Doomreader

रहीम-कवितावली

लेखक: रहीम

दूसरे नाम Rahim Kavitavali

लंबाई: 14,971 शब्द, लगभग 60 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

कविता

रहीम-कवितावली मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

रहीम के दोहे और अन्य कविताएँ, जिनमें नीति, प्रेम और जीवन के अनुभव की सीधी बातें हैं। सुरेंद्रनाथ तिवारी द्वारा संपादित (1926)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

दोहे

रहीम-कवितावली।

दोहे।

अमर बेलि बिन मूल की, प्रति-पालत है ताहि। रहिमन ऐसे प्रभुहिं तजि, खोजत फिरिए काहि॥१॥ अधम बचन तैं को फल्यो, बैठि तार की छाहिं। रहिमन काम न आवहीं, जे नीरस जग माहिं॥२॥ अनुचित-उचित रहीम लघु, करहिं बड़ेन के जोर। ज्यों ससि के संयोग तैं, पचवत आगि चकोर॥३॥ अनुचित बचन न मानिए, यदपि गुराइस गाढ़ि। है रहीम रघुनाथ तैं, सुजस भरत को बाढ़ि॥४॥ अब रहीम मुसकिल परी, गाढ़े दोऊ काम। साँचे तैं तो जग नहीं, झूठे मिलैं न राम॥५॥ अमी पियावत मान बिन, रहिमन मोहिं न सुहाइ। प्रेम सहित मरिबो भलो, जो बिष देइ बुलाइ॥६॥

अमृत ऐसे बचन में, रहिमन रिस की गाँस। जैसे मिसिरिहु में मिली, निरस बाँस की फाँस॥७॥ अरज-गरज मानैं नहीं, रहिमन ये जन चारि। रिनियाँ राजा माँगता, काम-आतुरी नारि॥८॥ असमय परे रहीम कहि, माँगिजात तजि लाज। ज्यों लछिमन माँगन गए, पाराशर के नाज॥९॥ आए राम रहीम सब, किए मुनिन को भेष। जब जापै बिपदा परै, सो जावै परदेश॥१०॥ आवत काम रहीम है, गाढ़े बन्धु सनेह। जीरन पेड़हिं के भए, राखत बरहि बरोह॥११॥ आप न काहू काम के, डार पात फल मूर। औरन को रोकत फिरैं, रहिमन कूर बबूर॥१२॥ उरग तुरँग नारी नृपति, नीच जाति हथियार। रहिमन इन्है सँभारिए, पलटत लगै न बार॥१३॥

ऊगत जाही भाँति सों, अथवत ताही काँति। त्यों रहीम सुख-दुख सबै, बढ़त एक ही भाँति॥१४॥ ओछे काम बड़े करैं, तौ न बड़ाई होइ। ज्यों रहीम हनुमन्त को, गिरिधर कहै न कोइ॥१५॥ अंडन बौड़ रहीम कहि, देखि सचिक्कन पान। हस्ती धक्का कुल्हड़िन, सहैं ते तरुवर आन॥१६॥ अंजन दीन्हे किरकिरी, सुरमा दियो न जाय। जिन आँखिनसों हरिलख्यो, रहिमन बलि-बलि जाय॥१७॥ कदली सीप भुजंग मुख, स्वाति एक गुन तीन। जैसी संगति बैठिए, तैसोई फल दीन॥१८॥

यहाँ से आगे पढ़ें

दोहे

चढ़िबो मैन-तुरंग पर, चलिबो पावक माँहिं। प्रेम-पंथ ऐसो कठिन, सब कोउ निबहत नाहि॥४८॥ चरन छुए मस्तक छुए, तऊ न छाँड़त पानि। हियौ छुवत प्रभु छोंड़ि दै, कहु रहीम का जानि॥४९॥ चारा प्यारा जगत में, छाला हित कर लेइ। ज्यों रहीम आटा लगै, त्यों मृदंग सुरु देइ॥५०॥ छमा बड़ेन को चाहिए, छोटेन को उतपात। का रहीम हरि को घट्यो, जो भृगु मारी लात॥५१॥ छोटेन सों सोहैं बड़े, कहि रहीम यहि लेख। सहसन को हय बाँधियत, लै दमरी की मेख॥५२॥ जब लगि बित्त न आपने, तब लगि मित्त न कोइ। रहिमन अम्बुज अम्बु बिन, रबि ताकर रिपु होइ॥५३॥ जलहिं मिलाइ रहीम ज्यों, कियो आपु सम छीर। अँगवै आपुहिं आप त्यों, सकल आँच की भीर॥५४॥ जहाँ गाँठि तहँ रस नहीं, यह जानत सब कोइ। मड़ए-तर की गाँठि मैं, गाँठि-गाँठि रस होइ॥५५॥ जानि अनीतिहिं जो करै, जागत ही रह सोइ। ताहि जगाइ बुझाइबो, रहिमन उचित न होइ॥५६॥

जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह। रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँड़त छोह॥५७॥ चित्रकूट में रमि रहे, रहिमन अवध नरेस। जेहि पर बिपदा परत है, सो आवत यहि देस॥५८॥ जे अनुचितकारी तिन्है, लगै अंक परिनाम। लखे उरज उर बेधिए, क्यों न होइ मुख स्याम॥५९॥ जे गरीब पर हित करैं, ते रहीम बड़ लोग। कहाँ सुदामा बापुरो, कृष्ण-मिताई-जोग॥६०॥ जेहिं रहीम तन-मन दियो, कियो हिए बिच भौन। तासों दुख-सुख कहन की, रही बात अब कौन॥६१॥ जेहि रहीम चित आपनो, कीन्हो चतुर चकोर। निसि-बासर लागो रहै, कृष्ण-चन्द्र की ओर॥६२॥ जेहिं अंचल दीपक दुरो, हन्यो सो ताही गात। रहिमन असमय के परे, मित्र सत्रु ह्वै जात॥६३॥

जैसी तुम हमको करी, करी करी जो तीर। बाढ़े दिन के मीत हौ, गाढ़े दिन रघुबीर॥६४॥ जैसी परै सो सहि रहै, कहि रहीम यह देह। धरती ही पर परत सब, सीत घाम अरु मेह॥६५॥

यहाँ से आगे पढ़ें

दोहे

तेहि प्रमान चलिबो भलो, जो सब दिन ठहराइ। उमँड़ि चलै जल पाट तैं, जो रहीम बढ़ि जाइ॥८७॥ दादुर मोर किसान मन, लग्यो रहै घन माहिं। पै रहीम चातक-रटनि, सरवरि को कोउ नाहिं॥८८॥ दिव्य दीनता के रसहिं, का जानै जग अन्धु। भली बिचारी दीनता, दीनबन्धु-से बन्धु॥८९॥ दीन सबन को लखत है, दीनहिं लखै न कोइ। जो रहीम दीनहिं लखै, दीनबन्धु सम होइ॥९०॥ दुख नर सुनि हाँसी करैं, धरैं रहीम न धीर। कही सुनैं सुनि-सुनि करैं, ऐसे वे रघुवीर॥९१॥ दुरदिन परे रहीम जग, दुरथल जैयत भागि। ठाढ़े हूजत घूर पर, जब घर लागति आगि॥९२॥ दुर दिन परे रहीम कहि, भूलत सब पहिंचानि। सोच नहीं बित-हानि को, जो न होइ हित-हानि॥९३॥ दोहा दीरघ अर्थ के, आखर थोरे आहिं। ज्यों रहीम नट कुण्डली, सिमिटि कूदि कढ़ि जाहिं॥९४॥

देनहार कोउ और है, भेजत सो दिन-रैन। लोग भरम हम पै धरैं, याते नीचे नैन॥९५॥ धन थोरो इज्जति बड़ी, कहु रहीम का बात। जैसे कुल की कुल-बधू, चिथरन माहिं समात॥९६॥ धन दारा अरु सुतन मैं, रहत लगाए चित्त। क्यों रहीम खोजत नहीं, गाढ़े दिनको मित्त॥९७॥ धनि रहीम गति मीन की, जल बिछुरत जिय जाय। जियत कंज तजि अन्त बसि, कहा भौंर को भाय॥९८॥ धनि रहीम जल पंक को, लघु जिय पियत अघाइ। उदधि बड़ाई कौन है, जगत पियासो जाइ॥९९॥ धूरि धरत नित सीस पै, कहु रहीम केहि काज। जेहि रज मुनि-पतनी तरी, सो ढूँढ़त गजराज॥१००॥ नहिं रहीम कछु रूप गुन, नहिं मृगया अनुराग। देसी स्वान जो राखिए, भ्रमत भूख ही लाग॥१०१॥ नात नेह दूरी भलो, लो रहीम जिय जानि। निकट निरादर होत है, ज्यों गड़ही को पानि॥१०२॥

