साहित्यालाप की पंक्तियाँ
साहित्यालाप (महावीर प्रसाद द्विवेदी) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
41 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
आत्मा के बिना शरीर मिट्टी है ; अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है।
पूरा अंश दिखाएँ
शरीर और आत्मा का जो सम्बन्ध है-देश और देशत्व का वही सम्बन्ध है। देश का जो धर्म है, देश का जो गुण है, देश का जो भाव है उसीको देशत्व कहते हैं । जिसके बिना देश कोई चीज़ ही नहीं रह जाता वही देशत्व है।
आत्मा के बिना शरीर मिट्टी है ; अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है।
जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है। उसमें सार नहीं। आत्मा-हीन शरीर प्रेत कहलाता है। देशत्वहीन देश भी प्रेत-तुल्य है। जिस शरीर में चेतना है;
जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है।
पूरा अंश दिखाएँ
अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है।
जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है।
उसमें सार नहीं। आत्मा-हीन शरीर प्रेत कहलाता है। देशत्वहीन देश भी प्रेत-तुल्य है। जिस शरीर में चेतना है; जिसमें नाना प्रकार के विकार अपनी अपनी सत्ता चला रहे हैं;
यह लिपि कोहेनूर हीरा है ; अनमोल रत्न है। इसे छोड़ कर हमको काँच से क्यों तृप्त होना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
सब गुणों से सम्पन्न, सुन्दर, स्पष्ट और सरल देवनागरी लिपि ही में, देश में, हिन्दी भाषा का प्रचार होना चाहिए। हम लोगों को इस लिपि का अभिमान होना चाहिए । और उसके प्रचार के लिए कोई बात उठा न रखनी चाहिए।
यह लिपि कोहेनूर हीरा है ; अनमोल रत्न है। इसे छोड़ कर हमको काँच से क्यों तृप्त होना चाहिए।
देवनागरी लिपि को छोड़ कर किसी दूसरी अशुद्ध, अपूर्ण, कर्कश, कर्णकटु और भ्रामक लिपि को आश्रय देना अविचार की पराकाष्ठा है। गुणवान् का योग्य आदर न करने से उसकी क्या हानि ? कुछ नहीं। हानि अनादर न करनेवालों ही की है।
यही हमारी भाषा है; यही हमारी माताओं की भाषा है; यही हमारी बहनों की भाषा है; यही हमारे बच्चों की भाषा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… में बड़ी ही आवश्यकता है। हिन्दी में इस लिए कि यही हमारी मातृ-भाषा है। इसी भाषा में दी गई शिक्षा से समाज का सर्वाधिक अंश लाभ उठा सकता है। इसी भाषा में वितरण किये गये ज्ञान का प्रकाश गांँव गांँव, घर घर, पहुंँच सकता है।
यही हमारी भाषा है; यही हमारी माताओं की भाषा है; यही हमारी बहनों की भाषा है; यही हमारे बच्चों की भाषा है।
अँगरेज़ी या अन्य किसी भाषा में दी गई शिक्षा से जितना लाभ पहुँच सकता है उससे सैकड़ों गुना अधिक लाभ मातृ-भाषा में दी गई शिक्षा से पहुंँच सकता है।
माता के बिना मनुष्य का काम केवल वाल्यावस्था में नहीं चल सकता; परन्तु मातृ-भाषा के बिना तो किसी भी अवस्था में मनुष्य का काम नहीं चल सकता ।
पूरा अंश दिखाएँ
… जो मनुष्य रेशमी परिच्छेद पहन कर चीथड़ों में लिपटी हुई अपनी माता की तरफ़ घृणाव्यजक कटाक्ष करता है, जो मनुष्य समर्थ हो कर भी अपनी माता का उद्धार आपदाओं से नहीं करता उसे यदि ओर कुछ नहीं तो क्या लज्जा भी न आनी चाहिर ?
माता के बिना मनुष्य का काम केवल वाल्यावस्था में नहीं चल सकता; परन्तु मातृ-भाषा के बिना तो किसी भी अवस्था में मनुष्य का काम नहीं चल सकता ।
इसीसे माता ओर मातृभाषा की इतनी महिमा है । अतएव हमारे उच्च शिक्षा पाये हुए भाइयों को चाहिए कि वे हिन्दी लिखने और पढ़ने का अभ्यास करें; हिन्दी के साहित्य को उन्नत करने की चेष्टा करें;
मुर्दा और पराधीन देशों की बात मैं नहीं कहता; उन अभागे देशों में तो ठीक इसका विपरीत ही दृश्य देखा जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
कभी उसके पोषण और परिवर्तन के काम से पीछे नहीं हटते; कभी दूसरों की भाषा को अपनी भाषा नहीं बनाते । जिन्दा देशों में यही होता है ।
मुर्दा और पराधीन देशों की बात मैं नहीं कहता; उन अभागे देशों में तो ठीक इसका विपरीत ही दृश्य देखा जाता है।
४-मातृभाषा के स्वराज्य की आवश्यकता।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- ३—नई रोमन-लिपि के प्रचार का प्रयत्न
- ४—देशव्यापक भाषा
- ५ देशव्यापक लिपि
- ६—हिन्दी भाषा और उसका साहित्य
- ७—हिन्दी की वर्त्तमान अवस्था
- ८—कौंसिल में हिन्दी
- ९—भारतीय भाषायें और अँगरेज़
- १२—मर्दुमशुमारी की हिन्दुस्तानी भाषा
- १३ विदेशी गवर्नमेंट और स्वदेशी भाषायें
- १४—कवि सम्मेलन
- १६ वक्तव्य
- १७—विचार-विपर्य्यय
- १८—आज कल के छायावादी कवि और कविता
३—नई रोमन-लिपि के प्रचार का प्रयत्न
कोस भर दूर षट्रस भोजन रख देने से क्या भूखे की भूख कभी जा सकती है ?
