थ हैं।

धर्म का अनुराग एक दुर्बल वस्तु है , किन्तु जब उसका वेग होता है, तो हृदय के रोके नहीं रुकता।

१० न्याययहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कलंक समझते थे । माया और धर्म की दुविधा में पड़ी हुई जैनब कुढती रहती थी।

धर्म का अनुराग एक दुर्बल वस्तु है , किन्तु जब उसका वेग होता है, तो हृदय के रोके नहीं रुकता।

दोपहर का समय था, धूप इतनी तेज थी कि उसकी ओर ताकते आँखो से चिनगारियां निकलती थीं। हज़रत मुहम्मद चिन्ता मे डूबे हुए बैठे थे । निराशा चारों और अन्धकार के रूप मे दिखाई देती थी । खुदैजा भी सिर झुकाये पास ही बैठो हुई …

सदगुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा। कदाचित् सीधापन संसार के लिए उप- युक्त नहीं है।

१२ दो बैलों की कथायहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है।

सदगुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा। कदाचित् सीधापन संसार के लिए उप- युक्त नहीं है।

देखिए न भारतवासियों की अफ्रीका मे क्यों दुर्दशा हो रही है ? क्यो अमेरिका मे उन्हे घुसने नहीं दिया जाता ?

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. १ कुसुम‌
  2. २ खुदाई फौजदार
  3. ३ वेश्या
  4. ४ चमत्कार
  5. ५ मोटर के छींटे
  6. ६ कैदी
  7. ८ विद्रोही
  8. ९ उन्माद
  9. १० न्याय
  10. ११ कुत्सा
  11. १२ दो बैलों की कथा
  12. १३ रियासत का दीवान
  13. १७ बालक
  14. १९ डामुल का कैदी
  15. २१ गृह-नीति
  16. २३ लॉटरी
  17. २५ नया विवाह
  18. २६ शूद्रा

१ कुसुम‌

उपासक का काम तो पूजा करना है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… आप हैं। मुझे अपने चरणों से न हटाइए, मुझे ठुकराइए नहीं । मैं सेवा और प्रेम के फूल लिये, कर्तव्य और व्रत की भेंट अञ्चल में सजाये आपकी सेवा मे आई हूँ। मुझे इस भेंट को, इन फूलों को अपने चरणों पर रखने दीजिए ।

उपासक का काम तो पूजा करना है।

देवता उसकी पूजा स्वीकार करता है। या नहीं, यह सोचना उसका धर्म नहीं ।

२ खुदाई फौजदार

हम चोर नहीं हैं, हम वीर हैं और हमारा विश्वास बाहुबल में है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… चेष्टा करना ही व्यर्थ है। आज शाम तक अगर रुपये न आ गये, तो रात को तुम्हारे ऊपर धावा होगा। अपनी हिमायत के लिए जिसे बुलाना चाहो, बुला लो। जितने आदमी और हथियार जमा करना चाहो, जमा कर लो। हम ललकारकर आयेंगे और दिन-दहाड़े आयेंगे।

हम चोर नहीं हैं, हम वीर हैं और हमारा विश्वास बाहुबल में है।

हम जानते हैं कि लक्ष्मी उसी के गले में जयमाल डालती है, जो धनुष को तोड़ सकता है, मछली को वेध सकता है। आदि...

खतरे मे आदमी का दिल कमजोर हो जाता है और वह ऐसी बातो पर विश्वास कर लेता है, जिन पर शायद होश-हवास मे न करता !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पजावियो के भेष मे धुस्से और अलवान बेचते फिरते हैं। इन दोनो के साथ दो बहँगीवाले भी है। दो आदमी बलूचियों के भेष मे छूरियाँ और ताले वेचते हैं। कहां तक गिनाऊँ हुजूर । हमारे थाने मे तो हर एक का हुलिया रखा हुआ है।

खतरे मे आदमी का दिल कमजोर हो जाता है और वह ऐसी बातो पर विश्वास कर लेता है, जिन पर शायद होश-हवास मे न करता !

