Doomreader

चोखे चौपदे

लेखक: अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

दूसरे नाम Chokhe Chaupade

लंबाई: 25,930 शब्द, लगभग 104 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

कविता

चोखे चौपदे मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

माँ की ममता, सीख, जाति और समाज पर बोलचाल के मुहावरों में रचे चार-चार पंक्तियों के छंद। अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की कविताएँ।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

गागर में सागर

मा की ममता

भूल कर देह गेह की सब सुध। मा रही नेह मे सदा माती ॥ जान को वार कर जिलाती है। पालती है पिला पिला छाती ॥ देख कर लाल को किलक हँसने। लख ललक बार बार ललचाई ॥ कौन मा भर गई न प्यारों से। कौन छाती भला न भर आई ॥ मा कलेजे में बही जैसी कि वह। प्यार की धारा कहाँ वैसी बही ॥ कौन हित-माती हमें ऐसी मिली। दूध से किस की भरी छाती रही ॥

नौ महीने पेट में, सह साँसतें। रख जतन से कौन तन-थाती सकी ॥ माह मे माती हुई मा के सिवा। कौन मुंह में दे कभी छाती सकी ॥ प्यार मा के समान है किस का। हैं कढ़ी धार किस हृदय-तल से ॥ छातियों मिस हमे दिये किस ने। दूध के दो भरे हुए कूलसे ॥ दृध छाती में भरा, भर बह चला। आँख बालक ओर मा की जब फिरी ॥ गंगधारा शभु के शिर से बही। दूध की धारा किसी गिरि से गिरी ॥ एक मा मे कमाल ऐसा है। कुंभ को कर दिया कमल जिस ने ॥ रस भरे फल हमें कहाँ न मिले । फल दिये दूध से भरे किस न ॥

किस तरह मा के कमालों को कहें। छू उसे हित-पेड़ रहता है हरा ॥ है पनपता प्यार तन की छांह में। दूध से है छेद 'छाती का भरा ॥ देख कर अपने लड़ैते लाल को। कब नही मुखड़ा रहा मा का खिला ॥ प्यार से छाती उछलती ही रही। दूध छाती में छलकता ही मिला ॥ कौन बेले पर नहीं बनता हितू। भाव अलबेले कहाँ ऐसे मिले ॥ एक मा के दिल सिवा है कौन दिल। जाय जो छिल, पूत का तलवा छिले ॥

यहाँ से आगे पढ़ें

गागर में सागर

कवि

कबि अनूठे कलाम के बल से। हैं बड़ा ही कमाल कर देते ॥ बेधने के लिये कलेजों को। है कलेजा निकाल धर देते ॥

हैं निराली निपट अछूती जो। हैं वही सूझ काम में लाते ॥ कम नहीं है कमाल कबियों में। है कलेजा निकाल दिखलाते ॥ क्यों न दिल खीच ले उपज पाला। जो कि उपजी कमाल भी कुछ ले ॥ जिन पदों में छलक रहा है रस। क्यो कलेजा न सुन उसे उछले ॥ भाव में डूब पा अनूठे पद । जिस समय है कबिन्द जी लड़ता ॥ हैं उमगें छलॉग सी भरती। है कलेजा उछल उछल पड़ता ॥ तज उसे कौन है मला ऐसा । दिल कमल सा खिला मिला जिसका ॥ फूल मुंह से झड़े किसी कबि के। है कलेजा न फूलता किस का ॥

यहाँ से आगे पढ़ें

केसर की क्यारी

भूल जावे कभी न अपनापन। जान दे पर न मान को दे, खो ॥ लोग जिस आँख से तुम्हें देखे। तुम उसी आँख से उन्हें देखो ॥ और को खोट देखती बेला। टकटकी लोग बाँध देते है ॥ पर कसर देखते समय अपनी। बेतरह आँख मूंद लेते है ॥ फिर कभी खुलने न पाई माँद वे। इस तरह मन के मसोसों से दुई ॥ मूँदते ही मूंदते मुख और का। मदभरी आँखे बहुत लो मुंद गई ॥ छोड़ संजीदगी सजे कूँचे। बन गये जब लोहार की कूँची ॥ तो बचा रह सका न ऊँचापन । आँख भी रह सकी नही ऊँची ॥

