Doomreader

वैदेही वनवास

लेखक: अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

दूसरे नाम Vaidehi Vanvas

लंबाई: 47,324 शब्द, लगभग 189 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

कविता

वैदेही वनवास मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

लोकापवाद के कारण सीता के वनवास, आश्रम में लव कुश के जन्म और आगे के जीवन की कथा, करुण रस प्रधान सर्गों में। अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' का महाकाव्य।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१ उपवन

प्रथम सर्ग

-*-

उपवन

रोला

लोक - रंजिनी उपा - सुन्दरी रंजन - रत थी। नभ-तल था अनुराग-रॅगा आभा-निर्गत थी ।। धीरे धीरे तिरोभूत तामस होता था। ज्योति-वीज प्राची-प्रदेश मे दिव बोता था ॥१॥ किरणों का आगमन देख अपा मुसकाई । मिले साटिका - लैस - टॅकी लसिता बन पाई ॥ अरुण-अंक से छटा छलक क्षिति-तल पर छाई। भंग गान कर उठे विटप पर वजी वधाई ॥२॥

दिन मणि निकले, किरण ने नवल ज्योति जगाई। मुक्त-मालिका विटप तृणावलि तक ने पाई॥ शीतल वहा समीर कुसुम-कुल खिले दिखाये। तरु-पल्लव जगमगा उठे नव आभा पाये ॥३॥

सर-सरिता का सलिल सुचारु वना लहराया। विन्दु-निचय ने रवि के कर से मोती पाया। उठ उठ कर नाचने लगी वहु-तरल-तरंगे। दिव्य बन गई वरुण-देव की विपुल उमंगे ॥४॥

सारा-तम टल गया अंधता भव की छूटी। प्रकृति-कंठ-गत मुग्ध-करी मणिमाला टूटी ।। बीत गई यामिनी दिवस की फिरी दुहाई। बनी दिशाये दिव्य प्रभात प्रभा दिखलाई ॥५॥

यहाँ से आगे पढ़ें

२ चिन्तित चित्त

अवध के राज मन्दिरों मध्य । एक आलय था बहु-छबि-धाम ॥ खिंचे थे जिसमें ऐसे चित्र । जो कहाते थे लोक-ललाम ॥१॥ दिव्य-तम कारु-कार्य अवलोक । अलौकिक होता था आनन्द ।। रत्नमय पञ्चीकारी देख । दिव विभा पड़ जाती थी मन्द ॥२॥

१९

द्वितीय सर्ग

कला कृति इतनी थी कमनीय । दिखाते थे सब चित्र सजीव ॥ भाव की यथातथ्यता देख । दृष्टि होती थी मुग्ध अतीव ॥३॥ अंग-भंगी, आकृति की व्यक्ति । चित्र के चित्रण की थी पूर्ति ॥ ललित तम कर की खिंची लकीर । बनी थी दिव्य-भूति की मूर्ति ॥४॥ देखते हुए मुग्धकर - चिन्न । सदन में राम रहे थे घूम ।। चाह थी चित्रकार मिल जाय । हाथ तो उसके लेवे चूम ॥५॥ इसी अवसर पर आया एक- गुप्तचर वहाँ विकंपित - गात ।। विनत हो चन्दन कर कर जोड़। कही दुख से उसने यह बात ॥६॥ प्रभो यह सेवक प्रातःकाल । घूमता फिरता चारों ओर ।। उस जगह पहुंचा जिसको लोग। इस नगर का कहते हैं छोर ॥७॥