जब किसी दवा से रोगी को लाभ नहीं होता, तो हम दुआ, तावीज, ओझो और सयानो की शरण लेते है, और यहाँ तो सन्देह करने का कोई कारण ही न था । सम्भव है, दारोगाजी का कुछ स्वार्थ हो , मगर सेठजी इसके लिए तैयार …

मौत आ जाती है, तभी छुट्टी मिलती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'जजाल तो है ही , मगर भगवान् की ऐसी माया है कि आदमी सब कुछ समझ कर भी इसमें फँस जाता है और सारी उन्न फंसा रहता है।

मौत आ जाती है, तभी छुट्टी मिलती है।

बस, यही अभिलाषा है कि कुछ यादगार छोड़ जाऊँ ।'

३ वेश्या

जहां प्रेम है, वहां किसी तरह का भेद नहीं रह सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… की लालसा अब नहीं रही । पहले जाकर अपना उद्धार करो। अबसे खवरदार, कभी भूलकर भी यहाँ न आना, नहीं पछताओगे। तुम-जैसे रँगे हुए पतितो का नहीं करते । उद्धार वही कर सकते हैं जो उद्धार के अभिमान को हृदय मे आने ही नहीं देते।

जहां प्रेम है, वहां किसी तरह का भेद नहीं रह सकता।

यह कहने के साथ हो वह उठकर बराबरवाले दूसरे कमरे में चली गई और अन्दर से द्वार बन्द कर लिया । दयाकृष्ण कुछ देर वहाँ मर्माहत-सा रहा, फिर धीरे-धीरे नीचे उतर गया, मानो देह में प्राण न हो।

४ चमत्कार

आदमी की नीयत भी तो हमेशा एक-सी नहीं रहती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

चम्पा ने विरक्त मन से कहा--

आदमी की नीयत भी तो हमेशा एक-सी नहीं रहती।

प्रकाश ठक-से रह गया। उसने चम्स को चुभतो हुई आंखों से देखा , पर चम्पा ने मुंह फेर लिया था। वह उसके भावों के विषय मे कुछ निश्चय न कर सका , लेकिन ऐसी खुशखबरी सुनकर भी चम्पा का उदासीन रहना उसे विकल करने लगा। …

मन का विकार उस वक्त मालूम होता है, जब कोई उसे हमारे सामने खोलकर रख देता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

प्रकाश भोजन करके लेटा, तो उसकी आत्मा उसे धिक्कार रही थी। दुखते हुए फोड़े में कितना मवाद भरा हुआ है, यह उस वक्त मालूम होता है, जब नश्तर लगाया जाता है।

मन का विकार उस वक्त मालूम होता है, जब कोई उसे हमारे सामने खोलकर रख देता है।

किसी सामाजिक या राजनीतिक अन्याय का व्यंग्यचित्र देखकर क्यों हमारे मन को चोट लगती है , इसी लिए कि वह चित्र हमारी पशुता को खोल- कर हमारे सामने रख देता है। वह जो मन सागर में विखरा हुआ पड़ा था, जैसे केंद्रीभूत तहोकर व्हदाकार हो …

५ मोटर के छींटे

उनका महीने भर का नाश्ता मेरा एक दिन का जलपान है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दबा, हाथ में मोटा-सा शत्रु-मस्तक-भजन ले एक जजमान के घर चला । विवाह की साइत विचारनी थी। कम-से-कम एक कलदार का डौल था। जलपान ऊपर से । और मेरा जलपान मामूली जलपान नहीं है। वाबुओ को तो मुझे निमन्त्रित करने की हिम्मत ही नहीं पड़ती।

उनका महीने भर का नाश्ता मेरा एक दिन का जलपान है।

इस विषय मे तो हम अपने सेठों-साहूकारों के कायल हैं। ऐसा खिलाते हैं, ऐसा खिलाते हैं, और इतने खुले मन से कि चोला आनन्दित हो उठता है। जजमान का दिल देखकर ही मै उसका निमन्त्रण स्वीकार करता हूँ। खिलाते समय किसीने रोनी सूरत बनाई और …

गाड़ी पर बैठते ही सब अपने को नवाब का नाती समझने लगते हैं ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दूसरा दर्शक बोला-अभी जो चाहे कह दें, लेकिन ज्योंही गाड़ी पर बैठे, फिर वही हरकत शुरू कर देंगे।

गाड़ी पर बैठते ही सब अपने को नवाब का नाती समझने लगते हैं ?

