पाँच फूल की पंक्तियाँ
पाँच फूल (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
18 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
उसी दिन शाम को वह बम्बई चल दिया। दूसरे ही दिन मुंशी भक्तसिंह पर गबन का मुकदमा दायर हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… पर दस-दस रुपए रख देता है। नफ़ा न होता, तो यह ठाठ कहाँ से निभता। इस आनन्द-कल्पना में वह इतना मग्न हुआ कि उसका मन उसके क़ाबू से बाहर हो गया, जैसे प्रवाह में किसी के पाँव उखड़ जायँ और वह लहरों में बह जाय।

बम्बई के किले के मैदान में बैंड बज रहा था और राजपूत रेजिमेंट के सजीले सुन्दर जवान क़वायद कर रहे थे। जिस प्रकार हवा बादलों को नये-नये रूप में बनाती और बिगाड़ती है, उसी भाँति सेना का नायक सैनिकों को नये-नये रूप में बना और …
आदमी के लिए सबसे बड़ी चीज़ इज्जत है। इज्ज़त गँवाकर बाल-बच्चों की परवरिश नहीं की जाती।
पूरा अंश दिखाएँ
शारदा--जहाँ ईश्वर की मरज़ी होती।

तुम उस शैतान को मारकर आये हो, मैं ग़रूर से फूली नहीं समाती। मार खाकर आते, तो शायद मैं तुम्हारी सूरत से भी घृणा करती। यों ज़बान से चाहे कुछ न कहती, मगर दिल से तुम्हारी इज्ज़त जाती रहती। अब जो कुछ सिर पर आयेगी …
कुत्ते को आप डंडे से मारिये, ठुकराइये, जो चाहे कीजिए मगर उसी समय तक, जब तक वह गुर्राता नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… लोहे से देने को तैयार है। यदि वह फ़तहचंद को बुरा-भला कहते हैं, तो क्या आश्चर्य है कि वह डंडा लेकर पिल पड़े। हाथा-पाई करने में यद्यपि उन्हें जीतने में ज़रा भी संदेह नहीं था, लेकिन बैठे-बिठाये डंडे खाना भी तो कोई बुद्धिमानी नहीं है।

एक बार गुर्राकर दौड़ पड़े, तो फिर देखें आपकी हिम्मत कहाँ जाती है ? यही हाल उस वक्त साहब बहादुर का था। जब तक यकीन था कि फ़तहचंद घुड़की-धुरकी, हंटर-ठोकर सब कुछ खामोशी से सह लेगा, तब तक आप शेर थे;
आज उन्हें सच्ची विजय की प्रसन्नता का अनुभव हुआ। उन्हें ऐसी खुशी कभी नहीं प्राप्त हुई थी। यही उनके जीवन की पहली जीत थी।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कहते हुए फ़तहचंद कमरे से बाहर निकले और बड़े इतमिनान से घर चले।

हिन्दू को अपने ईश्वर तक पहुँचने के लिए किसी नबी, वली या पैग़म्बर की जरूरत नहीं !
पूरा अंश दिखाएँ
खज़ाँचन्द का मुखमण्डल विलक्षण तेज से आलोकित हो उठा। उसकी दोनों आँखें स्वर्गीय ज्योति से चमकने लगी। दृढ़ता से बोला--तुम एक हिन्दू से यह प्रश्न कर रहे हो ? क्या तुम समझते हो कि जान के खौफ़ से वह अपना ईमान बेच डालेगा ?

चारो पठानों ने कहा--काफ़िर ! काफ़िर !
