Doomreader

रघुवंश

लेखक: कालिदास

दूसरे नाम Raghuvansh

लंबाई: 1,15,432 शब्द, लगभग 462 पन्ने, पढ़ने में लगभग 8 घंटे

कविता

रघुवंश मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

दिलीप, रघु, अज और राम सहित रघुकुल के राजाओं की कथा। कालिदास का संस्कृत महाकाव्य, महावीर प्रसाद द्विवेदी के हिंदी अनुवाद में (1923)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१—सन्तान-प्राप्ति के लिए राजा दिलीप का वशिष्ठ के आश्रम को जाना

वेदों में ओङ्कार के समान सब से पहला राजा वैवस्वत नाम का एक प्रसिद्ध मनु हो गया है। बड़े बड़े विद्वान तक उसका सम्मान करते थे। उसी वैवस्वत मनु के पवित्र वंश में, क्षीर-सागर में चन्द्रमा के समान, नृपश्रेष्ठ दिलीप नाम का एक राजा हुआ। उसकी छाती बेहद चौड़ी थी। उसके कन्धे बैल के कन्धों के सदृश थे। ऊँचाई उसकी साल वृक्ष के समान थी। भुजायें उसकी नीचे घुटनों तक पहुँचती थीं। शरीर उसका सशक्त और नीरोग--अतएव सब तरह के काम करने योग्य था। क्षत्रियों का वह मूर्तिमान धर्म था। जिस तरह उसका शरीर सब से ऊँचा था उसी तरह बल भी उसमें सब से अधिक था। यही नहीं, तेजस्वियों में भी वह सब से बढ़ा चढ़ा था। इस प्रकार के उस राजा ने, सुमेरु-पर्वत की तरह, सारी पृथ्वी पर अपना अधिकार जमा लिया था।

जैसा उसका डील डौल था, वैसी ही उसकी बुद्धि भी थी। जैसी उसकी बुद्धि थी, शास्त्रों का अभ्यास भी उसने वैसा ही विलक्षण किया था। शास्त्राभ्यास उसका जैसा बढ़ा हुआ था, उद्योग भी उसका वैसा ही अद्भुत था। और, जैसा उसका उद्योग था, कार्यों में फल-प्राप्ति भी उसकी वैसी ही थी।

समुद्र में महाभयङ्कर जल-जन्तु रहते हैं। इससे लोग उसके पास जाते डरते हैं। परन्तु साथही इसके उसमें अनमोल रत्न भी होते हैं; इससे प्रसन्नतापूर्वक लोग उसका आश्रय भी स्वीकार करते हैं। राजा दिलीप भी ऐसे ही समुद्र के समान था। उसके शौर्य, वीर्य आदि गुणों के कारण उसके आश्रित जन उससे डरते भी रहते थे और उसके दयादाक्षिण्य आदि गुणों के कारण उस पर प्रीति भी करते थे।

यहाँ से आगे पढ़ें

१—सन्तान-प्राप्ति के लिए राजा दिलीप का वशिष्ठ के आश्रम को जाना

तब उसने राजा से इस प्रकार कहा:--

"हे राजा! तुझे याद होगा,इन्द्र की सहायता करने के लिए एक बार तू स्वर्ग-लोक को गया था । वहाँ से जिस समय तू पृथ्वी की तरफ़ लौट रहा था उस समय,राह में,कामधेनु बैठी हुई थी। उसी समय तेरी रानी ने ऋतु-स्नान किया था। अतएव धर्मलोप के डर से उसी का स्मरण करते हुए बड़ी शीघ्रता से तू अपना रथ दौड़ाता हुआ अपने नगर को जा रहा था । इसी जल्दी के कारण उस पूजनीया सुरभी की प्रदक्षिणा और सत्कार आदि करना तू भूल गया। इस कारण वह तुझ पर बहुत अप्रसन्न हुई। उसने कहा-'तूने मुझे नमस्कार भी न किया। मेरा इतना अपमान ! जा, मैं तुझे शाप देती हूँ कि मेरी सन्तति की सेवा किये बिना तुझे सन्तति की प्राप्ति ही न होगी।' इस शाप को न तू ने ही सुना और न तेरे सारथि ही ने। कारण यह हुआ कि उस समय आकाश-गङ्गा के प्रवाह में अपने अपने बन्धनों से खुल कर आये हुए दिग्गज क्रीड़ा कर रहे थे । जल-विहार करते समय वे बड़ा ही गम्भीर नाद करते थे। इसी से कामधेनु का शाप तुझे और तेरे सारथि को न सुन पड़ा । इसमें कोई सन्देह नहीं कि कामधेनु का सत्कार तुझे करना चाहिए था। परन्तु तूने ऐसा नहीं किया; इसीसे पुत्र-प्राप्ति-रूप तेरा मनोरथ अब तक सफल नहीं हुआ। पूजनीयों की पूजा न करने से कल्याण का मार्ग अवश्य ही अवरुद्ध हो जाता है।