दूसरे महाशय बोले- इससे कहिए थूककर चाटे।

६ कैदी

विश्वास प्रेम की पहली सीढी है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आइवन ने उसे कर-पाश मे लेकर कहा-~~-यह असम्भव है हेलेन,

विश्वास प्रेम की पहली सीढी है।

अन्तिम शब्द कहते उसकी आंखें झुक गई । इन शब्दों में उदारता का जो आदर्श था, वह उस पर पूरा उतरेगा या नहीं, वह यही सोचने लगा।

मनुष्य को कभी-कभी कितने ही अप्रिय कर्तव्यों का पालन करना पड़ता है आइवन !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हेलेन मुसकिराई। उस मुस्कान में करुणा भरी हुई थी--

मनुष्य को कभी-कभी कितने ही अप्रिय कर्तव्यों का पालन करना पड़ता है आइवन !

आज मैं सुधा से विष का काम लेने जा रही हूँ, अलंकार का ऐसा दुरुपयोग तुमने कहीं और देखा है ?

८ विद्रोही

आज दस साल से जब्त कर रहा हूँ। अपने इस नन्हें-से हृदय में अग्नि का दहकता हुआ कुण्ड छिपाये बैठा हूँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

आज दस साल से जब्त कर रहा हूँ। अपने इस नन्हें-से हृदय में अग्नि का दहकता हुआ कुण्ड छिपाये बैठा हूँ।

संसार मे कहीं शांति होगी, कहीं सैर-तमाशे होंगे, कहीं मनोरजन की वस्तुएं होंगी , मेरे लिए तो अब यही अग्निराशि है, और कुछ नहीं। जीवन को सारी अभिलाषाएँ इसी में जलकर राख हो गई । जिससे अपनी मनोव्यथा कहूँ ?

जिसके भाग्य मे रुदन--अनन्त रुदन हो, उसका मर जाना ही अच्छा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

फायदा ही क्या ।

जिसके भाग्य मे रुदन--अनन्त रुदन हो, उसका मर जाना ही अच्छा।

मैंने पहली बार तारा को उस वक्त देखा, जब मेरी उम्र दस साल की थी। मेरे पिता आगरे के एक अच्छे डाक्टर थे। लखनऊ में मेरे एक चचा रहते थे। उन्होंने वकालत में काफी धन कमाया था। में उन दिनों चचा ही के साथ रहता …

वह कली अव खिलकर फूल हो गई है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

तारा प्रसन्न है। तोन-चार साल हुए, एक बार में उसके घर गया था। उसके स्वामी ने बहुत आग्रह करके बुलाया था। बहुत कसमे दिलाई । मजबूर होकर गया ।

वह कली अव खिलकर फूल हो गई है।

तारा मेरे सामने आई। उसका पति भी बैठा हुआ था। मैं उसकी तरफ ताक न सका । उसने मेरे पैर खींच लिये। मेरे मुंँह से एक शब्द भी न निकला । अगर तारा दुखी होती, कष्ट में होती, फटे हालो होती, तो मैं उस पर …

९ उन्माद

उस सभ्यता को दूर से ही सलाम है, जो विनोद और विलास के सामने किसी बंधन को स्वीकार नहीं करती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… तुम्हें भी था और मुझे भी। मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, और अब तुम्हारा मुझ पर कोई एहसान नहीं रहा। मेरे पास जो कुछ है, वह तुम्हारा है, वह सब मैं छोड़े जाता हूँ। मैं तो निमित्त मात्र था, स्वामिनी तुम थीं।

उस सभ्यता को दूर से ही सलाम है, जो विनोद और विलास के सामने किसी बंधन को स्वीकार नहीं करती।

उसने खुद जाकर दोनो पत्रों की रजिस्टरी कराई और बिना उत्तर का इंतजार किये वहाँ से चलने को तैयार हो गया।

मेरे लिए तो इनका बीमार रहना इनके स्वस्थ रहने से कहीं अच्छा है। तब वह अपनी आत्मा को भूल गये थे, अब उसे पा गये।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जेनी ने तिरस्कार करके कहा-क्यों ? क्या आप इन्हें हमेशा बीमार रखना चाहती हैं ? वागीश्वरी ने बेपरवाई से जवाब दिया-

मेरे लिए तो इनका बीमार रहना इनके स्वस्थ रहने से कहीं अच्छा है। तब वह अपनी आत्मा को भूल गये थे, अब उसे पा गये।

फिर उसने निर्दय कटाक्ष करके कहा- मेरे विचार मे तो वह तब बीमार थे, अब स्वस्थ हैं।

१० न्याय

धर्म का अनुराग एक दुर्बल वस्तु है , किन्तु जब उसका वेग होता है, तो हृदय के रोके नहीं रुकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कलंक समझते थे । माया और धर्म की दुविधा में पड़ी हुई जैनब कुढती रहती थी।

