Doomreader

जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां

लेखक: जयशंकर प्रसाद

दूसरे नाम Jaishankar Prasad ki Shreshth Kahaniyan

लंबाई: 58,669 शब्द, लगभग 235 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

कहानियाँ

जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

ग्राम, गुदड़ी में लाल, आकाशदीप, आँधी, छोटा जादूगर और पुरस्कार समेत चुनी हुई कहानियाँ। जयशंकर प्रसाद का कहानी संग्रह।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

ग्राम

ग्राम

टन! टन! टन! स्टेशन पर घण्टी बोली।

श्रावण-मास की संध्या भी कैसी मनोहारिणी होती है! मेघ-माला-विभूषित गगन की छाया सघन रसाल-कानन में पड़ रही है! अँधियारी धीरे-धीरे अपना अधिकार पूर्व-गगन में जमाती हुई सुशासनकारिणी महारानी के समान, विहंग प्रजागण को सुख-निकेतन में शयन करने की आज्ञा दे रही है। आकाशरूपी शासन-पत्र पर प्रकृति के हस्ताक्षर के समान बिजली की रेखा दिखाई पड़ती है...ग्राम्य स्टेशन पर कहीं एक-दो दीपालोक दिखाई पड़ता है। पवन हरे-हरे निकुंजों में से भ्रमण करता हुआ झिल्ली के झनकार के साथ भरी हुई झीलों में लहरों के साथ खेल रहा है। बँदियाँ धीरे-धीरे गिर रही हैं, जो जूही कलियों को आर्द्र करके पवन को भी शीतल कर रही हैं।

थोड़े समय में वर्षा बन्द हो गई। अँधकार-रूपी अंजन के अग्रभाग-स्थित आलोक के समान चतुर्दशी की लालिमा को लिए हुए चन्द्रदेव प्राची में हरे-हरे तरुवरों की आड़ में से अपनी किरण-प्रभा दिखाने लगे। पवन की सनसनाहट के साथ रेलगाड़ी का शब्द सुनाई पड़ने लगा। सिग्नल ने अपना कार्य किया। घण्टा का शब्द उस हरे-भरे मैदान में गूँजने लगा। यात्री लोग अपनी गठरी बाँधते हुए स्टेशन पर पहुँचे। महादैत्य के लाल-लाल नेत्रों के समान अंजन-गिरिनिभ इंजिन का अग्रस्थित रक्तआलोक दिखाई देने लगा। पागलों के समान बड़बड़ाती हुई अपनी धुन की पक्की रेलगाड़ी स्टेशन पहुँच गई। धड़ाधड़ यात्री लोग उतरने-चढ़ने लगे। एक स्त्री की ओर देखकर फाटक के बाहर खड़ी हुई दो औरतें, जो उसकी सहेली मालूम देती हैं, रो रही हैं और वह स्त्री एक मनुष्य के साथ रेल में बैठने को उद्यत है।

यहाँ से आगे पढ़ें

गूदड़ साईं

गूदड़ साईं

'साईं! ओ साईं!!' एक लड़के ने पुकारा। साईं घूम पड़ा। उसने देखा कि 8 वर्ष का बालक उसे पुकार रहा है।

आज कई दिन पर उस मोहल्ले में साईं दिखलाई पड़ा है। साईं वैरागी था—माया नहीं, मोह नहीं, परन्तु कुछ दिनों से उसकी आदत पड़ गई थी कि दोपहर को मोहन के घर जाता, अपने दो-तीन गन्दे गूदड़ यत्न से रखकर उन्हीं पर बैठ जाता और मोहन से बातें करता। जब कभी मोहन उसे गरीब और भिखमंगा जानकर माँ से अभिमान करके पिता की नजर बचाकर कुछ साग-रोटी लाकर दे देता, तब उस साईं के मुख पर पवित्र मैत्री के भावों का साम्राज्य हो जाता। गदड साईं उस समय 10 वर्ष के बालक के समान अभिमान, सराहना और उलाहना के आदान-प्रदान के बाद उसे बड़े चाव से खा लेता; मोहन की दी हुई एक रोटी उसकी अक्षय-तृप्ति का कारण होती।

एक दिन मोहन के पिता ने देख लिया। वह बहुत बिगड़े। वह थे कट्टर आर्यसमाजी। ढोंगी फकीरों पर उनकी साधारण और स्वाभाविक चिढ़ थी। मोहन को डाँटा कि वह इन लोगों के साथ बातें न किया करे। साईं हँस पड़ा, चला गया।

उसके बाद आज कई दिन पर साईं आया और वह जान-बूझकर उस बालक के मकान की ओर नहीं गया; परन्तु पढ़कर लौटते हुए मोहन ने उसे देखकर पुकारा और वह लौट भी आया।

'मोहन!'

'तुम आजकल आते नहीं?'

