Doomreader

कवितावली

लेखक: तुलसीदास

दूसरे नाम Kavitavali

लंबाई: 85,373 शब्द, लगभग 341 पन्ने, पढ़ने में लगभग 6 घंटे

कविता

कवितावली मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

कवित्त और सवैया छंदों में कही गई रामकथा, ब्रजभाषा में। तुलसीदास की रचना, चंपाराम मिश्र द्वारा संपादित (1933)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

बालकाण्ड

तन की दुति स्याम सरोरुह, लोचन कंज की मंजुलताई हरैं। अति सुंदर सोहत धूरि भरे, छवि भूरि अनंग की दूरि धरैं*॥ दमकैँ दँतियाँ दुति दामिनि ज्यों, किलकै कल बाल-विनोद करैं। अवधेस के बालक चारि सदा तुलसी-मन-मंदिर में बिहरैं॥

अर्थ―शरीर की ज्योति नीले कमल की सुन्दरता को हरती थी, और नयन कमलों की शोभा को हरते थे। अति सुन्दर धूल-भरे शोभायमान थे और सब कामदेव की छवि को दूर रखते थे, अर्थात् उनकी शोभा कामदेव से भी बढ़कर थी। छोटे छोटे दाँत बिजली की ज्योति से चमकते थे, (लड़के) किलकते थे, और बाल-विनोद (लड़कों का सा खेल) कर रहे थे। (ऐसे) राजा दशरथ के चारों पुत्र तुलसी के मनरूपी मन्दिर में सदा विहार करैं।

शब्दार्थ―तन = शरीर। दुति = प्रकाश। सरोरुह = कमल। मंजुलताई = सुंंदरता। अनंग = कामदेव। कल = मीठा शब्द।

[ ४ ]

कबहूँ ससि माँगत पारि करैं, कबहूँ प्रतिबिंब निहारि डरैं। कबहूँ करताल बजाइ कै नाचत, मातु सबै मन मोद भरैं॥ कबहूँ रिसिआइ कहैं हठिकै, पुनि लेत सोई जेहि लागि अरैं। अवधेस के बालक चारि सदा तुलसी मन मंदिर में बिहरैं॥†

यहाँ से आगे पढ़ें

अयोध्याकाण्ड

एहि घाट तेँ थोरिक दरि अहै कटिलौं जलथाह देखाइहौं जू। परसे पगधूरि तरै* तरनी, घरनी घर क्यों समुभाइहौं जू?॥ तुलसी अवलंब न और कछू, लरिका केहि भाँति जिनाइहौं जू। वरु मारिये मोहिं, विना पग धोये हैं। नाथ न नाव चढ़ाइहौं जू॥

अर्थ―केवट कहता है कि इस घाट से थोड़ी ही दूर पर कमर तक पानी है; वह स्थल मैं आपको बतला दूँगा। आपके पैरों की धूल छू जाने से नाव तर जायगी (अहिल्या की तरह), फिर मैं घर जाकर स्त्री को क्या समझाऊँगा! मुझे और कुछ आधार नहीं है, फिर लड़कों को किस तरह जिलाऊँगा? चाहे मुझे मार क्यों न डालिए, बिना पैर धोये नाव पर नहीं चढ़ाऊँगा।

शब्दार्थ―तरनी = नाव। घरनी = स्त्री। बरु = चाहे।

[ २९ ]

रावरे दोष न पायँन को, पगधूरि को भूरि प्रभाउ महा है। पाहन तें बन-बाहन काठ को कोमल है, जल खाइ रहा है॥ पावन पायँ पखारि के नाव चढ़ाइहौं, आयसु होत कहा है?। तुलसी सुनि केवट के वर बैन हँसे प्रभु जानकी ओर हहा है॥

अर्थ―न तो आपका दोष है और न आपके पैरों का। पैरों की धूल का ही बड़ा महत्त्व है। यह जल में चलनेवाली लकड़ी की नाव पत्थर की अपेक्षा कोमल है। तिस पर भी पानी उसे खा गया है अर्थात् जीर्ण हो गई है। पवित्र पैरों को धोकर नाव

यहाँ से आगे पढ़ें

सुन्दरकाण्ड

[५५]

बसन बटोरि बोरि बोरि तेल तमीचर, खारि खोरि धाइ आइ बाँधत लँगूर हैं। तैसो कपि कौतुकी डरात ढीलो गात कै के, लात के अघात सहै जी में कहै 'कूर हैं'॥ बाल किलकारी कै कै तारी दै दै गारी देत, पाछे लागे बाजत निसान ढोल तूर हैं। 'बालधी बढ़न लागी, ठौर ठौर दीन्हीं आगि, बिंध की दवारि कैंधों कोटि सत सूर हैं॥

