Doomreader

साहित्यालाप

लेखक: महावीर प्रसाद द्विवेदी

दूसरे नाम Sahityalap

लंबाई: 75,769 शब्द, लगभग 303 पन्ने, पढ़ने में लगभग 5 घंटे

दर्शन

साहित्यालाप मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

देवनागरी लिपि की उत्पत्ति और प्रचार, देशव्यापक भाषा, हिंदी की दशा और भारतीय भाषाओं पर लेख। महावीर प्रसाद द्विवेदी के भाषा और साहित्य विषयक निबंध।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ देवनागरी-लिपि का उत्पत्ति-काल

वो कराना चाहते थे उसका वे चित्र बना देते थे। यदि उन्हें पेड़ लिखना होता था तो वे पेड़ का चित्र बना देते थे, यदि हाथी लिखना होता था तो हाथी का, यदि मनुष्य लिखना होता था तो मनुष्य का। इस तरह की वर्णमाला का प्रचार ईजिपृ अर्थात् मिश्र देश में बहुत समय तक था। वहां की इस प्राचीन लिपि में लिखी गई अनेक शिला-लिपियाँ योरप के अजायबघरों और पुस्तकालयों में सयत्न रक्खी हुई हैं। ऐसी लिपियां प्राचीन मन्दिरों और समाधियों में अब तक पाई जाती हैं। जैसे जैसे इस तरह की लिपि अधिक काम में आती गई, वैसे ही वैसे लोग, जल्दी के कारण, वस्तुओं के चित्रों की पूर्णता की तरफ कम ध्यान देते गये । जैसे, यदि उन्हें आदमी का चित्र बनाना होता तो वे आदमी के हाथ, पैर, धड़ और सिर का स्थूल आकार मात्र लिख देते । इस तरह अनेक वस्तुओं के चित्र, धीरे धीरे, यहां तक बिगड़ गये कि उनके आकार से उनका ज्ञान न होने लगा। यह बात चीन और जापान की वर्णमाला से सिद्ध है । इन देशों की वर्णमालायें भी वस्तु-चित्रण के आधार पर बनी हुई हैं।

कुछ समय तक इस तरह की वर्णमाला से काम चला, पर गुणवाचक शब्द और विशेषण लिखने में गड़बड़ होने लगी। लाल और काले घोड़े को लोग लाल और काले रङ्ग से लिख देते । पर विद्वान् और मूर्ख मनुष्य का चित्र बनाने में उन्हें सुभीता न होता। क्रियाओं के रूप लिखने में भी उन्हें कठिनता का सामना करना पड़ता । इससे प्रयोज्य शब्दों की संख्या जब बढ़ गई तब चतुर मनुष्यों ने सङ्केतरूपी वर्ण बनाये । यद्यपि इस बात का कोई दृढ़ प्रमाण नहीं मिलता कि इस देश में भी कभी मिश्र और चीन की जैसी चित्ररूपिणी लिपि का प्रचार था, तथापि कई पुरातत्व के पण्डितों का अनुमान है कि था ज़रूर।

यहाँ से आगे पढ़ें

३—नई रोमन-लिपि के प्रचार का प्रयत्न

रही यह बात कि रोमन-लिपि में भारतीय भाषायें शुद्ध शुद्ध लिखी जा सकती हैं या नहीं, सो अनेक विद्वान् अनेक लेखों द्वारा इस लिपि के दोष दिखला चुके हैं और यह सिद्ध कर चुके हैं कि इसके प्रचार से हमारा काम नहीं चल सकता । न हमारी भाषायें वर्तमान रोमन-लिपि ही में अच्छी तरह लिखी जा सकती हैं और न इस परिवर्तित लिपि ही में । नोल्स साहब की वर्णमाला में कहीं 'हल' का चिह्न नहीं। "ज्योतिर्गमय" को आपने अपनी लिपि में " Jyotir gamaya" लिखा है । पर आपका-r-र का वोधक है, र् का नहीं । आपने तो शायद वैदिक संस्कृत का एक छोटा सा उदाहरण यह दिखलाने के लिए दिया है कि वेद तक हमारी लिपि में लिखे जा सकते हैं। पर उन दो चार शब्दों को भी आप सही सही नहीं लिख सके । वैदिक संस्कृत में एक वर्ण है। उसका स्थानग्राही कौन सा वर्ण रोमन में होगा ? अच्छा, उदात्त और अनुदात्त के सूचक चिह्न आपकी लिपि में कहां हैं ? ज्ञ का उच्चारण कोई न्य करता है, कोई द+न+य, कोई ज यँ । इन सब उच्चारणों के बोधक वर्ण अपनी लिपि में बताइए। और भाषाओं की बात जाने दीजिए, आप अपनी लिपि में सही सही संस्कृत ही लिख कर दिखा दीजिए। यदि आप यह सिद्ध भी कर दें कि अपनी लिपि में आप सब कुछ लिख सकते हैं तो भी हम अपनी ही लिपि में लिखना पढ़ना पसन्द करेंगे। अपनी वस्तु का आदर करना स्वयं आप ही की जाति हमें सिखा रही है। आपकी पोशाक आप ही के शीत-प्रधान देश के अनुकूल है । पर आप उसे क्वेटा और जैकवाबाद में भी नहीं छोड़ते। ११५ दर्जे की गरमी में भी फुल बूट, मोज़े डबल पतलून और दो दो तीन तीन मोटे ऊनी कपड़े डाँटे रहते हैं । उस समय आप उपयोगिता और अनुपयो- गिता का ख्याल क्यों नहीं करते ? सो आपकी लिपि आप ही को मुबारक रहे। हमारा काम हमारी दोष-पूर्ण लिपि ही से अच्छी तरह चल जायगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

