सङ्कलन की पंक्तियाँ
सङ्कलन (महावीर प्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
20 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
पति को मालिक बनाकर उसके अधीन रहना क्या गुलामी नहीं ? औरों की नौकरी करना क्या गुलामी नहीं ?
पूरा अंश दिखाएँ
… करती हैं। हाँ, उनकी गुलामी कुछ कुछ दूसरी तरह की जरूर है। पर है वह भी पूरी पूरी गुलामी। गुलामी के सिवा और कुछ नहीं। कोई कोई प्रति सप्ताह तनख्वाह पाने के परिवर्तन में, अपने को बेच डालती हैं, कोई कोई पति-प्राप्ति के परिवर्तन में।
पति को मालिक बनाकर उसके अधीन रहना क्या गुलामी नहीं ? औरों की नौकरी करना क्या गुलामी नहीं ?
ये बातें सर्व-साधारण के सामने प्रकाश रूप से नहीं होतीं। हर एक नौजवान लड़की चुपचाप गुलामी स्वीकार कर लेती है। यह बात मैं प्रकाश रूप से करना चाहती हूँ। मैं सब लोगों को सूचना देकर अपने को नीलाम करने जाती हूँ। इस तरह नीलाम करने …
तृप्ति ही सुख है; और लोभ ही दुःख है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्योंकि वह थोड़े ही में तृप्त हो जाता है।
तृप्ति ही सुख है; और लोभ ही दुःख है।
सन्तोष नीरोगता का लक्षण है;
सन्तोष नीरोगता का लक्षण है; लोभ बीमारी का लक्षण है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्योंकि वह थोड़े ही में तृप्त हो जाता है। तृप्ति ही सुख है; और लोभ ही दुःख है।
सन्तोष नीरोगता का लक्षण है; लोभ बीमारी का लक्षण है।
जो मनुष्य खाते खाते सन्तुष्ट नहीं होता, उसे अधिक खिलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उसके लिए वैद्य की आवश्यकता होती है। ऐसे मनुष्यों को अधिक खिलाने की अपेक्षा उनके खाये हुए पदार्थों को, वमन कराके बाहर निकाल- ना पड़ता है। क्योंकि अनावश्यक अथवा आवश्यकता से …
शिक्षा ही से मनुष्य को मनुष्यत्व प्राप्त होता है और शिक्षा न मिलने ही से पशुत्व।
पूरा अंश दिखाएँ
… ख़र्च करना गवर्नमेंट के लिए प्रशंसा की बात अवश्य है। पर शिक्षा एक ऐसा विषय है जिसका महत्व और अनेक बातों से भी बढ़ कर है। और कामों में चाहे कम खर्च किया जाय, परन्तु शिक्षा में अधिक ख़र्च करना गवर्नमेंट का प्रधान कर्त्तव्य है।
शिक्षा ही से मनुष्य को मनुष्यत्व प्राप्त होता है और शिक्षा न मिलने ही से पशुत्व।
भारत की ३२ करोड़ आबादी से कर के रूप में गवर्नमेंट जो रुपया लेती है, उसका अधिकांश उसे प्रजा ही की भलाई के लिए ख़र्च करना चाहिए। और प्रजा की भलाई शिक्षा-प्राप्ति ही पर सब से अधिक अवलम्बित है। गवर्नमेंट इस बात को समझती है …
वह पहाड़ फोड़ सकता है, समुद्र तोप सकता है, यहाँ तक कि वायुयान में बैठकर आकाश में उड़ भी सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
दृढ़ निश्चय की बदौलत मनुष्य कठिन से भी कठिन काम कर सकता है।
वह पहाड़ फोड़ सकता है, समुद्र तोप सकता है, यहाँ तक कि वायुयान में बैठकर आकाश में उड़ भी सकता है।
समुद्र में तार डालकर तार-यन्त्रों के द्वारा ख़बरें भेजना भी इसी तरह के दृढ़ निश्चय ही का फल है।
अब तो समुद्र के भीतर इन केबिलों का जाल सा बिछ गया है। उसने समग्र पृथ्वी को घेर सा लिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
