मेघदूत की पंक्तियाँ
मेघदूत (कालिदास) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
17 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
बात यह है कि जिस दशा में यक्ष था उस दशा को प्राप्त होने पर लोगों की बुद्धि मारी जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु वियोग-जन्य दुःख से पागल हुए यक्ष ने इस बात का कुछ भी विचार न किया। उत्सुकता और आतुरता के कारण उसे इस बात का ध्यान ही न रहा कि बेचारा मेघ भला किस तरह सन्देश ले जायगा।

वे चेतन और अचेतन पदार्थों का भेद ही नहीं जान सकते। अतएव जो काम जिसके करने योग्य नहीं उससे भी उसे करने के लिए वे प्रार्थना करने लगते हैं।
भले आदमियों से की गई याचना यदि न भी सफल हो तो भी अच्छी है, पर नीचों से की गई याचना यदि सफल भी हो जाय तो भी अच्छा नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… पात्र हूँ। दुर्दैव ने मुझे यहाँ घर से बहुत दृर लाकर डाला है। मेरी चिर-सङ्गिनी यक्षिणी मुझसे छूट गई है। मेरे दुःख की सीमा नहीं। और दुखिया का दुःख दूर करना सज्जनों का काम ही है। इसी से मैं तुझमें एक याचना करना चाहता हूँ।

नीचात्मा जनों से कभी याचना ही न करना चाहिए। तू उच्चात्मा है—तू सदा ऊँचा रहता है—इसी से सङ्कोच छोड़ कर मुझे तुझसे एक प्रार्थना करनी है। तू सन्तप्तों का ताप दूर करने वाला है। ताप से तपे हुए प्राणी सदा तेरी ही शरण जाते हैं। …
अपने ऊपर उपकार करनेत्राला मित्र यदि दैवयोग से अपने घर आ जाय तो नीचात्मा भी भक्तिभाव-पूर्वक उसका आदर करते हैं—उससे विमुख नहीं होते—उच्चात्माओं का तो कहना ही क्या है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मालूम कितनी दफ़े दूर किया है। इस प्रकार तूने पहले ही से उस पर बहुत कुछ उपकार कर रखा है। अतएव राह का थका-माँदा जब तू उसके उपर पहुँचेगा तब वह बड़े आदर से तुझे अपने सिर पर बिठा कर तेरी थकावट दूर कर देगा।

इस कारण आम्रकूट जैसे उच्च शिखरवाले पर्वत के द्वारा तेरा सम्मान होना ही चाहिए। इस पर्वत के विषय में मुझे कुछ और भी कहना है। इसका आम्रकूट नाम सर्वथा सार्थक है। बात यह है कि इस पर आम के पेड़ों की बहुत अधिकता है। उनसे …
मुझे विश्वास है, यह बात तू भी जानता होगा कि पूर्णता गौरव की सूचक है और रिक्तता लाघव की।
पूरा अंश दिखाएँ
… थोड़ा ही जायगा। एक और भी कारण से नर्मदा में जल-ग्रहण करना तेरे लिए आवश्यक होगा। वह यह कि जलयुक्त होने से तू भारी हो जायगा। अतएव, तुझ पर वायु का कुछ भी ज़ोर न चलेगा। वह तुझे मनमानी दिशा में न ले जा सकेगा।

ख़ाली चीज़ सदा ही हलकी होती है और भरी सदा ही भारी।
अकारण ही किसी को किसी से कष्ट पहुँच जाय तो उसका प्रतिकार करना ही सज्जनों का कर्तव्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
… वह सूई से छिद्र जाने योग्य हो जायगा। अतएव, इतनी कृपा करना कि कसौटी पर सुवर्ण की रेखा के समान बिजली चमका कर उन अभिसारिकाओं को राह अवश्य दिखा देना, तेरे इस कार्य्य से अन्धकार को घना कर देने के अपराध का मार्जन हो जायगा।

हाँ, एक बात और है रात को कहीं पानी बरसाने और गरजने न लगना। ऐसा करने से वे डर जायँगी, क्योंकि वे स्वभाव ही से भीरु हैं। फिर किसी को व्यर्थ सताना भी तो न चाहिए। अन्धकार की वृद्धि करके गरजने और बरसने से तेरे …
जिसने अपने मित्र का कोई कार्य कर देने के लिए बीड़ा उठाया है उसे उसकी पूर्ति होने तक कल कहाँ?