४—देशव्यापक भाषा

बरोदा से “ श्रीसयाजी-विजय " नामक एक समाचारपत्र निकलता है। उसकी भाषा मराठी है। वह मराठी के अच्छे समाचारपत्रों में से है। कुछ काल हुआ उसमें “हिन्दुस्थान की राष्ट्र-भाषा " नामक एक लम्बा लेख कई अंकों में निकला था। उसे पण्डित भास्कर विष्णु फड़के ने जयपुर से लिखा है। यह लेख पढ़ने योग्य है ; विचार करने योग्य है। वामनराव पेठे के समान भास्कर राव फड़के ने भी इस देश में एक भाषा होने की बड़ी आवश्यकता दिखाई है। देश-व्यापी भाषा होने के योग्य उन्होंने अपनी मातृभाषा मराठी को नहीं बतलाया ; और न गुजराती ही को बतलाया। वङ्गभाषा को भी उन्होंने इस योग्य नहीं समझा ! स्मरण रखिए, ये तीनों भाषायें इस देश में, इस समय, बहुत अच्छी अवस्था में हैं; उन्नत है; प्रतिदिन अधिक अधिक उन्नत होती जाती हैं , और यथाक्रम एक दूसरेसे अधिक ऊर्जित दशा में हैं। यद्यपि ये भाषायें इतनी उन्नत हैं, तथापि पूर्वोक्त पण्डितों ने इनको देश भर की भाषा होनेकी योग्यता से खाली पाया है ! देशव्यापक भाषा होने की योग्यता उन्होंने पाई किसमें है ? हिन्दी में! वही हिन्दी, जिसे इन प्रान्तों के प्रवीण पण्डित और विद्वान् बाबू लोग निरादर की दृष्टि से देखते हैं; जिसमें छपे हुए समाचारपत्र पढ़ना वे पातक समझते हैं; जिसमें अपना नाम लिखने की बहुत ही बड़ी आवश्यकता पड़ने पर वे "वशेशर-परशाद ” और “किकन-सरूप" आदि लिख कर अपनी मातृ-भाषा के प्रेम की पराकाष्ठा दिखलाते हैं ! जिनकी मातृ-भाषा हिन्दी है ; जो अपनी माता से, जो अपनी स्त्री से, जो अपने लड़के लड़कियों से हिन्दी बोलते हैं ; और जो हिन्दी ही में स्वप्न देखते हैं, उनको मानो लजित

यहाँ से आगे पढ़ें

४—देशव्यापक भाषा

देशब्यापक भाषा की आवश्यकता ।

वाणी और अर्थ का जो सम्बन्ध हैं ; जल और तरङ्ग का जो सम्बन्ध है; शरीर और आत्मा का जो सम्बन्ध है-देश और देशत्व का वही सम्बन्ध है। देश का जो धर्म है, देश का जो गुण है, देश का जो भाव है उसीको देशत्व कहते हैं । जिसके बिना देश कोई चीज़ ही नहीं रह जाता वही देशत्व है। आत्मा के बिना शरीर मिट्टी है ; अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है। जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है। उसमें सार नहीं। आत्मा-हीन शरीर प्रेत कहलाता है। देशत्वहीन देश भी प्रेत-तुल्य है। जिस शरीर में चेतना है; जिसमें नाना प्रकार के विकार अपनी अपनी सत्ता चला रहे हैं; जिसे सुख दुःख का ज्ञान है अर्थात--जो सजीव है-उसीको शरीर संज्ञा दी जा सकती है। इसी प्रकार जिस देश में देशाभिमान है, देशप्रीति है, देशभक्ति है, देशलेवा है, उसी का नाम देश है। जिसमें देशाभिमान नहीं है; जिसमें आत्मभिमान नहीं है; जिसमें रहनेवाले स्वार्थत्याग के बिलकुल ही भूल गये हैं और अपने पूजनीय पूर्वजों का आदर करना जानते ही नहीं ; जहाँ ऐक्य नहीं ; जहां प्रेम नहीं; जहां एक भाषा नहीं ; जहां एक धर्म नहीं ; वह देश चाहे जितना विस्तीर्ण हो; उसकी लोक-संख्या चाहे जितनी अधिक हो; वह देशत्व-युक्त देश कदापि नहीं कहा जा सकता। वह देशत्व-पद को त्रिकाल में भी नहीं प्राप्त कर सकता। वह चेतनाहीन शरीर के समान निश्चेष्ट, निष्क्रिय, हेय और घृणा का पात्र है।

