Doomreader

मेघदूत

लेखक: कालिदास

दूसरे नाम Meghdoot

लंबाई: 12,320 शब्द, लगभग 49 पन्ने, पढ़ने में लगभग 52 मिनट

कविता

मेघदूत मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

शाप से निर्वासित एक यक्ष बादल को दूत बनाकर अलका में बैठी अपनी पत्नी तक संदेश भेजता है। कालिदास का काव्य, महावीर प्रसाद द्विवेदी के हिंदी गद्य अनुवाद में। सूची में नाम: मेघदूत का हिन्दी-गद्य में भावार्थ-बोधक अनुवाद।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

कुबेर की राजधानी अलकापुरी में एक यक्ष रहता था। वह अपने स्वामी कुबेर के यहाँ किसी पद पर अधिष्ठित था। अपनी प्रियतमा पत्नी पर उसका प्रेम असीम था। उसका मन सदा यक्षिणीही में लगा रहता था। इस कारण, जिस काम पर वह नियत था वह उससे अच्छी तरह न होता था। उससे बहुधा भूलें हो जाया करती थीं। अतएव कुवेर को उसे डाँटना पड़ता था। इस डाँट-डपट का जब उस पर कुछ भी असर न हुआ तब कुबेर ने क्रोध में आकर उसे अपने यहाँ से निकाल दिया। उसने आज्ञा दी—

“जा, तू यहाँ से निकल जा। पूरा एक वर्ष तू कहीं बाहर जाकर रह। जिसके प्रेम-पाश में फँसे रहने के कारण तुझसे अपना काम नहीं होता उसके दर्शन भी तुझे अब एक वर्ष तक न होंगे। तेरे लिए यही दण्ड उचित है”।

यक्ष को विवश होकर कुबेर की इस आज्ञा का पालन करना पड़ा। उसकी सारी प्रतिष्ठा धूल में मिल गई। अलका छोड़ कर वह रामगिरि-पर्वत पर रहने चला गया। यह वही पर्वत है जहाँ वनवास के समय राम-लक्ष्मण के साथ सीताजी कुछ समय तक रही थीं। इस पर्वत के जलाशयों में सीताजी ने स्नान भी किया था। इस कारण उनका जल अत्यन्त पवित्र है। रामगिरि सदा हरा भरा रहता है। उस पर तरह तरह की लताओं और तरुओं की बहुत अधिकता है। इस कारण उसके आश्रमों में सदा शीतल छाया बनी रहती है। ऐसे ही छायादार एक सुन्दर आश्रम में यक्ष रहने लगा।

उस पर्वत पर चले जाने से यक्ष की पत्नी उससे छूट गई। इस कारण उसे बड़ा दुःख हुआ। वह बेतरह दुबला हो गया। उसका सारा शरीर सूख गया।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

ज़रा इस यक्ष की नादानी को तो देखिए। आग, पानी, धुवें और वायु के संयोग से बना हुआ कहाँ जड़ मेघ और कहाँ बड़े ही चतुर मनुष्यों के द्वारा भेजा जाने योग्य सन्देश! परन्तु वियोग-जन्य दुःख से पागल हुए यक्ष ने इस बात का कुछ भी विचार न किया। उत्सुकता और आतुरता के कारण उसे इस बात का ध्यान ही न रहा कि बेचारा मेघ भला किस तरह सन्देश ले जायगा। बात यह है कि जिस दशा में यक्ष था उस दशा को प्राप्त होने पर लोगों की बुद्धि मारी जाती है। वे चेतन और अचेतन पदार्थों का भेद ही नहीं जान सकते। अतएव जो काम जिसके करने योग्य नहीं उससे भी उसे करने के लिए वे प्रार्थना करने लगते हैं।

यक्ष ने कहा—भाई मेघ! पुष्करावर्तक नामक विश्व-विख्यात मेघों के वंश में तो तेरा जन्म हुआ है। इन्द्र का तू सदा-सर्वदा का साथी है। शक्ति तुझमें ऐसी है कि जैसा रूप तू चाहे वैसा ही धर सकता है—छोटा, बड़ा, लम्बा, चौड़ा हो जाते तुझे देर भी नहीं लगती। मुझ पर दया कर। मैं सचमुच ही दया का पात्र हूँ। दुर्दैव ने मुझे यहाँ घर से बहुत दृर लाकर डाला है। मेरी चिर-सङ्गिनी यक्षिणी मुझसे छूट गई है। मेरे दुःख की सीमा नहीं। और दुखिया का दुःख दूर करना सज्जनों का काम ही है। इसी से मैं तुझमें एक याचना करना चाहता हूँ। भले आदमियों से की गई याचना यदि न भी सफल हो तो भी अच्छी है, पर नीचों से की गई याचना यदि सफल भी हो जाय तो भी अच्छा नहीं। नीचात्मा जनों से कभी याचना ही न करना चाहिए। तू उच्चात्मा है—तू सदा ऊँचा रहता है—इसी से सङ्कोच छोड़ कर मुझे तुझसे एक प्रार्थना करनी है। तू सन्तप्तों का ताप दूर करने वाला है। ताप से तपे हुए प्राणी सदा तेरी ही शरण जाते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

जाना तुझे है उत्तर दिशा को, क्योंकि अलका उसी तरफ है, और उज्जयिनी है कुछ पश्चिम में। इस कारण उस तरफ़ से जाने में तुझे फेर अवश्य पड़ेगा। परन्तु फेर पड़े तो पड़े; उज्जयिनी को जाना अवश्य पड़ेगा। वहाँ के ऊँचे ऊँचे अभ्रंकष महलों को देखे बिना न रहना। वहाँ की कामिनियाँ बहुत ही रूपवती हैं। उनकी चञ्चल चितवन बड़ा काट करती है। जिस समय तू बिजली चमकावेगा उस समय उसकी चमक से उसकी आँखें चौंधिया जायँगी। अतएव, उनकी शोभा और भी अधिक हो जायगी। यदि तू उन विलासवती वनिताओं के कटाक्षों का निशाना न बना तो मैं यही समझूँगा कि तेरा जन्मही व्यर्थ गया।