पूरा अंश दिखाएँ
… स्थान में सुख से सोने को मिलता है। तब तक चमकते चमकते तेरी प्रियतमा सौदामिनी भी थक जायगी। इस कारण भी तुझे उज्जयिनी में एक रात अवश्य ही ठहरना पड़ेगा। प्रातःकाल होने पर फिर चल देना और यथासम्भव शीघ्र ही अवशिष्ट मार्ग का आक्रमण करना।

उसे अधिक सुस्ताने के लिए समय ही नहीं।
सभी उद्धरण
अध्याय १
ज़रा इस यक्ष की नादानी को तो देखिए।
पूरा अंश दिखाएँ
… मेघ सब कहीं जा सकता है। यह सोच कर उसने कुछ जङ्गली फूल तोड़े। उन्हें अञ्जुली में लेकर वह मेघ के सामने खड़ा हुआ। फिर उन्हीं फूलों का अर्घ देकर उसने प्रेमर्पूवक मेघ का स्वागत किया। तदनन्तर वह उस मेघ से प्रीतिपूर्ण बातें करने लगा।
ज़रा इस यक्ष की नादानी को तो देखिए।
आग, पानी, धुवें और वायु के संयोग से बना हुआ कहाँ जड़ मेघ और कहाँ बड़े ही चतुर मनुष्यों के द्वारा भेजा जाने योग्य सन्देश!
बात यह है कि जिस दशा में यक्ष था उस दशा को प्राप्त होने पर लोगों की बुद्धि मारी जाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु वियोग-जन्य दुःख से पागल हुए यक्ष ने इस बात का कुछ भी विचार न किया। उत्सुकता और आतुरता के कारण उसे इस बात का ध्यान ही न रहा कि बेचारा मेघ भला किस तरह सन्देश ले जायगा।
बात यह है कि जिस दशा में यक्ष था उस दशा को प्राप्त होने पर लोगों की बुद्धि मारी जाती है।
वे चेतन और अचेतन पदार्थों का भेद ही नहीं जान सकते। अतएव जो काम जिसके करने योग्य नहीं उससे भी उसे करने के लिए वे प्रार्थना करने लगते हैं।
भले आदमियों से की गई याचना यदि न भी सफल हो तो भी अच्छी है, पर नीचों से की गई याचना यदि सफल भी हो जाय तो भी अच्छा नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… पात्र हूँ। दुर्दैव ने मुझे यहाँ घर से बहुत दृर लाकर डाला है। मेरी चिर-सङ्गिनी यक्षिणी मुझसे छूट गई है। मेरे दुःख की सीमा नहीं। और दुखिया का दुःख दूर करना सज्जनों का काम ही है। इसी से मैं तुझमें एक याचना करना चाहता हूँ।
भले आदमियों से की गई याचना यदि न भी सफल हो तो भी अच्छी है, पर नीचों से की गई याचना यदि सफल भी हो जाय तो भी अच्छा नहीं।
नीचात्मा जनों से कभी याचना ही न करना चाहिए। तू उच्चात्मा है—तू सदा ऊँचा रहता है—इसी से सङ्कोच छोड़ कर मुझे तुझसे एक प्रार्थना करनी है। तू सन्तप्तों का ताप दूर करने वाला है। ताप से तपे हुए प्राणी सदा तेरी ही शरण जाते हैं। …
स्त्रियों का स्नेह-शील हृदय फूल के सदृश कोमल होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मार्ग में तेरी गति का रोधक कोई कारण न उपस्थित होगा और तू अपनी भाभी (अर्थात् मेरी पत्नी) को अवश्य ही जीती पावेगा। वह पूरी पतिव्रता है। मेरे आने के एक एक दिन गिनती हुई वह बेचारी किसी तरह अपने प्राणों की रक्षा करती होगी।
स्त्रियों का स्नेह-शील हृदय फूल के सदृश कोमल होता है।
ज़रा से आघात से ही वह चूर्ण हो सकता है। एक-मात्र आशा ही उनके उस कुसुम-कोमल हृदय को कुम्हलाने से बचाती है। अपने प्रेमी से फिर मिलने की यदि आशा न हो तो उनका जीना ही असम्भव हो जाय।
