नव-निधि की पंक्तियाँ
नव-निधि (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
30 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
न्याय की गढ़ी में कोई शत्रु नहीं घुस सकता, चाहे वह रावण की सेना या इन्द्र का बल लेकर आये।
पूरा अंश दिखाएँ
… करने का अवसर मिला। सफ़र की तैयारियाँ होने लगी, तब राजा ने अपने छोटे भाई हरदौल सिंह को बुलाकर कहा-"भैया, मैं तो जाता हूँ। अब यह राज-पाट तुम्हारे सुपुर्द है। तुम भी इसे जी से प्यार करना। न्याय ही राजा का सबसे बड़ा सहायक है।
न्याय की गढ़ी में कोई शत्रु नहीं घुस सकता, चाहे वह रावण की सेना या इन्द्र का बल लेकर आये।
पर न्याय वही सच्चा है, जिसे प्रजा भी न्याय समझे। तुम्हारा काम केवल न्याय ही करना न होगा, बल्कि प्रजा को अपने न्याय का विश्वास भी दिलाना होगा। और मैं तुम्हें क्या समझाऊँ, तुम स्वयं समझदार हो।"
जिस तरह अँधेरे मैदान में मशाल की रोशनी अंधेरे को और भी अथाह कर देती है। उसी तरह रानी की मुस्कराहट उसके मन के अथाह दुःख को और भी प्रकट कर रही थी।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी कलेजे पर पत्थर रखकर आँसू पी गई और हाथ जोड़कर राजा की ओर मुस्कराता हुइ देखने लगी। पर म्या वह मुस्कराहट थी।
जिस तरह अँधेरे मैदान में मशाल की रोशनी अंधेरे को और भी अथाह कर देती है। उसी तरह रानी की मुस्कराहट उसके मन के अथाह दुःख को और भी प्रकट कर रही थी।
जुझारसिंह के चले जाने के बाद हरदौलसिंह राज करने लगा। थोड़े ही दिनों में उसके न्याय और प्रजा-वात्सल्य ने प्रजा का मन हर लिया। लोग जुझारसिंह को भूल गये। जुझारसिंह के शत्रु भी थे और मित्र भी। पर हरदौल-सिंह का कोई शत्रु न था, सब …
संसार एक रण क्षेत्र है। इस मैदान में उसी सेनापति को विजय लाभ होता है जो अवसर को पहचानता है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर बहुत अच्छा होता कि धोड़े ने सारन्धा से भी निष्ठुरता की होती। यह सुन्दर घोड़ा आगे चलकर इस राज-परिवार के निमित्त स्वर्णजटित मृग साबित हुआ।
संसार एक रण क्षेत्र है। इस मैदान में उसी सेनापति को विजय लाभ होता है जो अवसर को पहचानता है।
वह अवसर पर जितने उत्साह से आगे बढ़ता है,उतने ही उत्साह से आपत्ति के समय पीछे हट जाता है। वह वीर पुरुष राष्ट्र का निर्माता होता है और इतिहास उसके नाम पर यश के फूलों की वर्षा करता है।
ऐश्वर्या की प्रतिष्ठा व सम्मान सब कहीं होता है, किन्तु किसी ने भिखारिनी का ऐसा सम्मान देखा है ?
पूरा अंश दिखाएँ
अतिथि-भवन की सजावट होने लगी। बाज़ार अनेक भाँति की उत्तम सामाग्रियों से सज गये।
ऐश्वर्या की प्रतिष्ठा व सम्मान सब कहीं होता है, किन्तु किसी ने भिखारिनी का ऐसा सम्मान देखा है ?
