Doomreader

वेनिस का बाँका

लेखक: अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

दूसरे नाम Venice ka Banka

लंबाई: 40,333 शब्द, लगभग 161 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

उपन्यास

वेनिस का बाँका मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

वेनिस में अबिलाइनो नाम के एक दुर्दांत डाकू के आतंक और रहस्य की कथा, परिच्छेदों में बँटी। एक यूरोपीय उपन्यास का हरिऔध द्वारा किया गया हिंदी अनुवाद।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

पहला परिच्छेद

वेनिस का बांका

पहला परिच्छेद

न्ध्याका सुहावना समय, शोभाकी अधिकता का प्रादुर्भाव, दल के दल हलके पर्जन्यों का जमघटा, कहीं बहुत कहीं कम। घन पटल के प्रत्येक खण्डों से कलाकर निशिनाथ की छटा दिखलाई देती थी, प्राण उसके प्रमत्त गमन पर न्योछावर हुआ जाता था, घनाच्छादन में यही ज्ञात होता था कि उच्च अट्टालिका से कोई प्रेयसी अपनी अलौकिक छटा दिखाती है, और दीन प्रेमी के तरसाने के लिये बार बार जाली के मुखाच्छादक पट से अपना मुख छिपाती है। एड्रियाटिक समुद्र की प्रत्येक प्रोत्थित तरंगे आदर्श का कार्य करती थीं, हिमकर का प्रकाश और माधुर्य शतगुण कर दिखाने का उत्साह रखती थीं। इसपर सन्नाटा और भी आश्चर्यजनक था मनुष्य को कौन कहे जहाँ तक दृष्टि जाती पशु भी दिखलाई न देता। वायु भी बहुत ही मन्द मन्द चलती और अपना पद फूँक फूँक कर रखती थी। प्रयोजन यह कि जिधर नेत्र उठा कर अवलोकन कीजिये यही समा दृष्टिगोचर होता था, सिवाय पवन की सनसनाहट और तरङ्गों की धीमी २ गड़गड़ाहट के और कुछ सुनाई न देता था। कैसा ही आपत्तिपतित हो दो घड़ी वहाँ जाकर बैठे व्यग्रता निवारण हो, हृत्कलिका खिले, और सारा दुःख मिट्टी में मिले। अनन्तर निशीथ काल आया और घड़ियाली ने टनाटन बारह का गजर बजाया। फिर भी एक पथिक शोकित का सा स्वरूप बनाये मुख पर सन्ताप की छाप लगाये बड़ी नहर के कूल पर चुपचाप बैठा था,

यहाँ से आगे पढ़ें

षष्ठ परिच्छेद

षष्ठ परिच्छेद।

दूसरे दिन अरुणोदय के समय माटियोने अबिलाइनो को बुलाकर कहा 'सुनो मित्र आज पहले पहल तुमारी परीक्षा की जायगी॥

अबिलाइनो—(गंभीर स्वर से) "आज? भला वह कौन पुरुष है जिसपर मैं अपने ओजस्वी कर का प्रहार करूंगा और अपना जौहर दिखलाऊंगा।"

माटियो—यदि सच पूछो तो वह एक नवयौवना युवती है, परन्तु नवशिक्षित मनुष्यको आदि में कठिन कार्य न देना चाहिये। मैं स्वयं तुमारे साथ चलकर देखूँगा, कि तुम इस पहली परीक्षा में कैसा उतरते हो।

इस पर अबिलाइनो ने हूँ हूँ कह कर माटियो को एकदृष्टि से नख शिख तक तोला।

माटियो—आज चारबजे तुम डालाविलाके रम्योपवन में जो वेनिस की दक्षिण दिशा में है मेरे साथ चलो। हम तुम दोनों स्वरूप बदल लेंगे। उस उपवन में उत्तमोत्तम तड़ाग निर्मित हैं जहाँ महाराज की भ्रातृजा कोमलाङ्गी किशोरवयस्का रोज़ाविला मज्जन कर प्रायः एकाकी बिहरती फिरती है। बस अब शेष विषय समझ जाओ,,॥

अविलाइनो―और तुम भी मेरे साथ चलोगे?

माटियो―मैं तुम्हारी प्राथमिक क्रिया का कौतुक अव- लोकन करने चलूँगा, इसी प्रकार में प्रत्येक व्यक्ति के साथ करता हूँ।

अबिलाइनो―आज कै इंच गहराब्रण मुझे लगाना होगा?