एक-मात्र आशा ही उनके उस कुसुम-कोमल हृदय को कुम्हलाने से बचाती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ही जीती पावेगा। वह पूरी पतिव्रता है। मेरे आने के एक एक दिन गिनती हुई वह बेचारी किसी तरह अपने प्राणों की रक्षा करती होगी। स्त्रियों का स्नेह-शील हृदय फूल के सदृश कोमल होता है। ज़रा से आघात से ही वह चूर्ण हो सकता है।
एक-मात्र आशा ही उनके उस कुसुम-कोमल हृदय को कुम्हलाने से बचाती है।
अपने प्रेमी से फिर मिलने की यदि आशा न हो तो उनका जीना ही असम्भव हो जाय।
अपने ऊपर उपकार करनेत्राला मित्र यदि दैवयोग से अपने घर आ जाय तो नीचात्मा भी भक्तिभाव-पूर्वक उसका आदर करते हैं—उससे विमुख नहीं होते—उच्चात्माओं का तो कहना ही क्या है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मालूम कितनी दफ़े दूर किया है। इस प्रकार तूने पहले ही से उस पर बहुत कुछ उपकार कर रखा है। अतएव राह का थका-माँदा जब तू उसके उपर पहुँचेगा तब वह बड़े आदर से तुझे अपने सिर पर बिठा कर तेरी थकावट दूर कर देगा।
अपने ऊपर उपकार करनेत्राला मित्र यदि दैवयोग से अपने घर आ जाय तो नीचात्मा भी भक्तिभाव-पूर्वक उसका आदर करते हैं—उससे विमुख नहीं होते—उच्चात्माओं का तो कहना ही क्या है।
इस कारण आम्रकूट जैसे उच्च शिखरवाले पर्वत के द्वारा तेरा सम्मान होना ही चाहिए। इस पर्वत के विषय में मुझे कुछ और भी कहना है। इसका आम्रकूट नाम सर्वथा सार्थक है। बात यह है कि इस पर आम के पेड़ों की बहुत अधिकता है। उनसे …
सज्जनों के ऊपर किये गये सद्भावसूचक उपकार का फल मिलते कुछ भी देर नहीं लगती।
पूरा अंश दिखाएँ
जब तू उसके सामने पहुँचेगा तब वह भी अपना अहोभाग्य समझेगा और तुझे थका देख अपने सिर पर बिठा लेगा। तू भी घोर वृष्टि करके उसकी निदाघ-ज्वाला को अच्छी तरह शान्त कर देना। इससे कृतोपकार का उसे तत्काल ही बदला मिल जायगा।
सज्जनों के ऊपर किये गये सद्भावसूचक उपकार का फल मिलते कुछ भी देर नहीं लगती।
चित्रकूट की कुञ्जों में बनवासी लोगों की बालायें मनमाना विहार किया करती हैं। बहुत नहीं तो थोड़ी देर तू अवश्य ही उस पर ठहर जाना;
मुझे विश्वास है, यह बात तू भी जानता होगा कि पूर्णता गौरव की सूचक है और रिक्तता लाघव की।
पूरा अंश दिखाएँ
… थोड़ा ही जायगा। एक और भी कारण से नर्मदा में जल-ग्रहण करना तेरे लिए आवश्यक होगा। वह यह कि जलयुक्त होने से तू भारी हो जायगा। अतएव, तुझ पर वायु का कुछ भी ज़ोर न चलेगा। वह तुझे मनमानी दिशा में न ले जा सकेगा।
मुझे विश्वास है, यह बात तू भी जानता होगा कि पूर्णता गौरव की सूचक है और रिक्तता लाघव की।
ख़ाली चीज़ सदा ही हलकी होती है और भरी सदा ही भारी।
ख़ाली चीज़ सदा ही हलकी होती है और भरी सदा ही भारी।
पूरा अंश दिखाएँ
… जलयुक्त होने से तू भारी हो जायगा। अतएव, तुझ पर वायु का कुछ भी ज़ोर न चलेगा। वह तुझे मनमानी दिशा में न ले जा सकेगा। मुझे विश्वास है, यह बात तू भी जानता होगा कि पूर्णता गौरव की सूचक है और रिक्तता लाघव की।
