Doomreader

सङ्कलन

लेखक: महावीर प्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Sankalan

लंबाई: 36,342 शब्द, लगभग 145 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

सङ्कलन मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

तारीख़ से दिन निकालने की रीति, कोरिया, जापान की शिक्षा, सबसे बड़ा हीरा, क्रोध और लोभ जैसे विविध विषयों पर लेख। महावीर प्रसाद द्विवेदी के निबंध।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ तारीख से दिन निकालने की रीति

यह जानने की बहुधा आवश्यकता हुआ करती है कि किस तारीख को कौन दिन था अथवा किस तारीख़ को कौन दिन होगा। इसके लिए पञ्चाङ्ग और जन्त्रियाँ ढूँढ़नी पड़ती हैं और उनके न मिलने से दिन जानने में देरी होती है। यदि दो चार महीने आगे अथवा पीछे की तारीख़ का दिन जानना होता है तो इसका पता शीघ्र लग जाता है; परन्तु सौ दो सौ वर्ष आगे पीछे के किसी दिन को जानने की जब आवश्यकता होती है, तब बड़ी कठिनाई आ पड़ती है; इसलिए तारीख से दिन जानने की एक सरल रीति हम यहाँ पर लिखते हैं।

जिस तारीख़ का दिन जानना हो, उस तारीख़ समेत उस वर्ष के जितने दिन बीते हों, उनको अलग रक्खो। फिर उस वर्ष के पिछले सन् को सवाया करके जोड़ दो। सवाया करने में यदि पूरा अङ्क न आवे तो उस अपूर्ण अङ्क को छोड़ दो। जिस वर्ष के जिस महीने की जिस तारीख़ का दिन निकालना है, उस वर्षवाले शतक के पहले के जितने शतक ४०० से कट जाएँ, उतने कम कर के, बचे हुए शतकों को पहले के जोड़ से घटा दो। जो कुछ बचे उसमें ७ का भाग दो। भाग देने से यदि—

० बचे तो रविवार

४ बचे तो गुरुवार

१ {{{1}}}„ सोमवार

५ {{{1}}}„ शुक्रवार

२ {{{1}}}„ मङ्गलवार

६ {{{1}}}„ शनिवार

३ {{{1}}}„ बुधवार

होगा।

उदाहरण—कल्पना करो कि आज सन् १९०१ के दिसम्बर की १८ तारीख़ है; और आज बुधवार है। आज समेत इस वर्ष के ३५२ दिन हुए। इन दिनों में १९०१ के पिछले सन् १९०० का सवाया (१९००+४७५) २३७५ जोड़ने से २७२७ हुए।

यहाँ से आगे पढ़ें

२ प्राण-घातक माला

२

प्राण-घातक माला

प्रसिद्ध चित्रकार राजा रविवर्मा ने "प्राण-घातक माला" अथवा अज-विलाप नामक एक नया चित्र, इसी वर्ष, बनाया है। यह चित्र बहुत ही भाव-भरा अतएव मनोहर है। चित्र की कथा इस प्रकार है --

एक देवाङ्गना को मनुष्य-योनि में उत्पन्न होने का शाप हुआ। जिस समय कोई दिव्य वस्तु का उससे स्पर्श हो, उस समय वह अपना मनुष्य-शरीर छोड़ कर फिर देवाङ्गना हो -- यह उसके शाप की अवधि हुई। यह देवाङ्गना अयोध्या के राजा अज की रानी इन्दुमती हुई। एक बार अज और इन्दु- मती नगर के पास उपवन में विहार कर रहे थे। इन्दुमती अज के अङ्क में थी। उसी समय नारद जी आकाश में गोकर्णे- श्वर महादेव के दर्शनों को जा रहे थे। उनकी वीणा पर दिव्य फूलों की एक माला थी। वायु के झोंके से वह माला स्थान-च्युत हो कर इन्दुमती के ऊपर आ गिरी। उसके गिरते ही इन्दुमती के प्राण चल बसे! उसके शाप की अवधि पूरी हो गई। प्राणाधिका इन्दुमती को, इस प्रकार, सहसा निर्जीव देख कर अज ने हृदय-विदारी विलाप करना आरम्भ किया। इन्दुमती को अङ्क में लिये हुए इसी विलाप-विह्वल अज का राजा रविवर्मा ने यह अद्भुत चित्र खींचा है।

