जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां की पंक्तियाँ
जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां (जयशंकर प्रसाद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
39 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
'गूदड़ साईं! तुम निरे गूदड़ नहीं; गुदड़ी के लाल हो!!'
पूरा अंश दिखाएँ
मोहन के पिता आश्चर्य से बोले—

प्रणय का भी वेग कैसा प्रबल है! यह किसी महासागर की प्रचण्ड आँधी से कम प्रबलता नहीं रखता।
पूरा अंश दिखाएँ
मृणालिनी ने नेत्र खोलकर देखा। उसके मुख-मण्डल पर हर्ष के चिह्न दिखाई पड़े। उसने कहा—प्यारे मदन, अब अच्छी हूँ!

इसके झोंके से मनुष्य की जीवन-नौका असीम तरंगों से घिरकर प्राय: कूल को नहीं पाती। अलौकिक आलोकमय अन्धकार में प्रणयी अपनी प्रणय-तरी पर आरोहण कर उसी आनन्द के महासागर में घूमना पसन्द करता है, कूल की ओर जाने की इच्छा भी नहीं करता।
इतिहास इस बात का साक्षी है कि उन्होंने प्राण-पण से युद्ध किया और जब तक कि उनमें एक भी बचा, बराबर लड़ता गया।
पूरा अंश दिखाएँ
इतना कहकर वह ग्रीक अपने घोड़े को घुमाकर सीटी मारने लगा, जिसे सुनकर अगणित ग्रीक-सेना उन थोड़े से हिन्दुओं पर टूट पड़ी।

क्यों न हो, जब उनकी प्यारी स्त्रियाँ उन्हें अस्त्रहीन देखकर तलवार देती थीं और हँसती हुई अपने प्यारे पतियों की युद्ध-क्रिया देखती थीं। रणचण्डियाँ भी अकर्मण्य न रहीं, जीवन देकर अपना धर्म रखा। ग्रीकों की तलवारों ने उनके बच्चों को भी रोने न दिया, क्योंकि …
अज्ञात स्थान में निराश्रय होकर उन सब वीरों ने प्राण दिए। भारतीय लोग उनका नाम नहीं जानते!
पूरा अंश दिखाएँ
… उन्हें अस्त्रहीन देखकर तलवार देती थीं और हँसती हुई अपने प्यारे पतियों की युद्ध-क्रिया देखती थीं। रणचण्डियाँ भी अकर्मण्य न रहीं, जीवन देकर अपना धर्म रखा। ग्रीकों की तलवारों ने उनके बच्चों को भी रोने न दिया, क्योंकि पिशाच सैनिकों के हाथों सभी मारे गए।

पाप का यह रूप, जब वह वासना को फाँसकर अपनी ओर मिला चुकता है, बड़ा कोमल अथच कठोर एवं भयानक होता है और तब पाप का मुख कितना सुन्दर होता है!
पूरा अंश दिखाएँ
… का पान करने पर उसकी आँखों पर रंगीन चश्मा चढ़ गया। उसकी तन्द्रा का यह काल्पनिक स्वर्ग धीरे-धीरे विलास मन्दिर में परिणत होने लगा। घनश्याम ने देखा कि अद्भुत रूप, यौवन की चरमसीमा और स्वास्थ्य का मनोहर संस्करण, रंग बदलकर पाप ही सामने आया है।

सुन्दर ही नहीं, आकर्षक भी, वह भी कितना प्रलोभन-पूर्ण और कितना शक्तिशाली, जो अनुभव में नहीं आ सकता। उसमें विजय का दर्प भरा रहता है। वह अपनी एक मृदु मुस्कान से सुदृढ़ विवेक की अवहेलना करता है। घनश्याम ने धोखा खाया और क्षण भर में …
तुम स्वतन्त्र वन-विहंगिनी और मैं एक हिन्दू गृहस्थ; अनेकों रुकावटें, बीसों बन्धन।
पूरा अंश दिखाएँ
… जीवन के ठोस झंझटों से छुट्टी नहीं। घर में मेरी स्त्री है, तीन-तीन बच्चे हैं, उन सबों के लिए मुझे खटना पड़ता है, काम करना पड़ता है। यदि वैसा न भी होता, तो भी क्या मैं तुम्हारे जीवन को अपने साथ घसीटने में समर्थ होता?