"अब,यदि उस कामधेनु की आराधना कर के तू उसे प्रसन्न करना चाहे तो यह बात भी नहीं हो सकती। कारण यह है कि इस समय पाताल में वरुण-देव एक बहुत बड़ा यज्ञ कर रहे हैं। उनके लिए अनेक

यहाँ से आगे पढ़ें

२—नन्दिनी से राजा दिलीप का वर पाना

सन्तान की प्राप्ति के लिए, उस गाय की इस प्रकार पत्नी-सहित सेवा करते करते उस परम कीर्तिमान और दीनोद्धारक राजा के इक्कीस दिन बीत गये। बाईसवें दिन नन्दिनी के मन में राजा के हृदय का भाव जानने की इच्छा उत्पन्न हुई। उसने अपने उस अनुचर की परीक्षा लेने का निश्चय किया। उसने कहा-“देखें, यह मेरी सेवा सच्चे दिल से करता है या नहीं।” यह सोच कर उसने गङ्गाद्वार पर हिमालय की एक ऐसी गुफा में प्रवेश किया जिसमें बड़ी बड़ी घास उग रही थी।

दिलीप यह समझता था कि इस गाय पर सिंह आदि हिंसक जीवों का प्रत्यक्ष आक्रमण तो दूर रहा, इस तरह के विचार को मन में लाने

का साहस तक उन्हें न होगा। अतएव वह निश्चिन्तता-पूर्वक पर्वत की शोभा देखने में लगा था। उसका सारा ध्यान हिमालय के प्राकृतिक दृश्य देखने में था। इतने में एक सिंह नन्दिनी पर सहसा टूट पड़ा और उसे उसने पकड़ लिया। परन्तु राजा का ध्यान अन्यत्र होने के कारण उसने इस घटना को न देखा। सिंह के द्वारा पकड़ी जाने पर नन्दिनी बड़ी जोर से चिल्ला उठी। गुफा के भीतर चिल्लाने से उसके आर्तनाद की बहुत बड़ी प्रतिध्वनि हुई। उसने पर्वत की शोभा देखने में लगी हुई उस दीनवत्सल

२२

रघुवंश।

दिलीप की दृष्टि को, रस्सी से खींची गई वस्तु की तरह, अपनी ओर खींच लिया। गाय की गहरी आर्तवाणी सुनने पर उस धनुर्धारी राजा की दृष्टि वहाँ से हटी। उसने देखा कि गेरू के पहाड़ की शिखर-भूमि के ऊपर फूले हुए लोध्रनामक वृक्ष की तरह उस लाल रङ्ग की गाय के ऊपर एक शेर उसे पकड़े हुए बैठा है। अपने बाहुबल से शत्रुओं का क्षय करने वाले और शरणागतों की रक्षा में ज़रा भी देर न लगानेवाले राजा से सिंह का किया हुआ यह अपमान न सहा गया। वह क्रोध से जल उठा।