सेनाएँ बैंड बजाती और पताका फहराती हुई एक उमड़ी नदी की भाँति चली जाती थीं। सारे नगर में आनन्द ही आनन्द था। दोनों ओर सुन्दर वस्त्राभूषणों से सजे दर्शकों का समूह खड़ा था। सेना के कमांडर आगे-आगे घोड़ों पर सवार थे। सबके आगे राणा जंगबहादुर …
हकीमजी को पहले कुछ तरस आया, किन्तु वह जुगुनू की चमक थी जो शीघ्र स्वार्थ के विशाल अन्धकार में विलीन हो गई।
पूरा अंश दिखाएँ
… जायगा। मुझे धैर्य हो जायगा कि उसके लिए मुझसे जो कुछ हो सकता था, मैंने किया। परमात्मा जानता है कि मैं इस योग्य नहीं हूँ कि आपकी कुछ सेवा कर सकूँ, किन्तु जब तक जीऊँगा आपका यश गाऊँगा और आपके इशारों का गुलाम बना रहूँगा।
हकीमजी को पहले कुछ तरस आया, किन्तु वह जुगुनू की चमक थी जो शीघ्र स्वार्थ के विशाल अन्धकार में विलीन हो गई।
वही अमावास्या की रात्रि थी। वृक्षों पर भी सन्नाटा छा गया था। जीतने वाले अपने बच्चों को नींद से जगाकर इनाम देते थे। हारनेवाले अपनी रुष्ट और क्रोधित स्त्रियों से क्षमा के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इतने में घण्टों के लगातार शब्द वायु और …
बेटा, ममता बुरी होती है। संसार से नाता टूट जाय, धन जाय, धर्म जाय, किन्तु लड़के का स्नेह हृदय से नहीं जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
स्त्री -- तो क्या मेरे बुढ़ापे का, मेरे हाथ फैलाने का और कुछ अपनी बड़ाई का विचार न करोगे ?
बेटा, ममता बुरी होती है। संसार से नाता टूट जाय, धन जाय, धर्म जाय, किन्तु लड़के का स्नेह हृदय से नहीं जाता।
संयोग सब कुछ कर सकता है, किन्तु बेटे का, स्नेह हृदय से नहीं निकल सकता। इस पर हाकिम का, राजा का यहाँ तक कि ईश्वर का भी बस नहीं है। तुम मुझ पर तरस खाओ। मेरे लड़के की जान छोड़ दो, तुम्हें बड़ा यश मिलेगा। …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
राजा हरदौल

पर न्याय वही सच्चा है, जिसे प्रजा भी न्याय समझे।
पूरा अंश दिखाएँ
… मैं तो जाता हूँ। अब यह राज-पाट तुम्हारे सुपुर्द है। तुम भी इसे जी से प्यार करना। न्याय ही राजा का सबसे बड़ा सहायक है। न्याय की गढ़ी में कोई शत्रु नहीं घुस सकता, चाहे वह रावण की सेना या इन्द्र का बल लेकर आये।
पर न्याय वही सच्चा है, जिसे प्रजा भी न्याय समझे।
तुम्हारा काम केवल न्याय ही करना न होगा, बल्कि प्रजा को अपने न्याय का विश्वास भी दिलाना होगा। और मैं तुम्हें क्या समझाऊँ, तुम स्वयं समझदार हो।"
जिस तरह अँधेरे मैदान में मशाल की रोशनी अंधेरे को और भी अथाह कर देती है। उसी तरह रानी की मुस्कराहट उसके मन के अथाह दुःख को और भी प्रकट कर रही थी।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी कलेजे पर पत्थर रखकर आँसू पी गई और हाथ जोड़कर राजा की ओर मुस्कराता हुइ देखने लगी। पर म्या वह मुस्कराहट थी।
जिस तरह अँधेरे मैदान में मशाल की रोशनी अंधेरे को और भी अथाह कर देती है। उसी तरह रानी की मुस्कराहट उसके मन के अथाह दुःख को और भी प्रकट कर रही थी।
जुझारसिंह के चले जाने के बाद हरदौलसिंह राज करने लगा। थोड़े ही दिनों में उसके न्याय और प्रजा-वात्सल्य ने प्रजा का मन हर लिया। लोग जुझारसिंह को भूल गये। जुझारसिंह के शत्रु भी थे और मित्र भी। पर हरदौल-सिंह का कोई शत्रु न था, सब …
बलवान् शत्रु का सामना करने में उदारता को ताक पर रख देना पड़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर क़ादिरखाँ में यह उदारता कहाँ?