यह सब असम्भव है। तुम भूल जाओ। जो स्वप्न तुम देख रही हो—उसमें केवल हम और तुम हैं। संसार का आभास नहीं। मैं एक दिन और जीर्ण सुख लेते हुए जीवन की विभिन्न अवस्थाओं का समन्वय करने का प्रयत्न कर रहा हूँ। न मालूम कब …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
ग्राम
श्रावण-मास की संध्या भी कैसी मनोहारिणी होती है!
पूरा अंश दिखाएँ
टन! टन! टन! स्टेशन पर घण्टी बोली।
श्रावण-मास की संध्या भी कैसी मनोहारिणी होती है!
मेघ-माला-विभूषित गगन की छाया सघन रसाल-कानन में पड़ रही है!
गूदड़ साईं
सिर फटने पर भी जिसको रुलाई नहीं आई थी, वह साईं लड़के को रोते देखकर रोने लगा।
पूरा अंश दिखाएँ
'मत मारो, मत मारो, चोट लगती होगी!' साईं ने कहा—और लड़के को छुड़ाने लगा। मोहन के पिता ने साईं से पछा—'तब चीथड़े के लिए दौडते क्यों थे?'
सिर फटने पर भी जिसको रुलाई नहीं आई थी, वह साईं लड़के को रोते देखकर रोने लगा।
उसने कहा—'बाबा, मेरे पास, दूसरी कौन वस्तु है, जिसे देकर इन 'रामरूप' भगवान् को प्रसन्न करता।'
सोने का खिलौना तो उचक्के भी छीनते हैं पर चीथड़ों पर भगवान् ही दया करते हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
'इस चीथड़े को लेकर भागते हैं भगवान् और मैं उनसे लड़कर छीन लेता हूँ; रखता हू फिर उन्हीं से छिनवाने के लिए, उनके मनोविनोद के लिए।
सोने का खिलौना तो उचक्के भी छीनते हैं पर चीथड़ों पर भगवान् ही दया करते हैं!
' इतना कहकर बालक का मुँह पोंछते हुए मित्र के समान गलबाँही डाले हुए साईं चला गया।
'गूदड़ साईं! तुम निरे गूदड़ नहीं; गुदड़ी के लाल हो!!'
पूरा अंश दिखाएँ
मोहन के पिता आश्चर्य से बोले—
'गूदड़ साईं! तुम निरे गूदड़ नहीं; गुदड़ी के लाल हो!!'
गुदड़ी में लाल
बुढ़िया के पास रह गया था सच्चा स्वाभिमान—गुदड़ी का लाल।'
पूरा अंश दिखाएँ
… से उसका दाह-कर्म करा दिया। फिर एक दीर्घ निश्वास छोड़कर बोला, 'अमीरी की बाढ़ में न जाने कितनी वस्तु कहाँ से आकर एकत्र हो जाती हैं बहुतों के पास उस बाढ़ के घट जाने पर केवल कुर्सी कोच और टूटे गहने रह जाते हैं, परन्तु
बुढ़िया के पास रह गया था सच्चा स्वाभिमान—गुदड़ी का लाल।'
रसिया बालम
केवल उसकी तन्मयता, केवल प्रेम ही उस पाषाण को भी तोड़े डालता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कर से वह युवक चोट लगाए ही जाता है। केवल परिश्रम ही नहीं, युवक सफल भी हो रहा है। उसकी एक-एक चोट में दस-दस सेर के ढोके कट-कटकर पहाड़ पर से लुढ़कते हैं, जो सोए हुए जंगली पशुओं को घबड़ा देते हैं। यह क्या है?
केवल उसकी तन्मयता, केवल प्रेम ही उस पाषाण को भी तोड़े डालता है।
फिर वही दनादन—बराबर लगातार परिश्रम, विराम नहीं है! इधर उस खिड़की में से आलोक भी निकल रहा है और कभी-कभी एक मुखड़ा उस खिड़की से झाँककर देख रहा है, पर युवक को कुछ ध्यान नहीं, वह अपना कार्य करता जा रहा है।
मदन-मृणालिनी
केवल यही कहा जा सकता है कि नवीनता की प्रेरणा!
