Doomreader

बिहारी-रत्नाकर

लेखक: बिहारी

दूसरे नाम Bihari Ratnakar

लंबाई: 1,44,409 शब्द, लगभग 578 पन्ने, पढ़ने में लगभग 10 घंटे

कविता

बिहारी-रत्नाकर मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

बिहारी सतसई के शृंगार, भक्ति और नीति के दोहे, हर दोहे के साथ शब्दार्थ और व्याख्या। जगन्नाथदास 'रत्नाकर' की टीका के साथ (1926)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

(अवतरण)—अपनी सतसई की निर्वित्र समाप्ति की कामना से कवि, इस मंगलाचरण-रूप दोहे मैँ, श्रीराधिकाजी से सांसारिक बाधा दूर करने की प्रार्थना करता है। सतसई मैं यद्यपि और रसौँ के भी दोहे हैं, तथापि प्रधानता शृंगार ही रस की है। इसके अतिरिक्र शृंगार रस मैं सब रसोँ की स्थायियाँ संचारी हो कर संचरित होती हैं, जिसके कारण वह रसराज कहलाता है। अतः सतसई में शृंगार रस के मुख्य प्रवर्तक श्रीराधाकृष्ण ही का मंगलाचरण रहना समीचीन है। श्रीराधा तथा श्रीकृष्ण मैं भी, शृंगार रस मैं, प्रधानता श्रीराधिकाजी ही की है, और कवि जिस संप्रदाय का अनुयायी था, उसमें भी श्रीराधिकाजी ही प्रधान मानी जाती हैं। अतः उसने श्रीराधिकाजी ही से अपनी 'भव-बाधा' हरने की प्रार्थना की है—

(अर्थ)—जिसके तन की झाँई पड़ने से श्याम हरित-द्युति हो जाता है, "राधा नागरि सोइ" (हे वही राधा नागरी, अथवा वही राधा नागरी) मेरी भव-बाधा हरो (तुम हरो, अथवा हरेँ)॥

इस दोहे मैं 'राधा नागरि' पद संबोधन भी माना जा सकता है, और प्रथमपुरुष-वाची भी; क्योंकि 'हरो' क्रिया का अन्वय, प्रार्थनात्मक वाक्य मैं, मध्यम पुरुष से भी हो सकता है, और प्रथम पुरुष से भी। फिर मंगलाचरण में, आराध्य देवता से, मध्यम पुरुष तथा प्रथम पुरुष, दोनों ही रूपोँ में प्रार्थना करने की प्रणाली प्रशस्त है॥

यह दोहा बिहारी की प्रतिभा का अत्युत्कृष्ट उदाहरण है। इसमें कवि ने 'झाँई', 'स्यामु' तथा 'हरित-दुति' शब्दों के तीन तीन अर्थ रख कर एक ही वाक्य से तीन भाव निकाले हैँ, जो तीनोँ ही उसके इष्टार्थ के साधक हैं॥

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

अपने अँग के जानि के जोबन-नृपति प्रबीन। स्तन, मन, नैन, नितंय को बड़ौ इजाफा कीन॥२॥

अपने अंग के (अपने अंग के राजा के प्रधान, अमात्य, सेनापति तथा सेना इत्यादि राजा के अंग अर्थात् सहायक कहलाते हैं। अतः अंग का अर्थ यहाँ सहायक अथवा पत्ती होता है। 'अपने दो अँग के' का अर्थ अपने पक्षियोँ के दल में हुया॥ इजाफा (इज़ाफा) अरबी भाषा मेँ इजाफा बढ़ती अर्थात् वृद्धि को कहते हैं। जब कोई बादशाह, अपने किसी सरदार अथवा कर्मचारी को अपना शुभचिंतक समझ कर, अथवा उसके किसी अच्छे काम से प्रसन्न हो कर, उसकी जागीर अथवा वेतनादि मेँ वृद्धि कर देता है, तो यह वृद्धि इताफा कहलाती हैँ॥

(अवतरण)—नायक नवयौवना मुग्धा के शरीर तथा उत्साह मैँ वृद्धि देख, रीझ कर, उसकी प्रशँसा करता हुआ, अपने मन मेँ कहता है—

(अर्थ)—यौवन-रूपी प्रवीन (दान, दंड इत्यादि उपायोँ मेँ निपुण) नृपति (राजा) ने, [उनको अपन अंग का दल का पक्ष का) समझ कर, स्तनोँ (कुचोँ), मन, नयनोँ, [और] नितंबा का बड़ा इज़ाफ़ा कर दिया है॥

टीकाकारों ने प्रायः ऐसे दोहोँ को सखी का वचन सखी से, नायक से, अथवा स्वयँ नायिका से माना है। पर हमारी समझ में ऐसे दोहोँ को, सखी का वचन मानने की अपेक्षा, नायक का वचन मानने मेँ विशेष रस है। क्योँकि किसी गुण-ग्राहक की प्रशँसा से किसी वस्तु के गुर्गों की जैसी वास्तविकता प्रकट होती है, वैसी किसी अभिप्राय से प्रशंसा करने वाले की प्रशंसा से नहीँ हो सकती। इसलिए ऐसे दोहोँ मेँ हमने प्रायः नायक का स्वगत वचन माना है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