'तुम्हारे बाबा बिगड़ते थे।'

'नहीं, तुम रोटी ले जाया करो।

'भूख नहीं लगती।'

'अच्छा, कल जरूर आना; भूलना मत!' इतने में एक दूसरा लड़का साईं का गूदड़ खींचकर भागा। गूदड़ लेने के लिए साईं उस लड़के के पीछे दौड़ा। मोहन खड़ा देखता रहा, साईं आँखों से ओझल हो गया।

यहाँ से आगे पढ़ें

जहाँनारा

यमुना के किनारे वाले शाही महल में एक भयानक सन्नाटा छाया हुआ है, केवल बार-बार तोपों की गड़गड़ाहट और अस्त्रों की झनकार सुनाई दे रही है। वृद्ध शाहजहाँ मसनद के सहारे लेटा हुआ है और एक दासी कुछ दवा का पात्र लिए हुए खड़ी है। शाहजहाँ अन्यमनस्क होकर कुछ सोच रहा है, तोपों की आवाज से कभी-कभी चौंक पड़ता है। अकस्मात् उसके मुख से निकल पड़ा—नहीं—नहीं, क्या वह ऐसा करेगा, क्या हमको तख्त–ताऊस से निराश हो जाना चाहिए?

—हाँ, अवश्य निराश हो जाना चाहिए।

शाहजहाँ ने सिर उठाकर कहा—कौन? जहाँनारा? क्या यह तुम सच कहती हो?

जहाँनारा—(समीप आकर) हाँ, जहाँपनाह! यह ठीक है; क्योंकि आपका अकर्मण्य पुत्र 'दारा' भाग गया, और नमक—हराम 'दिलेर खाँ' क्रूर औरंगजेब से मिल गया और किला उसके अधिकार में हो गया।

शाहजहाँ—लेकिन जहाँनारा! क्या औरंगजेब क्रूर है। क्या वह अपने बूढ़े बाप की कुछ इज्जत न करेगा। क्या वह मेरे जीते ही तख्त-ताऊस पर बैठेगा?

जहाँनारा—(जिसकी आँखों में अभिमान का अश्रुजल भरा था) जहाँपनाह! आपके इसी पुत्रवात्सल्य ने आपकी यह अवस्था की। औरंगजेब एक नारकीय पिशाच है; उसका किया हुआ क्या नहीं हो सकता, एक भले कार्य को छोड़कर।

शाहजहाँ—नहीं, जहाँनारा! ऐसा मत कहो।

जहाँनारा—हाँ, जहाँपनाह! मैं ऐसा ही कहती हूँ।

शाहजहाँ—ऐसा? तो क्या जहाँनारा! इस बदन में मुगल—रक्त नहीं है? क्या तू मेरी कुछ मदद कर सकती है?

जहाँनारा—जहाँपनाह की जो आज्ञा हो।

शाहजहाँ—तो मेरी तलवार मेरे हाथ में दे। जब तक वह मेरे हाथ में रहेगी, कोई भी तख्त-ताऊस मुझसे न छुड़ा सकेगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

आकाशदीप

आकाशदीप

"बन्दी!"

"क्या है? सोने दो।"

"मुक्त होना चाहते हो?"

"अभी नहीं, निद्रा खुलने पर, चुप रहो।"

"फिर अवसर न मिलेगा।"

"बड़ा शीत है, कहीं से एक कम्बल डालकर कोई शीत से मुक्त करता।"

"आँधी की सम्भावना है। यही अवसर है। आज मेरे बन्धन शिथिल हैं।"

"तो क्या तुम भी बन्दी हो?"

"हाँ, धीरे बोलो, इस नाव पर केवल दस नाविक और प्रहरी हैं।"

"शस्त्र मिलेगा?"

"मिल जाएगा। पोत से सम्बद्ध रज्जु काट सकोगे?"

"हाँ।"

समुद्र में हिलोरें उठने लगीं। दोनों बन्दी आपस में टकराने लगे। पहले बन्दी ने अपने को स्वतन्त्र कर लिया। दूसरे का बन्धन खोलने का प्रयत्न करने लगा। लहरों के धक्के एक–दूसरे को स्पर्श से पुलकित कर रहे थे। मुक्ति की आशा—स्नेह का असम्भावित आलिंगन। दोनों ही अंधकार में मुक्त हो गए। दूसरे बन्दी ने हर्षातिरेक से उसको गले से लगा लिया। सहसा उस बन्दी ने कहा—"यह क्या? तुम स्त्री हो?"

"क्या स्त्री होना कोई पाप है?"—अपने को अलग करते हुए स्त्री ने कहा।

"शस्त्र कहाँ है—तुम्हारा नाम?"

"चंपा।"

तारक—खचित नील अम्बर और समुद्र के अवकाश में पवन ऊधम मचा रहा था। अंधकार से मिलकर पवन दुष्ट हो रहा था। समुद्र में आन्दोलन था। नौका लहरों में विकल थी। स्त्री सतर्कता से लुढ़कने लगी। एक मतवाले नाविक के शरीर से टकराती हुई सावधानी से उसका कृपाण निकालकर, फिर लुढ़कते हुए, बन्दी के समीप पहुँच गई। सहसा पोत से पथ-प्रदर्शक ने चिल्लाकर कहा—"आँधी!"