पूरा अंश दिखाएँ
मानवों की प्रवृत्ति क्यों दिन-रात बदला करती है! नगर-निवासियों को पहाड़ी घाटियाँ क्यों सौन्दर्यमयी प्रतीत होती हैं? विदेश-पर्यटन में क्यों मनोरंजन होता है? मनुष्य क्यों उत्साहित होता है? इत्यादि प्रश्नों के उत्तर में
केवल यही कहा जा सकता है कि नवीनता की प्रेरणा!
नवीनता वास्तव में ऐसी ही वस्तु है कि जिससे मदन को भारत से सीलोन तक पहुँच जाना कुछ कष्टकर न हुआ।
सचमुच संसार बड़ा प्रपंचमय है।
पूरा अंश दिखाएँ
कई घण्टे के बाद जब उसकी माँ ने जाकर किवाड़ खुलवाए उस समय उसकी रेशमी साड़ी का आँचल भीगा हुआ, उसका मुख सूखा हुआ और आँखें लाल-लाल हो आई थीं। वास्तव में वह मदन के लिए रोई थी। इसी से उसकी यह दशा हो गई।
सचमुच संसार बड़ा प्रपंचमय है।
दूसरे घर में रहने से मदन बहुत घबड़ाने लगा। वह अपना मन बहलाने के लिए कभी-कभी समुद्र-तट पर बैठकर गद्गद् हो सूर्य-भगवान का पश्चिम दिशा से मिलना देखा करता था;
प्रेम ऐसी तुच्छ वस्तु नहीं है कि धर्म को हटाकर उस स्थान पर आप बैठे।
पूरा अंश दिखाएँ
अवश्य कर सकता है।
प्रेम ऐसी तुच्छ वस्तु नहीं है कि धर्म को हटाकर उस स्थान पर आप बैठे।
प्रेम महान है, प्रेम उदार है। प्रेमियों को भी वह उदार और महान बनाता है। प्रेम का मुख्य अर्थ है 'आत्मत्याग'। तो क्या मृणालिनी से ब्याह कर लेना ही प्रेम में गिना जाएगा?
प्रेम का मुख्य अर्थ है 'आत्मत्याग'।
पूरा अंश दिखाएँ
अवश्य कर सकता है। प्रेम ऐसी तुच्छ वस्तु नहीं है कि धर्म को हटाकर उस स्थान पर आप बैठे। प्रेम महान है, प्रेम उदार है। प्रेमियों को भी वह उदार और महान बनाता है।
प्रेम का मुख्य अर्थ है 'आत्मत्याग'।
तो क्या मृणालिनी से ब्याह कर लेना ही प्रेम में गिना जाएगा?
प्रणय का भी वेग कैसा प्रबल है! यह किसी महासागर की प्रचण्ड आँधी से कम प्रबलता नहीं रखता।
पूरा अंश दिखाएँ
मृणालिनी ने नेत्र खोलकर देखा। उसके मुख-मण्डल पर हर्ष के चिह्न दिखाई पड़े। उसने कहा—प्यारे मदन, अब अच्छी हूँ!
प्रणय का भी वेग कैसा प्रबल है! यह किसी महासागर की प्रचण्ड आँधी से कम प्रबलता नहीं रखता।
इसके झोंके से मनुष्य की जीवन-नौका असीम तरंगों से घिरकर प्राय: कूल को नहीं पाती। अलौकिक आलोकमय अन्धकार में प्रणयी अपनी प्रणय-तरी पर आरोहण कर उसी आनन्द के महासागर में घूमना पसन्द करता है, कूल की ओर जाने की इच्छा भी नहीं करता।
सिकन्दर की शपथ
इतिहास इस बात का साक्षी है कि उन्होंने प्राण-पण से युद्ध किया और जब तक कि उनमें एक भी बचा, बराबर लड़ता गया।
पूरा अंश दिखाएँ
इतना कहकर वह ग्रीक अपने घोड़े को घुमाकर सीटी मारने लगा, जिसे सुनकर अगणित ग्रीक-सेना उन थोड़े से हिन्दुओं पर टूट पड़ी।
इतिहास इस बात का साक्षी है कि उन्होंने प्राण-पण से युद्ध किया और जब तक कि उनमें एक भी बचा, बराबर लड़ता गया।
क्यों न हो, जब उनकी प्यारी स्त्रियाँ उन्हें अस्त्रहीन देखकर तलवार देती थीं और हँसती हुई अपने प्यारे पतियों की युद्ध-क्रिया देखती थीं। रणचण्डियाँ भी अकर्मण्य न रहीं, जीवन देकर अपना धर्म रखा। ग्रीकों की तलवारों ने उनके बच्चों को भी रोने न दिया, क्योंकि …
अज्ञात स्थान में निराश्रय होकर उन सब वीरों ने प्राण दिए। भारतीय लोग उनका नाम नहीं जानते!
