मुलिया हरी-हरी घास का गढ़ा लेकर आई, तो उसका गेहुआ रंग कुछ तम- समाया हुआ था और बड़ी-बड़ी मद-भरी आँखों में शका समाई हुई थी। महावीर ने उसका तमतमाया हुआ चेहरा देखकर पूछा -- है मुलिया, आज कैसा जो है ।
मुलिया ने कुछ जवाब न दिया -- उसकी आंखें डबडबा गई।
महावीर ने समीप भाकर पूछा --- क्या हुआ है, बताती क्यों नहीं ? किसी ने कुछ कहा है, अम्माँ ने डाँटा है, क्यों इतनो उदास है ?
मुलिया ने सिसककर कहा --- कुछ नहीं, हुआ क्या है, अच्छौ तो हूँ?
महावीर ने मुखिया को सिर से पाँव तक देखकर कहा --- चुपचाप रोयेगी, बता- येगी नहीं?
मुलिया ने बात टालकर कहा --- कोई बात भी हो, क्या बताऊँ ?