Doomreader

Mantra, Premchand ki kahani

मंत्र

लेखक: प्रेमचंद

संग्रह पाँच फूल, क्रम 4, कुल 7 में से

मंत्र मुफ़्त पढ़ें: कहानी नीचे से शुरू होती है, और रीडर में ठीक वहीं खुलती है जहाँ से शुरू होती है। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

कहानी की शुरुआत

सन्ध्या का समय था। डाक्टर चड्ढा गोल्फ खेलने को तैयार हो रहे थे। मोटर द्वार के सामने खड़ी थी कि दो कहार एक डोली लिये आते दिखाई दिये। डोली के पीछे एक बूढ़ा लाठी टेकता चला आता था। डोली औषधालय के सामने आकर रुक गई। बूढ़े ने धीरे-धीरे आकर द्वार पर पड़ी हुई चिक से झाँका। ऐसी साफ-सुथरी जमीन पर पैर रखते हुए भय हो रहा था कि कोई घुड़क न बैठे। डाक्टर साहब को मेज़ के सामने खड़े देखकर भी उसे कुछ कहने का साहस न हुआ।

डाक्टर साहब ने चिक के अन्दर से गरजकर कहा--कौन है ? क्या चाहता है ? बूढ़े ने हाथ जोड़कर कहा--हजूर बड़ा गरीब आदमी हूँ। मेरा लड़का कई दिन से.....

डाक्टर साहब ने सिगार जलाकर कहा--कल सबेरे आओ, कल सबेरे ; हम इस वक्त मरीजों को नहीं देखते ।

बूढ़े ने घुटने टेककर जमीन पर सिर रख दिया और बोला--दुहाई है सरकार की, लड़का मर जायगा। हजूर, चार दिन से आँखें नहीं......

डाक्टर चड्ढा ने कलाई पर नजर डाली। केवल १० मिनट समय और बाकी था। गोल्फ-स्टिक खूँटी से उतारते हुए बोले--कल सबेरे आओ, कल सबेरे ; यह हमारे खेलने का समय है।

बूढ़े ने पगड़ी उतारकर चौखट पर रख दी और रोकर बोला--हजूर एक निगाह देख लें। बस एक निगाह ! लड़का हाथ से चला जायगा हजूर, सात लड़कों में यही एक बच रहा है हजूर, हम दोनों आदमी रो-रोकर मर जायँगे, सरकार, आपकी बढ़ती होय, दीनबन्धु।

यहाँ से आगे पढ़ें

मंत्र मुफ़्त सुनें

मंत्र मुफ़्त ऑडियो कहानी की तरह: Doomreader इसे आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

यह कहाँ है

मंत्र प्रेमचंद के संग्रह पाँच फूल में है, क्रम 4, कुल 7 में से। Doomreader किताब को ठीक वहीं खोलता है जहाँ कहानी शुरू होती है, बाकी किताब आस-पास रहती है।

पाँच फूल EPUB में डाउनलोड करें

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं।

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमचंद की कहानियाँ