Doomreader

नव-निधि

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Nav Nidhi

लंबाई: 38,472 शब्द, लगभग 154 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

कहानियाँ

नव-निधि मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

प्रेमचंद की नौ कहानियों का संग्रह, जिसमें राजा हरदौल और रानी सारन्धा जैसी बुंदेलखंड की ऐतिहासिक कहानियाँ भी हैं। प्रेमचंद का कहानी संग्रह।

इसमें मशहूर रचनाएँ

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

राजा हरदौल

नव-निधि राजा हरदौल

बुन्देलखण्ड में ओरछा पुराना राज्य है। इसके राजा बुन्देले हैं। इन बुन्देलों ने पहाड़ों की घाटियों में अपना जीवन बिताया है। एक समय ओरछे के राजा जुझारसिंह थे। ये बड़े साहसी और बुद्धिमान् थे। शाहजहाँ उस समय दिल्ली के बादशाह थे। जब शाहजहाँ लोदी ने बलवा किया और वह शाही मुल्क को लूटता पाटता ओरछे की ओर आ निकला, तब राजा जुझारसिंह ने उससे मोरचा लिया। राजा के इस काम से गुणग्राही शाहजहाँ बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने तुरन्त ही राजा को दक्खिन का शासन-भार सौंपा। उस दिन ओरछे में बड़ा आनन्द मनाया गया। शाही दूत खिलअत और सनद लेकर राजा के पास आया। जुझारसिंह को बड़े-बड़े काम करने का अवसर मिला। सफ़र की तैयारियाँ होने लगी, तब राजा ने अपने छोटे भाई हरदौल सिंह को बुलाकर कहा-"भैया, मैं तो जाता हूँ। अब यह राज-पाट तुम्हारे सुपुर्द है। तुम भी इसे जी से प्यार करना। न्याय ही राजा का सबसे बड़ा सहायक है। न्याय की गढ़ी में कोई शत्रु नहीं घुस सकता, चाहे वह रावण की सेना या इन्द्र का बल लेकर आये। पर न्याय वही सच्चा है, जिसे प्रजा भी न्याय समझे। तुम्हारा काम केवल न्याय ही करना न होगा, बल्कि प्रजा को अपने न्याय का विश्वास भी दिलाना होगा। और मैं तुम्हें क्या समझाऊँ, तुम स्वयं समझदार हो।"

यह कहकर उन्होंने अपनी पगड़ी उतारी और हरदौल सिंह के सिर पर रख दी। हरदौल रोता हुआ उनके पैरों से लिपट गया। इसके बाद राजा अपनी रानी से विदा होने के लिए रनवास आये। रानी दरवाजे पर खड़ी रो रही थी। उन्हें देखते ही पैरों पर गिर पड़ी। जुझारसिंह ने उठाकर उसे छाती से लगाया और कहा, "प्यारी, यह रोने का समय नहीं है। बुन्देलों की स्त्रियाँ ऐसे अवसरों पर रोया नहीं करती।

यहाँ से आगे पढ़ें

रानी-सारन्धा

अँधेरी रात थी। सारी दुनिया सोती थी, मगर तारे आकाश में जागते थे। शीतला देवी पलंग पर पड़ी करवटें बदल रही थी और उसकी ननद सारन्धा फर्श पर बैठी हुई मधुर स्वर से गाती थी --

बिनु रघुबीर कटत नहिं रैन ।

शीतला ने कहा—जी न जलायो। क्या तुम्हें भी नींद नहीं आती ?

सारन्धा—तुम्हें लोरी सुना रही हूँ।

शीतला—मेरी आँखों से तो नींद लोप हो गई।

सारन्धा—किसी को ढूँढ़ने गई होगी।

इतने में द्वार खुला और एक गठे हुए बदन के रूपवान् पुरुष ने भीतर प्रवेश किया। यह अनिरुद्ध था। उसके कपड़े भीगे हुए थे, और बदन पर कोई हथियार न था। शीतला चारपाई से उतरकर जमीन पर बैठ गई।

सारन्धा ने पूछा—भैया, यह कपड़े भीगे क्यों हैं ?

अनिरुद्ध—नदी तैरकर आया हूँ।

सारन्धा—थियार क्या हुए?

अनिरुद्ध—छिन गये।

सारन्धा—और साथ के आदमी ?