नाद रीझि तन देत मृग, नर धन हेत समेत। ते रहीम पसु ते अधिक, रीझेहु कछू न देत॥१०३॥ निज कर क्रिया रहीम कहि, सुधि भावी के हाथ। पाँसे अपने हाथ में, दाँव न अपने हाथ॥१०४॥ नैन सलोने अधर मधु, कहु रहीम घटि कौन। मीठो भावै लौन पर, अरु मीठे पर लौन॥१०५॥ पन्नग-बेलि पतिब्रता, रति-सम सुनहु सुजान। हिम रहीम बेली दही, सत योजन दहियान॥१०६॥ परि रहिबो मरिबो भलो, सहिबो कठिन कलेस। बामन ह्वै बलिको छल्यो, भलो दियो उपदेस॥१०७॥ पसरि पत्र झपहिं पितहिं, सकुचि देत ससि सीत।

यहाँ से आगे पढ़ें

दोहे

ये रहीम दर-दर फिरैं, माँगि मधुकरी खाहिं। यारौ यारी छोड़ि दो, अब रहीम वे नाहिं॥१४९॥ यों रहीम सुख होत है, बढ़त देखि निज गोत। ज्यों बड़री अँखियाँ निरखि, आँखिन को सुख होत॥१५०॥ यों रहीम गति बड़ेन की, ज्यों तुरंग व्यवहार। दाग दिवावत आपु तन, सही होत असवार॥१५१॥ यों रहीम दुख-सुख सहत, बड़े लोग सहि साँति। उवत चन्द्र जेहिं भाँतिसों, अथवत वाही भाँति॥१५२॥ यों रहीम सुख होत है, उपकारी के अंग। बाँटनवारे के लगै, ज्यों मेंहदी को रंग॥१५३॥ यों रहीम जग मारिबो, नैन-बान की चोट। भगत-भगत कोई बचे, चरन कमल की ओट॥१५४॥ रहिमन आँटा के लगे, बाजत है दिन राति। घिउ सक्कर जे खात नित, तिनकी कहा बिसाति॥१५५॥ रहिमन कठिन चितान ते, चिन्ता को चित चेत। चिता दहति निर्जीव को, चिन्ता जीव समेत॥१५६॥

रहिमन छोटे नरन सों, होत बड़ो नहिं काम। मढ़ो दमामो नहिं बनै, सौ चूहे के चाम॥१५७॥ रहिमन जा उर निसि परै, ता दिन डर सब कोय। पल-पल करिकै लागतो, देखु कहाँ धौं होय॥१५८॥ रहिमन विद्या बुद्धि नहिं, नहीं धरम जस दान। भूपर जनम बृथा धरै, पसु बिन पुच्छ बिषान॥१५९॥ रहिमन राज सराहिए, ससि-सम सुखद जो होइ। कहा बापुरो भानु है, तप्यो तरैयन खोइ॥१६०॥ रहिमन भाखत पेट सों, क्यों न भयो तू पीठि। भूखे मान डिगावही, भरे बिगारत दीठि॥१६१॥ रहिमन सूधी चाल सों, प्यादा होत वजीर। फरजी मीर न होइ सकै, टेढ़े की तासीर॥१६२॥ रहिमन राम न उर धरै, रहत बिषय लपटाइ। पशु खर खात सवाद सों, गुरु गलियाए खाइ॥१६३॥ रहिमन रिस तैं तजत नहिं, बड़े प्रीति की पौरि। मूकन मारत आवई, नींद बिचारी दौरि॥१६४॥

रहिमन कबहूँ बड़ेन के, नहीं गर्व को लेस। भार धरे संसार को, तऊ कहावत सेस॥१६५॥ रहिमन नीचन संग बसि, लगत कलंक न काहि। दूध कलारिन हाथ लखि, मद समुझैं सब ताहि॥१६६॥ रहिमन अब वे बिटप कहँ, जिनकी छाँह गँभीर। बागन बिच-बिच देखियत, सेंहुड़ कंज करीर॥१६७॥ रहिमन निज मनकी बिथा, मन ही राखौ गोय। सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय॥१६८॥ रहिमन चुप ह्वै बैठिए, देखि दिनन को फेर। जब नीके दिन आइहैं, बनत न लगि है देर॥१६९॥