माटियो―अजी पूरा कटार तैरा देना चाहिये, पूरा कटार, उसकी मृत्यु होनी चाहिये पुरस्कार तो मनोभिलषित प्राप्त होगा। रोजाविला मरी और हम लोग आयुभर के लिये धनाढ्य और वैभववान हुये।

यहाँ से आगे पढ़ें

द्वादश परिच्छेद

"ऐ वेनिस निवासियो! तुम लोगों को ज्ञात हो कि ष्ट्रजा, टामेसो, पेट्राइनो, वलज्जो, और माटियो, पांच ऐसे बीर व्यक्ति को, जो यदि किसी सेना के नायक होते तो वीर धुरन्धर कह- लाते डाकुओं में गिनकर राज्यने अन्याय से फाँसी दे दी यद्यपि कि अब वह जीवित नहीं हैं, परन्तु उनके स्थान पर अब वह व्यक्ति उत्पन्न हुआ है जिसका नाम इस विज्ञापन के निम्नभाग में लिखा है और जो ऐसे लोगों का कार्य्य तन मन से करने के लिये तत्पर है जिन्हें उससे कोई काम कराना हो। मैं वेनिस की पुलीस को कुछ नहीं समझता, और न उस धृष्ट और दुष्टात्मा फ्लारेंस के निवासी को जिसके कारण मेरे सहकारियों की यह दशा हुई, तनिक भी ध्यान में लाता हूँ। मैं सूचित करता हूँ कि जिन लोगों को मेरी आवश्यकता हो वह मेरा अन्वेषण करें मैं उन्हें प्रत्येक स्थल पर मिलूँगा, परन्तु जो लोग मुझे पकड़ने के अभिप्राय से अन्वेषण करेंगे उन्हें निराश होना और डरना चाहिये क्योंकि मैं उनको कहीं न मिलूँगा पर वे मुझसे चाहे कैसे ही स्थान पर क्यों न हों बच न सकेंगे। तुमलोग मेरा अभिप्राय भलीभांति समझ लो और जानलो कि जिसने मेरे पकड़ने का प्रयत्न किया उसका अभाग्योदय हुआ क्योंकि उसका जीवन और मरण मेरे हाथ में है। आप लोगों का सेवक अबिलाइनो बांका"।

यहाँ से आगे पढ़ें

पञ्चदश परिच्छेद

एक दिन नृपति अंड्रियास अपने मुख्य आयतन में अकले बैठे हुए थे कि अकस्मात् उनको अबिलाइनो का कुछ स्मरण हो आया और वह स्वगत कहने लगे "अच्छा जो कुछ हुआ सो हुआ पर इसमें संदेह नहीं है कि यह अविलाइनो अद्भुत व्यक्ति है क्योंकि जो पुरुष ऐसे कार्य कर सकता है जैसे इस समय पर्य्यन्त अबिलाइनो ने किये हैं उसमें (पूर्ण विश्वास है कि) योग्यता और पराक्रम इतना होगा कि यदि उसके अधिकार में कुछ सेना हो तो वह आधे संसार को बिजय करले। परमेश्वर करता कि मैं भी उसको एक बार अवलोकन कर लेता"। "अच्छा ऊपर देखिये" यह वाक्य अविलाहनो ने लल- कार कर कहा और उसी के साथ महाराज के कन्धे पर धीरे से ठोंक दिया। अंड्रियास चौंक उठा। क्या देखता है कि उसके सम्मुख एक पर्वत से डील डोल का मनुष्य असित परिच्छद धारण किये खड़ा है और उसका ऐसा भयानक स्व- रूप है कि विश्वमें वसा किसीका न होगा। नृपति महाशयने घबरा कर पूछा "तू कौन है"।

अबिलाइनों―"तू मुझे देखता है और फिर भी पहचान नहीं सकता? मैं अविलाइनो तुम्हारे स्वर्गीय कुनारी का मित्र और इस राज्य का आश्रित सेवक हूँ"।

अबिलाइनो की इस धृष्टता से उस समय बोर अंड्रियास का धैर्य्य कतिपय क्षणके लिये हाथ से जाता रहा। जिसे कभी स्थल अथवा जल संग्राम से भय उत्पन्न नहीं हुआ था और जिसका साहस किसी भयोत्पादक घटना के कारण से न छूटा था उस पर अचाञ्चक ऐसा आतंक छा गया कि वह कुछ काल पर्यन्त अबिलाइनो को जो अत्यंत निर्भयता और निश्शं- कता के साथ अंड्रियास के सामने खड़ा था चित्रसदृश परि- चालना हीन होकर देखता रहा। यह दशा देखकर अबिलाइनो ने अंड्रियास से निर्भयों की भाँति संकेत किया और अत्यन्त विलक्षणता से कीशों के समान दन्तदर्शन पूर्वक हास्य किया।