मार्ग में निर्विन्ध्या नाम की नदी बड़े प्रेम से तेरास्वागत करेगी। तीर पर बैठे हुए हंसों की पंक्ति को वह तागड़ी के समान दिखावेगी और लहरों की हिलोरें लगने पर हंस जो मधुर शब्द करेंगे उसे वह तागड़ो के घुघुरुओं की झनकार के समान सुनावेगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय २

उज्जयिनी में स्त्रियाँ अपने प्रेमियों से मिलने के लिए बहुधा उनके निर्द्दिष्ट स्थानों को रात के समय जाया करती हैं। सावन-भादों में और तो क्या, राजमार्गों तक में अन्धकार छाया रहता है। तुझसे आकाश व्याप्त हो जाने पर तो वह अँधेरा और भी घना हो जायगा—यहाँ तक घना कि वह सूई से छिद्र जाने योग्य हो जायगा। अतएव, इतनी कृपा करना कि कसौटी पर सुवर्ण की रेखा के समान बिजली चमका कर उन अभिसारिकाओं को राह अवश्य दिखा देना, तेरे इस कार्य्य से अन्धकार को घना कर देने के अपराध का मार्जन हो जायगा। अकारण ही किसी को किसी से कष्ट पहुँच जाय तो उसका प्रतिकार करना ही सज्जनों का कर्तव्य है। हाँ, एक बात और है रात को कहीं पानी बरसाने और गरजने न लगना। ऐसा करने से वे डर जायँगी, क्योंकि वे स्वभाव ही से भीरु हैं। फिर किसी को व्यर्थ सताना भी तो न चाहिए। अन्धकार की वृद्धि करके गरजने और बरसने से तेरे अपराध की मात्रा और भी अधिक हो जायगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ३

मेरे घर पर पहुँच कर मेरी प्रियतमा के प्राणों का परित्राण करने के लिए तू एक काम करना। बड़ा भारी रूप धर कर तू उसके सामने न जाना, क्योंकि वैसा रूप देखने से शायद वह डर जाय, अतएव, तू हाथी के बच्चे के सदृश छोटा सा रूप धारण कर लेना और मेरे क्रीड़ा-शैल के ऊपर उसी शिखर पर चुपचाप जा बैठना जिसका उल्लेख मैं पहले ही कर चुका हूँ। फिर, अपनी बिजलीरूपिणी दृष्टि को मेरे घर के भीतर जाने देना। परन्तु उसे बहुत न चमकाना । जुगुन की पाँति के सदृश उसे थोड़ा थोड़ा चमका कर देखना कि मेरी प्राणवल्लभा क्या कर रही है। मैं उसकी भी पहचान बताये देता हूँ। वह कृशाङ्गी है; उम्र उसकी सोलह वर्ष से अधिक नहीं; दाँत उसके अनार के से दाने हैं; ओँठ उसके पके हुए बिम्ब-फल के सदृश हैं; कटि उसकी अत्यन्त क्षीण है; नाभि उसकी गहरी है; आँखें उसकी चकित हरिणी की आँखों के सदृश हैं; नितम्ब उसके बहुत भारी हैं, इससे वह चलने में अलसाती सी है; और पयोधर उसके गुरुवा-वर्ण हैं, इससे वह कुछ झुकी हुई सी है। उसके रूपवर्णन में और अधिक कहने की आवश्यकता नहीं। इतना ही कहना बस होगा कि स्त्रियों को सृष्टि में ब्रह्मा ने उसी को सबसे अधिक सुन्दर बनाया है। अथवा ब्रह्मा की कारीगरी का सबसे बढ़िया नमूना वही है।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

ज़रा इस यक्ष की नादानी को तो देखिए।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

भले आदमियों से की गई याचना यदि न भी सफल हो तो भी अच्छी है, पर नीचों से की गई याचना यदि सफल भी हो जाय तो भी अच्छा नहीं।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

एक-मात्र आशा ही उनके उस कुसुम-कोमल हृदय को कुम्हलाने से बचाती है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

अपने ऊपर उपकार करनेत्राला मित्र यदि दैवयोग से अपने घर आ जाय तो नीचात्मा भी भक्तिभाव-पूर्वक उसका आदर करते हैं—उससे विमुख नहीं होते—उच्चात्माओं का तो कहना ही क्या है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

मुझे विश्वास है, यह बात तू भी जानता होगा कि पूर्णता गौरव की सूचक है और रिक्तता लाघव की।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

अकारण ही किसी को किसी से कष्ट पहुँच जाय तो उसका प्रतिकार करना ही सज्जनों का कर्तव्य है।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

सो शरीर की कालिमा कालिमा नहीं; हृदय में कालिमा न होना चाहिए।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

क्योंकि आपत्ति में पड़े हुए पुरुषों की पीड़ा हर लेना ही सत्पुरुषों की सम्पत्ति का सच्चा फल है।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

आरम्भ ही में निष्फल यत्न करनेवालों में से भला कोई भी ऐसा होगा जिसकी हँसी न हुई हो?

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

मुग्ध जनों को इन बातों का ज्ञान कहाँ?

अध्याय ३यहाँ से आगे पढ़ें

मेघदूत की सभी 17 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३

मेघदूत मुफ़्त सुनें

मेघदूत मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

मेघदूत मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.0 MB)

कालिदास की और रचनाएँ

मेघदूत जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।