तब से आज तक इंगलैंड और अमेरिका के बीच और भी कई केबिल हो गये हैं। और देशों के बीच भी केबिल पड़ गये हैं।
अब तो समुद्र के भीतर इन केबिलों का जाल सा बिछ गया है। उसने समग्र पृथ्वी को घेर सा लिया है।
कोई २० हजार आदमी, इस समय केबिल बनाने के व्यवसाय में लगे हुए हैं। इसी से आप इस बात का अन्दाज़ा कर सकेंगे कि यह काम कितने महत्व का है। जिनका एक मात्र व्यवसाय केबिल डालना और उनकी मरम्मत करना है, ऐसे जहाज़ों की संख्या …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
५ क्रोध
क्रोध विवेक का पूरा शत्रु है।
पूरा अंश दिखाएँ
याद रखिए, क्रोध से और विवेक से शत्रुता है।
क्रोध विवेक का पूरा शत्रु है।
क्रोध एक प्रकार की प्रचंड आँधी है। जब क्रोध रूपी आँधी आती है, तब दूसरे की बात नहीं सुनाई पड़ती। उस समय कोई चाहे कुछ भी कहे, सब व्यर्थ जाता है। आँधी में भी किसी की बात नहीं सुन पड़ती। इसलिए ऐसी आँधी के समय …
क्रोध एक प्रकार की प्रचंड आँधी है।
पूरा अंश दिखाएँ
याद रखिए, क्रोध से और विवेक से शत्रुता है। क्रोध विवेक का पूरा शत्रु है।
क्रोध एक प्रकार की प्रचंड आँधी है।
जब क्रोध रूपी आँधी आती है, तब दूसरे की बात नहीं सुनाई पड़ती। उस समय कोई चाहे कुछ भी कहे, सब व्यर्थ जाता है। आँधी में भी किसी की बात नहीं सुन पड़ती। इसलिए ऐसी आँधी के समय बाहर से सहायता मिलना असंभव है। यदि …
६ स्वाधीनता
भूलना मनुष्य की प्रकृति है।
पूरा अंश दिखाएँ
जिस आदमी को सर्वज्ञ होने का दावा नहीं है, उसे अपने काम-काज की विवेचना या समालोचना को रोकने की भूल से भी चेष्टा न करनी चाहिए। और इस तरह की चेष्टा करना सार्वजनिक समाज के लिए तो और भी अधिक हानिकारक है।
भूलना मनुष्य की प्रकृति है।
बड़े बड़े महात्माओं और विद्वानों से भूलें होती हैं। इससे यदि समालोचना बन्द कर दी जायगी -- यदि विचार और विवेचना की स्वाधीनता छीन ली जायगी -- तो सत्य का पता लगाना असम्भव हो जायगा। लोगों की भूलें उनके ध्यान में आवेंगी किस तरह ?
कौन ऐसा मुजरिम होगा जो अपने ही मुँह से अपने को दोषी क़बूल करेगा ?
पूरा अंश दिखाएँ
… न्याय है तो जितने मुजरिम हैं, उन सब की ज़बान ही को सेशन कोर्ट समझना चाहिए। इतना ही क्यों, उस दशा में यह भी मान लेना चाहिए कि हाई कोर्ट और प्रिवी कौंसिल के जजों का काम भी मुजरिमों की ज़बान ही के सिपुर्द है।
कौन ऐसा मुजरिम होगा जो अपने ही मुँह से अपने को दोषी क़बूल करेगा ?
कौन ऐसा व्यक्ति होगा जो अपनी निन्दा को सुनकर खुशी से इस बात को मान लेगा कि मेरी उचित निन्दा हुई है ?
७ सबसे बड़ा हीरा
कोयले के समान काली चीज से हीरे के समान दीप्तिमान रत्न निकलता है!
पूरा अंश दिखाएँ
आश्चर्य की बात है कि हीरे की उत्पत्ति कोयले से होती है।
कोयले के समान काली चीज से हीरे के समान दीप्तिमान रत्न निकलता है!
पृथ्वी के पेट में भरी हुई असीम उष्णता के योग से हीरे बनते हैं। जब वह उष्णता अतुल वेग के साथ पृथ्वी की तहों को तपाती और फाड़ती हुई ऊपर आती है, तब किसी किसी जगह एक विशेष प्रकार की रासायनिक प्रक्रिया शुरू होती है। …
१० एक तरुणी का नीलाम
पति को मालिक बनाकर उसके अधीन रहना क्या गुलामी नहीं ? औरों की नौकरी करना क्या गुलामी नहीं ?