यहाँ से आगे पढ़ें

एकोनविंशति परिच्छेद

अन्त को महाराज नेअकस्मात् मध्य आयतन में खड़े होकर फ्लोडोआर्डो का आह्वान किया। फ्लोडोआर्डो अत्यन्त सम्मान पूर्वक उनके समीप गया।

अंड्रियास। "सुन ऐ युवा मैं इस विषय में पूरी विवेचना कर चुका और अब अपनी अनुमति प्रगट करता हूँ। ज्ञात हुआ कि रोजाबिला तुझसे प्रीति करती है, और मैं उसको इस विचार से कदापि निरस्त न करूँगा, परन्तु रोजाबिला ऐसी बहुमूल्य वस्तु है कि मैं उसे किसी राही को (जो पहले पहल उसकी कामना करे) नहीं दे सकता। हाँ! इस नियम द्वारा यह बात संभव है, कि उस व्यक्ति में ऐसे पारितोषिक लाभ करने की योग्यता हो और उसीको रोजाबिला उसकी सेवाओं के बदले में दी जायगी, मेरी अनुमति है कि कोई व्यक्ति चाहे कैसी ही बड़ी सेवा क्यों न करे उसके लिये यह पुरस्कार पूर्ण- तया उचित होगा। अबतक तुमने जो सेवा इस राज्य की की है वह कुछ अधिक नहीं है, अब निस्सन्देह तुम्हारी कार्य- कारिणी शक्ति देखने का अवसर आता है, और वह यह है कि तुम कुनारी, मानफ़रोन, लोमेलाइनो के नाशक को पकड़ लाओ। अर्थात् तुम अविलाइनो को जिस प्रकार संभव हो यहाँ लाकर प्रस्तुत करो। यदि जीवित लास को तो अति उत्तम, नहीं तो उसका शिर ही सन्तोषजनक होगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

नहीं तो आँसू कैसे, रोने के दिन अब गये।

पहला परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

स्मरण रख ऐ बोनारुटी! जब तू अबिलाइनो का नाम सुने तो यह समझना कि तेरी दुर्दशा के दिन आ गये।

पहला परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

तो मेरा कलेजा है और तुम्हारा कटार।

दूसरा परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

जहाँ रोजाबिला सी अलौकिक देवांगना है वही स्वर्ग है।

दशम परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

पर शोक तो यही है कि स्त्रियाँ सदा छिलके को ही देखती हैं

एकादश परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

स्मरण रक्खो कि अनुपयुक्त शीघ्रता प्रत्येक कार्य को विनष्ट करती है

एकोनविंशति परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

सत्य है, पर उतारू होजाने से काम नहीं चलता, प्रयोजन तो पूरा करने से है।

एकोनविंशति परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

यह नहीं समझते कि जिसके शिर पर सींग होती है वह चाहे सारे संसार को दिखाई दे पर स्वयं उसे दिखलाई नहीं देती।

विंशति परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

यदि एक बार आपने बचन हार दिया तो उसे पूर्ण करना उचित है चाहे राक्षस के साथ ही आपने बचन क्यों न हारा हो।

त्रयविंशति परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

प्रलय के दिवस मैं परमेश्वर को समझा लूँगा।

त्रयविंशति परिच्छेदयहाँ से आगे पढ़ें

वेनिस का बाँका की सभी 13 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 26 भाग
  1. दूसरे संस्करण की भूमिका
  2. लेखक का संक्षिप्त परिचय
  3. पहला परिच्छेद
  4. दूसरा परिच्छेद
  5. तीसरा परिच्छेद
  6. चौथा परिच्छेद
  7. पाँचवाँ परिच्छेद
  8. षष्ठ परिच्छेद
  9. सप्तम परिच्छेद
  10. अष्टम परिच्छेद
  11. नवम परिच्छेद
  12. दशम परिच्छेद
  13. एकादश परिच्छेद
  14. द्वादश परिच्छेद
  15. त्रयोदश परिच्छेद
  16. चतुर्दश परिच्छेद
  17. पञ्चदश परिच्छेद
  18. षोड़श परिच्छेद
  19. सप्तदश परिच्छेद
  20. अष्टादश परिच्छेद
  21. एकोनविंशति परिच्छेद
  22. विंशति परिच्छेद
  23. एकविंशति परिच्छेद
  24. द्वाविंशति परिच्छेद
  25. त्रयविंशति परिच्छेद
  26. चतुर्विंश परिच्छेद

वेनिस का बाँका मुफ़्त सुनें

वेनिस का बाँका मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

वेनिस का बाँका मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की और रचनाएँ

वेनिस का बाँका जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।