यहाँ से आगे पढ़ें

३—रघु का जन्म और राज्याभिषेक

तब, इन्द्र के समान पराक्रमी और ऐश्वर्यवान् राजा दिलीप ने अश्व- मेध-यज्ञ करने का विचार किया। अनेक राजपुत्रों को साथ देकर उसने, धनुर्धारी रघु को यज्ञ के निमित्त छोड़े गये घोड़े का, रक्षक बनाया। इस प्रकार रघु की सहायता से उसने एक कम सौ अश्वमेध-यज्ञ, बिना किसी विघ्न-बाधा के, कर डाले। परन्तु इतने से भी उसे सन्तोष न हुआ। एक और यज्ञ करके सौ यज्ञ करने वाले शतक्रतु (इन्द्र) की बराबरी करने का उसने निश्चय किया। अतएव, विधिपूर्वक यज्ञों के कर्ता उस राजा ने, फिर भी एक यज्ञ करने की इच्छा से, एक और घोड़ा छोड़ा। वह स्वेच्छापूर्वक पृथ्वी पर बन्धनरहित घूमने लगा और राजा के धनुर्धारी रक्षक उसकी रक्षा करने लगे। परन्तु, इस दफे, उन सारे रक्षकों की आँखों में धूल डाल कर, गुप्तरूपधारी इन्द्र ने उसे हर लिया। यह देख कर कुमार रघु को बड़ा आश्चर्य हुआ। उसकी सारी सेना जहाँ की तहाँ चित्र लिखी सी खड़ी रह गई। विस्मय की अधिकता के कारण उसका कर्तव्य-ज्ञान जाता रहा। किसी की समझ में यह बात ही न आई कि इस समय क्या करना, चाहिए। इतने में, राजा दिलीप को वरदान देने के कारण सर्वत्र विदित प्रभाववाली, महर्षि वशिष्ठ की नन्दिनी नामक गाय, अपनी इच्छा से फिरती फ़िरती वहाँ आई हुई सब को देख पड़ी। साधुजनों के सम्मानपात्र दिलीप- पुत्र रघु ने उसे सादर प्रणाम किया और उसके शरीर से निकले हुए. पवित्र जल, अर्थात् मूत्र, को अपनी आँखों में लगाया। उस जल से धाई जाने पर रघु की आँखों में उन पदार्थों को भी देखने की शक्ति उत्पन्न हो गई जो चर्मचक्षुओं से नहीं देखे जा सकते।

यहाँ से आगे पढ़ें

९—दशरथ का राज्यशासन, वसन्तोत्सव और आखेट

एक दिन की बात है कि राजा ने रुरु-नामक एक हिरन के पीछे घोड़ा छोड़ा । घोड़ा बड़े वेग से भागा । परिश्रम से वह पसीने पसीने हो गया। मुँह से भाग निकलने लगी। तिस पर भी राजा ने घोड़े को न रोका। वह भागता ही चला गया । अगल बगल दौड़ने वाले सवार और सेवक सब पीछे रह गये । राजा दूर निकल गया और तमसा नदी के तट पर,जहाँ अनेक तपस्वी रहते थे, पहुँचा । परन्तु उसके साथियों में से किसी ने भी न देखा कि राजा किधर गया । वहाँ उसके पहुंचने पर, नदी में जल से घड़ा भरने का गम्भीर नाद सुनाई दिया । राजा ने समझा कि नदी में कोई हाथी जल-विहार कर रहा है, यह उसी की चिग्धार है । अतएव जहाँ से शब्द आ रहा था वहाँ उसने एक शब्दवेधी बाण मारा । यह काम दशरथ ने अच्छा न किया। शास्त्र में राजा को हाथी मारने की आज्ञा नहीं। दशरथ ने उस आज्ञा का उल्लकन कर दिया। बात यह है कि शास्त्रज्ञ लोग भी, रजोगुण से प्रेरित होकर, कभी कभी, कुपथगामी हो जाते हैं । दशरथ का बाण लगते ही-"हाय पिता" कह कर, नदी के

२५

१५०

रघुवंश ।

किनारे बेत के वृक्षों के भीतर से,किसी के रोने की आवाज़ आई । उसे सुनते ही राजा घबरा उठा और रोने वाले का पता लगाने के लिए वह तुरन्त ही उस जगह जा उपस्थित हुआ । वहाँ देखता क्या है कि एक मुनिकुमार बाण से बिधा हुआ तड़प रहा है और उसके पास ही उसका घड़ा पड़ा है। इस पर दशरथ को बड़ा दुःख हुआ । उसने भी अपने हृदय के भीतर बाण घुस गया सा समझा ।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