बेल-बूटोंवाली साड़ियाँ रूप की शोभा बढ़ाती थीं, यह रक्त-रञ्जित साड़ी आत्मा की छवि दिखा रही थी।
पूरा अंश दिखाएँ
पर इस रक्त-रञ्जित साड़ी की शोभा अतुलनीय थी।

ऐसा जान पड़ा, मानो खज़ाँचन्द की बुझती आँखें एक अलौकिक ज्योति से प्रकाशमान् हो गई हैं। उन नेत्रों में कितना सन्तोष, कितनी तृप्ति, कितनी उत्कण्ठा भरी हुई थी। जीवन में जिसने प्रेम की भिक्षा भी न पाई, वह मरने पर उत्सर्ग जैसे स्वर्गीय रत्न का …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
कप्तान-साहब
जगतसिंह को स्कूल जाना कुनैन खाने या मछली का तेल पीने से कम अप्रिय न था।
पूरा अंश दिखाएँ
जगतसिंह को स्कूल जाना कुनैन खाने या मछली का तेल पीने से कम अप्रिय न था।
वह सैलानी, आवारा, घुमक्कड़ युवक था। कभी अमरूद के बाग़ो की ओर निकल जाता और अमरूदों के साथ माली की गालियाँ बड़े शौक़ से खाता। कभी दरिया की सैर करता और मल्लाहों की डोंगियों में बैठकर उस पार के देहातों में निकल जाता। गालियाँ खाने …
उसी दिन शाम को वह बम्बई चल दिया। दूसरे ही दिन मुंशी भक्तसिंह पर गबन का मुकदमा दायर हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… पर दस-दस रुपए रख देता है। नफ़ा न होता, तो यह ठाठ कहाँ से निभता। इस आनन्द-कल्पना में वह इतना मग्न हुआ कि उसका मन उसके क़ाबू से बाहर हो गया, जैसे प्रवाह में किसी के पाँव उखड़ जायँ और वह लहरों में बह जाय।
उसी दिन शाम को वह बम्बई चल दिया। दूसरे ही दिन मुंशी भक्तसिंह पर गबन का मुकदमा दायर हो गया।
बम्बई के किले के मैदान में बैंड बज रहा था और राजपूत रेजिमेंट के सजीले सुन्दर जवान क़वायद कर रहे थे। जिस प्रकार हवा बादलों को नये-नये रूप में बनाती और बिगाड़ती है, उसी भाँति सेना का नायक सैनिकों को नये-नये रूप में बना और …
मगर ज्यों-ज्यों जहाज़ आगे चलता था, जगत का दिल पीछे रहा जाता था।
पूरा अंश दिखाएँ
कप्तान ने देखा बला का हाजिर-जवाब, मन-चला,हिम्मत का धनी जवान है, तुरत फौज में भरती कर लिया। तीसरे दिन रेजिमेंट अदन को रवाना हुआ।
मगर ज्यों-ज्यों जहाज़ आगे चलता था, जगत का दिल पीछे रहा जाता था।
जब तक जमीन का किनारा नज़र आता रहा, वह जहाज़ के डेक पर खड़ा अनुरक्त नेत्रों से उसे देखता रहा। जब वह भूमि-तट जल में विलीन हो गया, तो उसने एक ठंडी साँस ली और मुँह ढाँपकर रोने लगा। आज जीवन में पहली बार उसे …
स्तीफ़ा
दफ्तर का बाबू एक वेज़बान जीव है।
पूरा अंश दिखाएँ
दफ्तर का बाबू एक वेज़बान जीव है।
मजदूर को आँखें दिखाओ, तो वह त्योरियाँ बदलकर खड़ा हो जावेगा। कुली को एक डाँट बताओ, तो सिर से बोझ फेंककर अपनी राह लेगा। किसी भिखारी को दुतकारो, तो वह तुम्हारी ओर गुस्से की निगाह से देखकर चला जायगा। यहाँ तक कि गधा भी कभी-कभी …
कहते हैं मनुष्य पर उसके नाम का भी कुछ असर पड़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
कभी हरा भादौं नहीं। लाला फ़तहचंद ऐसे ही एक बेज़बान जीव थे।
कहते हैं मनुष्य पर उसके नाम का भी कुछ असर पड़ता है।
फ़तहचंद की दशा में यह बात यथार्थ सिद्ध न हो सकी। यदि उन्हें 'हारचंद' कहा जाय, तो कदाचित् यह अत्युक्ति न होगी। दफ्तर में हार, ज़िन्दगी में हार, मित्रों में हार, जीवन में उनके लिये चारों ओर हार और निराशाएँ ही थीं। लड़का एक भी …
आदमी के लिए सबसे बड़ी चीज़ इज्जत है। इज्ज़त गँवाकर बाल-बच्चों की परवरिश नहीं की जाती।