धर्म का अनुराग एक दुर्बल वस्तु है , किन्तु जब उसका वेग होता है, तो हृदय के रोके नहीं रुकता।

दोपहर का समय था, धूप इतनी तेज थी कि उसकी ओर ताकते आँखो से चिनगारियां निकलती थीं। हज़रत मुहम्मद चिन्ता मे डूबे हुए बैठे थे । निराशा चारों और अन्धकार के रूप मे दिखाई देती थी । खुदैजा भी सिर झुकाये पास ही बैठो हुई …

अब्बाजान, लगन को काँटो की परवा नहीं होती ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जैनब-

अब्बाजान, लगन को काँटो की परवा नहीं होती ।

हजरत · ससुराल से नाता टूट जायगा।

मैं जैनब को तलाक देने के पहले जिन्दगी को तलाक दे दूंगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अ० आo-

मैं जैनब को तलाक देने के पहले जिन्दगी को तलाक दे दूंगा।

हजरत को अवुलआस की बातो से इतमीनान हो गया। वह आस की इज्जत करते थे। आस को हरम मे जैनव से मिलने का मौका दिया।

धर्म बार-बार मिलता है, हृदय केवल एक बार ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जैनब रोती हुई उनके पैरो पर गिर पड़ी और बोली-या मेरे आका !

धर्म बार-बार मिलता है, हृदय केवल एक बार ।

मैं आपको हूँ, चाहे यहाँ रहूँ चाहे वहाँ , समाज मुझे आपकी सेवा में रहने देगा?

मैं न्याय को प्रेम-कलकिन नहीं कर सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हजरत --- नहीं जैनब, न्याय के पद पर बैठनेवाले आदमी को पक्षपात और द्वेष से मुक्त होना चाहिए। यद्यपि यह नीति मैंने ही बनाई है, तो भी अब उसका स्वामी नहीं, दास हूँ। मुझे अबुलआस से प्रेम है।

मैं न्याय को प्रेम-कलकिन नहीं कर सकता।

सहाबी हज़रत की इस नीति-भक्ति पर मुग्ध हो गये। अबुलआस को सव माल- असबाब के साथ मुक्त कर दिया।

न्याय के पद पर बैठनेवाले आदमी को पक्षपात और द्वेष से मुक्त होना चाहिए।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हजरत --- नहीं जैनब,

न्याय के पद पर बैठनेवाले आदमी को पक्षपात और द्वेष से मुक्त होना चाहिए।

यद्यपि यह नीति मैंने ही बनाई है, तो भी अब उसका स्वामी नहीं, दास हूँ। मुझे अबुलआस से प्रेम है। मैं न्याय को प्रेम-कलकिन नहीं कर सकता।

११ कुत्सा

अपने घर में आदमी बादशाह को भी गाली देता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

अपने घर में आदमी बादशाह को भी गाली देता है।

एक दिन मैं अपने दो-तीन मित्रों के साथ बैठा हुआ एक राष्ट्रीय संस्था के व्यक्तियों की आलोचना कर रहा था। हमारे विचार में राष्ट्रीय कार्यकर्ताओं को स्वार्थ और लोभ से ऊपर रहना चाहिए। ऊँचा और पवित्र आदर्श सामने रखकर ही राष्ट्र की सच्ची सेवा की …

विचारक उदार बनने लगे, तो न्याय कौन करे ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… के आचरण ने हमे क्षुब्ध कर दिया था और हम इस समय बैठे अपने दिल का गुबार निकाल रहे थे। सम्भव था, उस परिस्थिति में पड़कर हम और भी गिर जाते , लेकिन उस वक्त तो हम विचारक के स्थान पर बैठे हुए थे और

विचारक उदार बनने लगे, तो न्याय कौन करे ?

विचारक को यह भूल जाने में विलम्ब नहीं होता कि उसमे भी कमजोरियाँ हैं और उसमें और अभियुक्त में केवल इतना ही अन्तर है कि या तो विचारक महाशय उस परिस्थिति में पड़े ही नहीं, या पड़कर भी अपनी चतुराई से बेदाग निकल गये।

मोटर पर हवा खाना कोई अपराध नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'और महाशय 'ख' मोटर पर हवा खाने नहीं जाते ?' '

मोटर पर हवा खाना कोई अपराध नहीं है।

'

१२ दो बैलों की कथा

सदगुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा। कदाचित् सीधापन संसार के लिए उप- युक्त नहीं है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर आदमी उसे बेवकूफ कहता है।

सदगुणों का इतना अनादर कहीं नहीं देखा। कदाचित् सीधापन संसार के लिए उप- युक्त नहीं है।

देखिए न भारतवासियों की अफ्रीका मे क्यों दुर्दशा हो रही है ? क्यो अमेरिका मे उन्हे घुसने नहीं दिया जाता ?

दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हलकी-सी रहती है, जिस पर ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… दूसरे को चाटकर और सूंघ- कर अपना प्रेम प्रकट करते, कभी-कभी दोनों सींग भो मिला लिया करते थे। विग्रह के भाव से नहीं, केवल विनोद के भाव से, आत्मीयता के भाव से जैसे दोस्तो मे घनि- ष्टता होते ही चौल-चप्पा होने लगती है। इसके बिना

दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हलकी-सी रहती है, जिस पर ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता।

जिस वक्त यह दोनों घेल हल या गाड़ी मे जोत दिये जाते और गरदने हिला-हिलाकर चलते, तो हरएक की यही चेसा होती थी कि ज्यादा-से-ज्यादा वोझ मेरे ही गरदन पर रहे। दिन-भर के बाद दोपहर या संध्या को दोनों खुलते, तो एक दूसरे को चाट-चूटकर …

मैं तो अब घर भागता हूँ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

मैं तो अब घर भागता हूँ।

'

हमारी जान को कोई जान ही नहीं समझता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

हमारी जान को कोई जान ही नहीं समझता।

'

इसी लिए कि हम इतने सीधे होते हैं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

'

इसी लिए कि हम इतने सीधे होते हैं।

'

१३ रियासत का दीवान

जैसे विनय का जवाब विनय है, वैसे ही क्रोध का जवाब क्रोध है

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… था, प्रेतलोक का कोई पिशाच है। जयकृष्ण की सारी उद्दण्डता हवा हो गई। रोजा साहब को इस उन्माद की दशा में उसने कभी न देखा था , लेकिन इसके साथ हो उसका आत्म- गौरव इस ललकार का जवाब देने के लिए व्याकुल हो रहा था।

जैसे विनय का जवाब विनय है, वैसे ही क्रोध का जवाब क्रोध है

, जब वह आतङ्क और भय, अदब और लिहाज़ के बन्धनो को तोड़कर निकल पड़ता है।

बिना ठोकरें खाये आदमी की आंखें नहीं खुलतीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मेहता ने पुरजा लाकर सुनीता को दिखाया और खिन्न होकर बोले-इसे न जाने कब समझ आयेगी , लेकिन बहुत अच्छा हुआ। अब लाला को मालूम होगा, दुनिया में किस तरह रहना चाहिए।

बिना ठोकरें खाये आदमी की आंखें नहीं खुलतीं।

मैं ऐसे तमाशे बहुत खेल चुका। अब इस खुराफात के पीछे अपना शेष जीवन नहीं बरबाद करना चाहता-और तुरन्त राजा साहब को सूचना देने चले।

१७ बालक

जहाँ प्रेम नहीं है हजूर, वहाँ कोई स्त्री नहीं रह सकती।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

गंगू ने भावुकता से कहा--

जहाँ प्रेम नहीं है हजूर, वहाँ कोई स्त्री नहीं रह सकती।

स्त्री केवल रोटी-कपड़ा ही नहीं चाहती, कुछ प्रेम भी तो चाहती है। वह लोग समझते होगे कि हमने एक विधवा से विवाह करके उसके ऊपर कोई बहुत बड़ा एहसान किया है। चाहते होंगे कि तन-मन से वह उनकी हो जाय , लेकिन दूसरे को अपना …

दूसरे को अपना बनाने के लिए पहले आप उसका बन जाना पड़ता है हजूर !

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… नहीं रह सकती। स्त्री केवल रोटी-कपड़ा ही नहीं चाहती, कुछ प्रेम भी तो चाहती है। वह लोग समझते होगे कि हमने एक विधवा से विवाह करके उसके ऊपर कोई बहुत बड़ा एहसान किया है। चाहते होंगे कि तन-मन से वह उनकी हो जाय , लेकिन

दूसरे को अपना बनाने के लिए पहले आप उसका बन जाना पड़ता है हजूर !