यहाँ से आगे पढ़ें

दोहे

रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि। जहाँ काम आवै सुई, कहा करै तरवारि॥१७४॥ रहिमन अती न कीजिए, गहि रहिए निज कानि। सहिंजन अति फूलै तऊ, डार-पात की हानि॥१७५॥ रहिमन याचकता गहे, बड़े छोट ह्वै जात। नारायन हूँ को भयो, बावन आँगुर गात॥१७६॥ रहिमन धोखे भाव ते, मुख तैं निकसत राम। पावत पूरन परम गति, कामादिक को धाम॥१७७॥ रहिमन जो तुम कहत हौ, संगत ही गुन होइ। बीच उखारी रामसर, रस काहे ना होइ॥१७८॥ रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून॥१७९॥ रहिमन रहिबो वा भलो, जौं लगि सील समूच। सील ढील जब देखिए, तुरत कीजिए कूच॥१८०॥ रहिमन रहिला की भली, जो परसै मन लाइ। परसत मन मैला करै, सो मैदा जरि जाइ॥१८१॥

रहिमन अँसुवा नयन ढरि, जिय दुख प्रगट करेइ। जाहि निकारो गेहते, कस न भेद कहि देइ॥१८२॥ रहिमन साँचे सूर को, बैरी करत बखान। साधु सराहै साधुता, यती योषिता जान॥१८३॥ रहिमन ओछे संग ते, नितप्रति लाभ बिकार। नीर चुरावै सम्पुटी, मारु सहत घरियार॥१८४॥ रहिमन प्रीति सराहिए, मिले होत रँग दून। ज्यों हरदी जरदी तजै, तजै सपेदी चून॥१८५॥ रहिमन खोटी आदि को, सो परिनाम लखाइ। ज्यों दीपक तमको भखै, कज्जल बमन कराइ॥१८६॥ रहिमन खोजै ऊख मैं, जहाँ रसन की खानि। जहाँ गाँठि तहँ रस नहीं, यही प्रीति की हानि॥१८७॥ रहिमन धागा प्रेम को, मति तोरो चटकाइ। टूटे से फिरि ना मिलै, मिले गाँठि परि जाइ॥१८८॥ रहिमन चाक कुम्हार को, माँगे दिया न देह। छेदहिं डंडा डारिकै, चहै नाँद लै लेइ॥१८९॥ रहिमन इक दिन वे रहे, बीच न सोहत हार। बायु जो ऐसी बहि गई, बीचन परे पहार॥१९०॥ रहिमन बात अगम्य की, कहन-सुनन की नाहिं। जो जानत सो कहत नहिं, कहत सो जानत नाहिं॥१९१॥

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

कहि रहीम सम्पति सगे, बनत बहुत बहु रीति। बिपति कसौटी जे कसे, तेई साँचे मीत॥२६॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करि सकत कुसंग। चन्दन बिष ब्यापत नहीं, लपटे रहत भुजंग॥६९॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

जैसी परै सो सहि रहै, कहि रहीम यह देह। धरती ही पर परत सब, सीत घाम अरु मेह॥६५॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

तरुवर फल नहिं खात हैं, सरवर पियहिं न पान। कहि रहीम पर काज हित, सम्पति सँचाहिं सुजान॥८६॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

बड़े बड़ाई ना करैं, बड़े न बोलैं बोल। रहिमन हीरा कब कहैं, लाख टका है मोल॥११७॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

रहिमन चुप ह्वै बैठिए, देखि दिनन को फेर। जब नीके दिन आइहैं, बनत न लगि है देर॥१६९॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

रहिमन देखि बड़ेन को, लघु न दीजिए डारि। जहाँ काम आवै सुई, कहा करै तरवारि॥१७४॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून॥१७९॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

रहिमन धागा प्रेम को, मति तोरो चटकाइ। टूटे से फिरि ना मिलै, मिले गाँठि परि जाइ॥१८८॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

रहिमन बात अगम्य की, कहन-सुनन की नाहिं। जो जानत सो कहत नहिं, कहत सो जानत नाहिं॥१९१॥

दोहेयहाँ से आगे पढ़ें

रहीम-कवितावली की सभी 11 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. रहीम का परिचय
  2. दोहे
  3. सोरठे
  4. बरवै नायिका भेद
  5. मदनाष्टक
  6. नगर-शोभा-वर्णन
  7. ख़ानख़ाना-कृत बरवै
  8. खेट-कौतुक
  9. रहीम के स्फुट हिन्दी-छन्द
  10. रहीम के स्फुट संस्कृत-छन्द

रहीम-कवितावली मुफ़्त सुनें

रहीम-कवितावली मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

रहीम-कवितावली मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

रहीम-कवितावली जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।