पूरा अंश दिखाएँ
… उन्हें अस्त्रहीन देखकर तलवार देती थीं और हँसती हुई अपने प्यारे पतियों की युद्ध-क्रिया देखती थीं। रणचण्डियाँ भी अकर्मण्य न रहीं, जीवन देकर अपना धर्म रखा। ग्रीकों की तलवारों ने उनके बच्चों को भी रोने न दिया, क्योंकि पिशाच सैनिकों के हाथों सभी मारे गए।
अज्ञात स्थान में निराश्रय होकर उन सब वीरों ने प्राण दिए। भारतीय लोग उनका नाम नहीं जानते!
पाप की पराजय
पाप का यह रूप, जब वह वासना को फाँसकर अपनी ओर मिला चुकता है, बड़ा कोमल अथच कठोर एवं भयानक होता है और तब पाप का मुख कितना सुन्दर होता है!
पूरा अंश दिखाएँ
… का पान करने पर उसकी आँखों पर रंगीन चश्मा चढ़ गया। उसकी तन्द्रा का यह काल्पनिक स्वर्ग धीरे-धीरे विलास मन्दिर में परिणत होने लगा। घनश्याम ने देखा कि अद्भुत रूप, यौवन की चरमसीमा और स्वास्थ्य का मनोहर संस्करण, रंग बदलकर पाप ही सामने आया है।
पाप का यह रूप, जब वह वासना को फाँसकर अपनी ओर मिला चुकता है, बड़ा कोमल अथच कठोर एवं भयानक होता है और तब पाप का मुख कितना सुन्दर होता है!
सुन्दर ही नहीं, आकर्षक भी, वह भी कितना प्रलोभन-पूर्ण और कितना शक्तिशाली, जो अनुभव में नहीं आ सकता। उसमें विजय का दर्प भरा रहता है। वह अपनी एक मृदु मुस्कान से सुदृढ़ विवेक की अवहेलना करता है। घनश्याम ने धोखा खाया और क्षण भर में …
छिः, पाप के लिए साहस था और पुण्य के लिए नहीं?
पूरा अंश दिखाएँ
'

प्रतिध्वनि
मनुष्य की चिता जल जाती है और बुझ भी जाती है, परन्तु उसकी छाती की जलन, द्वेष 'की ज्वाला, सम्भव है उसके बाद भी धक्-धक् करती हुई जला करे।

तारा जिस दिन विधवा हुई, जिस समय सब लोग रो-पीट रहे थे, उसकी ननद ने, भाई के मरने पर भी, रोदन के साथ व्यंग्य स्वर में कहा—"अरे मैया रे, किसका पाप किसे खा गया रे!"....अभी आसन्न वैधव्य ठेलकर, अपने कानों को ऊँचा करके, तारा ने …
आकाशदीप
"क्या स्त्री होना कोई पाप है?"
पूरा अंश दिखाएँ
तुम स्त्री हो?"
"क्या स्त्री होना कोई पाप है?"
—अपने को अलग करते हुए स्त्री ने कहा।
मैं तुम्हें घृणा करती हूँ, फिर भी तुम्हारे लिए मर सकती हूँ। अँधेर है जलदस्यु! तुम्हें प्यार करती हूँ।
पूरा अंश दिखाएँ
"विश्वास? कदापि नहीं, बुधगुप्त! जब मैं अपने हृदय पर विश्वास नहीं कर सकी, उसी ने धोखा दिया, तब मैं कैसे कहूँ?