ख़ाली चीज़ सदा ही हलकी होती है और भरी सदा ही भारी।
जहाँ जहाँ तू जल बरसावेगा वहाँ वहाँ कदम्ब के पेड़ खिल उठेंगे। हरे पीले फूलों से वे लद जायँगे। उन फूलों के बीच में ऊपर का उठे हर केसर (रुवे) बहुत ही भले मालूम होंगे। इन कुसुमित कदम्बों, और नदियों के कछारों में नई कलियाई …
अध्याय २
अकारण ही किसी को किसी से कष्ट पहुँच जाय तो उसका प्रतिकार करना ही सज्जनों का कर्तव्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
… वह सूई से छिद्र जाने योग्य हो जायगा। अतएव, इतनी कृपा करना कि कसौटी पर सुवर्ण की रेखा के समान बिजली चमका कर उन अभिसारिकाओं को राह अवश्य दिखा देना, तेरे इस कार्य्य से अन्धकार को घना कर देने के अपराध का मार्जन हो जायगा।
अकारण ही किसी को किसी से कष्ट पहुँच जाय तो उसका प्रतिकार करना ही सज्जनों का कर्तव्य है।
हाँ, एक बात और है रात को कहीं पानी बरसाने और गरजने न लगना। ऐसा करने से वे डर जायँगी, क्योंकि वे स्वभाव ही से भीरु हैं। फिर किसी को व्यर्थ सताना भी तो न चाहिए। अन्धकार की वृद्धि करके गरजने और बरसने से तेरे …
जिसने अपने मित्र का कोई कार्य कर देने के लिए बीड़ा उठाया है उसे उसकी पूर्ति होने तक कल कहाँ?
पूरा अंश दिखाएँ
… स्थान में सुख से सोने को मिलता है। तब तक चमकते चमकते तेरी प्रियतमा सौदामिनी भी थक जायगी। इस कारण भी तुझे उज्जयिनी में एक रात अवश्य ही ठहरना पड़ेगा। प्रातःकाल होने पर फिर चल देना और यथासम्भव शीघ्र ही अवशिष्ट मार्ग का आक्रमण करना।
जिसने अपने मित्र का कोई कार्य कर देने के लिए बीड़ा उठाया है उसे उसकी पूर्ति होने तक कल कहाँ?
उसे अधिक सुस्ताने के लिए समय ही नहीं।
सो शरीर की कालिमा कालिमा नहीं; हृदय में कालिमा न होना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
तू पुण्यसलिला सरस्वती का अवश्य ही अवगाहन करना। उसके जल के आचमन से तेरा अन्तःकरण सर्वथा शुद्ध हो जायगा; तेरा शरीर-मात्र ही काला रह जायगा।
सो शरीर की कालिमा कालिमा नहीं; हृदय में कालिमा न होना चाहिए।
कुरुक्षेत्र से कनखल के लिए प्रस्थान करना। वहीं शैलराज हिमालय से जद्दुतनया गङ्गा उतरी है। राजा सगर की सन्तति के लिए, स्वर्ग पर चढ़ने में, उसने सीढ़ी का काम दिया है। उसी की कृपा से सगर के साठ हजार सुत स्वर्ग पहुँचे हैं। इस गङ्गा …
क्योंकि आपत्ति में पड़े हुए पुरुषों की पीड़ा हर लेना ही सत्पुरुषों की सम्पत्ति का सच्चा फल है।
पूरा अंश दिखाएँ
… उत्पन्न हो जाती है। उसकी चिनगारियों से जङ्गल ही नहीं जल जाता, चमरी गायों की पूछों के बाल भी जल जाते हैं। यदि तेरे सामने भी कहीं ऐसी आग लगी हो तो अपनी वारिधाराओं से हिमालय की दाह-व्यथा तुरन्त ही शान्त कर देना। चूकना मत।
क्योंकि आपत्ति में पड़े हुए पुरुषों की पीड़ा हर लेना ही सत्पुरुषों की सम्पत्ति का सच्चा फल है।
सम्पत्तिमान् होकर भी मनुष्य यदि विपत्ति-ग्रस्तों के काम न आया तो उसकी सम्पत्ति ही फिर किस काम की?