२०

वैदेही-वनवास

वहाँ पर एक रजक हो क्रुद्ध । रोक कर गृह प्रवेश का द्वार ॥ त्रिया को कड़ी दृष्टि से देख । पूछता था यह बारम्बार ॥८॥ बिताई गई कहाँ पर रात्रि । लगा कर लोक-लाज को लात ।। पापिनी कुल में लगा कलंक । यहाँ क्यों आई हुए प्रभात ॥९॥ चली जा हो आँखों से दूर। अब यहाँ क्या है तेरा काम ।। कर रही है तू भारी भूल । जो समझती है मुझको राम ॥१०॥ रहीं जो पर-गृह में पट्मास । हुई है उनकी उन्हें प्रतीति ॥ वड़ों की बड़ी बात है किन्तु । कलंकित करती है यह नीति ॥११॥ प्रभो बतलाई थी यह बात । विनय मैंने की थी वहु वार ।। नही माना जाता है ठीक । जनकजा पुनर्ग्रहण व्यापार ॥१२॥

यहाँ से आगे पढ़ें

५ सती सीता

७०

वैदेही-वनवास

पड़े बलाओं में जिस पेशानी पर कभी न बल आया। उसे सिकुड़ता बार बार क्यों देख मम हगों ने पाया ।। क्यों उद्वेजक - भाव आपके आनन पर दिखलाते हैं। क्यों मुझको अवलोक आपके हग सकरुण हो जाते हैं ॥१४॥ कुछ विचलित हो अति-अविचल-मति क्यों बलवत्ता खोती है। क्यों आकुलता महा - धीर - गंभीर हृदय में होती है। कैसे तेजः - पुंज सामने किस बल से वह अड़ती है। कैसे रघुकुल-रवि-आनन पर चिन्ता छाया पड़ती है ॥१५॥ देख जनक - तनया का आनन सुन उनकी बाते सारी। बोल सके कुछ काल तक नही अखिल-लोक के हितकारी । फिर बोले गंभीर भाव से अहह प्रिये क्या बतलाऊँ। है सामने कठोर समस्या कैसे भला न घबराऊँ ॥१६॥ इतना कह लोकापवाद की सारी बातें बतलाई । गुरुताये अनुभूत उलझनों की भी उनको जतलाई । गन्धर्वो के महा-नाश से प्रजा - वृन्द का कॅप जाना। लवणासुर का गुप्त भाव से प्रायः उनको उकसाना ॥१७॥ लोकाराधन में वाधाये खड़ी कर रहा है कैसी। यह बतला फिर कहा उन्होने शान्ति - अवस्था है जैसी॥ तदुपरांत बन संयत रघुकुल-पुंगव ने यह बात कही। जो जन-रव है वह निन्दित है, है वह नही कदापि सही ॥१८॥

७१

पंचम सर्ग

यह अपवाद लगाया जाता है मुझको उत्तेजित कर । द्रोह - विवश दनुजों का नाश कराने में तुम हो तत्पर । इसी सत्र से कतिपय - कुत्साओं की है कल्पना हई। अविवेकी जनता के मुख से निन्दनीय जल्पना हुई ॥१९॥ दमन नही मुझको वांछित है तुम्हें भी न वह प्यारा है। सामनीति ही जन अशान्ति-पतिता की सुर-सरि-धारा है। लोकाराधन के बल से लोकापवाद को दल दूंगा। कलुषित-मानस को पावन कर मैं मन वांछित फल लूंगा ॥२०॥ इच्छा है कुछ काल के लिये तुमको स्थानान्तरित करूँ। इस प्रकार उपजा प्रतीति में प्रजा-पुंज की भ्रान्ति हरूँ ॥ क्यों दूसरे पिसे, संकट में पड़, बहु दुख भोगते रहें। क्यों न लोक-हित के निमित्त जो सह पाये हम स्वयं सहें ॥२१॥

यहाँ से आगे पढ़ें

६ कातरोक्ति

८५

षष्ठ सर्ग

जैसी तुम में पुत्री वैसी। किस जी मे ममता जगती है। और को कलपता अवलोके । कौन यों कलपने लगती है ।।२८।। विना बुलाये मेरा दुख सुन । ' कौन दौड़ती आ जाती थी। पास बैठकर कितनी राते । जगकर कौन विता जाती थी ।।२९।। मेरा क्या दासी का दुख भी। तुम देखने नही पाती थी। भगिनी के समान ही उसकी । सेवा में भी लग जाती थी॥३०॥ विदा मॉगते समय की कही। विनयमयी तव बाते कहकर ।। रोई वार वार कैकेयी । बनी सुमित्रा ऑखे निर्झर ।।३१।। उनकी आकुलता अवलोके । कल्ह रात भर नीद न आई ॥ रह रह घबराती हूँ, जी मे- आज भी उदासी है छाई ॥३२॥