पाठान्तर—के। अर्थ―बहुत से लत्ते इकट्ठा करके और तेल में बोर-बोर (डुबा-डुबाकर) राक्षस गली-गली अथवा घर-घर से दौड़े आकर पूँछ में बाँधते हैं। वैसा ही बन्दर भी बड़ा कौतुकी (तमाशा करनेवाला) है। वह (मानो) डरकर ढीला शरीर करता है और लात की मार सहता है और जी में कहता है कि मूर्ख हैं। लड़के खुशी से शोर मचाते हैं और ताली दे देकर गाली देते हैं और पीछे ढोल, निशान और तुरई

बजाते जाते हैं। पूँछ बढ़ने लगी, जगह-जगह पर आग लगा दी गई, मानो विन्ध्याचल की दवाग्नि (वन की आग) है या कराड़ी सूर्य निकल आये हैं।

शब्दार्थ―खोरि = घर, गली। लँगूर = पूँछ। तर = तुरई। दवारि = दावानल। सूर = सूर्य्य ।

यहाँ से आगे पढ़ें

सुन्दरकाण्ड

शब्दार्थ—बालधी= पूँँछ। व्योम= आकाश। बीथिका= रास्ता, गली। धूम-केतु= पुच्छल तारे।

[५८]

जहाँ तहाँ बुबुक बिलोकि बुबुकारी देत, “जरत निकेत धाओ धाओ लागि आगि रे। कहाँ तात, मात, भ्रात, भगिनी, भामिनी, भाभी, ढोटे छोटे छोहरा अभागे भारे भागि रे॥ हाथी छोरो, घोरा छोरो, महिष वृषभ छोरो, छेरी छोरो, सोवै सो जगाओ जागि जागि रे”। ‘तुलसी’ बिलोकि अकुलानी जातुधानी कहैं, “बार बार कह्यो पिय कपि सों न लागि रे”॥

अर्थ—जिस-जिस जगह हनुमान् जाके गरजते हैं वहीं-वहीं मकान में आग लग जाती है और लोग चिल्लाते हैं अथवा जगह-जगह लोग आग लगी देखकर रोते और चिल्लाते हैं कि भागो-भागो, आग लगी है, घर जल रहा है। बाप, माँ, भाई, बहन, स्त्री, भाभी, बेटा छोटा लड़का कहाँ है। अरे अभागो! मूर्ख! भागो! हाथी खोल लाओ, घोड़ा निकालो, बैल भैंस खोलो, बकरी लाओ और जो सोता हो उसे जगा दो।

यहाँ से आगे पढ़ें

उत्तरकाण्ड

पाठान्तर-सब

[२५१]

जागैं जोगी जंगम, जती जमाती ध्यान धरैं, डरैं उर भारी लोभ मोह कोह काम के। जागैं राजा राजकाज, सेवक समाज साज, सोचैं सुनि समाचार बड़े बैरी बाम के॥ जागैं बुध विद्याहित पंडित चकित चित, जागैं लोभी लालच धरनि धन धाम के। जागैं भोगी भोगही बियोगी रोगी सोगबस, सोवै सुख तुलसी भरोसे एक राम के॥

अर्थ—योगी जन, जंगम (शिव-उपासक), और यतियों की जमाति जो सदा ईश्वर का ध्यान करते हैं और जो लोभ, मोह, क्रोध, काम से डरते हैं सदा जागा करते हैं। राजा लोग राज-काज के लिए और उनके सेवकगण बैरी के समाचार सुनकर सोच में पड़कर जागा करते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

सीस जटा, उर बाहु बिसाल, बिलोचन लाल, तिरीछीसी भौंहैं।

ग्रन्थ-प्रशंसायहाँ से आगे पढ़ें

आँनद उमंग मन, यौवन उमंग तन, रूप की उमंग उमगत अंग अंग हैं॥

अयोध्याकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

तुलसी भजु दीनदयालुहि रे, रघुनाथ अनाथहि दाहिन जू॥

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

जग जाँचिए कोउन;जाँचिए जौ*,जिय जाँचिए जानकी-जानहि रे।

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

कौन की त्रास करै तुलसी, जो पै राखिहैं राम तो मारिहै को रे?॥

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

तुलसी बुझाइ एक राम घनस्याम ही तें,

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

मेरे जाति पाँति, न चहौं काहू की जाति पाँति,

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

सो प्रसंग सुने अंग जरै अनुचर को।

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

जागै जोगी जंगम, जती जमाती ध्यान धरैं,

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

बनिता बिनीत, पूत पावन सोहावन औ

उत्तरकाण्डयहाँ से आगे पढ़ें

कवितावली की सभी 44 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. तुलसीदास की जीवनी
  2. ग्रन्थ-प्रशंसा
  3. बालकाण्ड
  4. अयोध्याकाण्ड
  5. आरण्यकाण्ड
  6. किष्किन्धाकाण्ड
  7. सुन्दरकाण्ड
  8. लंकाकाण्ड
  9. उत्तरकाण्ड

कवितावली मुफ़्त सुनें

कवितावली मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कवितावली मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

कवितावली जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।