वेनिस का बाँका की पंक्तियाँ
वेनिस का बाँका (अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध') की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
13 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
नहीं तो आँसू कैसे, रोने के दिन अब गये।
पूरा अंश दिखाएँ
… रहते पृथक् न हूंगा।" इतना कहकर उसने नेत्रों को अश्रुपूर्ण कर लिया। फिर एक क्षण में आंसू पोंछ कर कहने लगा" नहीं २ मेरी आँखों में आँसू न थे यह निशीथ काल की शीतल और तीव्र वायु का प्रमाद है कि उनमें पानी भर आया,
नहीं तो आँसू कैसे, रोने के दिन अब गये।
" यह कह कर उस अभागे ने अपना सिर पृथ्वी पर पटक दिया और आकुलता वश चाहा कि अपने जन्मकाल को बुरा कहे, परन्तु फिर सँभल गया और अपना सिर किहुनी से टेक कर शोकपूरित ध्वनि से एक गीत जिसे वह निज बाल्यावस्था में स्वगुरु …
स्मरण रख ऐ बोनारुटी! जब तू अबिलाइनो का नाम सुने तो यह समझना कि तेरी दुर्दशा के दिन आ गये।
पूरा अंश दिखाएँ
ज्ञात हुआ कि आपका नाम बोनारुटी है मैं अपने हृदयपत्र पर यह नाम लिख लेता हूँ। मैं यह समझूगा कि वेनिस नगर में जो दूसरा दुष्टात्मा मुझे मिला वह आप ही हैं।" फिर कुछ सोच कर बड़ी भयानक वाणी से बोला "

" यह कहकर अबिलाइनो उस निर्दयी को वहीं छोड़ कर चला गया।
निराश व्यक्ति असत्य भाषण नहीं करता।
पूरा अंश दिखाएँ
अविलाइनों-
निराश व्यक्ति असत्य भाषण नहीं करता।
डाकू-और जो तुमने छल किया तो?
तो मेरा कलेजा है और तुम्हारा कटार।
पूरा अंश दिखाएँ
अविलाइनों-
तो मेरा कलेजा है और तुम्हारा कटार।
तीनों डोकुओं ने फिर धीरे २ परस्पर कुछ समालाप किया और तदुपरांत अपने अपने कटार को कोश में कर लिया। फिर एक ने अविलाइनों से कहा “अच्छा आओ हमारे घर चलो राजमार्ग पर ऐसी बातें करना उचित नहीं"॥
यह नहीं समझते कि जिसके शिर पर सींग होती है वह चाहे सारे संसार को दिखाई दे पर स्वयं उसे दिखलाई नहीं देती।
पूरा अंश दिखाएँ
काण्टेराइनो―बस तुम निरे कादर ही हो,

परन्तु हाँ इस बातको मैं भी स्वीकार करता हूँ, कि अब बिलम्ब करना उचित नहीं तत्काल इस कार्य को कर ही डालना युक्ति संगत है।
यदि एक बार आपने बचन हार दिया तो उसे पूर्ण करना उचित है चाहे राक्षस के साथ ही आपने बचन क्यों न हारा हो।
पूरा अंश दिखाएँ
फ्लोडोआर्डो―

छी! छी! खेद है कि मैंने क्या धोखा खाया मैं समझता था कि भले मानसो से काम पड़ा है यदि यह जानना कि ऐसे लोग हैं तो कदापि इस कार्य में न पड़ता। (डपट कर) महाराज!
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
पहला परिच्छेद