बलवान् शत्रु का सामना करने में उदारता को ताक पर रख देना पड़ता है।
तो भी हमने दिखा दिया है कि तलवार की लड़ाई में हम उसके बराबर हैं और अब हमको यह दिखाना रहा है कि हमारी तलवार में भी वैसा ही ज़ौहर है।" इसी तरह लोगों को तसल्ली देकर राजा हरदौल रनवास को गये।
स्त्री का प्रेम पानी की धार है, जिस ओर ढाल पाता है, उधर ही बह जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… तुम्हारे ऊपर विश्वास किया। कुलीना मुझे तुमसे ऐसी प्राथा न थी। मुझे तुम्हारे ऊपर घमण्ड था। मैं समझता था, चाँद-सूर्य टल सकते हैं, पर तुम्हारा दिल नहीं टल सकता। पर आज मुझे मालूम हुआ कि वह मेरा लड़कपन था। बड़ों ने सच कहा है कि
स्त्री का प्रेम पानी की धार है, जिस ओर ढाल पाता है, उधर ही बह जाता है।
सोना ज्यादा गर्म होकर पिघल जाता है।
उजेले और अँधेरे का मिलाप हो गया था ।
पूरा अंश दिखाएँ
जुझारसिंह अपनी जगह से ज़रा भी न हिले । उनके चेहरे पर ईष्या भरी हुई मुसकुराहट छाई हुई थी, पर आँखों में आँसू भर आये थे।
उजेले और अँधेरे का मिलाप हो गया था ।
रानी-सारन्धा
सारन्धा -- ना, छाती में छुरा चुभा देती।
पूरा अंश दिखाएँ
शीतला -- अपना पति होता तो हृदय में छिपा लेतीं।
सारन्धा -- ना, छाती में छुरा चुभा देती।
शीतला ने ऐंठकर कहा -- चोली में छिपाती फिरोगी, मेरी बात गिरह में बाँध लो।
संसार एक रण क्षेत्र है। इस मैदान में उसी सेनापति को विजय लाभ होता है जो अवसर को पहचानता है।
पूरा अंश दिखाएँ
पर बहुत अच्छा होता कि धोड़े ने सारन्धा से भी निष्ठुरता की होती। यह सुन्दर घोड़ा आगे चलकर इस राज-परिवार के निमित्त स्वर्णजटित मृग साबित हुआ।
संसार एक रण क्षेत्र है। इस मैदान में उसी सेनापति को विजय लाभ होता है जो अवसर को पहचानता है।
वह अवसर पर जितने उत्साह से आगे बढ़ता है,उतने ही उत्साह से आपत्ति के समय पीछे हट जाता है। वह वीर पुरुष राष्ट्र का निर्माता होता है और इतिहास उसके नाम पर यश के फूलों की वर्षा करता है।
रानी-नहीं,उस पदार्थ के लिये जो संसार में सबसे अधिक मूल्यवान् है।
पूरा अंश दिखाएँ
रानी-जागीर और मन्सब कोई चीज़ नहीं।
रानी-नहीं,उस पदार्थ के लिये जो संसार में सबसे अधिक मूल्यवान् है।
इस भाँति रानी ने घोड़े के लिए अपनी विस्तृत जागीर, उच्च रान-पद और राज-सम्मान सब हाथ से खोया और केवल इतना ही नहीं,भविष्य के लिए काँटे बोये,इस घड़ी से अन्त दशा तक चम्पतराय को शान्ति न मिली।
प्रेम की नाव प्रेम के सागर में डूब गई।
पूरा अंश दिखाएँ
… की ओर देखा। रानी क्षण भर अनिश्चित रूप से खड़ी रही। लेकिन संकट में हमारी निश्चयात्मक शक्ति बलवान हो जाती है। निकट था कि सिपाही लोग राजा को पकड़ लें कि सारन्धा ने दामिनी की भाँति लपककर अपनी तलवार राजा के हृदय में चुभा दी।
प्रेम की नाव प्रेम के सागर में डूब गई।
राजा के हृदय से रुधिर की धारा निकल रही थी, पर चेहरे पर शान्ति छाई हुई थी।
आह! आत्माभिमान का कैसा विषादमय अन्त है।
पूरा अंश दिखाएँ
जिस हृदय से आलिङ्गित होकर उसने यौवन-सुख लूटा, जो हृदय उसकी अभिलाषाओं का केन्द्र था, जो हृदय उसके अभिमान का पोषकथा, उसी हृदय को सारन्धा की तलवार खेद रही है ! किस स्त्री की तलवार से ऐसा काम हुआ है ? -
आह! आत्माभिमान का कैसा विषादमय अन्त है।
उदयपुर और मारवाड़ के इतिहास में भी आत्म-गौरव की ऐसी घटनाएँ नहीं मिलती।
मर्यादा की वेदी
आग पानी से बुझ जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… खूब तेज कर रखा था। उसने निश्चय कर लिया था कि इसका एक वार उनपर होगा, दूसरा अपने कलेजे पर और इस प्रकार यह पाप-काण्ड समाप्त हो जायगा। लेकिन राणा की नम्रता, उनकी करुणात्मक विवेचना और उनके विनीत भाव ने प्रभा को शान्त कर दिया।
आग पानी से बुझ जाती है।
राणा कुछ देर वहाँ बैठे रहे, फिर उठकर चले गये।
वाक्यचतुरता शान्तिकारक नहीं होती। वह केवल निरुत्तर कर देती है!
