Doomreader

हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास

लेखक: अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

दूसरे नाम Hindi Bhasha aur Uske Sahitya ka Vikas

लंबाई: 1,05,270 शब्द, लगभग 421 पन्ने, पढ़ने में लगभग 7 घंटे

इतिहास और यात्रा

हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

भाषा की परिभाषा, हिंदी के उद्गम, प्राकृत और आर्य भाषा परिवार से लेकर हिंदी साहित्य के विकास तक का विस्तृत अध्ययन। अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' का ग्रंथ।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

प्रथम प्रकरण - भाषा की परिभाषा

हिन्दीभाषा

और

उसके साहित्य का विकास।

प्रथम खण्ड

प्रथम प्रकरण

भाषा की परिभाषा

भाषा का विषय जितना सरस और मनोरम है, उतना ही गंभीर और कौतूहल जनक। भाषा मनुष्यकृत है, अथवा ईश्वरदत्त, उसका आविर्भाव किसी काल विशेष में हुआ, अथवा वह अनादि है। वह क्रमशः विकसित होकर नाना रूपों में परिणत हुई, अथवा आदि कालसे ही अपने मुख्य रूप में वर्त्तमान है। इन प्रश्नों का उत्तर अनेक प्रकार से दिया जाता है। कोई भाषा को ईश्वरदत्त कहता है, कोई उसे मनुष्यकृत बतलाता है। कोई उसे क्रमशः विकाश का परिणाम मानता है, और कोई उसके विषय में 'यथा पूर्वमकल्पयत्' का राग अलापता है। मैं इसकी मीमांसा करूँगा। मनुस्मृतिकार लिखते हैं—

सर्वेषांतु सनामानि कर्माणि च पृथक पृथक्। वेद शब्देभ्य एवादौ पृथक् संस्थांश्च निर्ममे।१।२१। तपो वाचं रतिं चैव कामं च क्रोधमेव च। सृष्टिं ससर्ज चैवेमां स्रष्टुमिच्छन्निमा प्रजाः।१।२५।

'ब्रह्मा ने भिन्न भिन्न कर्मों और व्यवस्थाओं के साथ साथ सारे नामों का निर्माण सृष्टि के आदि में वेदशब्दों के आधार से किया'। प्रजा उत्पन्न करने की इच्छा से परमात्मा ने, तप, वाणी, रति, काम और क्रोध को उत्पन्न किया। पवित्र वेदों में भी इस प्रकार के वाक्य पाये जाते हैं—यथा

"यथेमां वाचं कल्याणीमावदानि जनेभ्यः"

यहाँ से आगे पढ़ें

दूसरा प्रकरण - हिन्दी भाषा का उद्गम

दूसरा प्रकरण

हिन्दीभाषा का उद्गम

आदि भाषा कौन है? सृष्टि के आदि में एक ही भाषा थी, अथवा कई। इस समय संसार में जितनी भी भाषायें प्रचलित हैं, उनका मूल स्रोत एक हैं! अथवा भिन्न भिन्न! आजतक इसकी पूरी मीमांसा नहीं हुई। इस समय जितनी भाषायें समाज में प्रचलित हैं, उनमें इण्डो यूरोपियन एवं सैमिटिक भाषा को ही प्रधानता है, इन्हीं दोनों भाषाओं का विस्तार अधिक है, और इन्हीं के भेद उपभेद अधिक पाये जाते हैं। इनके अतिरिक्त हैमिटिक और चीनी भाषा आदि, और भी भाषायें ऐसी हैं, जो भिन्न भिन्न वर्ग की हैं, और जिन में एक का दूसरे के साथ कोई सम्बन्ध नहीं पाया जाता । अब प्रश्न यह होता है, कि इन भाषाओं का आधार एक है या वे स्वतंत्र हैं। क्या मनुष्यों का उत्पत्ति स्थान भिन्न भिन्न है| यदि भिन्न भिन्न है तो क्या भाषायें भी भिन्न भिन्न रीति से ही, भिन्न भिन्न अवसरों पर आवश्यकतानुसार हुई हैं| क्या मनुष्य मात्र एक माँ बाप की ही सन्तान नहीं हैं, यदि हैं तो भाषा भी उनकी एकही होनी चाहिये । जैसे देश काल के अनुसार मनुष्यों में भेद हुआ, वैसे ही काल पा कर भाषा में भी भेद हो सकता है। परंतु आदि में ही मनुष्यों और भाषाओं की भिन्नता उत्पत्ति मूलक नहीं ज्ञात होती । संसार के समस्त धर्म–ग्रंथ एक स्वर से यही कहते हैं कि आदि में एक पुरुष एवं एक स्त्री से ही संसार का आरम्भ हुआ। यह विचार इतना व्यापक है, कि अब तक इसका विरोध सम्मिलित कण्ठ से बलवती भाषा में बहु मान्य प्रणाली द्वारा नहीं हुआ। इसी कारण अनेक विद्वानों की यह सम्मति है, कि सृष्टि के आदि में मनुष्य जाति की उत्पत्ति एक ही स्थान पर एक ही माता पिता से हुई, और इसलिये आदि में भाषा भी एक ही थी।

