Doomreader

पाँच फूल

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Paanch Phool

लंबाई: 21,458 शब्द, लगभग 86 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

कहानियाँ

पाँच फूल मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

प्रेमचंद की पाँच कहानियों का छोटा संग्रह, जिनमें गाँव और शहर के आम लोगों के जीवन के प्रसंग हैं। प्रेमचंद का कहानी संग्रह।

इसमें मशहूर रचनाएँ

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

कप्तान-साहब

१

जगतसिंह को स्कूल जाना कुनैन खाने या मछली का तेल पीने से कम अप्रिय न था। वह सैलानी, आवारा, घुमक्कड़ युवक था। कभी अमरूद के बाग़ो की ओर निकल जाता और अमरूदों के साथ माली की गालियाँ बड़े शौक़ से खाता। कभी दरिया की सैर करता और मल्लाहों की डोंगियों में बैठकर उस पार के देहातों में निकल जाता। गालियाँ खाने में उसे मज़ा आता था। गालियाँ खाने का कोई अवसर वह हाथ से न जाने देता। सवार के घोड़े के पीछे ताली बजाना, एक्कों को पीछे से पकड़कर अपनी ओर खींचना, बुड्ढों की चाल की नक़ल करना, उसके मनोरञ्जन के विषय थे। आलसी काम तो नहीं करता ; पर दुर्व्यसनों का दास होता है, और दुर्व्यसन धन के बिना पूरे नहीं होते। जगतसिंह को जब अवसर मिलता घर से रुपये उड़ा लेजाता। नक़द न मिले, तो बरतन और कपड़े उठा ले जाने में भी उसे संकोच न होता था। घर में जितनी शीशियाँ और बोतलें थीं, वह सब उसने एक-एक करके गुदड़ी-बाज़ार पहुँचा दीं। पुराने दिनों की कितनी ही चीजें घर में पड़ी थीं। उसके मारे एक भी न बचीं। इस कला में ऐसा दक्ष और निपुण था कि उसकी चतुराई और पटुता पर आश्चर्य होता था। एक बार वह बाहर-ही-बाहर, केवल कार्निसों के सहारे, अपने दोमंज़िला मकान की छत पर चढ़ गया और ऊपर ही से पीतल की एक बड़ी थाली लेकर उतर आया। घरवालों को आहट तक न मिली।

उसके पिता ठाकुर भक्तसिंह अपने क़स्बे के डाकख़ाने के मुंशी थे। अफसरों ने उन्हें घर का डाकख़ाना बड़ी दौड़-धूप करने पर दिया था ; किन्तु भक्तसिंह जिन इरादों से यहाँ आये थे, उनमें से एक भी पूरा न हुआ।

यहाँ से आगे पढ़ें

स्तीफ़ा

१

दफ्तर का बाबू एक वेज़बान जीव है। मजदूर को आँखें दिखाओ, तो वह त्योरियाँ बदलकर खड़ा हो जावेगा। कुली को एक डाँट बताओ, तो सिर से बोझ फेंककर अपनी राह लेगा। किसी भिखारी को दुतकारो, तो वह तुम्हारी ओर गुस्से की निगाह से देखकर चला जायगा। यहाँ तक कि गधा भी कभी-कभी तकलीफ़ पाकर दो-लत्तियाँ झाड़ने लगता है। मगर बेचारे दफ्तर के बाबू को आप चाहे आँखें दिखायें, डाँट बतायें, दुतकारें या ठोकरें मारें, उसके माथे पर बल न आवेगा। उसे अपने विचारों पर जो आधिपत्य होता है, वह शायद किसी संयमी साधु में भी न हो। संतोष का पुतला, सब्र की मूर्ति, सच्चा आज्ञाकारी,गरज उसमें तमाम मानवी अच्छाइयाँ मौजूद होती हैं। खँडहर के भी एक दिन भाग्य जगते हैं। दिवाली के दिन उस पर भी रोशनी होती है, बरसात में उस पर हरियाली छाती है, प्रकृति की दिलचस्पियों में उसका भी हिस्सा है। मगर इस ग़रीब बाबू के नसीब कभी नहीं जागते। इसकी अँधेरी तक़दीर में रोशनी का जलवा कभी दिखाई नहीं देता। इसके पीले चेहरे पर कभी मुसकराहट की रोशनी नज़र नहीं आती। इसके लिए सदा सूखा-सावन है ! कभी हरा भादौं नहीं। लाला फ़तहचंद ऐसे ही एक बेज़बान जीव थे।

कहते हैं मनुष्य पर उसके नाम का भी कुछ असर पड़ता है। फ़तहचंद की दशा में यह बात यथार्थ सिद्ध न हो सकी। यदि उन्हें 'हारचंद' कहा जाय, तो कदाचित् यह अत्युक्ति न होगी। दफ्तर में हार, ज़िन्दगी में हार, मित्रों में हार, जीवन में उनके लिये चारों ओर हार और निराशाएँ ही थीं। लड़का एक भी नहीं लड़कियाँ तीन, भाई एक भी नहीं भौजाइयाँ दो, गाँठ में कौड़ी नहीं, मगर दिल में दया और मुरव्वत, सच्चा

यहाँ से आगे पढ़ें

स्तीफ़ा

चपरासी को देखते ही आँखें निकाल कर बोले--इतनी देर कहाँ था ? चपरासी ने बरामदे की सीढ़ी पर खड़े-खड़े कहा--हुज़र ! जब वह आवें तब तो, मैं तो दौड़ा चला आ‌ रहा हूँ।

साहब ने पैर पटक कर कहा--बाबू क्या बोला ?