यहाँ से आगे पढ़ें

९—भारतीय भाषायें और अँगरेज़

यदि और लोग हिन्दुस्तानी भाषा न सीखें तो न सही,पर जिन अफसरों को हिन्दुस्तानियों से दिन रात काम पड़ता है उन्हें तो ज़रूर हो सीखना चाहिए, विशेष करके ज़िले के हाकिमों को। उन्हें हिन्दी में उच्च परीक्षा पास करने पर हज़ारों रुपये इनाम भी मिलता है। तिस पर भी यह दशा ! एक बार कलकत्ते के किसी अँगरेज़ी अखबार में हमने पढ़ा कि उसी तरफ़ किसा जिले के एक मैजिस्ट्रेट साहब अपने इजलास में बैठे हुए एक मुकद्दमा सुन रहे थे। उस समय मुकद्दमेवालों में से किसीने कहा कि "इस ज़मान पर मेरा चिर दिन ( बहुत रोज़ ) से कब्जा है"। साहब ने समझा चिर दिन किसी आदमी का नाम है । इससे आपने चिर दिन के हाजिर किये जाने का हुक्म दिया। ऐसी ऐसी बातें कहीं न कहीं प्राय: रोज़ ही हुआ करती हैं । अतएव साहब लोगों का चाहिए कि ज़रा अपनी तरफ़ एक नज़र देख कर तब बाबुओं की अँगरेज़ी पर हँसें। बाबू लोगों की अँगरेज़ी उस हिन्दी से हज़ार दर्जे अच्छी होती है जो साहब लोग अपने दरजी, भिस्ती, बहरा और खानसामा से बोलते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

कोस भर दूर षट्रस भोजन रख देने से क्या भूखे की भूख कभी जा सकती है ?

३—नई रोमन-लिपि के प्रचार का प्रयत्नयहाँ से आगे पढ़ें

यह लिपि कोहेनूर हीरा है ; अनमोल रत्न है। इसे छोड़ कर हमको काँच से क्यों तृप्त होना चाहिए।

४—देशव्यापक भाषायहाँ से आगे पढ़ें

कविता ही की ओर सबका ध्यान रहा। कवियों का ध्यान कविता के सिवा और किस ओर हो सकता है ?

६—हिन्दी भाषा और उसका साहित्ययहाँ से आगे पढ़ें

यही हमारी भाषा है; यही हमारी माताओं की भाषा है; यही हमारी बहनों की भाषा है; यही हमारे बच्चों की भाषा है।

७—हिन्दी की वर्त्तमान अवस्थायहाँ से आगे पढ़ें

आपने देखा कि फारिस में आपके कदम पड़ते ही फारसवाले फारसी बोलना ही भूल गये।

९—भारतीय भाषायें और अँगरेज़यहाँ से आगे पढ़ें

हर बात के लिए हम कब तक विलायत की दौड़ लगाते रहेंगे?

१३ विदेशी गवर्नमेंट और स्वदेशी भाषायेंयहाँ से आगे पढ़ें

जो अपनी भाषा का आदर नहीं करता, जो अपनी भाषा से प्रेम नहीं करता, जो अपनी भाषा के साहित्य की पुष्टि नहीं करता, वह अपनी मातृभूमि की कदापि उन्नति नहीं कर सकता।

१६ वक्तव्ययहाँ से आगे पढ़ें

स्वतन्त्रता चाहे चली जाय, पर इतिहास न जाना चाहिए।

१६ वक्तव्ययहाँ से आगे पढ़ें

हिन्दू और मुसलमान इस देशरूपी शरीर की दो आंखें हैं।

१६ वक्तव्ययहाँ से आगे पढ़ें

सिखाने से भी क्या गधा भैरवी अलाप सकता है ?

१८—आज कल के छायावादी कवि और कवितायहाँ से आगे पढ़ें

साहित्यालाप की सभी 41 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १ देवनागरी-लिपि का उत्पत्ति-काल
  2. २—देवनागरी लिपि के प्रचार का प्रयत्न
  3. ३—नई रोमन-लिपि के प्रचार का प्रयत्न
  4. ४—देशव्यापक भाषा
  5. ५ देशव्यापक लिपि
  6. ६—हिन्दी भाषा और उसका साहित्य
  7. ७—हिन्दी की वर्त्तमान अवस्था
  8. ८—कौंसिल में हिन्दी
  9. ९—भारतीय भाषायें और अँगरेज़
  10. १०—मर्दुमशुमारी की रिपोर्ट में हिन्दी उर्दू
  11. ११—उर्दू और आज़ाद
  12. १२—मर्दुमशुमारी की हिन्दुस्तानी भाषा
  13. १३ विदेशी गवर्नमेंट और स्वदेशी भाषायें
  14. १४—कवि सम्मेलन
  15. १५—पठानी सिक्कों पर नागरी
  16. १६ वक्तव्य
  17. १७—विचार-विपर्य्यय
  18. १८—आज कल के छायावादी कवि और कविता

साहित्यालाप मुफ़्त सुनें

साहित्यालाप मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

साहित्यालाप मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

महावीर प्रसाद द्विवेदी की और रचनाएँ

साहित्यालाप जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।