यहाँ से आगे पढ़ें

तीसरा प्रकरण- अन्य प्राकृत भाषाएँ और हिन्दी

यह निश्चित है कि उसकी उत्पत्ति शौरसेनी अपभ्रंश से हुई है। चिरकाल

(४९)

तक हिन्दी भाषा का परिचय केवल भाषा कहकर ही दिया जाता रहा । हिन्दी भाषा के प्राचीन साहित्य ग्रन्थों में उसका भाषा नाम ही मिलता है, गोस्वामीजी रामायण में लिखते हैं 'भासाभणिति मोरि मत थोरी, अब भी पुराने विचार के लोग और प्रायः संस्कृत के पण्डित उसे भाषा ही कहते हैं । नागरी यद्यपि लिपि है, परन्तु पहले क्या अब भी बहुत से लोग 'हिन्दी' को नागरी कहते हैं, और नागरी शब्द को हिन्दी का पर्यापवाची शब्द मानते हैं । परन्तु हिन्दी संसार का पठितसमाज कम से कम पचास वर्ष से उसको 'हिन्दी' ही कहता है, और साधारणतया हिन्दी संसार क्या अन्यत्र भी अब वह इसी नाम से परिचित है। यहां यह प्रश्न हो सकता है कि इस हिन्दी नाम की कल्पना क्या आधुनिक है ! वास्तव में यह कल्पना आधुनिक नहीं है, चिरकाल से उसका यही नाम है. परन्तु यह सत्य है कि इस नाम के प्रयोग में भ्रान्ति होती आई है, और अव भी कभी कभी वह अपना प्रभाव दिखलाये बिना नहीं रहती। मुसल्मान जब भारतवर्ष में आये, और उन्हों ने जब दिल्ली एवं आगरे को अपनी राजधानी बनाई तो अनेक कार्य सूत्रसे उनको अपने आसपास की देशी भाषा का नाम करण करना पड़ा । क्योंकि फारसी, अरबी, अथवा संस्कृत तो देशभाषा को कह नहीं सकते थे और वास्तव में वह फारसी, अरबी अथवा संस्कृत थी भी नहीं, इसलिये उन्हों ने देशभाषा का नाम 'हिन्दी' रखा।

यहाँ से आगे पढ़ें

मीरा

उनकी कुछ रचनायें देखिये:—

"मेरे तो गिरधर गुपाल दूसरा न कोई। दूसरा न कोई साधो सकल लोक जोई। भाई तजा बन्धु तजा तजा सगा सोई। साधु संग बैठि बैठि लोक लाज खोई।