पूरा अंश दिखाएँ
शारदा--जहाँ ईश्वर की मरज़ी होती।
आदमी के लिए सबसे बड़ी चीज़ इज्जत है। इज्ज़त गँवाकर बाल-बच्चों की परवरिश नहीं की जाती।
तुम उस शैतान को मारकर आये हो, मैं ग़रूर से फूली नहीं समाती। मार खाकर आते, तो शायद मैं तुम्हारी सूरत से भी घृणा करती। यों ज़बान से चाहे कुछ न कहती, मगर दिल से तुम्हारी इज्ज़त जाती रहती। अब जो कुछ सिर पर आयेगी …
कुत्ते को आप डंडे से मारिये, ठुकराइये, जो चाहे कीजिए मगर उसी समय तक, जब तक वह गुर्राता नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… लोहे से देने को तैयार है। यदि वह फ़तहचंद को बुरा-भला कहते हैं, तो क्या आश्चर्य है कि वह डंडा लेकर पिल पड़े। हाथा-पाई करने में यद्यपि उन्हें जीतने में ज़रा भी संदेह नहीं था, लेकिन बैठे-बिठाये डंडे खाना भी तो कोई बुद्धिमानी नहीं है।
कुत्ते को आप डंडे से मारिये, ठुकराइये, जो चाहे कीजिए मगर उसी समय तक, जब तक वह गुर्राता नहीं।
एक बार गुर्राकर दौड़ पड़े, तो फिर देखें आपकी हिम्मत कहाँ जाती है ? यही हाल उस वक्त साहब बहादुर का था। जब तक यकीन था कि फ़तहचंद घुड़की-धुरकी, हंटर-ठोकर सब कुछ खामोशी से सह लेगा, तब तक आप शेर थे;
आज उन्हें सच्ची विजय की प्रसन्नता का अनुभव हुआ। उन्हें ऐसी खुशी कभी नहीं प्राप्त हुई थी। यही उनके जीवन की पहली जीत थी।
पूरा अंश दिखाएँ
यह कहते हुए फ़तहचंद कमरे से बाहर निकले और बड़े इतमिनान से घर चले।
आज उन्हें सच्ची विजय की प्रसन्नता का अनुभव हुआ। उन्हें ऐसी खुशी कभी नहीं प्राप्त हुई थी। यही उनके जीवन की पहली जीत थी।
जिहाद
हिन्दू को अपने ईश्वर तक पहुँचने के लिए किसी नबी, वली या पैग़म्बर की जरूरत नहीं !
पूरा अंश दिखाएँ
खज़ाँचन्द का मुखमण्डल विलक्षण तेज से आलोकित हो उठा। उसकी दोनों आँखें स्वर्गीय ज्योति से चमकने लगी। दृढ़ता से बोला--तुम एक हिन्दू से यह प्रश्न कर रहे हो ? क्या तुम समझते हो कि जान के खौफ़ से वह अपना ईमान बेच डालेगा ?
हिन्दू को अपने ईश्वर तक पहुँचने के लिए किसी नबी, वली या पैग़म्बर की जरूरत नहीं !
चारो पठानों ने कहा--काफ़िर ! काफ़िर !
बेल-बूटोंवाली साड़ियाँ रूप की शोभा बढ़ाती थीं, यह रक्त-रञ्जित साड़ी आत्मा की छवि दिखा रही थी।
पूरा अंश दिखाएँ
पर इस रक्त-रञ्जित साड़ी की शोभा अतुलनीय थी।
बेल-बूटोंवाली साड़ियाँ रूप की शोभा बढ़ाती थीं, यह रक्त-रञ्जित साड़ी आत्मा की छवि दिखा रही थी।
ऐसा जान पड़ा, मानो खज़ाँचन्द की बुझती आँखें एक अलौकिक ज्योति से प्रकाशमान् हो गई हैं। उन नेत्रों में कितना सन्तोष, कितनी तृप्ति, कितनी उत्कण्ठा भरी हुई थी। जीवन में जिसने प्रेम की भिक्षा भी न पाई, वह मरने पर उत्सर्ग जैसे स्वर्गीय रत्न का …
जीवन में जिसने प्रेम की भिक्षा भी न पाई, वह मरने पर उत्सर्ग जैसे स्वर्गीय रत्न का स्वामी बना हुआ था।
पूरा अंश दिखाएँ
ऐसा जान पड़ा, मानो खज़ाँचन्द की बुझती आँखें एक अलौकिक ज्योति से प्रकाशमान् हो गई हैं। उन नेत्रों में कितना सन्तोष, कितनी तृप्ति, कितनी उत्कण्ठा भरी हुई थी।
जीवन में जिसने प्रेम की भिक्षा भी न पाई, वह मरने पर उत्सर्ग जैसे स्वर्गीय रत्न का स्वामी बना हुआ था।
धर्मदास ने श्यामा का हाथ पकड़कर कहा--श्यामा, होश में आओ, तुम्हारे सारे कपड़े ख़ून से तर हो गये हैं। अब रोने से क्या हासिल होगा ?