दूसरा परिच्छेद
निराश व्यक्ति असत्य भाषण नहीं करता।
पूरा अंश दिखाएँ
अविलाइनों-
निराश व्यक्ति असत्य भाषण नहीं करता।
डाकू-और जो तुमने छल किया तो?
तो मेरा कलेजा है और तुम्हारा कटार।
पूरा अंश दिखाएँ
अविलाइनों-
तो मेरा कलेजा है और तुम्हारा कटार।
तीनों डोकुओं ने फिर धीरे २ परस्पर कुछ समालाप किया और तदुपरांत अपने अपने कटार को कोश में कर लिया। फिर एक ने अविलाइनों से कहा “अच्छा आओ हमारे घर चलो राजमार्ग पर ऐसी बातें करना उचित नहीं"॥
दशम परिच्छेद
जहाँ रोजाबिला सी अलौकिक देवांगना है वही स्वर्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
फ्लोडोआर्डो―"
जहाँ रोजाबिला सी अलौकिक देवांगना है वही स्वर्ग है।
"
एकादश परिच्छेद
पर शोक तो यही है कि स्त्रियाँ सदा छिलके को ही देखती हैं
पूरा अंश दिखाएँ
मिमो―"
पर शोक तो यही है कि स्त्रियाँ सदा छिलके को ही देखती हैं
"।
पञ्चदश परिच्छेद
मैं वेनिस से नहीं डरता, बरन वेनिस मुझसे स्वयं भय करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
अच्छा आपको ज्ञात हो जायगा परन्तु आज नहीं। आप कहते हैं कि मैं वेनिस से निकल जाऊँ? क्यों?
मैं वेनिस से नहीं डरता, बरन वेनिस मुझसे स्वयं भय करता है।
आपकी इच्छा है कि मैं अपने काम को छोड़ दूँ बहुत उत्तम परन्तु एक नियम के साथ-"॥
एकोनविंशति परिच्छेद
स्मरण रक्खो कि अनुपयुक्त शीघ्रता प्रत्येक कार्य को विनष्ट करती है
पूरा अंश दिखाएँ
… मुझे आशा है कि अगले दिन आपको इसी स्थल पर और इसी समय एक कौतुक अवलो- कन कराऊँगा परन्तु यदि उसके बदले में मुझ पर कोई आपदा आवे तो मुझे उसके विषय में कुछ वक्तव्य नहीं हैं परमेश्वर की जो अभिलाषा हो सो हो।" अंड्रियास―"
स्मरण रक्खो कि अनुपयुक्त शीघ्रता प्रत्येक कार्य को विनष्ट करती है
, ऐसा न हो कि इस समय तुमने जो कुछ थोड़ी बहुत सिद्धि लाभ की है वह भी तुम्हारी आतुर- ताके कारण नष्ट हो जावे।
सत्य है, पर उतारू होजाने से काम नहीं चलता, प्रयोजन तो पूरा करने से है।
पूरा अंश दिखाएँ
अंड्रियास―"
सत्य है, पर उतारू होजाने से काम नहीं चलता, प्रयोजन तो पूरा करने से है।
"
विंशति परिच्छेद
यह नहीं समझते कि जिसके शिर पर सींग होती है वह चाहे सारे संसार को दिखाई दे पर स्वयं उसे दिखलाई नहीं देती।
पूरा अंश दिखाएँ
काण्टेराइनो―बस तुम निरे कादर ही हो,
यह नहीं समझते कि जिसके शिर पर सींग होती है वह चाहे सारे संसार को दिखाई दे पर स्वयं उसे दिखलाई नहीं देती।
परन्तु हाँ इस बातको मैं भी स्वीकार करता हूँ, कि अब बिलम्ब करना उचित नहीं तत्काल इस कार्य को कर ही डालना युक्ति संगत है।
द्वाविंशति परिच्छेद
सत्य है कि जब हृदय पर आघात होता है तो आँसू अपने आप निकलते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसने चाहा कि पितृव्य से कुछ समालाप करे, परन्तु खेद और दुःख की अधिकता से कलेजा मुँह को आता था, जिह्वा जड़ हुई जाती थी, और नेत्रों से अश्रु निर्भर समान झर रहे थे। बहुत चाहती थी कि सम्बरण करे पर यह कहाँ सम्भव था।
सत्य है कि जब हृदय पर आघात होता है तो आँसू अपने आप निकलते हैं।
अन्ततः विवश होकर वह एक पर्यक पर बस्त्र से मुखाच्छादन कर लेट रही। उसके लेटते ही जितने लोग शेष थे उनमें से कुछ तो कई झुण्डों में बँट कर पृथक जा बैठे और परस्पर बात चीत करने लगे, और कुछ लोग उस आयतन में अत्यन्त …
त्रयविंशति परिच्छेद
यदि एक बार आपने बचन हार दिया तो उसे पूर्ण करना उचित है चाहे राक्षस के साथ ही आपने बचन क्यों न हारा हो।
पूरा अंश दिखाएँ
फ्लोडोआर्डो―
यदि एक बार आपने बचन हार दिया तो उसे पूर्ण करना उचित है चाहे राक्षस के साथ ही आपने बचन क्यों न हारा हो।
छी! छी! खेद है कि मैंने क्या धोखा खाया मैं समझता था कि भले मानसो से काम पड़ा है यदि यह जानना कि ऐसे लोग हैं तो कदापि इस कार्य में न पड़ता। (डपट कर) महाराज!
प्रलय के दिवस मैं परमेश्वर को समझा लूँगा।
पूरा अंश दिखाएँ
आप मुझे बधिक कहते हैं, बहुत उत्तम आप अपने कार्य्य को देखिये मेरे पापों के पीछे न पड़िये वे मुझसे सम्बन्ध रखते हैं,
प्रलय के दिवस मैं परमेश्वर को समझा लूँगा।
'
वेनिस का बाँका मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।