पूरा अंश दिखाएँ
… करती हैं। हाँ, उनकी गुलामी कुछ कुछ दूसरी तरह की जरूर है। पर है वह भी पूरी पूरी गुलामी। गुलामी के सिवा और कुछ नहीं। कोई कोई प्रति सप्ताह तनख्वाह पाने के परिवर्तन में, अपने को बेच डालती हैं, कोई कोई पति-प्राप्ति के परिवर्तन में।
पति को मालिक बनाकर उसके अधीन रहना क्या गुलामी नहीं ? औरों की नौकरी करना क्या गुलामी नहीं ?
ये बातें सर्व-साधारण के सामने प्रकाश रूप से नहीं होतीं। हर एक नौजवान लड़की चुपचाप गुलामी स्वीकार कर लेती है। यह बात मैं प्रकाश रूप से करना चाहती हूँ। मैं सब लोगों को सूचना देकर अपने को नीलाम करने जाती हूँ। इस तरह नीलाम करने …
१२ लोभ
तृप्ति ही सुख है; और लोभ ही दुःख है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्योंकि वह थोड़े ही में तृप्त हो जाता है।
तृप्ति ही सुख है; और लोभ ही दुःख है।
सन्तोष नीरोगता का लक्षण है;
सन्तोष नीरोगता का लक्षण है; लोभ बीमारी का लक्षण है।
पूरा अंश दिखाएँ
क्योंकि वह थोड़े ही में तृप्त हो जाता है। तृप्ति ही सुख है; और लोभ ही दुःख है।
सन्तोष नीरोगता का लक्षण है; लोभ बीमारी का लक्षण है।
जो मनुष्य खाते खाते सन्तुष्ट नहीं होता, उसे अधिक खिलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उसके लिए वैद्य की आवश्यकता होती है। ऐसे मनुष्यों को अधिक खिलाने की अपेक्षा उनके खाये हुए पदार्थों को, वमन कराके बाहर निकाल- ना पड़ता है। क्योंकि अनावश्यक अथवा आवश्यकता से …
लोभियों को ख़ज़ाने के सन्तरी समझना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
इसलिए उसे दूसरे का धन, मन ही मन, अपना समझने में कोई हानि नहीं। उससे उलटा लाभ है; क्योंकि उसे प्राप्त करने के लिए परिश्रम नहीं करना पड़ता।
लोभियों को ख़ज़ाने के सन्तरी समझना चाहिए।
लोभी मनुष्य जब तक जीते हैं, तब तक सन्तरी के समान अपने धन की रखवाली करते हैं और मरने पर उसे दूसरों के लिए छोड़ जाते हैं।
सधनता और निर्धनता मन की बात है।
पूरा अंश दिखाएँ
… निर्धन की अपेक्षा भय भी अधिक रहता है। यदि मनुष्य लोभी है तो थोड़ी सम्पत्तिवाले से हम अधिक सम्पत्तिवाले ही को दरिद्री कहेंगे। क्योंकि जिसे ५ रुपये की आवश्यकता है, वह उतना दरिद्री नहीं, जितना ५०० रुपये की आवश्यकतावाला है। कहाँ ५ और कहाँ ५००!