पूरा अंश दिखाएँ
राणा के नम्र भाषण का प्रभाव अब मिट चुका था और उनकी अमानुषिक वृत्ति अब फिर अपने यथार्थ रूप में दिखाई देने लगी थी।
वाक्यचतुरता शान्तिकारक नहीं होती। वह केवल निरुत्तर कर देती है!
प्रभा को अब अपने अवाक् हो जाने पर आश्चर्य होता है। उसे राणा की बातों के उत्तर भी सूझने लगे हैं। वह कभी-कभी उनसे लड़कर अपनी किस्मत का फ़ैसला करने के लिए विकल हो जाती है।
पतिंगे बुझे हुए दीपक पर जान दे रहे थे।
पूरा अंश दिखाएँ
क्षणमात्र में प्रभा का मुखमण्डल वर्ण-हीन हो गया।आँखें बुझ गई। दीपक ठण्डा हो गया। मन्दार-कुमार ने भी तलवार फेंक दी और वह आँखों में आँसू भर प्रभा के सामने घुटने टेककर बैठ गया। दोनों प्रेमियों की आँखें सजलयी।
पतिंगे बुझे हुए दीपक पर जान दे रहे थे।
प्रेम के रहस्य निगले हैं। अभी एक क्षण हुए राजकुमार प्रभा पर तलवार लेकर झपटा था। प्रभा किसी प्रकार उसके साथ चलने पर उद्यत न होती यो। लज्जा का भय, धर्म की बेड़ी, कर्तव्य की दीवार,रास्ता रोके खड़ी थी। परन्तु उसे तलवार के सामने देखकर …
प्रेम के रहस्य निराले हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
हाँ,
प्रेम के रहस्य निराले हैं।
अभी एक क्षण पहले राजकुमार प्रभा पर तलवार लेकर झपटा था। उसके खून का प्यासा था। ईर्ष्या की अग्नि उसके हृदय में दहक रही थी। वह रधिर की धारा से शान्त हो गई। कुछ देर तक वह अचेत बैठा रोता रहा। फिर उठा और उसने …
जुगुनू की चमक
पंखरहित पक्षी को पिंजरे के कोने में ही सुख है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जात हो गया कि वह और दृढ़ कारागार में है। दुर्ग में प्रत्येक मनुष्य उसका श्राज्ञाकारी था। दुर्ग का स्वामी भी उसे सम्मान को दृष्टि से देखता था। किन्तु आज स्वतन्त्र होकर भी उसके प्रोठ बन्द थे। उसे सभी स्थानों में शत्रु देख पड़ते थे।
पंखरहित पक्षी को पिंजरे के कोने में ही सुख है।
पुलिस के अफसर प्रत्येक आने-बानेवालों को ध्यान से देखते थे, किन्तु उस भिखारिनी की भोर किसी का ध्यान नही जाता था, जो एक फटी हुई साड़ी पहने यात्रियों के पीछे-पीछे धीरे-धीरे सिर झुकाये गङ्गा की ओर चली आ रही है। न वह चौंकती है, न …
लोग जलती हुई आग को पानी से बुझाते हैं, पर राख माथे पर चढ़ाई जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
सिपाही (कुछ लज्जित सा होकर)--तब आप महारानी चन्द्रकुँवरि थीं, आज आप भिखारिनी हैं। ऐश्वर्य के द्वेषी और शत्रु चारों ओर होते हैं।
लोग जलती हुई आग को पानी से बुझाते हैं, पर राख माथे पर चढ़ाई जाती है।
आप ज़रा भी सोच-विचार न करें नैपाल में अभी धर्म का लोप नहीं हुआ है। आप भयत्याग करें और चलें, देखिए वह आपको किस भाँति सिर और आँखों पर बिठाता है।
ऐश्वर्या की प्रतिष्ठा व सम्मान सब कहीं होता है, किन्तु किसी ने भिखारिनी का ऐसा सम्मान देखा है ?