थोड़े में अपनी व्यथा-कथा कह कर चुप हो जाना ही व्यथा की गम्भीरता का दर्शक है।

कालिदास की कवितायहाँ से आगे पढ़ें

भलों ही का वह साथी बना; बुरों को कभी उसने अपने पास तक नहीं फटकने दिया।

१—सन्तान-प्राप्ति के लिए राजा दिलीप का वशिष्ठ के आश्रम को जानायहाँ से आगे पढ़ें

बातचीत होने ही से सम्बन्ध स्थिर होता है।

२—नन्दिनी से राजा दिलीप का वर पानायहाँ से आगे पढ़ें

दान करने ही के लिए वे धन इकट्ठा करते हैं,रख छोड़ने के लिए नहीं।

४—रघु का दिग्विजययहाँ से आगे पढ़ें

फूले हुए आम के पेड़ पर पहुँच कर, भाँरों की भीड़ फिर और किसी पेड़ पर जाने की इच्छा नहीं करती।

६—इन्दुमती का स्वयंवरयहाँ से आगे पढ़ें

जन्मधारियों को एक न एक दिन अवश्य ही मरना पड़ता है--'जातस्यहि ध्रुवो मृत्युः।

८—अज का विलापयहाँ से आगे पढ़ें

तेजस्वियों की उम्र नहीं देखी जाती ।

११—परशुराम का पराभवयहाँ से आगे पढ़ें

जिस दण्ड का फल ऐसा अच्छा हो-जिस दण्ड की बदौलत मनुष्य को शान्ति मिले उसे दण्ड न कहना चाहिए।

११—परशुराम का पराभवयहाँ से आगे पढ़ें

धन्य वह स्त्री जिसका स्वामी उसे छोड़ कर भी उसकी प्रतिमा अपने पास रक्खे !

१५—रामचन्द्र का स्वर्गारोहणयहाँ से आगे पढ़ें

बात यह है कि जीत वीर-गामिनी है।

१७—राजा अतिथि का वृत्तान्तयहाँ से आगे पढ़ें

रघुवंश की सभी 40 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. कालिदास का समय
  2. कालिदास की कविता
  3. कालिदास का शास्त्र-ज्ञान
  4. कालिदास के ग्रन्थ
  5. इस अनुवाद के सम्बन्ध में निवेदन
  6. १—सन्तान-प्राप्ति के लिए राजा दिलीप का वशिष्ठ के आश्रम को जाना
  7. २—नन्दिनी से राजा दिलीप का वर पाना
  8. ३—रघु का जन्म और राज्याभिषेक
  9. ४—रघु का दिग्विजय
  10. ५—अज का जन्म और इन्दुमती के स्वयंवर मे जाना
  11. ६—इन्दुमती का स्वयंवर
  12. ७—इन्दुमती से अज का विवाह
  13. ८—अज का विलाप
  14. ९—दशरथ का राज्यशासन, वसन्तोत्सव और आखेट
  15. १०—रामचन्द्र आदि चारों भाइयों का जन्म
  16. ११—परशुराम का पराभव
  17. १२—रावण का वध
  18. १३—रामचन्द्र का अयोध्या को लौटना
  19. १४—सीता का परित्याग
  20. १५—रामचन्द्र का स्वर्गारोहण
  21. १६—कुश की राज्यप्राप्ति, अयोध्या का फिर से बसना, ग्रीष्म का आगमन और जलविहार आदि
  22. १७—राजा अतिथि का वृत्तान्त
  23. १८—अतिथि के उत्तरवर्ती राजाओं की वंशावली
  24. १९—अग्निवर्ण का आख्यान

रघुवंश मुफ़्त सुनें

रघुवंश मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

रघुवंश मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.3 MB)

कालिदास की और रचनाएँ

रघुवंश जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।