सधनता और निर्धनता मन की बात है।
जिनका मन उदार है, वे अनुदार और लोभी मनुष्यों की अपेक्षा अधिक धनवान् हैं। क्योंकि उदारता के कारण उनका धन किसी के काम तो आता है -- चाहे वह बहुत ही थोड़ा क्यों न हो। बहुत धन होकर भी यदि मनुष्य लोभी हुआ और उसका …
१५ पानी के भीतर चलनेवाले धूम्रपोत
यह पेरिओस्कोप मानों इस धूम्रपोत की आँख है।
पूरा अंश दिखाएँ
… की राह से पोत के भीतर चले जाते हैं। वहाँ कागज़ का एक तख्ता फैला रहता है। उस पर समुद्र-तल के आसमंतद्भाग का प्रतिबिम्ब पड़ता है। उससे यह साफ मालूम हो जाता है कि जिस जहाज़ पर टार- पीडो मारना है, वह कहाँ पर है।
यह पेरिओस्कोप मानों इस धूम्रपोत की आँख है।
टारपीडो मारने का काम भी दबा कर रखी गई हवा से किया जाता है। टारपीडो छोड़ने के बाद, अथवा आवश्यकता होने पर यो भी, धूम्रपोत को पानी के ऊपर लाने के लिए, भीतर भरे हुए पानी के पीपों को खाली करना पड़ता है। वह सारा …
१८ तुर्कों का उत्थान और पतन
जिस की भुजा में बल है, वही सुख से संसार में रह सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… महाशक्तियों से है । इन शक्तियों की काया-पलट हो गई। पर टर्की चुपचाप इस परिवर्तन को देखता रहा। अपने पड़ोसियों को उन्नत होते देख कर भी उसने सबक न सीखा। यदि वह अब भी न सीखेगा तो एशिया में भी उस की खैर नहीं ।
जिस की भुजा में बल है, वही सुख से संसार में रह सकता है।
उसी से सब कोई डरता है। उसी के हक नहीं मारे जाते । उसी का सब कहीं आदर होता है । निर्बल का कहीं भी गुज़ारा नहीं।
१९ भारत में शिक्षा-प्रचार
शिक्षा ही से मनुष्य को मनुष्यत्व प्राप्त होता है और शिक्षा न मिलने ही से पशुत्व।
पूरा अंश दिखाएँ
… ख़र्च करना गवर्नमेंट के लिए प्रशंसा की बात अवश्य है। पर शिक्षा एक ऐसा विषय है जिसका महत्व और अनेक बातों से भी बढ़ कर है। और कामों में चाहे कम खर्च किया जाय, परन्तु शिक्षा में अधिक ख़र्च करना गवर्नमेंट का प्रधान कर्त्तव्य है।
शिक्षा ही से मनुष्य को मनुष्यत्व प्राप्त होता है और शिक्षा न मिलने ही से पशुत्व।
भारत की ३२ करोड़ आबादी से कर के रूप में गवर्नमेंट जो रुपया लेती है, उसका अधिकांश उसे प्रजा ही की भलाई के लिए ख़र्च करना चाहिए। और प्रजा की भलाई शिक्षा-प्राप्ति ही पर सब से अधिक अवलम्बित है। गवर्नमेंट इस बात को समझती है …
२३ भारतवर्ष में नशेबाज़ी
प्रजा को बुराइयों से बचाना और उसे सच्चरित्र बनाना राजा का बहुत बड़ा कर्तव्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रजा को बुराइयों से बचाना और उसे सच्चरित्र बनाना राजा का बहुत बड़ा कर्तव्य है।
हर देश का राजा अपने इस कर्तव्य-पालन के लिए उत्तरदाता है। राजा के इस काम से केवल प्रजा ही का उपकार नहीं, राजा का भी बड़ा भारी उपकार है। प्रजा के सच्चरित्र और गुणी होने से देश का शासन बड़ी सरलता से किया जा सकता …
२४ समुद्र के भीतर तार डालना
दृढ़ निश्चय की बदौलत मनुष्य कठिन से भी कठिन काम कर सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… आदमी पास पास, या परस्पर मिली हुई दो कोठरियों में, बैठे हुए कर सकते हैं। कराची और स्वेज़ के बीच भी इसी तरह का तार समुद्र में पड़ा हुआ है। और भी अनेक द्वीप और नगर इसी प्रकार के सामुद्रिक तारों से जुड़े हुए हैं।
दृढ़ निश्चय की बदौलत मनुष्य कठिन से भी कठिन काम कर सकता है।