पूरा अंश दिखाएँ
यदि आप ही की आविष्कृत लिपि का प्रचार हो जाय तो क्या प्रचार की आज्ञा निकलते ही भारत की निरक्षरता नष्ट हो जायगी ?
कोस भर दूर षट्रस भोजन रख देने से क्या भूखे की भूख कभी जा सकती है ?
स्कूलों और कालेजों में भरती होने की इच्छा रखनेवाले लड़को को, जगह को कमी बता कर, निकाल देने से निरक्षरता नहीं दूर हो सकती।
४—देशव्यापक भाषा
आत्मा के बिना शरीर मिट्टी है ; अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है।
पूरा अंश दिखाएँ
शरीर और आत्मा का जो सम्बन्ध है-देश और देशत्व का वही सम्बन्ध है। देश का जो धर्म है, देश का जो गुण है, देश का जो भाव है उसीको देशत्व कहते हैं । जिसके बिना देश कोई चीज़ ही नहीं रह जाता वही देशत्व है।
आत्मा के बिना शरीर मिट्टी है ; अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है।
जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है। उसमें सार नहीं। आत्मा-हीन शरीर प्रेत कहलाता है। देशत्वहीन देश भी प्रेत-तुल्य है। जिस शरीर में चेतना है;
जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है।
पूरा अंश दिखाएँ
अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है।
जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है।
उसमें सार नहीं। आत्मा-हीन शरीर प्रेत कहलाता है। देशत्वहीन देश भी प्रेत-तुल्य है। जिस शरीर में चेतना है; जिसमें नाना प्रकार के विकार अपनी अपनी सत्ता चला रहे हैं;
आत्मा-हीन शरीर प्रेत कहलाता है। देशत्वहीन देश भी प्रेत-तुल्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
अर्थ के बिना वाणी मिट्टी है; देशत्व के बिना देश भी मिट्टी है। जिस देश से देशत्व निकाल लिया गया है वह देश केवल देखने अथवा केवल कहने के लिए देश है। उसमें सार नहीं।
आत्मा-हीन शरीर प्रेत कहलाता है। देशत्वहीन देश भी प्रेत-तुल्य है।
जिस शरीर में चेतना है; जिसमें नाना प्रकार के विकार अपनी अपनी सत्ता चला रहे हैं;
यह लिपि कोहेनूर हीरा है ; अनमोल रत्न है। इसे छोड़ कर हमको काँच से क्यों तृप्त होना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
सब गुणों से सम्पन्न, सुन्दर, स्पष्ट और सरल देवनागरी लिपि ही में, देश में, हिन्दी भाषा का प्रचार होना चाहिए। हम लोगों को इस लिपि का अभिमान होना चाहिए । और उसके प्रचार के लिए कोई बात उठा न रखनी चाहिए।
यह लिपि कोहेनूर हीरा है ; अनमोल रत्न है। इसे छोड़ कर हमको काँच से क्यों तृप्त होना चाहिए।
देवनागरी लिपि को छोड़ कर किसी दूसरी अशुद्ध, अपूर्ण, कर्कश, कर्णकटु और भ्रामक लिपि को आश्रय देना अविचार की पराकाष्ठा है। गुणवान् का योग्य आदर न करने से उसकी क्या हानि ? कुछ नहीं। हानि अनादर न करनेवालों ही की है।
रत्न यदि कूड़े में फेंक दिया जाय तो उसका क्या अपराध ? अपराध फेंकनेवाले का है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कर आये हैं। हिन्दी सब प्रकार व्यापक भाषा होने के योग्य है। यदि इस देश में कोई व्यापक भाषा हो सकती है तो हिन्दी ही हो सकती है। इसलिए उसकी वर्तमान स्थिति की ओर दृक्पात न करके उसके गुणों ही का विचार करना अभीष्ट है।
रत्न यदि कूड़े में फेंक दिया जाय तो उसका क्या अपराध ? अपराध फेंकनेवाले का है।
वहां पड़ा रहने से उसका रत्नत्व नहीं जाता। किसीने कहा है-
