Doomreader

अयोध्या का इतिहास

लेखक: लाला सीताराम

दूसरे नाम Ayodhya ka Itihas

लंबाई: 58,014 शब्द, लगभग 232 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

इतिहास और यात्रा

अयोध्या का इतिहास मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

उत्तर कोशल की राजधानी अयोध्या का वेदों, पुराणों, जैन और बौद्ध परंपरा से लेकर गुप्त राजाओं और आज के नगर तक का वृत्तांत। लाला सीताराम की इतिहास पुस्तक।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१- अयोध्या की महिमा

अयोध्या जिसे अवध और साकेत भी कहते हैं अत्यन्त प्राचीन नगर है। यह पहिले उत्तरकोशल की राजधानी थी जिसमें "सुख समृद्धि के साथ हिन्दू लोग जिस वस्तु की आकांक्षा करते या जिसका आदर सम्मान करते हैं वह सब प्राप्त हो चुका था जैसा कि अब मिलना असम्भव है और जो उस तेजधारी राजवंश का निवास स्थान था जो सूर्यदेव से उत्पन्न हुआ और जिसमें ६० निर्दोष शासकों के पीछे मर्यादापुरुषोत्तम श्रीरामचन्द्र का अवतार हुआ। इस वीर को ऐतिहासिक समालोचना पीछे से मनुष्य की कल्पना का सर्वोत्तम निसर्ग सिद्ध करे या अर्द्धऐतिहासिक स्थान दे, इस पर विचार करना व्यर्थ है। इतिहास का उस प्रभाव से सम्बन्ध है जो इनके चरित्र का इस बड़ी आर्यजाति के सामाजिक और धार्मिक विश्वास पर है और इतिहास यह भी देखता है कि इनकी जन्म-भूमि की यात्रा को बड़ी श्रद्धा और भक्ति से यात्रियों की ऐसी भीड़ आती है, जैसे किसी दूसरे तीर्थ में नहीं।"

अयोध्या का नाम सात तीर्थो में सब से पहले आया है:—

यहाँ से आगे पढ़ें

३— प्राचीन अयोध्या

ऐसे उत्सव के समय मार्ग के दोनों ओर पुष्पमाला, ध्वजा और पताका भी लगाई जाती थी और सम्पूर्ण मार्ग 'धूपगन्धाधिवासित' भी किया जाता था। राजमार्ग (सड़क) की दोनों ओर सुन्दर सजी-सजाई नाना प्रकार की दुकानें शोभायमान थीं। इसके सिवाय कहीं उच्च अट्टालिका, कहीं 'सुसमृद्ध चारु दृश्यमान' बाग था, कहीं 'चैत्यभूमि,' कही वाणिज्यागार और कहीं भूधर-शिखर-सम देवनिकेतन पुरी की शोभा बढ़ा रहे थे। कहीं सूतमागध वास करते, कहीं सर्वप्रकार शिल्पनिपुण (कारीगर) दृष्टिगोचर होते और कहीं पुरस्त्रियों की नाट्यशाला सुशोभित थी। कोई कोई स्थान हाथी घोड़े और ऊँटों से भरा था। किसी स्थान में सामन्त राजगण, कहीं वेदवित् ब्राह्मण लोग और कहीं ऋषिमण्डल निवास कर रहे थे। कहीं स्त्रियों का क्रीड़ागार, कहीं गुप्तगृह और कहीं साप्तभौमिक भवन विद्यमान था। कहीं विदेशीय वणिक जन कहीं वारमुख्या (गणिका) बस रही थीं। कहीं आम्रवन, कहीं पुष्पोद्यान और कहीं गोचारण भूमि दिखाई पड़ती थी। किसी स्थान से निरन्तर मृदङ्ग वीणा आदि मधुर ध्वनि आती थी, कहीं सहस्रों नरसिंह सैनिक 'गुफा' की तरह अयोध्या की रक्षा कर रहे थे। महर्षि वाल्मीकि कहते हैं, कि अयोध्या-वासी धर्म्मपरायण, जितेन्द्रिय, साधु और राजभक्त थे, चार वर्ण के लोग अपने अपने धर्म में स्थित थे। सभी लोग हृष्ट, पुष्ट, तुष्ट, अलुब्ध और सत्यवादी थे। अयोध्या के पुरुष कामी, कदर्य और नृशंस नहीं थे और नारी सब धर्मशीला और पतिव्रता थीं। अयोध्या के वीर पुरुष भी राजा के विश्वासपात्र और सरल थे। कम्बोज बाल्हीक, सिन्धु और वनायु देश से अयोध्या में अश्व आया करते और विंध्य, हिमालय से महापद्म ऐरावत प्रभृति भद्रमन्द और मृगजातीय नाना प्रकार के हस्ती। हाय! अब इनकी सत्यता पर विश्वास भी नहीं रहा! योगीश्वर वाल्मीकि की कविता केवल कल्पनामात्र समझी गई। पाठक! पुरानी अयोध्या का यही चित्र हैं।