भगत देखि राजी हुई जगत देखि रोई। अँसुअन जल सींचि सींचि प्रेम बेलि बोई। दधि मथ घृत काढ़ि लियो डार दई छोई। राणा विष प्यालो भेज्यो पीय मगन हेाई। अब तो बात फैलि गई जाणै सब कोई। मीरा राम लगण लागी हेाणी होयसो होई। २––एरी मैं तो प्रेम दिवाणी मेरा दरद न जाणे कोय। सूली ऊपर सेज हमारी किस विध सोणा होय। गगन मंडल पै सेज पिया की किस विध मिलना होय। घायल की गति घायल जानै की जिन लाई होय। जौहरी की गति जौहरी जाने की जिन जौहर होय। दरद को मारी बन बन डोलू वैद मिला नहि कोय। मीरा की प्रभु पीर मिटैगी (जब) बैद सँवलिया होय। ३––बसो मेरे नैनन में नँदलाल। मोहनि मूरति सांवरि सूरति नैना बने विसाल। अधर सुधारस मुरली राजित उर बैजन्ती माल। छुद्र घंटिका कटि तट शोभित नूपुर शब्द रसाल। मीरा प्रभु संतन सुखदाई भक्त बछल गोपाल। ४––वंसी वारो आयो म्हारे देस। थारी सांवरी सूरत बारी बैस। आऊं आऊं कर गया साँवरा कर गया कौल अनेक। गिणते गिणते घिसगई उँगली घिसगई उँगलीकी रेख। मैं बैरागिन आदि की थारे म्हारे कद को सँदेस।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

भाषा का विषय जितना सरस और मनोरम है, उतना ही गंभीर और कौतूहल जनक।

प्रथम प्रकरण - भाषा की परिभाषायहाँ से आगे पढ़ें

मेरा विचार है कि साहित्य ही वह कसौटी है जिस पर किसी जाति की सभ्यता कसी जा सकती है।

प्रथम प्रकरण - साहित्ययहाँ से आगे पढ़ें

ज्ञानमें गहनता है, साथ ही जटिलता भी। भक्ति में सरलता और सहृदयता है।

रामानंदयहाँ से आगे पढ़ें

तुलसी तहाँ न जाइये कंचन बरसै मेह।

तुलसीदासयहाँ से आगे पढ़ें

भक्तन को कहा सीकरी सों काम।

मीरायहाँ से आगे पढ़ें

पौढ़त पौढ़त पौढ़त ही सों चिता पर पौढ़न के दिन आये।

रहीमयहाँ से आगे पढ़ें

अपना सा दुख सबका जाने ताहि मिलै अबिनासी।

(क) निर्गुण संत कवियहाँ से आगे पढ़ें

प्रेम कठिन सब ते सदा नित इक रस भर पूर ।

(ख) सगुण भक्त कवियहाँ से आगे पढ़ें

जिमि आंखिनि सब देखिये आंखिन देखी जाहिं।

बिहारीयहाँ से आगे पढ़ें

सिवाजी न होतो तौसुनति होतीसबकी।

भूषणयहाँ से आगे पढ़ें

हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास की सभी 54 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 31 भाग
  1. प्रथम प्रकरण - भाषा की परिभाषा
  2. दूसरा प्रकरण - हिन्दी भाषा का उद्गम
  3. तीसरा प्रकरण- अन्य प्राकृत भाषाएँ और हिन्दी
  4. चौथा प्रकरण - आर्यभाषा परिवार
  5. पाँचवाँ प्रकरण - अंतरंग और बहिरंग भाषा
  6. ६ - हिन्दी भाषा की विभक्तियाँ सर्वनाम और क्रियाएँ
  7. सप्तम प्रकरण - हिन्दी भाषा पर अन्य भाषाओं का प्रभाव
  8. प्रथम प्रकरण - साहित्य
  9. २- हिन्दी साहित्य का पूर्वरूप और आरंभिक काल
  10. अध्याय २
  11. ३ हिन्दी साहित्य का माध्यमिककाल
  12. गोरखनाथ
  13. कबीर
  14. रामानंद
  15. नानक
  16. वल्लभाचार्य
  17. अवधी और ब्रज
  18. जायसी
  19. सूरदास
  20. तुलसीदास
  21. केशवदास
  22. मीरा
  23. रहीम
  24. दादूदयाल
  25. ४ उत्तर-काल
  26. (क) निर्गुण संत कवि
  27. (ख) सगुण भक्त कवि
  28. (ग) रीति ग्रन्थकार
  29. बिहारी
  30. भूषण
  31. आलम

हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास मुफ़्त सुनें

हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.3 MB)

अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' की और रचनाएँ

हिंदी भाषा और उसके साहित्य का विकास जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।