चपरासी--आ रहे हैं हुज़र, घंटा-भर में तो घर में से निकले।

इतने में फ़तहचंद अहाते के तार के अंदर से निकलकर वहाँ आ पहुँचे और साहब को सिर झुकाकर सलाम किया।

साहब ने कड़ककर कहा--अब तक कहाँ था ?

फ़तहचंद ने साहब का तमतमाता चेहरा देखा, तो उनका खून सूख गया। बोले--हुज़र ! अभी-अभी तो दफ्तर से गया हूँ, ज्योंही चपरासी ने आवाज़ दी, हाज़िर हुआ।

साहब--झूठ बोलता है, झूठ बोलता है, हम घंटे-भर से खड़ा है।

फ़तहचंद--हुजूर, मैं झूठ नहीं बोलता। आने में जितनी देर हो गई हो, मगर घर से चलने में मुझे बिल्कुल देर नहीं हुई।

साहब ने हाथ की छड़ी घुमाकर कहा--चुप रह, सुअर, हम घंटा-भर से खड़ा है, अपना कान पकड़ो ! फ़तहचंद ने खून का घूंट पीकर कहा--हुजूर, मुझे दस साल काम करते हो गये, कभी.........।

साहब--चुप रह, सुअर, हम कहता है अपना कान पकड़ो।

फ़तहचंद--जब मैंने कोई क़ुसूर किया हो ?

साहब--चपरासी ! इस सुअर का कान पकड़ो।

चपरासी ने दबी ज़बान से कहा--हुजूर, यह भी मेरे अफ़सर हैं, मैं इनका कान कैसे पकड़ूँ !

साहब--हम कहता है इसका कान पकड़ो, नहीं हम तुमको हंटरों से मारेगा।

चपरासी--हुजूर, मैं यहाँ नौकरी करने आया हूँ, मार खाने नहीं। मैं भी इज्जतदार आदमी हूँ। हुजूर अपनी नौकरी ले लें। आप जो हुकुम दें वह बजा लाने को हाज़िर हूँ; लेकिन‌ किसी की इज्जत नहीं बिगाड़ सकता। नौकरी तो चार दिन की है। चार दिन के लिए क्यों ज़माने-भर से बिगाड़ करें ?

यहाँ से आगे पढ़ें

⁠मंत्र

सन्ध्या का समय था। डाक्टर चड्ढा गोल्फ खेलने को तैयार हो रहे थे। मोटर द्वार के सामने खड़ी थी कि दो कहार एक डोली लिये आते दिखाई दिये। डोली के पीछे एक बूढ़ा लाठी टेकता चला आता था। डोली औषधालय के सामने आकर रुक गई। बूढ़े ने धीरे-धीरे आकर द्वार पर पड़ी हुई चिक से झाँका। ऐसी साफ-सुथरी जमीन पर पैर रखते हुए भय हो रहा था कि कोई घुड़क न बैठे। डाक्टर साहब को मेज़ के सामने खड़े देखकर भी उसे कुछ कहने का साहस न हुआ।

डाक्टर साहब ने चिक के अन्दर से गरजकर कहा--कौन है ? क्या चाहता है ? बूढ़े ने हाथ जोड़कर कहा--हजूर बड़ा गरीब आदमी हूँ। मेरा लड़का कई दिन से.....

डाक्टर साहब ने सिगार जलाकर कहा--कल सबेरे आओ, कल सबेरे ; हम इस वक्त मरीजों को नहीं देखते ।

बूढ़े ने घुटने टेककर जमीन पर सिर रख दिया और बोला--दुहाई है सरकार की, लड़का मर जायगा। हजूर, चार दिन से आँखें नहीं......