अनिरुद्ध—सबने वीर-गति पाई।

शीतला ने दबी जबान से कहा, ईश्वर ने ही कुशल किया। मगर सारन्धा के तीवरों पर बल पड़ गये और मुखमण्डल गर्व से सतेज हो गया। बोली—भैया, तुमने कुल की मर्यादा खो दी। ऐसा कभी न हुआ था।

सारन्धा भाई पर जान देती थी। उसके मुँह से यह धिक्कार सुनकर अनिरुद्ध लज्जा और खेद से विकल हो गया। वह वीराग्नि जिसे क्षण भर के लिए अनुराग ने दबा लिया था, फिर ज्वलन्त हो गई। वह उलटे पाँव लौटा और यह कहकर बाहर चला गया कि "सारन्धा, तुमने मुझे सदैव के लिए सचेत कर दिया। यह बात मुझे कभी न भूलेगी।"

यहाँ से आगे पढ़ें

रानी-सारन्धा

खाँ साहब के मन में अपने घोड़े के हाथ से निकल जाने का बड़ा शोक था। एक दिन कुँवर छत्रसाल उसी घोड़े पर सवार होकर सैर को गया था। वह खाँ साहब के महल की तरफ़ जा निकला। वली बहादुर ऐसे ही अवसर की ताक में था। उसने तुरत अपने सेवकों को इशारा किया। राजकुमार अकेले क्या करता ? पाँव-पाँव घर आया और उसने सारन्धा से सब समाचार बयान किया। रानी का चेहरा तमतमा गया। बोली,"मुझे इसका शोक नहीं कि घोड़ा हाथ से गया,शोक इसका है कि तू उसे खोकर जीता क्यों लौटा? क्या तेरे शरीर में बुंदेलों का रक्त नहीं है? घोड़ा न मिलता न सही,किन्तु तुझे दिखा देना चाहिए था कि एक बुंदेला बालक से उसका घोड़ा छीन लेना हँसी नहीं है।"

यह कहकर उसने अपने पच्चीस योद्धाओं को तैयार होने की आज्ञा दी,स्वयं अस्त्र धारण किये और योद्धाओं के साथ बली बहादुरखाँ के निवासस्थान पर जा पहुँची। खाँ साहब उसी घोड़े पर सवार होकर दरबार चले गये थे,सारन्धा दरवार की तरफ चली,और एक क्षण में किसी वेगवती नदी के सदृश बाद-शाही दरबार के सामने जा पहुँची। यह कैफियत देखते ही दरबार में हलचल मच गई। अधिकारी वर्ग इधर-उधर से श्राकर जमा हो गये। आलमगीर भी

सहन में निकल आये। लोग अपनी अपनी तलवार सँभालने लगे और चारों तरफ शोर मच गया। कितने ही नेत्रों ने इसी दरबार में अमरसिंह की तलवार की चमक देखी थी। उन्हें वही घटना फिर याद श्रागई!

यहाँ से आगे पढ़ें

जुगुनू की चमक

रात के बारह बज चुके थे। रानी चन्द्रकुँवरि अपने निवास भवन के ऊपर छत पर खड़ी गंगा की ओर देख रही थी और सोचती थी-लहरें क्यों इस प्रकार स्वतन्त्र हैं। उन्होंने कितने गाँव और नगर डुबाये हैं, कितने जीव-जन्तु तथा द्रव्य निगल गई हैं; किन्तु फिर भी वे स्वतन्त्र हैं। कोई उन्हें बन्द नहीं करता। इसीलिए न कि वे बन्द नहीं रह सकती ! वे गरजेंगी, बल खायेगी-और बाँध के ऊपर चढ़कर उसे नष्ट कर देंगी, अपने ज़ोर से उसे बहा ले जायेंगी।

यह सोचते-विचारते रानी गादो पर लेट गई । उसकी आँखों के सामने पूर्वावस्था की स्मृतियाँ मनोहर स्वप्न की भाँति आने लगीं। कभी उसकी भौंह की मरोड़ तलवार से भी अधिक तीव्र थी और उसकी मुसकराहट वसन्त की सुगन्धित समीर से भी अधिक प्राण-पोषक; किन्तु हाय, अब इनकी शक्ति हीनावस्था को पहुँच गई। रोवे तो अपने को सुनाने के लिए, हँसे तो अपने को बहलाने के लिए। यदि बिगड़े तो किसी का क्या बिगाड़ सकती है और प्रसन्न हो तो किसी का क्या बना सकती है ? रानी और बाँदी में कितना अन्तर है ? रानी की आँखों से आँसू की बूंदे झरने लगी, बो कभी विष से अधिक प्राण-नाशक और अमृत से अधिक अनमोल थीं। वह इसी भाँति अकेली, निराश, कितनी बार रोई, जब कि आकाश के तारों के सिवा और कोई देखनेवाला न था। इसी प्रकार रोते-रोते रानी की आँखें लग गई। उसका प्यारा, कलेजे का टुकड़ा कुँवर दिलीपसिंह, जिसमें उसके प्राण बसते थे, उदास मुख आकर खड़ा हो गया। जैसे गाय दिन-भर जंगलों में रहने के पश्चात् सन्ध्या को घर आती है और अपने बछड़े को देखते ही प्रेम और उमंग से मतवाली होकर