पूरा अंश दिखाएँ
अतिथि-भवन की सजावट होने लगी। बाज़ार अनेक भाँति की उत्तम सामाग्रियों से सज गये।
ऐश्वर्या की प्रतिष्ठा व सम्मान सब कहीं होता है, किन्तु किसी ने भिखारिनी का ऐसा सम्मान देखा है ?
सेनाएँ बैंड बजाती और पताका फहराती हुई एक उमड़ी नदी की भाँति चली जाती थीं। सारे नगर में आनन्द ही आनन्द था। दोनों ओर सुन्दर वस्त्राभूषणों से सजे दर्शकों का समूह खड़ा था। सेना के कमांडर आगे-आगे घोड़ों पर सवार थे। सबके आगे राणा जंगबहादुर …
धोखा
दीपक था, पर बुझा हुआ। फूल था, पर मुरझाया हुआ।
पूरा अंश दिखाएँ
उनका अभिवादन किया। उसकी आँखो से आँसू की नदी बह रही थी। पति ने प्रेम के मद में मत्त होकर घूँघट हटा दिया।
दीपक था, पर बुझा हुआ। फूल था, पर मुरझाया हुआ।
दूसरे दिन से राजासाहब की यह दशा हुई कि भौरे की तरह प्रतिक्षण इस फूल पर मँडराया करते। न राज पाट की चिन्ता थी, न सैर और शिकार की परवा। प्रभा की वाणी रसीली राग थी, उसकी चितवन सुख का सागर, और उसका मुख चन्द्र …
प्रेम का प्रकाश अँधेरे हृदय को भी चमका देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
यह असम्भव था कि राजासाहब के हृदय-हारी और सरस व्यवहार का जिसमें सच्चा अनुराग भरा हुआ था, प्रभा पर कोई प्रभाव न पड़ता।
प्रेम का प्रकाश अँधेरे हृदय को भी चमका देता है।
प्रभा मन में बहुत लज्जित होती। वह अपने को इस निर्मल और विशुद्ध प्रेम के योग्य न पाती थी, इस पवित्र प्रेम के बदले में उसे अपने कृत्रिम, रँगे हुए भाव प्रकट करते हुए मानसिक कष्ट होता था। जब तक कि राजासाहब उसके साथ रहते, …
अमावस्या की रात्रि
समय की निन्दा व्यर्थ और भूल है, यह मूर्खता और अदूरदर्शिता का फल था।
पूरा अंश दिखाएँ
… आज जङ्गली कबूतरों के मधुर स्वर सुनाई देते थे। किसी अँगरेज़ी मदरसे के विद्यार्थी के आचरण की भाँति उसकी जड़ें हिल गई थी और उसकी दीवारें किसी विधवा स्त्री के हृदय की भाँति विदीर्ण हो रही थीं। पर समय को हम कुछ कह नहीं सकते।
समय की निन्दा व्यर्थ और भूल है, यह मूर्खता और अदूरदर्शिता का फल था।
अमावस्या की रात्रि थी। प्रकाश से पराजित होकर मानो अन्धकार ने उसी विशाल भवन में शरण ली थी। पण्डित देवदत्त अपने अर्द्ध अन्धकारवाले कमरे में मौन परन्तु चिन्ता में निमग्न थे। आज एक महीने से उसकी पत्नी गिरिजा की ज़िन्दगी को निर्दय काल ने खिलवाड़ …
मनुष्य की अन्तिम घड़ी लालसाओं और भावनाओं में व्यतीत होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
ये बातें देवदत्त के हृदय में चुभी जाती थीं।
मनुष्य की अन्तिम घड़ी लालसाओं और भावनाओं में व्यतीत होती है।
इस नगर में लाला शंकरदास अच्छे प्रसिद्ध वैद्य थे। अपने प्राण-संजीवन औषधालय में दवाओं के स्थान पर छापने का प्रेस रखे हुये थे। दवाइयाँ कम बनती थीं, किन्तु इस्तहार अधिक प्रकाशित होते थे।