कौन बातें बना सका अपनी । बात बेढंग बढ़ा बढ़ा कर के ॥ आँख पर चढ़ गया न कौन भला । आँख अपनी चढ़ा चढ़ा कर के ॥ बात सुन कर सिखावनों डूबी । जो कि है ठीक राह बतलाती ॥ जब नही सूझ बूझ रग चढ़ा । तब भला आँख क्यों न चढ़ जाती ॥ तुम भली चाल सीख लो चलना । औ भलाई करो भले जो हो ॥ धूल मे मत बटा करो रस्सी । आँख में धूल डालते क्यों हो ॥ ठीक वैसा न मान ले उस को । जो कि जैसे लिवास मे दीखे ॥ जी अगर है टटोल लेना तो । देखना आँख खोल कर सीखे ॥

यहाँ से आगे पढ़ें

⁠सुनहली सीख

छेद जिस मे अनेक हैं उस में। सोच लो पौन का ठिकाना क्या॥ कढ़ गई कढ गई चली न चली। साँस का है भला ठिकाना क्या॥ याद प्रभु को करें जियें जब तक। लोक-हित की न बुझ सके प्यासें॥ हम गॅवा में इन्हें नहीं यों ही। हैं बड़ी हो अमोल ए सॉसें॥ जी सका सब दिनों हवा पी जो। उस बिचारे के पास ही क्या है॥ किस तरह से सुचित्त हो कोई। साँस की आस पास ही क्या है॥ जो भले भाव भूल में डालें। तो उन्हें प्यार साथ पोसा क्या॥ जो भला कर सको तुरत कर लो। साँस का है भला भरोसा क्या॥

है वही फूला सुखी जो कर सका। वह न फूला दुख दिया जिस ने सहा॥ फूल जैसा फूल जो पाता नहीं। दम किसी का फूलता तो क्या रहा॥ मान की चाह है हमे तो हम।

यहाँ से आगे पढ़ें

निराले नगीने

हैं उसी मे भाव के फूले कमल। जो सदा सिर पर सुजन सुर के चढ़े॥ हैं उपज लहरें उसी में सोहती। सोत रस के मन सरोवर से कढ़े॥ हैं उसी के खेल जग के खेल सब। लोक-कौतुक गोद में उस की पला॥ हैं उसी की कल सकल तन को कलें। सब कलायें एक मन की है कला॥ मोल वाली मे बड़ा अनमोल है। सामने उस के सकल धन धूल है॥ माल है वह सब तरह के माल का। सब जगत के मूल का मन मूल है॥ क्या कही भूत का बसेरा है? भूल है भय अगर कैंपाये तन॥ तो चढ़ेगा न भूत सिर पर क्यों। भूत बन जाय जो किसी का मन॥

तो बनायेगा बड़ा हो औगुनी। औगुनों से वह अगर होगा भरा॥ कौन इतनी है बुराई कर सका। है बुरे मन सा न बैरी दूसरा॥ जायगा कैसे न वह दानव कहा। जो कि दानवभाब लेकर अवतरा॥

यहाँ से आगे पढ़ें

8 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

जो अँधेस है भरी जी में उसे । हम अँधेरे में पड़े खोते नही ॥

गागर में सागरयहाँ से आगे पढ़ें

भूल कर देह गेह की सब सुध। मा रही नेह मे सदा माती ॥

गागर में सागरयहाँ से आगे पढ़ें

जो भला कर सको तुरत कर लो। साँस का है भला भरोसा क्या॥

⁠सुनहली सीखयहाँ से आगे पढ़ें

क्या हुआ मुँह से सदा हरि हरि कहे। दूसरों का दुख न जब हरते रहे॥

पते की बातेंयहाँ से आगे पढ़ें

मर मिटेंगे सचाइयों पर हम।

पते की बातेंयहाँ से आगे पढ़ें

मन न हो तो जहान है ही क्या। मन रहे है जहान का नाता॥

निराले नगीनेयहाँ से आगे पढ़ें

मन सुधारे ही सुधरता है जगत।

निराले नगीनेयहाँ से आगे पढ़ें

फूल सा सुन्दर फबीला औ फलद।

हाथ और दानयहाँ से आगे पढ़ें

चोखे चौपदे की सभी 8 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. गागर में सागर
  2. केसर की क्यारी
  3. ⁠सुनहली सीख
  4. अछूते फूल
  5. नोक झोंक
  6. अनमोल हीरे
  7. अन्योक्ति
  8. तिलक
  9. गाल
  10. दम
  11. ⁠मूठी
  12. तलवा
  13. पते की बातें
  14. निराले नगीने
  15. कुछ कलेजे
  16. हाथ और दान
  17. कोर कसर
  18. जाति के कलंक
  19. बहारदार बातें

चोखे चौपदे मुफ़्त सुनें

चोखे चौपदे मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

चोखे चौपदे मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की और रचनाएँ

चोखे चौपदे जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।