वह पहाड़ फोड़ सकता है, समुद्र तोप सकता है, यहाँ तक कि वायुयान में बैठकर आकाश में उड़ भी सकता है। समुद्र में तार डालकर तार-यन्त्रों के द्वारा ख़बरें भेजना भी इसी तरह के दृढ़ निश्चय ही का फल है।
वह पहाड़ फोड़ सकता है, समुद्र तोप सकता है, यहाँ तक कि वायुयान में बैठकर आकाश में उड़ भी सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
दृढ़ निश्चय की बदौलत मनुष्य कठिन से भी कठिन काम कर सकता है।
वह पहाड़ फोड़ सकता है, समुद्र तोप सकता है, यहाँ तक कि वायुयान में बैठकर आकाश में उड़ भी सकता है।
समुद्र में तार डालकर तार-यन्त्रों के द्वारा ख़बरें भेजना भी इसी तरह के दृढ़ निश्चय ही का फल है।
परन्तु उन साहसी और दृढप्रतिज्ञ लोगों ने हार न मानी।
पूरा अंश दिखाएँ
… गये। तूफ़ान से, उनके ऊपर, कप्तान के कमरे के सारे यंत्र बिगड़ गये। जहाज़ चलाने के साधन नष्ट हो गये। अन्त को आजिज़ आकर वे लोग उन जहाज़ों को किसी तरह बन्दरगाह पर लौटा लाये। केबिल डालने के काम में फिर भी सफलता न हुई।
परन्तु उन साहसी और दृढप्रतिज्ञ लोगों ने हार न मानी।
तीसरी दफे फिर भी वे वह काम करने निकले। इस दफे सफलता हुई अवश्य, पर विघ्न-बाधाओं ने इस दफे भी उनके नाकों दम कर दिया। एक बार एक बड़ी भयङ्कर मछली उस केबिल में फँस गई। जान पड़ा कि केबिल अब बिना टूटे न रहेगा। …
अब तो समुद्र के भीतर इन केबिलों का जाल सा बिछ गया है। उसने समग्र पृथ्वी को घेर सा लिया है।
पूरा अंश दिखाएँ
तब से आज तक इंगलैंड और अमेरिका के बीच और भी कई केबिल हो गये हैं। और देशों के बीच भी केबिल पड़ गये हैं।
अब तो समुद्र के भीतर इन केबिलों का जाल सा बिछ गया है। उसने समग्र पृथ्वी को घेर सा लिया है।
कोई २० हजार आदमी, इस समय केबिल बनाने के व्यवसाय में लगे हुए हैं। इसी से आप इस बात का अन्दाज़ा कर सकेंगे कि यह काम कितने महत्व का है। जिनका एक मात्र व्यवसाय केबिल डालना और उनकी मरम्मत करना है, ऐसे जहाज़ों की संख्या …
२५ मक्खियों से हानि
साधारण आदमियों की दृष्टि और तत्वदर्शी विद्वानों की दृष्टि में बड़ा अन्तर है।
पूरा अंश दिखाएँ
साधारण आदमियों की दृष्टि और तत्वदर्शी विद्वानों की दृष्टि में बड़ा अन्तर है।
साधारण जन अनेक विषयों को तुच्छ समझ कर छोड़ देते हैं -- उनके सम्बन्ध में अधिक बातें जानने की चेष्टा ही नहीं करते। परन्तु तत्त्वदर्शी विद्वान् उन्हीं सामान्य विषयों की आलोचना करके कितने ही गूढ़ रहस्यों का पता लगाते हैं। फूल-फलों का पृथ्वी पर गिरना …
परन्तु सर आइज़क न्यूटन ने एक सेब को जमीन पर गिरते देख कर पृथ्वी की आकर्षण-शक्ति का पता लगा लिया।
पूरा अंश दिखाएँ
… करते। परन्तु तत्त्वदर्शी विद्वान् उन्हीं सामान्य विषयों की आलोचना करके कितने ही गूढ़ रहस्यों का पता लगाते हैं। फूल-फलों का पृथ्वी पर गिरना एक। साधारण बात है। हम लोगों ने संख्यातीत बार फल टपकते देखा होगा और उसे मामूली बात समझ कर छोड़ दिया होगा।
परन्तु सर आइज़क न्यूटन ने एक सेब को जमीन पर गिरते देख कर पृथ्वी की आकर्षण-शक्ति का पता लगा लिया।
ब्रुनेल ने छोटे छोटे कीड़ों को लकड़ी में सूराख करते देख कर टेम्स नदी का पुल बनाया, जो पृथ्वी के आश्चर्य-कारक पदार्थों में गिना जाता है। रेल, तार, बिजली की रोशनी आदि बुद्धि को चक्कर में डालनेवाली कितनी ही चीजें विद्वानों ने इसी तरह ईजाद …
सङ्कलन मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।