८६

वैदेही-वनवास

तुम जितनी हो, कैकेयी को। है न माण्डवी उतनी प्यारी॥ वधुओं बलित सुमित्रा में भी। देखी ममता अधिक तुमारी ॥३३॥ फिर जिसकी आँखों की पुतली । लकुटी जिस वृद्धा के कर की। छिनेगी न कैसे वह कलपे। छाया रही न जिसके सिर की ॥३४॥ जिसकी हृदय - वल्लभा तुम हो। जो तुमको पलकों पर रखता। प्रीति - कसौटी पर कस जो है। पावन - प्रेम - सुवर्ण परखता ॥३५॥ जिसका पत्नी - व्रत प्रसिद्ध है। जो है पावन • चरित कहाता ।। देख तुमारा अरविन्दानन । जो है विकच - वदन दिखलाता ॥३६॥ जिसकी सुख - सर्वस्व तुम्ही हो। जिसकी हो आनन्द - विधाता ।। जिसकी तुम हो शक्ति - स्वरूपा । जो तुम से पौरुप है पाता ॥३७॥

८७

पष्ठ सर्ग

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

करुणरस द्रवीभूत हृदय का वह सरस-प्रवाह है, जिससे सहृदयता क्यारी सिञ्चित, मानवता फुलवारी विकसित और लोकहित का हरा भरा उद्यान सुसज्जित होता है।

वक्तव्ययहाँ से आगे पढ़ें

हीरा जी तोड़ परिश्रम करके ही खनि से निकाला जाता है।

वक्तव्ययहाँ से आगे पढ़ें

जो सदैव बहुग' बीजों को उपजाता है।

१ उपवनयहाँ से आगे पढ़ें

खीचता ही वह रहता है।

३ मंत्रणा गृहयहाँ से आगे पढ़ें

राज्य में है जिनको बसना ॥

३ मंत्रणा गृहयहाँ से आगे पढ़ें

गरल कुछ अहि उसमें उगले ॥

३ मंत्रणा गृहयहाँ से आगे पढ़ें

यदि बहॅक कुछ मेंढक उछले ॥६३॥

३ मंत्रणा गृहयहाँ से आगे पढ़ें

जिसमें है न हृदय - धन की ममता भरी। हृदय कहायेगा तो कैसे वह हृदय ॥१०६॥

१४ दाम्पत्य-दिव्यतायहाँ से आगे पढ़ें

रस के रखने से ही रस रह सका है।

१४ दाम्पत्य-दिव्यतायहाँ से आगे पढ़ें

हैं उनके सर्वस्व आप ही मैं, उन्हें ।

१७ जन-स्थानयहाँ से आगे पढ़ें

वैदेही वनवास की सभी 21 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. वक्तव्य
  2. १ उपवन
  3. २ चिन्तित चित्त
  4. ३ मंत्रणा गृह
  5. ४ वशिष्ठाश्रम
  6. ५ सती सीता
  7. ६ कातरोक्ति
  8. ७ मंगल यात्रा
  9. ८ आश्रम प्रवेश
  10. ९ अवध धाम
  11. १० तपस्विनी आश्रम
  12. ११ रिपुसूदनागमन
  13. १२ नामकरण-संस्कार
  14. १३ जीवन-यात्रा
  15. १४ दाम्पत्य-दिव्यता
  16. १५ सुतवती सीता
  17. १६ शुभ सम्वाद
  18. १७ जन-स्थान
  19. १८ स्वर्गारोहण

वैदेही वनवास मुफ़्त सुनें

वैदेही वनवास मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

वैदेही वनवास मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की और रचनाएँ

वैदेही वनवास जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।