हकीमजी को पहले कुछ तरस आया, किन्तु वह जुगुनू की चमक थी जो शीघ्र स्वार्थ के विशाल अन्धकार में विलीन हो गई।
पूरा अंश दिखाएँ
… जायगा। मुझे धैर्य हो जायगा कि उसके लिए मुझसे जो कुछ हो सकता था, मैंने किया। परमात्मा जानता है कि मैं इस योग्य नहीं हूँ कि आपकी कुछ सेवा कर सकूँ, किन्तु जब तक जीऊँगा आपका यश गाऊँगा और आपके इशारों का गुलाम बना रहूँगा।
हकीमजी को पहले कुछ तरस आया, किन्तु वह जुगुनू की चमक थी जो शीघ्र स्वार्थ के विशाल अन्धकार में विलीन हो गई।
वही अमावास्या की रात्रि थी। वृक्षों पर भी सन्नाटा छा गया था। जीतने वाले अपने बच्चों को नींद से जगाकर इनाम देते थे। हारनेवाले अपनी रुष्ट और क्रोधित स्त्रियों से क्षमा के लिए प्रार्थना कर रहे थे। इतने में घण्टों के लगातार शब्द वायु और …
मनुष्य कमज़ोरियों का पुतला है।
पूरा अंश दिखाएँ
आकस्मिक सफलता में कभी कभी सन्देह बाधा डालता है। जब ठाकुर ने उस पत्री के लेने को हाथ बढ़ाया तो देवदत्त को सन्देह हुआ कि कहीं वह उसे फाड़कर फेंक न दे। यद्यपि यह सन्देह निरर्थक था, किंतु
मनुष्य कमज़ोरियों का पुतला है।
ठाकुर ने उनके मन के भाव को ताड़ लिया। उसने बेपरवाही से पत्री को लिया और मशाल के प्रकाश में देखकर कहा -- अब मुझे विश्वास हुआ। यह लीजिए, आपका रुपया आपके समक्ष है, आशीर्वाद दीजिए कि मेरे पूर्वजों की मुक्ति हो जाय।
मुझे गिरिजा की आवश्यकता है, रुपयों की आवश्यकता नहीं। यह सौदा बड़ा मँहगा है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्या यह सम्पदा इतने मँहगे मूल्य पर मिली है ? क्या परमात्मा के दरबार से मुझे इस प्यारी जान का मूल्य दिया गया है ? ईश्वर, तुम खूब न्याय करते हो ।
मुझे गिरिजा की आवश्यकता है, रुपयों की आवश्यकता नहीं। यह सौदा बड़ा मँहगा है।
अमावास्या की अँधेरी रात गिरिजा के अन्धकारमय जीवन की भाँति समाप्त हो चुकी थी। खेतों में हल चलानेवाले किसान ऊँचे और सुहावने स्वर से गा रहे थे। सर्दी से काँपते हुए बच्चे सूर्य-देवता से बाहर निकलने की प्रार्थना कर रहे थे। पनघट पर गाँव की …
ममता
बहुत तेज दौड़नेवाला मनुष्य प्रायः मुँह के बल गिर पड़ता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… गई। दस हजार की मोटर चार हजार में बिकी। सारी सम्पत्ति उड जाने पर कुल मिलाकर सोलह हजार से अधिक रकम न खड़ी हो सकी। सारी गृहस्थी नष्ट हो गई, तब भी दस हजार के ऋणी रह गये। मान-बड़ाई, धन-दौलत, सब मिट्टी में मिल गये।
बहुत तेज दौड़नेवाला मनुष्य प्रायः मुँह के बल गिर पड़ता है।
इस घटना के कुछ दिनों पश्चात् दिल्ली म्युनिसिपैलिटी के मेम्बरों का चुनाव प्रारम्भ हुआ। इस पद के अभिलाषी वोटरों की पूजाएँ करने लगे। दलालों के भाग्य उदय हुए। सम्मतियाँ मोतियों के तौल बिकने लगी। उम्मेदवार मेम्बरों के सहायक अपने-अपने मुवक्किल के गुणगान करने लगे। चारों …