उद्योग करने से सिद्धि हुए बिना नहीं रहती। विलम्ब चाहे हो, परन्तु सिद्धि होती अवश्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
इतनेही में सब कुछ आ गया ।
उद्योग करने से सिद्धि हुए बिना नहीं रहती। विलम्ब चाहे हो, परन्तु सिद्धि होती अवश्य है।
देश के मङ्गल के लिए, देश के कल्याण के लिए, देश को सचेतन करने के लिए एक भाषा होने की परमावश्यकता है। जिसने इस देश में जन्म लिया है, जिसने इस देश का अन्न जल ग्रहण किया है, जो इस देश से कुछ भी प्रीति …
५ देशव्यापक लिपि
जहां किसी तरह की समता होती है वहां ममता ज़रूर उत्पन्न होती है । और ममता से एकता आती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हो जाता है । परन्तु पारस्परिक सहानुभूति और बन्धुता उत्पन्न करने की, एक लिपि में, इन बातों की भी अपेक्षा अधिक शक्ति है । भिन्न धर्म, भिन्न परिच्छद और भिन्न देश होने पर भी लिपि एक होने से पारस्परिक सहानुभूति जागृत हुए बिना नहीं रहती।
जहां किसी तरह की समता होती है वहां ममता ज़रूर उत्पन्न होती है । और ममता से एकता आती है।
एकता ही देश का बल है। जहां एकता नहीं वहां बल का सदैव अभाव या अल्पभाव रहता है। और जो समाज निर्बल है-जिसमें एकता रूपी बल नहीं-उसे निर्जीव समझना चाहिए। ऐसे देश का अधःपतन अवश्य होता है, चाहे विलम्ब से हो चाहे अविलम्ब से।
६—हिन्दी भाषा और उसका साहित्य
इस जगत् में ऐसी एक भी भाषा न होगी जिसने किसी अन्य भाषा का एक भी शब्द न ग्रहण किया हो।
पूरा अंश दिखाएँ
… हैं। इससे यह सिद्ध हुआ कि यह हमारी हिन्दी संस्कृत, प्राकृत, अरबी, फ़ारसी, तुर्की, पोत्तुगीज़ और गरेज़ी आदि भाषाओं की खिचड़ी है। ऐसा होना कोई लज्जा,अथवा हानि, अथवा दोष की बात नहीं। प्राकृतिक नियमों के अनुसार, सम्पर्क से, भाषाओं में परिवर्तन हुआ ही करता है।
इस जगत् में ऐसी एक भी भाषा न होगी जिसने किसी अन्य भाषा का एक भी शब्द न ग्रहण किया हो।
कोई कोई हिन्दी को नागरी कहते हैं। यह उनकी भूल है। नागरो कोई भाषा नहीं। नागरी एक लिपि विशेष का नाम है। नागर अक्षरों में जो लिपि लिखी जाती है उसे नागरी कहते हैं। नागरी अक्षरों में हिन्दी, फारसी, बङ्गला,गुजराती इत्यादि सभी भाषायें लिखी जा …
कविता ही की ओर सबका ध्यान रहा। कवियों का ध्यान कविता के सिवा और किस ओर हो सकता है ?
पूरा अंश दिखाएँ
इस समय हिन्दी के अनेक उत्तमोत्तम कवि हुए। परन्तु
कविता ही की ओर सबका ध्यान रहा। कवियों का ध्यान कविता के सिवा और किस ओर हो सकता है ?
छन्द, अलङ्कार,नायिकाभेद आदि पर भी अनेक ग्रन्थ, इसी समय, बने । भगवभ्दत्कों ने अपने अपने इष्ट देवता के गुण-गान से गर्भित अनेक पुस्तकें लिखीं। विहारीलाल ने अपने ७०० दोहों में श्रृंगार रस की पराकाष्ठा कर दी, सूरदास ने अपने पदों में भक्ति की पराकाष्ठा कर …
परन्तु हमलोग मुंँह फैलाये बैठे हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… यही नहीं, किन्तु १८५० से१८७७ ईस्वी तक इस भाषा में जो कुछ परिवर्तन हुआ और जो जो समाचारपत्र अथवा पुस्तकें नाम लेने योग्य निकलीं उनकी भी आलोचना उन्होंने की है। हार्नले, बीम और नियर्सन साहबों ने भी हिन्दी के सम्बन्ध में कुछ कम नहीं लिखा।
परन्तु हमलोग मुंँह फैलाये बैठे हैं।
कहीं दो चार उपन्यास लिख कर पेट पालने का हमने यत्न किया; कहीं एक आध मोहिनी अथवा रोहिणी नामक मासिक पत्रिका लिख कर अपनी विद्वत्ता प्रकट की ;कहीं कभी वर्ष छः महीने के लिए एक समाचारपत्र निकाल कर सम्पादक बन बैठे !