यह बात है। फिर उसे एक बीमारी भी है। उसे कोई भूत लगा हुआ है। वह कभी-कभी बक-झक करने लगती है और बेहोश हो जाती है ।

मैं और सज्जन ! अपनी सज्जनता का पर्दा आज मेरी आँखों से हटा ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

गंगू बोला-वाबूजी, आप बड़े सज्जन हैं। मैं गोमतो से बार-बार आपका बखान किया करता हूँ। कहता हूँ, चल एक बार उनके दर्शन कर आ , लेकिन मारे लाज के आती हो नहीं।

मैं और सज्जन ! अपनी सज्जनता का पर्दा आज मेरी आँखों से हटा ।

मैंने भक्ति से डूबे हुए स्वर में कहा- नहीं जी, मेरे-जैसे कलुषित मनुष्य के पास वह क्या आयेंगी। चलो, मैं उनके दर्शन करने चलता हूँ। तुम मुझे सज्जन समझते हो ?

१९ डामुल का कैदी

प्रभुता असहिष्णु होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मजूरों पर डण्डे पड़ने लगे। दस-पांच तो गिर पड़े। बाकी अपनी-अपनी जान लेकर भागे । वह युवक दो आदमियों के साथ अभी तक डटा खड़ा था ।

प्रभुता असहिष्णु होती है।

सेठजी खुद आ जायें, फिर भी ये लोग सामने खड़े रहे, यह तो खुला हुआ विद्रोह है। यह बेअदबी कौन सह सकता है । जरा इस लौंडे को देखो। देह पर साबित कपड़े नहीं है , मगर जमा खड़ा है, मानो मैं कुछ हूँ ही …

दीपक से कभी अन्धकार नहीं निकल सकता।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

प्रमीला तत्परता के साथ बोली-ईश्वर आनन्द-स्वरूप हैं।

दीपक से कभी अन्धकार नहीं निकल सकता।

सेठजी कोई जवाब सोच ही रहे थे कि बाहर शोर सुनकर चौक पड़े। दोनों ने सड़क की तरफ की खिड़की खोलकर देखा, तो हज़ारों आदमी काली झण्डियाँ लिये दाहिनी तरफ से आते दिखाई दिये। झण्डियों के बाद एक अर्थी थी, जिस पर फूलों ही वर्षा …

पानी पर जब तक कोई आवरण है, उसमे सूर्य का प्रकाश कहाँ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जब उनके पास सम्पत्ति थी, विलास के साधन थे, यौवन था, स्वास्थ्य था, अधिकार था, उन्हें आत्म-चिन्तन का अवकाश न मिलता था। मन प्रवृत्ति ही की ओर दौड़ता था, अभी इन विभूतियों को खोकर इस दीनावस्या में उनका मन ईश्वर की अरे, झुका।

पानी पर जब तक कोई आवरण है, उसमे सूर्य का प्रकाश कहाँ?

वृह मन्दिर से निकलते ही थे कि एक स्त्री ने मन्दिर में प्रवेश किया। खूबचन्द का हृदय उछल पड़ा। वह कुछ कर्तव्य भ्रम से होकर एक स्तम्भ की आड़ में हो गये। यह प्रमीला थी।

२१ गृह-नीति

घर तो वह है, जहाँ स्नेह और प्यार मिले।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बेटा-जब तुम समझने भी दो। जिस घर में धुङ्गकियों, गालियो और कटु- ताओ के सिवा और कुछ न मिले, उसे अपना घर कौन समझे ।

घर तो वह है, जहाँ स्नेह और प्यार मिले।

कोई लड़की डोली से उतरते ही सास को अपनी मां नहीं समभाती। माँ तभी समझेगी, जब सास पहले उसके साथ माँ का बर्ताव करे, बल्कि अपनी लड़की से ज्यादा प्रिय समझे।

औरतों की कमी तो नहीं ; मगर देवियों को कमी ज़रूर है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

बेटा-

औरतों की कमी तो नहीं ; मगर देवियों को कमी ज़रूर है।

मां-नौज ऐसी औरत । सोने लगती है, तो बच्चा चाहे रोते-रोते बेदम हो जाय, मिनकती तक नहीं । फूल सा बचा लेकर मैके गई थी, तीन महीने में लौटी, तो बच्चा आधा भी नहीं है।

२३ लॉटरी

जल्दी से मालदार हो जाने की हवस किसे नहीं होती ?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

जल्दी से मालदार हो जाने की हवस किसे नहीं होती ?