यहाँ से आगे पढ़ें

इन्द्रजाल

इन्द्रजाल

गाँव के बाहर, एक छोटे-से बंजर में कंजरों का दल पड़ा था। उस परिवार में टटू, भैंसे और कुत्तों को मिलाकर इक्कीस प्राणी थे। उसका सरदार मैकू, लम्बी-चौड़ी हड्डियोंवाला एक अधेड़ पुरुष था। दया-माया उसके पास फटकने नहीं पाती थी। उसकी घनी दाढ़ी और मूंछों के भीतर प्रसन्नता की हँसी छिपी ही रह जाती। गाँव में भीख माँगने के लिए जब कंजरों की स्त्रियाँ जातीं, तो उनके लिए मैकू की आज्ञा थी कि कुछ न मिलने पर अपने बच्चों को निर्दयता से गृहस्थ के द्वार पर जो स्त्री न पटक देगी, उसको भयानक दण्ड मिलेगा।

उस निर्दय झुण्ड में गानेवाली एक लड़की थी और एक बाँसुरी बजानेवाला युवक। ये दोनों भी गा-बजाकर जो पाते, वह मैकू के चरणों में लाकर रख देते। फिर भी गोली और बेला की प्रसन्नता की सीमा न थी। उन दोनों का नित्य सम्पर्क ही उनके लिए स्वर्गीय सुख था। इन घुमक्कड़ों के दल में ये दोनों विभिन्न रुचि के प्राणी थे। बेला बेड़िन थी। माँ के मर जाने पर अपने शराबी और अकर्मण्य पिता के साथ वह कंजरों के हाथ लगी। अपनी माता के गाने-बजाने का संस्कार उसकी नस-नस में भरा था। वह बचपन से ही अपनी माता का अनुकरण करती हुई अलापती रहती थी।

शासन की कठोरता के कारण कंजरों का डाका और लड़कियों के चुराने का व्यापार बन्द हो चला था। फिर भी मैकू अवसर से नहीं चूकता। अपने दल की उन्नति में बराबर लगा ही रहता। इस तरह गोली के बाप के मर जाने पर, जो एक चतुर नट था, मैकू ने उसकी खेल की पिटारी के साथ गोली पर भी अधिकार जमाया।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

श्रावण-मास की संध्या भी कैसी मनोहारिणी होती है!

ग्रामयहाँ से आगे पढ़ें

बुढ़िया के पास रह गया था सच्चा स्वाभिमान—गुदड़ी का लाल।'

गुदड़ी में लालयहाँ से आगे पढ़ें

प्रेम ऐसी तुच्छ वस्तु नहीं है कि धर्म को हटाकर उस स्थान पर आप बैठे।

मदन-मृणालिनीयहाँ से आगे पढ़ें

पाप का यह रूप, जब वह वासना को फाँसकर अपनी ओर मिला चुकता है, बड़ा कोमल अथच कठोर एवं भयानक होता है और तब पाप का मुख कितना सुन्दर होता है!

पाप की पराजययहाँ से आगे पढ़ें

मैं तुम्हें घृणा करती हूँ, फिर भी तुम्हारे लिए मर सकती हूँ। अँधेर है जलदस्यु! तुम्हें प्यार करती हूँ।

आकाशदीपयहाँ से आगे पढ़ें

जो वस्तु अच्छी होती है वही गले में धीरे-से उतार ली जाती है। नहीं तो कड़वी वस्तु के लिए थू-थू करना पड़ता।

आँधीयहाँ से आगे पढ़ें

मनुष्य के सुख-दुःख का माप अपना ही साधन तो है। उसी के अनुपात से वह तुलना करता है।

छोटा जादूगरयहाँ से आगे पढ़ें

कर्त्तव्य कठोर होता है, भाव-प्रधान नहीं।

व्रत-भंगयहाँ से आगे पढ़ें

पिंजड़े की वनविहंगनी को वसन्त की फूली हुई डाली का स्मरण हो आया था।

इन्द्रजालयहाँ से आगे पढ़ें

अकबर सिर झुकाने से मान जाए सो नहीं। वह तो झुके सिर पर भी चढ़ बैठना चाहता है।

नूरीयहाँ से आगे पढ़ें

जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां की सभी 39 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 27 भाग
  1. ग्राम
  2. गूदड़ साईं
  3. गुदड़ी में लाल
  4. शरणागत
  5. रसिया बालम
  6. मदन-मृणालिनी
  7. सिकन्दर की शपथ
  8. जहाँनारा
  9. खंडहर की लिपि
  10. पाप की पराजय
  11. सहयोग
  12. प्रतिध्वनि
  13. आकाशदीप
  14. आँधी
  15. चूड़ीवाली
  16. बिसाती
  17. घीसू
  18. छोटा जादूगर
  19. अनबोला
  20. अमिट स्मृति
  21. विराम-चिह्न
  22. व्रत-भंग
  23. पुरस्कार
  24. इन्द्रजाल
  25. सलीम
  26. नूरी
  27. गुण्डा

जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां मुफ़्त सुनें

जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

जयशंकर प्रसाद की और रचनाएँ

जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।