७—हिन्दी की वर्त्तमान अवस्था
हिन्दी का अंकुर निकला तो सही; पर वह अंकुर ही रहा ।
पूरा अंश दिखाएँ
… की। राजाश्रित कवियों ने अपने अपने आश्रयदाता की रुचि के अनुकूल श्रृंगार या वीररसात्मक काव्य निर्माण किये । किसी ने अलंकारशास्त्र पर लिखा, किसीने नायिका भेद पर । सब की प्रवृत्ति केवल कविता ही की ओर रही। सात आठ सौ वर्ष तक यही हाल रहा।
हिन्दी का अंकुर निकला तो सही; पर वह अंकुर ही रहा ।
वह पुष्ट ज़रूर होता गया; पर उसे अपनी अगली अवस्था की प्राप्ति बहुत काल के अनन्तर हई।
मैं तो सरल भाषा के लेखक ही को बहुत बड़ा लेखक समझता हूं।
पूरा अंश दिखाएँ
… तरल भाषा लिखी जानी चाहिए । प्रौढ़ और विशेष शिक्षित जनों के लिए परिष्कृत और अलङ्कारिक भाषा लिखी जा सकती है। वैज्ञानिक ग्रन्थों में पारिभाषिक शब्दों का प्रयोग करना पड़ता है। अतएव उनमें कुछ न कुछ क्लिष्टता आ ही जाती है। वह अनिवार्य है ।
मैं तो सरल भाषा के लेखक ही को बहुत बड़ा लेखक समझता हूं।
लिखने का मतलब औरों पर अपने मन के भाव प्रकट करना है। जिसका मनोभाव जितने ही अधिक लोग समझ सकेंगे उसका प्रयत्न और परिश्रम उतना ही अधिक सफल हुआ समझा जायगा। जितने बड़े बड़े लेखक हो गये हैं प्राय:
यही हमारी भाषा है; यही हमारी माताओं की भाषा है; यही हमारी बहनों की भाषा है; यही हमारे बच्चों की भाषा है।
पूरा अंश दिखाएँ
… में बड़ी ही आवश्यकता है। हिन्दी में इस लिए कि यही हमारी मातृ-भाषा है। इसी भाषा में दी गई शिक्षा से समाज का सर्वाधिक अंश लाभ उठा सकता है। इसी भाषा में वितरण किये गये ज्ञान का प्रकाश गांँव गांँव, घर घर, पहुंँच सकता है।
यही हमारी भाषा है; यही हमारी माताओं की भाषा है; यही हमारी बहनों की भाषा है; यही हमारे बच्चों की भाषा है।
अँगरेज़ी या अन्य किसी भाषा में दी गई शिक्षा से जितना लाभ पहुँच सकता है उससे सैकड़ों गुना अधिक लाभ मातृ-भाषा में दी गई शिक्षा से पहुंँच सकता है।
माता के बिना मनुष्य का काम केवल वाल्यावस्था में नहीं चल सकता; परन्तु मातृ-भाषा के बिना तो किसी भी अवस्था में मनुष्य का काम नहीं चल सकता ।
पूरा अंश दिखाएँ
… जो मनुष्य रेशमी परिच्छेद पहन कर चीथड़ों में लिपटी हुई अपनी माता की तरफ़ घृणाव्यजक कटाक्ष करता है, जो मनुष्य समर्थ हो कर भी अपनी माता का उद्धार आपदाओं से नहीं करता उसे यदि ओर कुछ नहीं तो क्या लज्जा भी न आनी चाहिर ?
माता के बिना मनुष्य का काम केवल वाल्यावस्था में नहीं चल सकता; परन्तु मातृ-भाषा के बिना तो किसी भी अवस्था में मनुष्य का काम नहीं चल सकता ।
इसीसे माता ओर मातृभाषा की इतनी महिमा है । अतएव हमारे उच्च शिक्षा पाये हुए भाइयों को चाहिए कि वे हिन्दी लिखने और पढ़ने का अभ्यास करें; हिन्दी के साहित्य को उन्नत करने की चेष्टा करें;
८—कौंसिल में हिन्दी
जो बात जैसी है उसे वैसी ही रहने देना संसार की गति के सर्वथा प्रतिकूल है।
पूरा अंश दिखाएँ
उर्दू का अब तक अकण्टक राज्य रहा है। कोई कारण नहीं कि प्रजा के सुभीते के लिए उस राज्य के कुछ अंश की अधिकारिणी हिन्दी भी न समझी जाय।
जो बात जैसी है उसे वैसी ही रहने देना संसार की गति के सर्वथा प्रतिकूल है।
मुसलमानों को पहले अलग “वोट" देने और अपने अलग मेम्बर कौंसिलों में भेजने का अधिकार न प्राप्त था। अब क्यों प्राप्त है ? पहले उनके मकतबों के लिए अलग इन्सपेक्टर्स न थे । अब क्यों हैं ?
जब पेट दबता है तब आराम, आत्माभिमान और अनुदारता सभी कुछ दब जाता है ।
पूरा अंश दिखाएँ
… यह प्रतिज्ञा कर लें कि अर्जी देंगे तो और दस्तावेज़े लिखेंगे तो देवनागरी-लिपि में, तो बिना कुछ और कार्रवाई किये ही सरकारी मैन्युअल में भी उचित फेरफार हो जाय, मंसिफ़ और सब-जज भी हिन्दी जानने लगें और उर्दू के दास वकील-मुख़तार भी उसे सीखले ।
जब पेट दबता है तब आराम, आत्माभिमान और अनुदारता सभी कुछ दब जाता है ।
पचास मुवक्किलों में से यदि २५ भी डांट कर वकील साहब से कह दें कि हमारा काम हिन्दी (देवनागरी) में कीजिए,नहीं हम और वकील ढूंँढ लेंगे तो देखिए फिर वे कैसे हिन्दी नहीं सीखते । ये लोग ३० रुपये का मोटर-ड्राइवर और १५ रुपये का …
९—भारतीय भाषायें और अँगरेज़
जेता को विजित की भाषा का अच्छा ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।
पूरा अंश दिखाएँ
… एक भी अच्छा विद्वान् नहीं हुआ। जो विद्वान् माने जाते हैं वे भी हिन्दी लिखते घबराते हैं। अँगरेजों का इस देश से सम्बन्ध हुए दो सौ वर्ष होगये।परन्तु इतने दिनों में कितने अंगरेज़ों ने हिन्दुस्तानी भाषा में खूब लिख पढ़ लेने लायक विज्ञता प्राप्त की?