यहाँ से आगे पढ़ें

७ सबसे बड़ा हीरा

७

सबसे बड़ा हीरा

दक्षिणी अफरीक़ा में बोर लोगों की पुरानी राजधानी प्रिटोरिया नगर है। उसके पास प्रीमियर नाम की एक हीरे की खान है। उसमें, कुछ समय हुआ, एक बहुत बड़ा हीरा निकला है। यह हीरा आज कल लन्दन में विराज रहा है। बड़ी खबरदारी के साथ ट्रांसवाल से वह लन्दन पहुँचाया गया है। जितने बड़े बड़े हीरे इस समय तक पाये गये हैं, उनसे यह कई गुना बड़ा है। देखने में वह काँच के एक छोटे ग्लास के बराबर है। जिस समय उसके निकलने की खबर दूर दूर तक पहुँची, उस समय उसकी क़ीमत अन्दाज़न एक करोड़ रुपए के कूती गई। जिन्होंने उसे देखा है, वे इस अन्दाज़ को गलत नहीं बतलाते। मह विशाल हीरा नाप में ४×२÷१२×११÷४ इञ्च है। इसका वजन ३०३२ कैरट है। अर्थात् कोई तीन पाव के क़रीब!

यह हीरा प्रायः निर्दोष है। एक आध निशान इसमें कहीं कहीं पर हैं। पर काट कर सुडौल करते समय वे निकल जायँगे और हीरे के आकार में विशेष कमी न होगी। यह बिल- कुल सफ़ेद और पारदर्शक है। देखने में यह बर्फ़ का एक बड़ा टुकड़ा सा जान पड़ता है। एक विलायती जौहरी का मत है कि आज तक जितने अच्छे अच्छे हीरे मिले हैं, उन सब से यह अधिक स्वच्छ और पानीदार है। इसकी बनावट से मालूम होता है कि अपनी स्थिति में यह हीरा बेहद बड़ा रहा होगा। मुमकिन है, इसका वजन मनों रहा हो! इस प्रचण्ड रत्न-राज के नीचे का हिस्सा भर शेष रह गया है; और सब कई टुकड़ों में होकर उड़ गया है। नहीं मालूम, ये उड़े हुए टुकड़े कहाँ गये, या क्या हुए अथवा वे कभी किसी को मिलेंगे या नहीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

१० एक तरुणी का नीलाम

इस वार-वनिता ने तो अपना दिल ही बेचना चाहा था; पर अमेरिका की खूब पढ़ी-लिखी एक नौजवान कुमारिका ने अपने सारे शरीर को, मन और प्राण सहित, नीलाम कर देने का इश्तहार दिया है। वह युवती वाशिंगटन की रहनेवाली है। शिकागो में वह टाइप-राइटिंग का काम करती है। मरते दम तक सर्व-श्रेष्ठ 'बोली' बोलनेवाले की दासी होने का विचार उसने किया है। वह अपने को नीलाम करना चाहती है। इसका कारण आप उसी के मुख से सुनिए—

"इस नीलामी नोटिस को पढ़ कर लोगों को आश्चर्य होगा। परन्तु आश्चर्य्य करने का कोई कारण नहीं। क्योंकि और तरुणी लड़कियाँ भी तो अपने को बेचकर लोगों की गुलामी करती हैं। हाँ, उनकी गुलामी कुछ कुछ दूसरी तरह की जरूर है। पर है वह भी पूरी पूरी गुलामी। गुलामी के सिवा और कुछ नहीं। कोई कोई प्रति सप्ताह तनख्वाह पाने के परिवर्तन में, अपने को बेच डालती हैं, कोई कोई पति-प्राप्ति के परिवर्तन में। पति को मालिक बनाकर उसके अधीन रहना क्या गुलामी नहीं ? औरों की नौकरी करना क्या गुलामी नहीं ? ये बातें सर्व-साधारण के सामने प्रकाश रूप से नहीं होतीं। हर एक नौजवान लड़की चुपचाप गुलामी स्वीकार कर लेती है। यह बात मैं प्रकाश रूप से करना चाहती हूँ। मैं सब लोगों को सूचना देकर अपने को नीलाम करने जाती हूँ। इस तरह नीलाम करने से मुझे आशा है कि मेरी क़ीमत लोग कुछ अधिक लगावेंगे। अतएव खुल्लम-खुल्ला नीलाम करने में हानि ही क्या है ?