डाक्टर चड्ढा ने कलाई पर नजर डाली। केवल १० मिनट समय और बाकी था। गोल्फ-स्टिक खूँटी से उतारते हुए बोले--कल सबेरे आओ, कल सबेरे ; यह हमारे खेलने का समय है।

बूढ़े ने पगड़ी उतारकर चौखट पर रख दी और रोकर बोला--हजूर एक निगाह देख लें। बस एक निगाह ! लड़का हाथ से चला जायगा हजूर, सात लड़कों में यही एक बच रहा है हजूर, हम दोनों आदमी रो-रोकर मर जायँगे, सरकार, आपकी बढ़ती होय, दीनबन्धु।

ऐसे उजड्ड देहाती यहाँ प्रायः रोज ही आया करते थे। डाक्टर साहब उनके स्वभाव से खूब परिचित थे। कोई कितना ही कुछ कहे ; पर वे अपनी ही रट लगाते जायेंगे। किसी की सुनेंगे नहीं। धीरे से चिक उठाई और बाहर निकलकर मोटर की तरफ चले। बूढ़ा यह कहता हुआ उनके पीछे दौड़ा--सरकार बड़ा धरम होगा, हजूर दया कीजिये, बड़ा दीन-दुखी हूँ, संसार में कोई और नहीं है, बाबूजी !

यहाँ से आगे पढ़ें

⁠मंत्र

बूढ़े ने कठोर भाव से सिर हिलाकर कहा--मैं नहीं जाता। मेरी बला जाय। वही चड्ढा हैं। खूब जानता हूँ। भैया को लेकर उन्हीं के पास गया था। खेलने जा रहे थे। पैरों पर गिर पड़ा कि एक नजर देख लीजिए ; मगर सीधे मुँह बात तक न की। भगवान बैठे सुन रहे थे। अब जान पड़ेगा कि बेटे का ग़म कैसा होता है। कई लड़के हैं ? 'नहीं जी, यही तो एक लड़का था। सुना है सबने जवाब दे दिया है।'

'भगवान् बड़ा कारसाज है। उस बखत मेरी आँखों से आँसू निकल पड़े थे ; पर इन्हें तनिक भी दया न आई थी। मैं तो उनके द्वार पर होता, तो भी बात न पूछता।'

'तो न जाओगे ? हमने तो सुना था सो कह दिया।'

'अच्छा किया अच्छा किया, कलेजा ठण्डा हो गया, आँखें ठंडी हो गई। लड़का भी ठण्डा हो गया होगा ! तुम जाओ। आज चैन की नींद सोऊँगा। (बुढ़िया से) जरा तमाखू ले ले। एक चिलम और पीऊँगा। अब मालूम होगा लाला को ! सारी साहिबी निकल जायगी, हमारा क्या बिगड़ा। लड़के के मर जाने से कुछ राज तो नहीं चला गया। जहाँ ६ बच्चे गए थे वहाँ एक और चला गया। तुम्हारा तो राज सूना हो जायगा। उसी के वास्ते सबका गला दबा-दबाकर जोड़ा था न ! अब क्या करोगे। एक बार देखने जाऊँगा ; पर कुछ दिन बाद। मिजाज का हाल पूछूँगा।'

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

जगतसिंह को स्कूल जाना कुनैन खाने या मछली का तेल पीने से कम अप्रिय न था।

कप्तान-साहबयहाँ से आगे पढ़ें

मगर ज्यों-ज्यों जहाज़ आगे चलता था, जगत का दिल पीछे रहा जाता था।

कप्तान-साहबयहाँ से आगे पढ़ें

कहते हैं मनुष्य पर उसके नाम का भी कुछ असर पड़ता है।

स्तीफ़ायहाँ से आगे पढ़ें

कुत्ते को आप डंडे से मारिये, ठुकराइये, जो चाहे कीजिए मगर उसी समय तक, जब तक वह गुर्राता नहीं।

स्तीफ़ायहाँ से आगे पढ़ें

हिन्दू को अपने ईश्वर तक पहुँचने के लिए किसी नबी, वली या पैग़म्बर की जरूरत नहीं !

⁠जिहादयहाँ से आगे पढ़ें

बेल-बूटोंवाली साड़ियाँ रूप की शोभा बढ़ाती थीं, यह रक्त-रञ्जित साड़ी आत्मा की छवि दिखा रही थी।

⁠जिहादयहाँ से आगे पढ़ें

अरे मूर्ख, यह क्यों नहीं कहता कि जो कुछ न होना था हो चुका।

⁠मंत्रयहाँ से आगे पढ़ें

नहीं री, ऐसा पागल नहीं हूँ कि जो मुझे काँटे बोवे, उसके लिये फूल बोता फिरूँ।

⁠मंत्रयहाँ से आगे पढ़ें

जैसे नशे में आदमी की देह अपने काबू में नहीं रहती, पैर कहीं रखता है, पड़ता कहीं है, कहता कुछ है, जबान से निकलता कुछ है, वही हाल इस समय भगत का था।

⁠मंत्रयहाँ से आगे पढ़ें

जब मनुष्य निरुपाय हो जाता है, तो विधाता को कोसता है।

फ़ातिहायहाँ से आगे पढ़ें

पाँच फूल की सभी 18 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. कप्तान-साहब
  2. स्तीफ़ा
  3. ⁠जिहाद
  4. ⁠मंत्र
  5. फ़ातिहा
  6. वृक्ष-विज्ञान
  7. ज्वालामुखी

पाँच फूल मुफ़्त सुनें

पाँच फूल मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

पाँच फूल मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

पाँच फूल जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।