जेता को विजित की भाषा का अच्छा ज्ञान होना बहुत आवश्यक है।
उसके बिना प्रजा के आन्तरिक भाव राजा अच्छी तरह नहीं जान सकता।
आपने देखा कि फारिस में आपके कदम पड़ते ही फारसवाले फारसी बोलना ही भूल गये।
पूरा अंश दिखाएँ
… अरबी के भी प्रचण्ड पण्डित ने अँगरेज़ी ही बूकी । एक साहब ने फारसी में सबसे ऊँचे दरजे का इम्तिहान पास किया था। विकट फारसीदाँ होने के कारण एक वार वे फारिस भेजे गये । वहां आपको एक निहायत ही अजीब बात मालूम हुई ।
आपने देखा कि फारिस में आपके कदम पड़ते ही फारसवाले फारसी बोलना ही भूल गये।
यदि और लोग हिन्दुस्तानी भाषा न सीखें तो न सही,पर जिन अफसरों को हिन्दुस्तानियों से दिन रात काम पड़ता है उन्हें तो ज़रूर हो सीखना चाहिए, विशेष करके ज़िले के हाकिमों को। उन्हें हिन्दी में उच्च परीक्षा पास करने पर हज़ारों रुपये इनाम भी मिलता …
बाबू लोगों की अँगरेज़ी उस हिन्दी से हज़ार दर्जे अच्छी होती है जो साहब लोग अपने दरजी, भिस्ती, बहरा और खानसामा से बोलते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
रोज़ ही हुआ करती हैं । अतएव साहब लोगों का चाहिए कि ज़रा अपनी तरफ़ एक नज़र देख कर तब बाबुओं की अँगरेज़ी पर हँसें।
बाबू लोगों की अँगरेज़ी उस हिन्दी से हज़ार दर्जे अच्छी होती है जो साहब लोग अपने दरजी, भिस्ती, बहरा और खानसामा से बोलते हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल डब्ल्यू० एच० स्लीमन ने इस देश के सम्बन्ध में कई किताबें लिखी है । उन्नीसवें शतक के आरम्भ में आप इस देश में थे। फ़ौजी महकमे में भी आपने बहुत दिनों तक काम किया और मुल्की में भी। कई जिलों में आप जिले …
१२—मर्दुमशुमारी की हिन्दुस्तानी भाषा
भ्रष्ट, अपभ्रष्ट या गलत-सलत भाषा बोलने से क्या किसी नई भाषा की सृष्टि भी हो सकती है ?
पूरा अंश दिखाएँ
… यदि हिन्दुस्तानी कही जा सके तो कही जा सकती है। यही लोग टूटीफूटी हिन्दी बोल कर किसी तरह अपना काम चलाते हैं। इसी अर्थ में "हिन्दुस्तानी" आख्या चरितार्थ हो सकती है । इसी अर्थ में वह सारे हिन्दुस्तान की भाषा हो सकती है । पर
भ्रष्ट, अपभ्रष्ट या गलत-सलत भाषा बोलने से क्या किसी नई भाषा की सृष्टि भी हो सकती है ?
यदि इंँगलैंड में रहनेवाले जापानी लस्टमपस्टम अँगरेजी बोले तो संयुक्त-प्रान्त की मनुष्य-गणना के बड़े साहब उनकी उस अँगरेज़ी को क्या कोई नया नाम देने को तैयार होंगे ? परन्तु तर्क, युक्ति और औचित्य को यहां पूछता कौन है और उनकी कदर करता कौन है ?
१३ विदेशी गवर्नमेंट और स्वदेशी भाषायें
अस्वाभाविकता कभी चिरस्थायिनी नहीं हो सकती
पूरा अंश दिखाएँ
… चाहिए कि वह शासित देश पर की शासित जाति में दूध मिश्री की तरह मिल जाय । तभी उसका अधिकार उस देश पर स्थायी या बहुकाल व्यापी हो सकेगा, अन्यथा नहीं । क्योंकि किसी देश पर किसी अन्य देश का शासन सर्वथा अस्वाभाविक है। और
अस्वाभाविकता कभी चिरस्थायिनी नहीं हो सकती
इससे विदेशी शासकों को स्वाभाविकता की ओर यथा शक्ति खिचना चाहिए और भेद-भावको दूर करने की चेष्टा करनी चाहिये। उन्हें चाहिए कि शासित देश की भाषा, लिपि, धर्म, सामाजिक व्यवहार, और रोति-रवाज आदि से यथेष्ट परिचित हो जाय और परिचय प्राप्त करके शासित देश की …
हर बात के लिए हम कब तक विलायत की दौड़ लगाते रहेंगे?