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

क्रोध विवेक का पूरा शत्रु है।

५ क्रोधयहाँ से आगे पढ़ें

भूलना मनुष्य की प्रकृति है।

६ स्वाधीनतायहाँ से आगे पढ़ें

कोयले के समान काली चीज से हीरे के समान दीप्तिमान रत्न निकलता है!

७ सबसे बड़ा हीरायहाँ से आगे पढ़ें

तृप्ति ही सुख है; और लोभ ही दुःख है।

१२ लोभयहाँ से आगे पढ़ें

लोभियों को ख़ज़ाने के सन्तरी समझना चाहिए।

१२ लोभयहाँ से आगे पढ़ें

जिस की भुजा में बल है, वही सुख से संसार में रह सकता है।

१८ तुर्कों का उत्थान और पतनयहाँ से आगे पढ़ें

प्रजा को बुराइयों से बचाना और उसे सच्चरित्र बनाना राजा का बहुत बड़ा कर्तव्य है।

२३ भारतवर्ष में नशेबाज़ीयहाँ से आगे पढ़ें

वह पहाड़ फोड़ सकता है, समुद्र तोप सकता है, यहाँ तक कि वायुयान में बैठकर आकाश में उड़ भी सकता है।

२४ समुद्र के भीतर तार डालनायहाँ से आगे पढ़ें

अब तो समुद्र के भीतर इन केबिलों का जाल सा बिछ गया है। उसने समग्र पृथ्वी को घेर सा लिया है।

२४ समुद्र के भीतर तार डालनायहाँ से आगे पढ़ें

परन्तु सर आइज़क न्यूटन ने एक सेब को जमीन पर गिरते देख कर पृथ्वी की आकर्षण-शक्ति का पता लगा लिया।

२५ मक्खियों से हानियहाँ से आगे पढ़ें

सङ्कलन की सभी 20 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 26 भाग
  1. १ तारीख से दिन निकालने की रीति
  2. २ प्राण-घातक माला
  3. ३ कोरिया और कोरिया-नरेश
  4. ४ कांग्रेस के कर्ता
  5. ५ क्रोध
  6. ६ स्वाधीनता
  7. ७ सबसे बड़ा हीरा
  8. ८ जापान की शिक्षा-प्रणाली
  9. ९ जापान के स्कूलों में जीवन-चरित शिक्षा
  10. १० एक तरुणी का नीलाम
  11. ११ गूँगों और बहरों के लिए स्कूल
  12. १२ लोभ
  13. १३ चीन के विश्व-विद्यालयों की परीक्षा-प्रणाली
  14. १४ अमेरिका के गाँव
  15. १५ पानी के भीतर चलनेवाले धूम्रपोत
  16. १६ विलायत में उपाधियों का क्रय-विक्रय
  17. १७ व्योमयान द्वारा मुसाफिरी
  18. १८ तुर्कों का उत्थान और पतन
  19. १९ भारत में शिक्षा-प्रचार
  20. २० स्वेज़ नहर
  21. २१ माइसोर में सोने की खानें
  22. २२ निष्क्रिय प्रतिरोध का परिणाम
  23. २३ भारतवर्ष में नशेबाज़ी
  24. २४ समुद्र के भीतर तार डालना
  25. २५ मक्खियों से हानि
  26. २६ भारत के पहलवानों का विदेश में यशोविस्तार

सङ्कलन मुफ़्त सुनें

सङ्कलन मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

सङ्कलन मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

महावीर प्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

सङ्कलन जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।