सम्पत्तिमान् होकर भी मनुष्य यदि विपत्ति-ग्रस्तों के काम न आया तो उसकी सम्पत्ति ही फिर किस काम की?
पूरा अंश दिखाएँ
… भी जल जाते हैं। यदि तेरे सामने भी कहीं ऐसी आग लगी हो तो अपनी वारिधाराओं से हिमालय की दाह-व्यथा तुरन्त ही शान्त कर देना। चूकना मत। क्योंकि आपत्ति में पड़े हुए पुरुषों की पीड़ा हर लेना ही सत्पुरुषों की सम्पत्ति का सच्चा फल है।
सम्पत्तिमान् होकर भी मनुष्य यदि विपत्ति-ग्रस्तों के काम न आया तो उसकी सम्पत्ति ही फिर किस काम की?
हिमालय पर शरभ नाम के बड़े बली पशु रहते हैं। उन्हें अपने बल का बड़ा घमण्ड है। इस कारण जब तू घोर रव करेगा—जब तू ज़ोर से गरजेगा—तब उनके कोप का ठिकाना न रहेगा। तेरी ध्वनि उन्हें असह्य हो जायगी। वे कहेंगे—हमारे सामने गरजनेवाला, हमसे …
आरम्भ ही में निष्फल यत्न करनेवालों में से भला कोई भी ऐसा होगा जिसकी हँसी न हुई हो?
पूरा अंश दिखाएँ
… क्योंकि तू लांघा जा ही नहीं सकता। हाँ, इस चेष्टा में वे अपने हाथ-पैर अवश्य तोड़ लेंगे। जिस समय तुझे शरभों का यह तमाशा दिखाई दे उस समय उन पर ओलों की ख़ूब ही घनघोर वर्षा करके उन्हें उपहास का पात्र बनाये बिना न रहना।
आरम्भ ही में निष्फल यत्न करनेवालों में से भला कोई भी ऐसा होगा जिसकी हँसी न हुई हो?
हिमालय पर अर्द्धन्दुशेखर शङ्कर की चरणशिला—शिला के ऊपर उनके पैर का चिह्न—है। सिद्ध और साधु लोग उसकी नित्य पूजा करते हैं। उसके दर्शन से श्रद्धालु जनों के सारे पाप छूट जाते हैं और शरीेरान्त होने पर उन्हें सदा सर्वदा के लिए शिवजी के गणों की …
अध्याय ३
भला रत्नों के भी दीप कहीं बुझ सकते हैं?
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु उनका यह प्रयत्न व्यर्थ जाता है।
भला रत्नों के भी दीप कहीं बुझ सकते हैं?
आखिर को वे मुग्धाही तो ठहरीं। मुग्ध जनों को इन बातों का ज्ञान कहाँ?
मुग्ध जनों को इन बातों का ज्ञान कहाँ?
पूरा अंश दिखाएँ
परन्तु उनका यह प्रयत्न व्यर्थ जाता है। भला रत्नों के भी दीप कहीं बुझ सकते हैं? आखिर को वे मुग्धाही तो ठहरीं।
मुग्ध जनों को इन बातों का ज्ञान कहाँ?
वहाँ वायु के उड़ाये हुए तेरे सदृश, और भी बादल आया करते हैं। वे अलका के महलों के ऊपर पहुँच कर शरारत करने लगते हैं। मौक़े बे-मौक़े बरस कर पहले तो वे महलों के आँगनों में पूरी गई चौकों और खींची गई चित्रावलियों को बिगाड़ …
मेघदूत मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।