Kalidas
कालिदास
कालिदास की 2 किताबें मुफ़्त पढ़ें, हर एक अपने सबसे अच्छे अंशों और पंक्तियों के साथ।
कहाँ से शुरू करें
-
रघुवंश
दिलीप, रघु, अज और राम सहित रघुकुल के राजाओं की कथा। कालिदास का संस्कृत महाकाव्य, महावीर प्रसाद द्विवेदी के हिंदी अनुवाद में (1923)।
1,15,432 शब्द, लगभग 8 घंटे
फिर
-
मेघदूत
शाप से निर्वासित एक यक्ष बादल को दूत बनाकर अलका में बैठी अपनी पत्नी तक संदेश भेजता है। कालिदास का काव्य, महावीर प्रसाद द्विवेदी के हिंदी गद्य अनुवाद में। सूची में नाम: मेघदूत का हिन्दी-गद्य में भावार्थ-बोधक अनुवाद।
12,320 शब्द, लगभग 52 मिनट
कालिदास की पंक्तियाँ
थोड़े में अपनी व्यथा-कथा कह कर चुप हो जाना ही व्यथा की गम्भीरता का दर्शक है।
ज़रा इस यक्ष की नादानी को तो देखिए।
सोना खरा है या खोटा, इसकी परीक्षा उसे आग में डाल कर तपाने ही से हो सकती है।
बात यह है कि जिस दशा में यक्ष था उस दशा को प्राप्त होने पर लोगों की बुद्धि मारी जाती है।
भलों ही का वह साथी बना; बुरों को कभी उसने अपने पास तक नहीं फटकने दिया।
भले आदमियों से की गई याचना यदि न भी सफल हो तो भी अच्छी है, पर नीचों से की गई याचना यदि सफल भी हो जाय तो भी अच्छा नहीं।
सारांश यह कि जिस तरह मनुष्य की छाया चलते फिरते सदा ही उसके साथ रहती है,कभी उसे नहीं छोड़ती,उसी तरह दिलीप भी परछाई के समान नन्दिनी के साथ साथ फिरता रहा ।
स्त्रियों का स्नेह-शील हृदय फूल के सदृश कोमल होता है।
पंचभूतात्मक साधारण शरीर तो एक न एक दिन अवश्य ही नष्ट हो जाता है; परन्तु यश चिरकाल तक बना रहता है।
एक-मात्र आशा ही उनके उस कुसुम-कोमल हृदय को कुम्हलाने से बचाती है।
सुपात्र को दी हुई शिक्षा कहीं निष्फल जाती है ?
अपने ऊपर उपकार करनेत्राला मित्र यदि दैवयोग से अपने घर आ जाय तो नीचात्मा भी भक्तिभाव-पूर्वक उसका आदर करते हैं—उससे विमुख नहीं होते—उच्चात्माओं का तो कहना ही क्या है।
आकाश तो पृथ्वी सा हो गया और पृथ्वी आकाश सी !
सज्जनों के ऊपर किये गये सद्भावसूचक उपकार का फल मिलते कुछ भी देर नहीं लगती।
बीच आकाश में सूर्य के रहते,मजाल है जो रात का अन्धकार अपना मुँह दिखाने का हौसला करे ।
मुझे विश्वास है, यह बात तू भी जानता होगा कि पूर्णता गौरव की सूचक है और रिक्तता लाघव की।
सुकुमारता और उग्रता का साथ कहीं हो सकता है ?
ख़ाली चीज़ सदा ही हलकी होती है और भरी सदा ही भारी।
छोड़ दिया सो छोड़ दिया।
अकारण ही किसी को किसी से कष्ट पहुँच जाय तो उसका प्रतिकार करना ही सज्जनों का कर्तव्य है।