[सं॰ १९०० के सुदर्शन से संपादक स्वर्गीय पं॰ माधवप्रसाद मिश्र के भाई पं॰ राधाकृष्ण मिश्र की आज्ञा से उद्‌धृत।]

यहाँ से आगे पढ़ें

७—पुराणों में अयोध्या

इसके अनन्तर मनु फिर अपनी राजधानी को लौट आये। एक दिन पितृतर्पण करते हुये उनके हाथ से पानी के साथ एक नन्ही सी मछली गिर पड़ी। दयालु राजा ने उसे उठाकर घड़े में डाल दिया। परन्तु दिन रात में वह नन्ही सी मछली इतनी बड़ी हो गयी कि घड़े में न समायी। मनु ने उसे निकाल कर बड़े मटके में रख दिया परन्तु रात ही भर में मछली तीन हाथ की हो गयी और मनु से कहने लगी आप हमपर दया कीजिये और हमें बचाइये। तब मनु ने उसे मटके में से निकाल कर कुयें में डाल दिया। थोड़ी देर में कुआं भी छोटा पड़ गया तब वह मछली एक बड़े तलाब में पहुँचा दी गयी। यहाँ वह योजन भर लम्बी हो गई तब मनु ने उसे गंगा में डाला। वहाँ भी बढ़ी तो महासागर भेजी गयी, फिर भी उसकी बाढ़ न रुकी तब तो मनु बहुत घबराये और कहने लगे "क्या तुम असुरों के राजा हो? या साक्षात् बासुदेव हो जो बढ़ते बढ़ते सौ योजन के हो गये। हम तुम्हें पहचान गये, तुम केशव हृषीकेश जगन्नाथ और जगद्धाम हो।"

भगवान् बोले "तुमने हमें पहचान लिया। थोड़े ही दिनों में प्रलय होने वाली है जिसमें बन और पहाड़ सब डूब जायेंगे। सृष्टि को बचाने के लिये देवताओं ने यह नाव बनायी है। इसीमें स्वेदज, अण्डज, उद्भिज और जरायुज रक्खे जायँगे। तुम इस नाव को ले लो और आनेवाली विपत्ति से सृष्टि को बचाओ। जब तुम देखना कि नाव बही जाती है तो इसे हमारे सींग में बाँध देना। दुखियों को इस संकट से बचाकर तुम बड़ा उपकार करोगे।