उन दिनों जब लाटरो के टिकट आये, तो मेरे दोस्त विक्रम के पिता, चाचा, अम्माँ और भाई सभी ने एक-एक टिकट खरीद लिया । कौन जाने, किसकी तकदीर जोर करे ? किसी के नाम आये, रुपया रहेगा, तो घर में ही।

लोग नाहक लालसा को बुरा कहते हैं। मैं तो समझता हूँ, हममें जो यह भक्ति और निष्ठा और धर्म-प्रेम है, वह केवल हमारी लालसा, हमारी हवस के कारण।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… साधुओं के अखाड़ों और कुटियों की खाक छानते, और माताजी को तो भोर से आधी रात तक स्नान, पूजा और व्रत के सिवा दूसरा काम ही न था। इस उम्र मे भी उन्हे सिंगार का शौक था , पर आजकल पूरी तपस्विनी बनी हुई थी।

लोग नाहक लालसा को बुरा कहते हैं। मैं तो समझता हूँ, हममें जो यह भक्ति और निष्ठा और धर्म-प्रेम है, वह केवल हमारी लालसा, हमारी हवस के कारण।

हमारा धर्म हमारे स्वार्थ के बल पर टिका हुआ है। हवस मनुष्य के मन और बुद्धि का इतना संस्कार कर सकती है, -यह मेरे लिए बिलकुल नया अनुभव था। हम दोनों भी ज्योतिषियों और पण्डितों प्रश्न करके अपने को कभी दुखी कर लिया करते थे।

हमारा धर्म हमारे स्वार्थ के बल पर टिका हुआ है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… इस उम्र मे भी उन्हे सिंगार का शौक था , पर आजकल पूरी तपस्विनी बनी हुई थी। लोग नाहक लालसा को बुरा कहते हैं। मैं तो समझता हूँ, हममें जो यह भक्ति और निष्ठा और धर्म-प्रेम है, वह केवल हमारी लालसा, हमारी हवस के कारण।

हमारा धर्म हमारे स्वार्थ के बल पर टिका हुआ है।

हवस मनुष्य के मन और बुद्धि का इतना संस्कार कर सकती है, -यह मेरे लिए बिलकुल नया अनुभव था। हम दोनों भी ज्योतिषियों और पण्डितों प्रश्न करके अपने को कभी दुखी कर लिया करते थे।

अपमान का भय कानून के भय से किसी तरह कम क्रियाशील नहीं होता ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

पर इन्हे लजित करने का, इन्हे ज़लील करने का, इन्हें सबके सामने बेईमान सिद्ध करने का अवसर तो मेरे हाथ आयेगा, और दुनिया मे बदनामी का भय न हो, तो आदमी न-जाने क्या करे।

अपमान का भय कानून के भय से किसी तरह कम क्रियाशील नहीं होता ।

बोला---मुझे सादे कागज़ पर हो विश्वास आ जायगा।

जैसे कोई दानी पुरुष छटाँक-भर अन्न हाथ में लेकर एक लाख आदमियों को नेवता दे बैठे

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हिन्दुस्तान मे इसके हज़ार गुने से कम न होंगे और दुनिया मे तो लाख गुने से भी ज़्यादा हो जायेंगे। और मैंने आशा का जो एक पर्वत-सा खड़ा कर रखा था, वह जैसे एकबारगी इतना छोटा हुआ कि राई बन गया, और मुझे हॅसी आई।

जैसे कोई दानी पुरुष छटाँक-भर अन्न हाथ में लेकर एक लाख आदमियों को नेवता दे बैठे

- और यहाँ हमारे घर का एक-एक आदमी समझ रहा है कि..

२५ नया विवाह

हमारी देह पुरानी है, लेकिन इसमें सदैव नया रक्त दौड़ता रहता है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

हमारी देह पुरानी है, लेकिन इसमें सदैव नया रक्त दौड़ता रहता है।

नये रक्त के प्रवाह पर ही हमारे जीवन का आधार है। पृथ्वी की इस चिरन्तन व्यवस्था में यह नयापन उसके एक-एक अणु में, एक-एक कण में, तार में बसे हुए स्वरों की भांति, गूंँजता रहता है, और यह सौ साल की बुढिया आज भी नवेली …