मंत्र
अरे मूर्ख, यह क्यों नहीं कहता कि जो कुछ न होना था हो चुका।
पूरा अंश दिखाएँ
एक महाशय का किसी झाड़नेवाले से परिचय था। वह दौड़कर उसे बुला लाये ; मगर कैलास की सूरत देखकर उसे मंत्र चलाने की हिम्मत न पड़ी। बोला--अब क्या हो सकता है सरकार, जो कुछ होना था, हो चुका !
अरे मूर्ख, यह क्यों नहीं कहता कि जो कुछ न होना था हो चुका।
जो कुछ होना था वह कहाँ हुआ ? माँ-बाप ने बेटे का सेहरा कहाँ देखा ! मृणालिनी का कामना-तरु क्या पल्लव और पुष्प से रंजित हो उठा ?
छोटे आदमियों में तो सब ऐब होते ही हैं। बड़ों में कोई ऐब नहीं होता। देवता होते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
बस, इसीलिये उनके पास दौड़ा गया था। अब किसी दिन जाऊँगा और कहूँगा, क्यों साहब, कहिए क्या रंग है ? दुनिया बुरा कहेगी, कहे ; कोई परवाह नहीं।
छोटे आदमियों में तो सब ऐब होते ही हैं। बड़ों में कोई ऐब नहीं होता। देवता होते हैं।
'
नहीं री, ऐसा पागल नहीं हूँ कि जो मुझे काँटे बोवे, उसके लिये फूल बोता फिरूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
'
नहीं री, ऐसा पागल नहीं हूँ कि जो मुझे काँटे बोवे, उसके लिये फूल बोता फिरूँ।
'
जिसने कभी तलवार नहीं चलाई, वह इरादा करने पर भी तलवार नहीं चला सकता। उसके हाथ काँपते हैं, उठते ही नहीं !
पूरा अंश दिखाएँ
पर कर्म मन के अधीन न था।
जिसने कभी तलवार नहीं चलाई, वह इरादा करने पर भी तलवार नहीं चला सकता। उसके हाथ काँपते हैं, उठते ही नहीं !
भगत लाठी खट-खट करता लपका चला जाता था। चेतना रोकती थी, उपचेतना ठेलती थी। सेवक स्वामी पर हावी था।
जैसे नशे में आदमी की देह अपने काबू में नहीं रहती, पैर कहीं रखता है, पड़ता कहीं है, कहता कुछ है, जबान से निकलता कुछ है, वही हाल इस समय भगत का था।
पूरा अंश दिखाएँ
चौकीदार चला गया। भगत ने आगे पैर बढ़ाया।
जैसे नशे में आदमी की देह अपने काबू में नहीं रहती, पैर कहीं रखता है, पड़ता कहीं है, कहता कुछ है, जबान से निकलता कुछ है, वही हाल इस समय भगत का था।
मन में प्रतिकार था, दम्भ था, हिंसा थी ; पर कर्म मन के अधीन न था। जिसने कभी तलवार नहीं चलाई, वह इरादा करने पर भी तलवार नहीं चला सकता। उसके हाथ काँपते हैं, उठते ही नहीं !
रोनेवालों में केवल आकाश के तारे रह गये थे।
पूरा अंश दिखाएँ
दो बज गये थे। मेहमान बिदा हो गये थे।
रोनेवालों में केवल आकाश के तारे रह गये थे।
और सभी रो-रोकर थक गये थे। बड़ी उत्सुकता के साथ लोग रह-रहकर आकाश की ओर देखते थे कि किसी तरह सुबह हो और लाश गंगा की गोद में दी जाय।
फ़ातिहा
जब मनुष्य निरुपाय हो जाता है, तो विधाता को कोसता है।
पूरा अंश दिखाएँ
धीरे-धीरे सन्ध्या का आगमन हुआ। उन लोगों ने अभी तक मेरी कुछ खोज-खबर न ली थी। भूख से आत्मा व्याकुल हो रही थी। बार-बार विधाता और अपने को कोसता।
जब मनुष्य निरुपाय हो जाता है, तो विधाता को कोसता है।
अन्त में एक छेद से चार बड़ी-बड़ी रोटियाँ किसी ने बाहर से फेंकी। जिस तरह कुत्ता एक रोटी के टुकड़े पर दौड़ता है, वैसे ही मैं भी दौड़ा और उन्हें उठाकर उस छेद की ओर देखने लगा ;
पाँच फूल मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।