यहाँ से आगे पढ़ें

७—पुराणों में अयोध्या

मान्धाता की रानी बिन्दुमती चैत्ररथी यदुवंशी राजा शशविन्दु की बेटी थी। उससे पुरुकुत्स, अंबरीष और मचुकुन्द नाम तीन बेटे और पचास बेटियाँ हुईं। इन्हीं दिनों सौभिरि नाम ऋषि बारह बरस जलवास करके सिद्ध हो गये थे। उसी जल में संमद नाम एक बड़ा मगरमच्छ रहता था। उसके बहुत से कच्च बच्च, नाती, पोते उसके चारों ओर खेला करते थे और वह बहुत प्रसन्न रहा करता था। सौभिरिजी समाधि छोड़ कर नित्य उसका यह सुख देखकर सोचने लगे यह मगरमच्छ धन्य है, ऐसी योनि में जन्म लेकर भी यह हमारे मन में बड़ी स्पृहा उत्पन्न करता है। हम भी इसी की तरह बेटे पोतों के साथ खेलैंगे। ऐसा विचार करके सौभिरि जी कन्या मांगने मान्धाता के पास पहुँचे। राजा ने उनका यथोचित सत्कार किया। तब सौभिरि ने उनसे कहा कि "हम अपना विवाह करना चाहते हैं। आप हमें अपनी एक बेटी दीजिये। हमारी बात न टालिये। संसार में अनेक राजकुलों में अनेक लड़कियाँ हैं। आपका कुल सबसे बढ़कर है।" सौभिरि की बातें सुन राजा बड़ी चिन्ता में पड़ गया। एक ओर तो मुनि का पानी में पड़ा हुआ सड़ा गला बुड्‌ढ़ा शरीर और दूसरी ओर उनके शाप का डर। राजा की यह दशा देख कर मुनि बोले "आप क्यों खिन्न हैं? हमने कोई ऐसी बात नहीं कही जो करने की नहीं है। आप अपनी बेटियाँ किसी न किसी को तो देहींगे। एक मुझे दे दीजिये मैं कृतार्थ हो जाऊँगा।" राजा ने हाथ जोड़ कर कहा कि "कन्या अच्छे कुल के जिस वर को चाहे उसी को दे दी जाती है। यह बात कभी हमारे ध्यान में आई नहीं थी कि आप ऐसी प्रार्थना करेंगे। ऐसी दशा में मुझे क्या करना चाहिये यही सोच रहा हूँ।" मुनि समझ गये कि हमको इसी रीति से उत्तर दिया जाता है क्योंकि बुड्‌ढे मनुष्य को स्त्रियाँ कब चाहेंगी न कि कन्या!

यहाँ से आगे पढ़ें

१४—नवाब वजीरों के शासन में अयोध्या

शुजाउद्दौला एक दिन हवा खाने निकले तो उनकी आँख एक जवान खत्री स्त्री पर पड़ी। उसको देखते ही नवाब साहेब उस पर लट्टू हो गये। महल में लौटने पर रात बड़ी बेचैनी से कटी। दूसरे दिन राजा हिम्मत बहादुर गोशाईं ने दो हिन्दू कुटनियाँ नवाब से मिलाई। नवाब ने उन्हें इनाम देने का वादा करके उस स्त्री का पता लगाने भेजा। उन्होंने उसका खोज लगा कर नवाब को सूचित किया। तीन दिन बीते राजा गोशाईं ने अपने साथ के कुछ नागे उस स्त्री के घर आधी रात को भेज दिये और वे स्त्री का पलङ्ग उठा कर नवाब साहेब के पास लाये। नवाब ने अपना मनोरथ पूरा करके सी को फिर अपने घर भेजवा दिया। स्त्री ने अपने घर के पुरुषों से अपनी दुर्गति की कहानी कही। घरवालों ने समझ लिया कि शुजाउद्दौला की अनुमति से नागे आये थे। उनमें कुछ लोग राजा रामनारायण दीवान के पास पहुँचे और अपनी पगड़ियाँ धरती पर डाल कर बोले "प्रजा पालन इसी का नाम है? हम लोग अब यहाँ नहीं रह सकते; देश छोड़ कर चल जायँगे।" इतना सुनते ही राजा रामनारायण अपने भतीजे राजा जगत नारायण और कई हजार खत्री नङ्गे सिर और नङ्गे पाँव इस्माइल ख़ाँ काबुली के पास गये और कहा कि "बादशाह ने प्रजा पीड़न पर कमर बाँधी है। आप हमें आज्ञा दे यहाँ से निकल कर और किसी देश को चले जायें।" इस्माइल ख़ाँ बहुत बिगड़ा और कई मुग़ल सरदारों को बुला कर सारा व्यौरा कह सुनाया और यह निश्चित हुआ कि हिम्मत बहादुर और उसके भाई को नवाब से ले कर दण्ड देना चाहिये।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

अब यह मन्दिरों का नगर है; परन्तु अब भी यह रामानन्दी सम्प्रदाय का केन्द्र है जिसकी शिक्षा गोस्वामी तुलसीदास के रामायण में झलक रही है।

१- अयोध्या की महिमायहाँ से आगे पढ़ें

अयोध्या कितनी बार बसी और कितनी बार उजाड़ हुई, इसका हिसाब करना सहज नहीं है।

३— प्राचीन अयोध्यायहाँ से आगे पढ़ें

अयोध्या की वह हृदयविदारिणी पुकार सरयू के कल कल शब्द के साथ "हा राम! हा राम!" करती हुई अभी तक आकाश में गूँज रही है।