मैं तुम्हें घृणा करती हूँ, फिर भी तुम्हारे लिए मर सकती हूँ। अँधेर है जलदस्यु! तुम्हें प्यार करती हूँ।
"—चंपा रो पड़ी।
आँधी
अपने मन का चोर पकड़ना कहीं अच्छा है।
पूरा अंश दिखाएँ
भूल जाओ। तुम चारयारी बेचती हो। उससे सुना है, चोर पकड़े जाते हैं, किन्तु
अपने मन का चोर पकड़ना कहीं अच्छा है।
तुम्हारे भीतर जो तुमको चुरा रहा है, उसे निकाल बाहर करो। मैंने तुमसे कहा था कि बहुत—से पुराने सिक्के खरीदूंगा, तुम अबकी बार पश्चिम जाओ तो खोजकर ले आना। मैं उन्हें अच्छे दामों पर ले लूँगा। किन्तु तुमको खरीदना है अपने को बेचना नहीं, इसलिए …
तुम स्वतन्त्र वन-विहंगिनी और मैं एक हिन्दू गृहस्थ; अनेकों रुकावटें, बीसों बन्धन।
पूरा अंश दिखाएँ
… जीवन के ठोस झंझटों से छुट्टी नहीं। घर में मेरी स्त्री है, तीन-तीन बच्चे हैं, उन सबों के लिए मुझे खटना पड़ता है, काम करना पड़ता है। यदि वैसा न भी होता, तो भी क्या मैं तुम्हारे जीवन को अपने साथ घसीटने में समर्थ होता?
तुम स्वतन्त्र वन-विहंगिनी और मैं एक हिन्दू गृहस्थ; अनेकों रुकावटें, बीसों बन्धन।
यह सब असम्भव है। तुम भूल जाओ। जो स्वप्न तुम देख रही हो—उसमें केवल हम और तुम हैं। संसार का आभास नहीं। मैं एक दिन और जीर्ण सुख लेते हुए जीवन की विभिन्न अवस्थाओं का समन्वय करने का प्रयत्न कर रहा हूँ। न मालूम कब …
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परीक्षा देनी चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
अविश्वास करने का कारण ही क्या है? इतिहास में, आख्यायिकारों में कुछ स्त्रियों और परुषों का दुष्ट चरित्र पढ़कर मुझे अपने और अपनी भावी सहधामणा पर आवश्वास कर लेने का कोई अधिकार नहीं?
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परीक्षा देनी चाहिए।
विवाहित जीवन सुखदायक होगा?—मैंने पूछा।
जो वस्तु अच्छी होती है वही गले में धीरे-से उतार ली जाती है। नहीं तो कड़वी वस्तु के लिए थू-थू करना पड़ता।
पूरा अंश दिखाएँ
उसने बड़ी गम्भीरता से पूछा—भाईजी, लड्डू कैसे हैं? यह तो आपने बताया नहीं, धीरे-से खा गए।
जो वस्तु अच्छी होती है वही गले में धीरे-से उतार ली जाती है। नहीं तो कड़वी वस्तु के लिए थू-थू करना पड़ता।
—मैं कह ही रहा था कि लैला ने रामेश्वर से कहा है—ठीक तो! मैंने सुन लिया। अब आप उसको फाड़ डालिए। तब आपको चारयारी दिखाऊँ।
आज भी मेरे हृदय में आँधी चला करती है और उसमें लैला का मुख बिजली की तरह कौंधा करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं अब भी चंदा-तट की बौद्ध पाठशाला का अवैतनिक अध्यक्ष हूँ। प्रज्ञासारथि के नाम को कोसता हआ दिन बिताता हूँ। कोई उपाय नहीं। वही जैसे मेरे जीवन का केन्द्र है।
आज भी मेरे हृदय में आँधी चला करती है और उसमें लैला का मुख बिजली की तरह कौंधा करता है।
चूड़ीवाली
जिसमें बाधा नहीं, बंधन नहीं, जिसका सौन्दर्य स्वच्छन्द है, उस असाधारण प्राकृतिक कला का मूल्य क्या बन्धन है?
पूरा अंश दिखाएँ
"

कुरुचि के द्वारा वह कलंकित भले भी हो जाए, परन्तु पुरस्कृत नहीं हो सकती। उसे आप पिंजरे में बन्द करके पुरस्कार देंगे या दंड?"
घीसू
बिंदो अब भी बची हुई पूँजी से पैसे की दुकान करती है। उसका यौवन, रूप-रंग कुछ नहीं रहा। बचा रहा-थोड़ा-सा पैसा और बड़ा-सा पेट और पहाड़-से आनेवाले दिन!