यहाँ से आगे पढ़ें

ममता

बाबू रामरक्षादास दिल्ली के ऐश्वर्यशाली खत्री थे, बहुत ही ठाट-बाट से रहनेवाले। बड़े बड़े अमीर उनके यहाँ नित्य आते थे। वे आये हुओं का आदर-सत्कार ऐसे अच्छे ढंग से करते थे कि इस बात की धूम सारे महल्ले में थी। नित्य उनके दरवाजे पर किसी न किसी बहाने से इष्ट-मित्र इकट्ठा हो जाते, टेनिस खेलते, ताश उड़ता, हारमोनियम के मधुर स्वरो से जी बहलाते, चाय-पानी से हृदय प्रफुल्लित करते और अपने उदार मित्र के व्यवहार की प्रशंसा करते। बाबू साहब दिन भर में इतने रंग बदलते थे कि उन पर 'पेरिस' की परियों को भी ईयां हो सकती थी। कई बैंकों में उनके हिस्से थे। कई दुकाने थीं। किन्तु बाबू साहम को इतना अवकाश न था कि उनकी कुछ देखभाल करते ! अतिथि सत्कार एक पवित्र धर्म है। वे सच्ची देश-हितैषिता की उमंग में कहा करते थे ~ अतिथि-सत्कार आदि काल से भारतवर्ष के निवासियों का एक प्रधान और सराहनीय गुण है। अभ्यागतों का आदर-सम्मान करने में हम अद्वि- तीय हैं। हम इसीसे संसार में मनुष्य कहलाने योग्य हैं। हम सब कुछ खो बैठे है, किन्तु जिस दिन हममें यह गुण शेष न रहेगा, वह दिन हिन्दू-जाति के लिए लज्जा, अपमान और मृत्यु का दिन होगा।

मिस्टर रामरक्षा जातीय आवश्यकताओं में भी बेपरवाह न थे। वे सामा-जिक और राजनीतिक कार्यों में पूर्णरूप से योग देते थे। यहाँ तक कि प्रतिवर्ष दो;बल्कि कभी-कभी तीन वक्तृताएँ अवश्य तैयार कर लेते। भाषणों की भाषा अत्यन्त उपयुक्त, प्रोजस्विनी और सर्वांग-सुन्दर होती थी। उपस्थित जन और इष्टमित्र उनके एक-एक शब्द पर प्रशंसा सूचक शब्दों की ध्वनि प्रकट करते, तालियाँ बजाते, यहाँ तक कि बाबू साहब को व्याख्यान का क्रम स्थिर रखना कठिन हो जाता। ब्याख्यान समाप्त होने पर उनके मित्र उन्हें गोद में उठा लेते और आश्चर्य चकित होकर कहते-तेरी भाषा में जादू है। इससे अधिक और क्या चाहिए ? जाति की ऐसी अमूल्य सेवा कोई छोटी बात नहीं है।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

न्याय की गढ़ी में कोई शत्रु नहीं घुस सकता, चाहे वह रावण की सेना या इन्द्र का बल लेकर आये।

राजा हरदौलयहाँ से आगे पढ़ें

बलवान् शत्रु का सामना करने में उदारता को ताक पर रख देना पड़ता है।

राजा हरदौलयहाँ से आगे पढ़ें

सारन्धा -- ना, छाती में छुरा चुभा देती।

रानी-सारन्धायहाँ से आगे पढ़ें

आह! आत्माभिमान का कैसा विषादमय अन्त है।

रानी-सारन्धायहाँ से आगे पढ़ें

पतिंगे बुझे हुए दीपक पर जान दे रहे थे।

मर्यादा की वेदीयहाँ से आगे पढ़ें

लोग जलती हुई आग को पानी से बुझाते हैं, पर राख माथे पर चढ़ाई जाती है।

जुगुनू की चमकयहाँ से आगे पढ़ें

प्रेम का प्रकाश अँधेरे हृदय को भी चमका देता है।

धोखायहाँ से आगे पढ़ें

मनुष्य कमज़ोरियों का पुतला है।

अमावस्या की रात्रियहाँ से आगे पढ़ें

मुखमण्डल हृदय का दर्पण है, इसका निश्चय अलबत्ता हो गया।

ममतायहाँ से आगे पढ़ें

कुँवर साहब पुराने खुर्राट थे। इस फैंकनैत से युवक खिलाड़ी हार गया।

पछतावायहाँ से आगे पढ़ें

नव-निधि की सभी 30 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. राजा हरदौल
  2. रानी-सारन्धा
  3. मर्यादा की वेदी
  4. पाप का अग्निकुण्ड
  5. जुगुनू की चमक
  6. धोखा
  7. अमावस्या की रात्रि
  8. ममता
  9. पछतावा

नव-निधि मुफ़्त सुनें

नव-निधि मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

नव-निधि मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

नव-निधि जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।