भानु चौधरी अपने गाँव के मुखिया थे । गाँव में उनका बड़ा मान था । दारोग़ाजी उन्हें टाट बिना ज़मीन पर न बैठने देते। मुखिया साहब की ऐसी धाक बंधी हुई थी, कि उनकी मर्जी बिना गाँव़ में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता था । कोई घटना, चाहे वह सास-बहू का विवाद हो, चाहे मेड़ या खेत का झगड़ा, चौधरी साहब के शासनाधिकार को पूर्ण रूप से सचेत करने के लिए काफ़ी थी। वह तुरन्त घटनास्थल पर जा पहुँचते, तहकीकात होने लगती, गवाह और सबूत के सिवा किसी अभि- योग को सफलता-सहित चलाने में जिन बातों की ज़रूरत होती है, उन सब पर विचार होता और चौधरीजी के दरबार से फैसला हो जाता। किसी को अदालत तक जादे की जरू त पड़ती। हाँ, इस कष्ट के लिए चौधरी साहब कुछ फ़ोल ज़रू: लेते थे । यदि किसी अवसर पर फ़ीस मिलने में असुविधा के कारण उन्हें घरज से काम लेना पड़ता तो गाँव में आफत मच जाती थी ; क्योंकि उनके धीरज और दारोग़ाजी के क्रोध में कोई घनिष्ठ सम्बन्ध था । सारांश यह, कि चौधरी से उनके दोस्त-दुश्मन सभी चौकन्ने रहते थे ।
Shankhnaad, Premchand ki kahani
शंखनाद
लेखक: प्रेमचंद
शंखनाद मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।
कहानी की शुरुआत
यहाँ से आगे पढ़ें
शंखनाद मुफ़्त सुनें
शंखनाद मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।
ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।
यह कहाँ है
शंखनाद प्रेमचंद के संग्रह प्रेम-द्वादशी में है, क्रम 12, कुल 12 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।
प्रेम-द्वादशी EPUB में डाउनलोड करें
पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।