पूरा अंश दिखाएँ
घीसू ने कहा--बिंदो। क्षमा करना; मैंने तुम्हें बड़ा दुःख दिया। अब मैं चला। लो, यह बचा हुआ पैसा! तुम जानो भगवान्...कहते-कहते उसकी आँखें टंग गईं। बिंदो की आँखों से आँसू बहने लगे। वह गोविंदराम को बुला लाई।
बिंदो अब भी बची हुई पूँजी से पैसे की दुकान करती है। उसका यौवन, रूप-रंग कुछ नहीं रहा। बचा रहा-थोड़ा-सा पैसा और बड़ा-सा पेट और पहाड़-से आनेवाले दिन!
छोटा जादूगर
मनुष्य के सुख-दुःख का माप अपना ही साधन तो है। उसी के अनुपात से वह तुलना करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
‘तब भी तुम खेल दिखलाने चले आये।’मैंने कुछ क्रोध से कहा।
मनुष्य के सुख-दुःख का माप अपना ही साधन तो है। उसी के अनुपात से वह तुलना करता है।
उसके मुँह पर वही परिचित तिरस्कार की रेखा फूट पड़ी। उसने कहा—‘ क्यों न आता!’
विराम-चिह्न
मन्दिर में घुसनेवाले अछूतों के आगे बुढ़िया विराम-चिह्न-सी पड़ी थी।
पूरा अंश दिखाएँ
राधे का शव दहलीज के समीप रख दिया। बुढ़िया ने दहलीज पर सिर झुकाया, पर वह सिर उठा न सकी।
मन्दिर में घुसनेवाले अछूतों के आगे बुढ़िया विराम-चिह्न-सी पड़ी थी।
व्रत-भंग
इस पाखण्ड संसार में भूखा रहूँगा, परन्तु किसी के सामने सिर न झुकाऊँगा।
पूरा अंश दिखाएँ
न अभी, न फिर कभी। मैं दरिद्रता को भी दिखला दूंगा कि मैं क्या हूँ।
इस पाखण्ड संसार में भूखा रहूँगा, परन्तु किसी के सामने सिर न झुकाऊँगा।
हो सकेगा तो संसार को बाध्य करूँगा झुकने के लिए।
तुम्हारे पास ऐश्वर्य का दर्प है, तो अकिञ्चनता उससे कहीं अधिक गर्व रखती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं उस प्रार्थना की उपेक्षा करता हूँ।
तुम्हारे पास ऐश्वर्य का दर्प है, तो अकिञ्चनता उससे कहीं अधिक गर्व रखती है।
तुम बहुत कटु हो गए हो इस समय। अच्छा, फिर कभी....
सिद्धि यदि इतनी अधम है, धर्म यदि इतना निर्लज्ज है, तो वह स्त्रियों के योग्य नहीं, पिताजी! धर्म के रूप में कहीं आप भय की उपासना तो नहीं कर रहे हैं?
पूरा अंश दिखाएँ
क्या कह रही है! वे एक सिद्ध पुरुष हैं।
सिद्धि यदि इतनी अधम है, धर्म यदि इतना निर्लज्ज है, तो वह स्त्रियों के योग्य नहीं, पिताजी! धर्म के रूप में कहीं आप भय की उपासना तो नहीं कर रहे हैं?
तू सचमुच कुलक्षणा है!
कर्त्तव्य कठोर होता है, भाव-प्रधान नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
नंदन ने कहा--गृहिणी का काम करो, राधा!
कर्त्तव्य कठोर होता है, भाव-प्रधान नहीं।
नंदन एक माँझी को लेकर चला गया और राधा दीपक जलाकर मुँडेर पर बैठी थी। दासी और दास पीड़ितों की सेवा में लगे थे। बादल खुल गए थे। असंख्य नक्षत्र झिलमिलाकर निकल आए, मेघों के बन्दीगृह से जैसे छुट्टी मिली हो!
यह व्रत-भंग नहीं, व्रत का आरम्भ है।
पूरा अंश दिखाएँ
आज तो हम और तुम दोनों बराबर हैं और इतने अधमरों के प्राणों का दायित्व भी हमीं लोगों पर है।
यह व्रत-भंग नहीं, व्रत का आरम्भ है।
चलो, इस दरिद्र कुटुम्ब के लिए अन्न जुटाना होगा।
पुरस्कार
यह रहस्य मानव-हृदय का है, मेरा नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
तब तुम्हारा रहस्य क्या है?