पूरा अंश दिखाएँ
अधिकारियों को चाहिए कि वही खुद हमारी भाषायें सीखें और हमारी ही भाषाओं में हमें सब प्रकार की शिक्षा देने की योजना करें। यदि वे किसी कारण से ऐसा नहीं कर सकते तो हमें अपना काम आपहा करने के लिए मैदान साफ कर दें।
हर बात के लिए हम कब तक विलायत की दौड़ लगाते रहेंगे?
१४—कवि सम्मेलन
कवि की कीर्ति तो अनन्त काल तक बनी रहती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… अपनी कवित्व-शक्ति के बल पर राज राजेश्वरों को भी कुछ नहीं समझता। राजे-और चक्रवर्ती राजे-कुछ सृष्टि-रचना तो कर सकते नहीं। कुछही समय तक वे अपने बल और वैभव, यश और प्रताप की कला का चमत्कार दिखाकर इस लोक से तिरोहित हो जाते हैं। और कवि?
कवि की कीर्ति तो अनन्त काल तक बनी रहती है।
नद, नदी, देश, महादेश और गगनचुम्बी पर्वत नष्ट होजाते हैं; परन्तु वह नष्ट नहीं होती। हां, वह अनुकूलता की प्राप्ति की मुखापेक्षिणी ज़रूर होती है।
वह रोते हुओं को हँसा सकता है और हँसते हुओं को रुला सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
कवि को शक्ति और प्रभुता की इयत्ता नहीं । प्रकृत कवि क्या नहीं कर सकता ?
वह रोते हुओं को हँसा सकता है और हँसते हुओं को रुला सकता है।
कायरों की रगों में वह वीरता का सञ्चार कर सकता है, सोते हुओं को जगा सकता है, देश- द्रोहियों को देशभक्त बना सकता है । और मार्गभ्रष्टों को सुमार्ग में ला सकता है। जो मदोन्मत्त नर या नरेश किसी को कुछ समझते ही नहीं उनके …
१६ वक्तव्य
यदि भाषा गई तो अपनी जातीयता और अपनी सत्ता भी गई ही समझिए ।
पूरा अंश दिखाएँ
मुंँह से जो शब्द निकालना जर्मन भाषा ही के निकालना । इसका एक मात्र कारण स्वराज्य और स्वभाषा का घना सम्बन्ध है।
यदि भाषा गई तो अपनी जातीयता और अपनी सत्ता भी गई ही समझिए ।
बिना अपनी भाषा की नीव दृढ़ किये स्वराज्य की नीव नहीं दृढ़ हो सकती। जो लोग इस तत्व को समझते हैं वे मर मिटने तक अपनी भाषा नहीं छोड़ते । दक्षिणी आफरिक़ा में अपने अस्तित्वनाश का अवसर आ जाने पर भी, बोरों ने अपनी भाषा …
मुर्दा और पराधीन देशों की बात मैं नहीं कहता; उन अभागे देशों में तो ठीक इसका विपरीत ही दृश्य देखा जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
कभी उसके पोषण और परिवर्तन के काम से पीछे नहीं हटते; कभी दूसरों की भाषा को अपनी भाषा नहीं बनाते । जिन्दा देशों में यही होता है ।
मुर्दा और पराधीन देशों की बात मैं नहीं कहता; उन अभागे देशों में तो ठीक इसका विपरीत ही दृश्य देखा जाता है।
४-मातृभाषा के स्वराज्य की आवश्यकता।
जो अपनी भाषा का आदर नहीं करता, जो अपनी भाषा से प्रेम नहीं करता, जो अपनी भाषा के साहित्य की पुष्टि नहीं करता, वह अपनी मातृभूमि की कदापि उन्नति नहीं कर सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
क्या ऐसी मातृभाषा की विपन्नावस्था देखकर जानकार जनों की आंखों से आंसू नहीं टपकते ? क्या ऐसी मातृभाषा से अधिकांश लोगों को पराङ्मुख होते और उसका परित्याग करते देख मातृभाषाभिमानियों का हृदय विदीर्ण नहीं होता ?