मुखमण्डल हृदय का दर्पण है, इसका निश्चय अलबत्ता हो गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… मुझे तो हृदय से प्रसन्नता ही हुई। यह काम तो बेलामवालों के लिए है, घर न बैठे रहे यहीं वेगार की। मेरी मूर्खता थी कि मैं इतने दिनों तक आँखें बन्द किये बैठा रहा।" परन्तु सेठजी की मुखाकृति ने इन विचारों का प्रमाण न दिया।
मुखमण्डल हृदय का दर्पण है, इसका निश्चय अलबत्ता हो गया।
किन्तु बाबू रामरक्षा बहुत देर तक इस आनन्द का मजा न लूटने पाये और न सेठजी को बदला लेने के लिए बहुत देर तक प्रतीक्षा करनी पड़ी। सभा विसर्जित होते ही जब बाबू रामरक्षा सफलता के उमंग में ऐंठते, मोछ पर ताव देते और चारों …
बेटा, ममता बुरी होती है। संसार से नाता टूट जाय, धन जाय, धर्म जाय, किन्तु लड़के का स्नेह हृदय से नहीं जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
स्त्री -- तो क्या मेरे बुढ़ापे का, मेरे हाथ फैलाने का और कुछ अपनी बड़ाई का विचार न करोगे ?
बेटा, ममता बुरी होती है। संसार से नाता टूट जाय, धन जाय, धर्म जाय, किन्तु लड़के का स्नेह हृदय से नहीं जाता।
संयोग सब कुछ कर सकता है, किन्तु बेटे का, स्नेह हृदय से नहीं निकल सकता। इस पर हाकिम का, राजा का यहाँ तक कि ईश्वर का भी बस नहीं है। तुम मुझ पर तरस खाओ। मेरे लड़के की जान छोड़ दो, तुम्हें बड़ा यश मिलेगा। …
सेठजी का हृदय कुछ पसीजा। पत्थर की तह में पानी रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… का, स्नेह हृदय से नहीं निकल सकता। इस पर हाकिम का, राजा का यहाँ तक कि ईश्वर का भी बस नहीं है। तुम मुझ पर तरस खाओ। मेरे लड़के की जान छोड़ दो, तुम्हें बड़ा यश मिलेगा। मैं जब तक जीऊँगी तुम्हें आशीर्वाद देती रहूँगी।
सेठजी का हृदय कुछ पसीजा। पत्थर की तह में पानी रहता है।
किंतु तत्काल ही उन्हें मिसेज़ रामरक्षा के उस पत्र का ध्यान आ गया। वे बोले-- तो मैं न बोलता। आपके कहने से मैं अब भी उनका अपराध क्षमा कर सकता हूँ। परंतु उनकी बीवी साहबा ने जो पत्र मेरे पास भेजा है, उसे देखकर शरीर …
पछतावा
कुँवर साहब पुराने खुर्राट थे। इस फैंकनैत से युवक खिलाड़ी हार गया।
पूरा अंश दिखाएँ
… धर्म और सत्यता धारण करेंगे तो अपने जीवन में आपको आपत्ति और निराशा के सिवा और कुछ प्राप्त न होगा। सत्यप्रियता अवश्य उत्तम वस्तु है, किन्तु उसकी भी सीमा है, 'अति सर्वत्र वर्जयेत्। अब अधिक सोच विचार की आवश्यकता नहीं। यह अवसर ऐसा ही है।
कुँवर साहब पुराने खुर्राट थे। इस फैंकनैत से युवक खिलाड़ी हार गया।
इस घटना के तीसरे दिन चाँदपार के असामियों पर बकाया लगान की नालिश हुई। समन आये। घर-घर उदासी छा गई। समन क्या थे, यम के दूत थे। देवी-देवताओं की मिन्नतें होने लगी। स्त्रियाँ अपने घरवालों को कोसने लगी, और पुरुष अपने भाग्य को। नियत तारीख …
नव-निधि मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।