यह रहस्य मानव-हृदय का है, मेरा नहीं।
राजकुमार, नियमों से यदि मानव-हृदय बाध्य होता, तो आज मगध के राजकुमार का हृदय किसी राजकुमारी की ओर न खिंचकर एक कृषक-बालिका का अपमान करने न आता। मधूलिका उठ खड़ी हुई।
तो मुझे भी प्राणदण्ड मिले।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा ने कहा--मेरी निज की जितनी खेती है, मैं सब तुम्हें देता हूँ। मधूलिका ने एक बार बन्दी अरुण की ओर देखा। उसने कहा--मुझे कुछ न चाहिए। अरुण हँस पड़ा। राजा ने कहा-नहीं, मैं तुझे अवश्य दूंगा। माँग ले
तो मुझे भी प्राणदण्ड मिले।
कहती हुई वह बन्दी अरुण के पास जा खड़ी हुई।
इन्द्रजाल
पिंजड़े की वनविहंगनी को वसन्त की फूली हुई डाली का स्मरण हो आया था।
पूरा अंश दिखाएँ
'करती तो है सरकार! फिर किसी दिन दिखलाऊँगा।' कहकर वह चला गया; किन्तु उसकी बाँसुरी की धुन बेला के कानों में उन्माद का आह्वान सुना रही थी।
पिंजड़े की वनविहंगनी को वसन्त की फूली हुई डाली का स्मरण हो आया था।
दूसरे दिन गढ़ में भारी जमघट लगा। गोली का खेल जम रहा था। सब लोग उसके हस्त-कौशल में मुग्ध थे। सहसा उसने कहा--
सलीम
मनुष्यता का एक पक्ष वह भी है, जहाँ वर्ण, धर्म और देश को भूलकर मनुष्य मनुष्य के लिए प्यार करता है।
पूरा अंश दिखाएँ
हिजरती सलीम आश्चर्य से उनकी बातें सुन रहा था। सलीम जैसे पागल होने लगा था।
मनुष्यता का एक पक्ष वह भी है, जहाँ वर्ण, धर्म और देश को भूलकर मनुष्य मनुष्य के लिए प्यार करता है।
उसके भीतर की कोमल भावना, शायरों की प्रेम-कल्पना, चुटकी लेने लगी। वह प्रेमा को 'काफिर' कहता था। आज उसने चपाती खाते हुए मन-ही-मन कहा--'बुरेकाफ़िर!'
नूरी
उत्कण्ठा और प्रतीक्षा कितनी पागल सहेलियाँ हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
किन्तु कोई नहीं था। मौलसिरी के नीचे बैठे हुए उसे एक घड़ी से अधिक हो गया। जीवन में आज पहले ही अभिसार का वह साहस कर सकी है। भय से उसका मन काँप रहा है; पर लौट जाने को मन नहीं चाहता।
उत्कण्ठा और प्रतीक्षा कितनी पागल सहेलियाँ हैं!
दोनों उसे उछालने लगीं।
यही तो बात है, संसार चाहता है कि तुम मेरे साथ खेलो, पर सदा तुम्हीं हारते रहो।
पूरा अंश दिखाएँ
फिर गोटें चलने लगीं। खेल होने लगा। सुलताना और शहंशाह दोनों ही इस चिन्ता में थे कि दूसरा हारे।
यही तो बात है, संसार चाहता है कि तुम मेरे साथ खेलो, पर सदा तुम्हीं हारते रहो।
नूरी फिर गोट बन गयी थी। अब की वही फिर पिटी। उसने कहा--'मैं मर गयी।'
अकबर सिर झुकाने से मान जाए सो नहीं। वह तो झुके सिर पर भी चढ़ बैठना चाहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
नूरी उसे अपने हाथों में जकड़े थी; किन्तु याकूब का देश-प्रेम उसकी प्रतिज्ञा की पूर्ति माँग रहा था। याकूब ने कहा--'नूरी!
अकबर सिर झुकाने से मान जाए सो नहीं। वह तो झुके सिर पर भी चढ़ बैठना चाहता है।
मुझे छुट्टी दो। मैं यही सोचकर सुख से मर सकूँगा कि कोई मुझे प्यार करता है।'
जयशंकर प्रसाद की श्रेष्ठ कहानियां मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।