जो अपनी भाषा का आदर नहीं करता, जो अपनी भाषा से प्रेम नहीं करता, जो अपनी भाषा के साहित्य की पुष्टि नहीं करता, वह अपनी मातृभूमि की कदापि उन्नति नहीं कर सकता।
उसके स्वराज्य का स्वप्न, उसके देशोद्धार का संकल्प, उसकी देश-भक्ति की दुहाई बहुत कुछ निःसार है। उसकी प्रतिज्ञायें और उसके प्रचारण और आस्फालन बहुत ही थोड़ा अर्थ रखते हैं । मातृभाषा की उन्नति करके एकता,जातीयता और राष्ट्रीयता के भावों को जब तक आप झोपड़ियों तक …
शरीर का खाद्य भोजनीय पदार्थ है और मस्तिष्क का खाद्य साहित्य ।
पूरा अंश दिखाएँ
… वञ्चित कर दीजिए, वह निष्कय होकर धीरे धीरे किसी काम का न रह जायगा । बात यह है कि शरीर के जिस अङ्ग का जो काम है वह उससे यदि न लिया जाय तो उसकी वह काम करने की शक्ति नष्ट हुए बिना नहीं रहती।
शरीर का खाद्य भोजनीय पदार्थ है और मस्तिष्क का खाद्य साहित्य ।
अतएव यदि हम अपने मस्तिष्क को निष्क्रिय और कालान्तर में निर्जीव सा नहीं कर डालना चाहते तो हमें साहित्य का सतत सेवन करना चाहिए और उसमें नवीनता तथा पौष्टिकता लाने के लिए उसका उत्पादन भी करते जाना चाहिए । पर, याद रखिए, विकृत भोजन से …
साहित्य में जो शक्ति छिपी रहती है वह तोप, तलवार और बम के गालों में भी नहीं पाई जाती।
पूरा अंश दिखाएँ
साहित्य ही ने वहां समाज को दशा कुछ की कुछ कर दी है; शासन-प्रबन्ध में बड़े बड़े उथल-पुथल कर डाले हैं ; यहां तक कि अनुदार धार्मिक भावों को भी जड़ से उखाड़ फेंका है ।
साहित्य में जो शक्ति छिपी रहती है वह तोप, तलवार और बम के गालों में भी नहीं पाई जाती।
योरप में हानिकारिणी धार्मिक रूढ़ियों का उत्पाटन साहित्य ही ने किया है ;जातीय स्वातन्त्र्य के बीज उसीने बोये हैं; व्यक्तिगत स्वातन्त्र्य के भावों को भी उसीने पाला, पोसा और बढ़ाया है;
अपनी माँ को निःसहाय, निरुपाय और निर्धन दशा में छोड़ कर जो मनुष्य दूसरे की माँ की सेवाशुश्रूषा में रत होता है उस अधम की कृतघ्नना का क्या प्रायश्चित्त होना चाहिए, इसका निर्णय कोई मनु, याज्ञवल्क्य या आपस्तम्ब ही कर सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि अपनी भाषा का साहित्य ही स्वजाति और स्वदेश की उन्नति का साधक है। विदेशी भाषा का चड़ान्त ज्ञान प्राप्त कर लेने और उसमें महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ-रचना करने पर भी विशेष सफलता नहीं प्राप्त हो सकती और अपने देश को विशेष लाभ नहीं पहुंच सकता ।
अपनी माँ को निःसहाय, निरुपाय और निर्धन दशा में छोड़ कर जो मनुष्य दूसरे की माँ की सेवाशुश्रूषा में रत होता है उस अधम की कृतघ्नना का क्या प्रायश्चित्त होना चाहिए, इसका निर्णय कोई मनु, याज्ञवल्क्य या आपस्तम्ब ही कर सकता है।
मेरा यह मतलब कदापि नहीं कि विदेशी भाषायें सीखनी ही न चाहिए। नहीं ; आवश्यकता, अनुकूलता, अवसर और अवकाश होने पर हमें एक नहीं, अनेक भाषायें सीखकर ज्ञानार्जन करना चाहिए ; द्वेष किसी भी भाषा से न करना चाहिए ;
स्वतन्त्रता चाहे चली जाय, पर इतिहास न जाना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
साहित्य की एक शाखा का नाम है इतिहास । यह शाखा बड़े ही महत्त्व की है। इसका महत्त्व स्वतन्त्रता और स्वराज्य के महत्त्व से कम नहीं।
स्वतन्त्रता चाहे चली जाय, पर इतिहास न जाना चाहिए।
उसकी रक्षा जी जान से करनी चाहिए। क्योंकि इतिहास के रक्षित रहने से खोई हुई स्वतन्त्रता फिर भी प्राप्त की जा सकती है ;
जीवित भाषाओं का यह स्वभाव, प्रयत्न करने पर भी, परित्यक्त नहीं हो सकता
पूरा अंश दिखाएँ
… नहीं करती या जिसमें ऐसा होना बन्द हो जाता है वह उपवास सी करतो हुई, किसी दिन मुर्दा नहीं तो निर्जीव सी जरूर हो जाती है। दूसरी भाषाओं के शब्दों और भावों को ग्रहण कर लेने की शक्ति रखना ही सजीवता का लक्षण है। और
जीवित भाषाओं का यह स्वभाव, प्रयत्न करने पर भी, परित्यक्त नहीं हो सकता
, क्योंकि सजीव भाषायें नियन्त्रण करनेवालों की शक्ति की सत्ता के बाहर है।
व्याकरण तो बाग्धारा का दास है। स्वामित्व उसके भाग्य में कहां ?
पूरा अंश दिखाएँ
यदि माना जाय तो कहना पड़ेगा कि हिन्दी मर गई ! तो यही समझना होगा कि वाग्धारा का प्रवाह सेवक है और व्याकरण उसका स्वामी । परन्तु यह बात नितान्त अस्वाभाविक और बेजड़ है।
व्याकरण तो बाग्धारा का दास है। स्वामित्व उसके भाग्य में कहां ?