३— प्राचीन अयोध्यायहाँ से आगे पढ़ें

शनैः शनैः रामनाम की गूँज व मृदु मधुर ध्वनि से अयोध्या की वनस्थली गूँजने लगी।

३— प्राचीन अयोध्यायहाँ से आगे पढ़ें

माया मोह में फंसे मनुष्य का चित्त ईश्वर में नहीं लग सकता।

७—पुराणों में अयोध्यायहाँ से आगे पढ़ें

और ज्यों ज्यों उनके मनोरथ पूरे होते जाते थे, त्यों त्यों नये नये मनोरथ उठ खड़े होते थे।

७—पुराणों में अयोध्यायहाँ से आगे पढ़ें

जब तक सबका उद्धार न हो जायगा हम इस पाप और दुःख भरे संसार को न छोड़ेंगे और यहीं रहेंगे।

९—अयोध्या और बौद्धमतयहाँ से आगे पढ़ें

अवध वसन को मन चहै, पै बसिये केहि ओर। तीन दुष्ट एहि में रहैं, बानर, बेगम, चोर॥

१४—नवाब वजीरों के शासन में अयोध्यायहाँ से आगे पढ़ें

मिथिला जिसमें बैरी मथ डाले जायँ।

(ग) सूर्यवंश-विदेह शाखायहाँ से आगे पढ़ें

अपने व्यवहार को बदल दो और नवीन ढंग से काम करो यही एक बात तुम्हारे करने योग्य है।

(ध) ओयूटो (अयोध्या)यहाँ से आगे पढ़ें

अयोध्या का इतिहास की सभी 23 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 40 भाग
  1. १- अयोध्या की महिमा
  2. २— उत्तर कोशल और अयोध्या की स्थिति
  3. ३— प्राचीन अयोध्या
  4. ४—आज-कल की अयोध्या
  5. ५—अयोध्या के आदिम निवासी
  6. ६—वेदों में अयोध्या
  7. ७—पुराणों में अयोध्या
  8. ८—अयोध्या और जैनधर्म
  9. ९—अयोध्या और बौद्धमत
  10. १०—अयोध्या के गुप्तवंशी राजा
  11. ११—अयोध्या के योगी वैश्य श्रीवास्तव्य परिहार और गहरवार वंशी राजा
  12. १२—भारत पर मुस्लिम राज्य स्थापन से पहिले अयोध्या पर मुस्लिमों के आक्रमण
  13. १३—दिल्ली के बादशाहों के राज्य में अयोध्या
  14. १४—नवाब वजीरों के शासन में अयोध्या
  15. १५—अयोध्या के शाकद्वीपी राजा
  16. १६—अंगरेजी राज्य में अयोध्या
  17. (क) अयोध्या में सोलंकी राजा
  18. (ख) सूर्यवंश-दिष्ट वंश
  19. (ग) सूर्यवंश-विदेह शाखा
  20. (घ) रघु का दिग्विजय
  21. (ङ) वसिष्ठ
  22. (च) हनूमान्
  23. (छ) चन्द्रवंश-यदु वंश
  24. (ज) चन्द्र-वंश–पुरु वंश
  25. (झ) चन्द्र-वंश-यदु (मगध राज वंश
  26. (ञ) चन्द्र-वंश-आयुष्-वंश
  27. (ट) चन्द्र-वंश-कान्य कुब्ज राज
  28. (ठ) प्रद्योत वंश
  29. (ड) शिशुनाक वंश
  30. (ढ) नन्द-वंश
  31. (ण) मौर्य वंश
  32. (त) शुग-वंश
  33. (थ) अयोध्या का वर्णन (त्रिषष्टिशलाका पुरुष चरित्र से)
  34. (द) अयोध्या का वर्णन (धनपालकृत तिलकमंजरी से)
  35. (ध) ओयूटो (अयोध्या)
  36. (न) पिसोकिया (विशाखा)
  37. (प) गढ़वा और मेवहड़ के शिलालेख
  38. (फ) बूढ़ेदाने के चौधरी
  39. शब्दानुक्रमणिका
  40. शुद्धिपत्र

अयोध्या का इतिहास मुफ़्त सुनें

अयोध्या का इतिहास मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

अयोध्या का इतिहास मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

अयोध्या का इतिहास जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।