(अर्थ)—[उसकी] कामदेव के भाले की नोक सी खुभी [मेरे] जी मेँ धँसी हुई नटसाल सी सालती (खटकती) है, [और] किसी प्रकार निकलती नहीँ॥

जुवति जोन्ह मैँ मिलि गई, नैँक न होति लखाइ। सौँधे कैँ डोरेँ लगी अली चली सँग जाइ॥७॥

जोन्ह (ज्योत्स्ना) = चाँदनी॥ लखाइ = लतित॥ सौँधे = सुगंध॥ डोरैँ = डोरे मेँ। जिस प्रकार दीपक की किरणेँ तार की भाँति चारोँ ओर फैलती हैँ, उसी प्रकार सुगँधित वस्तु की सुगँध के तार वायु के बहाव की ओर प्रसरित होते हैँ। इन्हीँ तारोँ को डोरे कहते हैँ॥ अली = सखी। यदि यह शब्द यहाँ श्लिष्ट माना जाय, तो चमत्कार बढ़ जाता है। एक अर्थ सखी और दूसरा अर्थ भ्रमर करने से इसका अर्थ भ्रमर सी सखी हो जाता है॥

(अवतरण)—शुक्राभिसारिका नायिका की अंतरंगिनी सखियाँ उसके शरीर की गुराई तथा सुगंध का वर्णन करती हैँ—

(अर्थ)—[देखो, यह] युवती [अपनी गौर द्युति के कारण] चाँदनी मेँ [कैसी] मिल गई है [कि] किंचिन्मात्र भी लक्षित नहीँ होती। [अतः उसको दृष्टि द्वारा लक्षित कर के उसके संग चलना असंभव है, पर अली (भ्रमर सी सखी) [उसके शरीर की] सुगंध के डोरे से लगी हुई (डोरे के सहारे पर) [उसके] संग चली जा रहीँ है॥

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

तो पर वारौँ उरवसी, सुनि, राधिके सुजान। तू मोहन कैँ उर बसी ह्वै उरबसी-समान॥२५॥

उरबसी= उर्वशी अप्सरा। उरबसी = हृदय पर पहनने का भूषण विशेष॥

(अवतरण)—राधिकाजी ने श्रीकृष्णचंद्र को अन्य-रत सुन कर मान किया है। सखी मान छुड़ाने के निमित्त कहती है—

इस दोहे मेँ 'भली' तथा 'भले' शब्द व्यंग्यात्मक हैँ॥

(अर्थ)—हे प्रवीण राधे! सुन, [तू तो ऐसी सुंदर है कि और की कौन कहे, इंद्र की अप्सरा] उर्वशी को [भी] मेँ तुझ पर वार दूँ। तू [तो] मोहन के उर मेँ उरबसी [भूषण] के समान हो कर बसी है [फिर दूसरी उनके उर मेँ कैसे बस सकती है]॥

कुच-गिरि चढ़ि, अति थकित ह्वै, चली डीठि मुँह-चाड़। फिरि न टरी, परियै रही, गिरी चिबुक की गाड़॥२६॥

चाह = लालच। यह शब्द चाट का रूपांतर है; जैसे शाटी का साड़ी, कीट का कीड़ा इत्यादि। चिबुक = अधर के नीचे का भाग॥

(अवतरण)—नायिका की शोभा का निरीक्षण करता हुआ तथा चिबुक के गड़हे पर अत्यंत रीझा हुआ। नायक स्वगत कहता है—

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

सालति है नटसाल सी, क्योँ हूँ निकसति नाँहि।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

यह बात प्रसिद्ध ही है कि मदिरा पान करने पर मनुष्य अपने जी की सब बातेँ कह देता है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

तो पर वारौँ उरवसी, सुनि, राधिके सुजान।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

सोनजुही सी जगमगति अंग अँग जोबन-जोति ।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

नर की अरु नल-नीर की गति एकै करि जोइ ।

अध्याय ४यहाँ से आगे पढ़ें

बतरस-लालच लाल की मुरली धरी लुकाइ।

अध्याय ५यहाँ से आगे पढ़ें

लाज-लगाम न मानहाँ, नैना मो बस नाहिँ

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

खिचैँ मान अपराध हूँ चलि गै बढ़ैँ अचैन। जुरत डीठि, तजि रिस खिसी, हँसे दुहुनु के नैन॥

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

दुरै दुराई फूल लौँ क्यौँ पिय-आगम-फूल

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

देखें बनै न देखतै, अनदेखें अकुलाँहि

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

बिहारी-रत्नाकर की सभी 29 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ७
  8. अध्याय ८

बिहारी-रत्नाकर मुफ़्त सुनें

बिहारी-रत्नाकर मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

बिहारी-रत्नाकर मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.3 MB)

बिहारी-रत्नाकर जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।