व्याकरण का काम सिर्फ इतना ही है कि लोग जैसी भाषा बोलें या लिखें उसका वह सङ्गति-मात्र लगादेः उसके नियम-मात्र वह बता दे। उसे यह कहने का कोई अधिकार नहीं कि तुम इसी तरह बोलो, या इसी तरह लिखो, या इस शब्द का प्रयोग इसी …
सौ बात की बात यह कि वक्ताओं का मुंह और लेखकों की लेखनी वेयाकरण नहीं बन्द कर सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि अतुक आचार्य इस प्रयोग या इस शब्द के इस रूप को भी शुद्ध मानता है और अमुक उस रूप को भी क्यों हमें अनेक वार इस बात का निर्देश करना पड़ता कि पूर्ववाले इस तरह बोलते या लिखते हैं और पश्चिमवाले इस तरह ?
सौ बात की बात यह कि वक्ताओं का मुंह और लेखकों की लेखनी वेयाकरण नहीं बन्द कर सकते।
एक शब्द या एक पद दो तरह भी लिखा जा सकता है और यदि दोनों रूपों के आश्रयदाता शिष्ट जन हैं तो वे दोनों ही प्रवलित हो जाते हैं और दोनों ही शुद्ध माने जाते हैं। इसमें न तर्क काम देता है, न व्याकरण, न …
दूसरोंके दोष देखने के पहले नहीं, तो पीछे हो, अपने दोषों पर नज़र डालिए।
पूरा अंश दिखाएँ
पर इतनी सदोषता होने पर भी हम लोगों ने कभी उसके परित्याग के लिए न सही, सुधार के लिए भी तो प्रयत्न नहीं किया ! यह कोई विदेशी-लिपि नहीं : यह तो देवनागरी लिपि ही का कटा-छँटा अमात्रिक रूप है। भाइयो,
दूसरोंके दोष देखने के पहले नहीं, तो पीछे हो, अपने दोषों पर नज़र डालिए।
कहा जा सकता है कि मात्राओं का झंझट न होने के कारण यह लिपि शीघ्रता से लिखी जाती है। इसीसे इसका प्रचार है। यदि यह उज़ ठीक भी हो, तो भी क्या इस इतने सुभीते के लिए इतनी दोषपूर्ण लिपि को आश्रय देना बुद्धिमानो का …
हिन्दू और मुसलमान इस देशरूपी शरीर की दो आंखें हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… लिपि की सदोषता का उल्लेख कर चुका हूं जिसमें अरबी, फारसी और तुर्की भाषायें लिखी जाती हैं। उर्दू भी उसी में लिखी जाती है। पर उसके दोषपूर्ण होने के कारण हमें उसका उपहास न करना चाहिए और घृणा तो उससे कभी करनी ही न चाहिए।
हिन्दू और मुसलमान इस देशरूपी शरीर की दो आंखें हैं।
एक आंख के विकृत होने से क्या कोई उसे निकाल बाहर करता है ? क्या कोई उससे नफ़रत करता है ?
१७—विचार-विपर्य्यय
धन्य रे अनुकरण ! तू बड़ा मायावी है ।
पूरा अंश दिखाएँ
बँगला भाषा उन्नत है ! हम उसकी भली-बुरी सभी बातों की नकल करके उसीके समकक्ष होना, किम्बहुना उससे भी बढ़ जाना, चाहते हैं !
धन्य रे अनुकरण ! तू बड़ा मायावी है ।
अपने मायाजाल में तूने बड़े-बड़ों तक को फँसा लिया है । अच्छा, बतला तो सहो-संसार कितने हैं ? मगर इस प्रश्न का उत्तर देते समय मदरसे में पढ़ाई गई नई और पुरानी दुनिया की बात भूल जाना । असल में हमारी दुनिया एक ही है;
१८—आज कल के छायावादी कवि और कविता
आम की मञ्जरी क्या कभी मारा को बुलाने जाती है ?
पूरा अंश दिखाएँ
सत्कवि के लिए आडम्बर की मुतलक़ ही ज़रूरत नहीं। यदि उसमें कुछ सार है तो पाठक और श्रोता स्वयं ही उसके पस दौड़े आवेंगे ।
आम की मञ्जरी क्या कभी मारा को बुलाने जाती है ?
न रत्नमन्विष्यति मृग्य हि तत् ।
गुण हेाने ही से प्रसिद्धि प्राप्त होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
इक दिन खुद ढूँढ़ लेगी शुहरत मुझ को
गुण हेाने ही से प्रसिद्धि प्राप्त होती है।
पकड़ लाने की चेष्टा से वह नहीं मिलती।
सिखाने से भी क्या गधा भैरवी अलाप सकता है ?
पूरा अंश दिखाएँ
… आदि से सम्बन्ध रखनेवाली फक्किकाएं रटते रटते जिसकी मानसिक सरसता दग्ध सी हो गई है, महाकवियों को सुन्दर कविताओं का श्रवण भी जिसके कानों को अच्छा नहीं लगता उसे आप चाहे जितनी शिक्षा दें और चाहे जितना अभ्यास करावे वह कभी कवि नहीं हो सकता।
सिखाने से भी क्या गधा भैरवी अलाप सकता है ?
अथवा दिखाने से भी क्या अन्धा मनुष्य सूर्य-बिम्ब देख सकता है ?
साहित्यालाप मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।