बूढी गाय जब न दूध दे सक्ती है, न बच्चे, तब उसके लिए गोशाला ही सबसे अच्छी जगह है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… आत्मिक अनुरूपता का रूप धारण कर लेता, जो दोष को भी गुण बना लेता है, जो पक्के फल की तरह ज्यादा रसीला, ज्यादा मीठा, ज्यादा सुन्दर हो जाता है । लेकिन लालाजी का चणिक हृदय हर एक पदार्थ को वाणिज्य को तराजू से तौलता था।

बूढी गाय जब न दूध दे सक्ती है, न बच्चे, तब उसके लिए गोशाला ही सबसे अच्छी जगह है।

उनके विचार में लीला के लिए इतना ही काफी था कि घर की मालकिन बनी रहे, आराम से खाय और पड़ी रहे। उसे अख्तियार है चाहे जितने ज़ेवर वन- वाये, चाहे जितना स्नान व पूजा करे, केवल उनसे दूर रहे । मानव प्रकृति की जटिलता …

जीवन क्या है, गले मे पड़ा हुआ एक ढोल है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मैं उनकी एक हजार जवानियों को अपने एक घंटे से भी न बदलूंगा। मालूम होता है उनकी ज़िन्दगी में कोई उत्साह ही नहीं, कोई शोक ही नहीं ।

जीवन क्या है, गले मे पड़ा हुआ एक ढोल है।

यही शब्द घटा-बढ़ाकर वे आशा के हृदय-पटल पर अकित करते रहते थे। उससे बराबर सिनेमा, थियेटर और दरिया की सैर के लिए आग्रह करते रहते। लेकिन आशा को न जाने क्यों इन बातों से ज़रा भी रुचि न थी। वह जाती तो थी, मगर बहुत …

पहले जो बन्द कली थी, वह आज खिल गई थी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… पर भी, उसने कोई आभूषण न पहना था । कभी-कभी मोतियों का हार गले मे डाल लेती थी, वह भी ऊपरी मन से । आज वह आभूषणों से अलकृत होकर फूली नहीं समाती, इतराई जाती है, मानो कहती हो, देखो, मैं कितनी सुन्दर हूँ !

पहले जो बन्द कली थी, वह आज खिल गई थी।

लालाजी पर घड़ी का नशा चढ़ा हुआ था। वे चाहते थे, उनके मित्र ओर वन्धु- वर्ग आकर इस सोने की रानी के दर्शनों से अपनी आँखे ठंडी करें। देखें कि वह कितनी सुखी, संतुष्ट और प्रसन्न है। जिन विद्रोहियों ने विवाह के समय तरह-तरह की …

२६ शूद्रा

क्या जानती थी कि बूढे ब्राह्मणों के भेष में भी पिशाच होते हैं ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यही सुख-स्वप्न देखते देखते गौरा ने सारा रास्ता काट दिया ? पगली क्या जानती थी कि मेरे मन कुछ और है, कर्ता के मन कुछ और।

क्या जानती थी कि बूढे ब्राह्मणों के भेष में भी पिशाच होते हैं ।

मन की मिठाई खाने मे मगन थी।

मन की मिठाई खाने मे मगन थी।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यही सुख-स्वप्न देखते देखते गौरा ने सारा रास्ता काट दिया ? पगली क्या जानती थी कि मेरे मन कुछ और है, कर्ता के मन कुछ और। क्या जानती थी कि बूढे ब्राह्मणों के भेष में भी पिशाच होते हैं ।

मन की मिठाई खाने मे मगन थी।

तीसरे दिन गाड़ी कलकत्ते पहुँची । गौरा की छाती धड-धड़ करने लगी। वह यहीं कहीं खड़े होंगे । अब आते ही होंगे। यह सोचकर उसने घूंघट निकाल लिया और सँभल बैठी। मगर मॅगरू वहाँ न दिखाई दिया। बूढा ब्राह्मण बोला-मॅगरू तो यहाँ नहीं दिखाई देता, …

पगली क्या जानती थी कि मेरे मन कुछ और है, कर्ता के मन कुछ और।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

यही सुख-स्वप्न देखते देखते गौरा ने सारा रास्ता काट दिया ?

पगली क्या जानती थी कि मेरे मन कुछ और है, कर्ता के मन कुछ और।

क्या जानती थी कि बूढे ब्राह्मणों के भेष में भी पिशाच होते हैं । मन की मिठाई खाने मे मगन थी।

मानसरोवर 2 मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

मानसरोवर 2 मुफ़्त पढ़ें