Doomreader

स्कंदगुप्त

लेखक: जयशंकर प्रसाद

दूसरे नाम Skandagupta

लंबाई: 26,819 शब्द, लगभग 107 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

नाटक

स्कंदगुप्त मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

गुप्त सम्राट स्कंदगुप्त बाहर से हूणों के आक्रमण और भीतर राजमहल के षड्यंत्रों से जूझता है। जयशंकर प्रसाद का ऐतिहासिक नाटक।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

प्रथम अंक

प्रथम अंक

[उज्जयिनी में गुप्त-साम्राज्य का स्कंधावार]

स्कंदगुप्त---(टहलते हुए) अधिकार-सुख कितना मादक और सारहीन है! अपने को नियामक और कर्ता समझने को बलवती स्पृहा उससे बेगार कराती है! उत्सव में परिचारक और अस्त्रों में ढाल से भी अधिकार-लोलुप मनुष्य क्या अच्छे हैं? (ठहरकर) उँह! जो कुछ हो, हम तो साम्राज्य के एक सैनिक हैं।

पर्णदत्त---(प्रवेश कर के) युवराज की जय हो!

स्कंदगुप्त---आर्य पर्णदत्त को अभिवादन करता हूँ। सेनापति की क्या आज्ञा है?

पर्णदत्त---मेरी आज्ञा! युवराज! आप सम्राट के प्रतिनिधि हैं; मैं तो आज्ञाकारी सेवक हूँ। इस वृद्ध ने गरुड़ध्वज लेकर आर्य चन्द्रगुप्त की सेना का संचालन किया है। अब भी गुप्त-साम्राज्य की नासोर-सेना में उसी गरुड़ध्वज की छाया में पवित्र क्षात्रधर्म का पालन करते हुए उसीके मान के लिये मर मिटूँँ--यही कामना है। गुप्तकुलभूषण! आशीर्वाद दीजिये, वृद्ध पर्णदत्त की माता का स्तन्य लज्जित न हो।

स्कंदगुप्त---आर्य! आपकी वीरता की लेखमाला शिप्रा और सिन्धु की लोल लहरियों से लिखी जाती है, शत्रु भी उस वीरता की सराहना करते हुए सुने जाते है। तब भी सन्देह!

पर्णदत्त---संदेह दो बातों से है युवराज!

स्कंदगुप्त---वे कौन-सी हैं?

पर्णदत्त---अपने अधिकारों के प्रति आपकी उदासीनता और अयोध्या में नित्य नये परिवर्तन।

स्कंदगुप्त---क्या अयोध्या का कोई नया समाचार हैं?

पर्णदत्त---संभवतः सम्राट तो कुसुमपुर चले गये हैं, और कुमारामात्य महाबलाधिकृत वीरसेन ने स्वर्ग की ओर प्रस्थान किया।

स्कंदगुप्त---क्या! महाबलाधिकृत अब नही हैं? शोक!

पर्णदत्त---अनेक समरों के विजेता, महामानी, गुप्त-साम्राज्य के महाबलाधिकृत अब इस लोक में नहीं हैं! इधर प्रौढ़ सम्राट के विलास की मात्रा बढ़ गई है!

स्कंदगुप्त---चिंता क्या! आर्य! अभी तो आप हैं, तब भी मैं ही सब विचारों का भार वहन करूँँ, अधिकार का उपयोग करूँ! वह भी किस लिये?

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रथम अंक

(प्रस्थान)

मातृगुप्त-विचक्षण उदार राजकुमार!

[प्रस्थान]

[अनन्तदेवी का सुसज्जित प्रकोष्ठ]

अनन्तदेवी--जया! रात्रि का द्वितीय प्रहर तो व्यतीत हो रहा है, अभी भटार्क के आने का समय नहीं हुआ?

जया--स्वामिनी! आप बड़ा भयानक खेल खेल रही हैं।

अनन्त--क्षुद्र हृदय--जो चूहे के शब्द से भी शंकित होते हैं, जो अपनी साँस से ही चौंक उठते हैं, उनके लिये उन्नति का कंटकित मार्ग नहीं है। महत्त्वाकांक्षा का दुर्गम स्वर्ग उनके लिये स्वप्न है।

जया--परंतु राजकीय अन्तःपुर की मर्यादा बड़ी कठोर अथच फूल से कोमल है।

अनन्त॰-अपनी नियति का पथ मैं अपने पैरों चलूँगी, अपनी शिक्षा रहने दें।

(जया कपाट के समीप कान लगाती हैं, सकेत होता है, गुप्त द्वार

खुलते ही भटार्क सामने उपस्थित होता है।)

भटार्क--महादेवी की जय हो!

अनन्त॰--परिहास न करो मगध के महाबलाधिकृत! देवकी के रहते किस साहस से तुम मुझे महादेवी कहते हो?

भटार्क--हमारा हृदय कह रहा है, और आये दिन साम्राज्य की जनता, प्रजा, सभी कहेगी।

अनंत॰-–मुझे विश्वास नहीं होता।

भटार्क--महादेवी! कल सम्राट के समक्ष जो विद्रूप और व्यङ्ग-बाण मुझपर बरसाये गये है, वे अन्तस्तल मे गड़े हुए हैं। उनके निकालने का प्रयत्न नहीं करूंगा, वे ही भावी विप्लव में सहायक होंगे। चुभ-चुभकर वे मुझे सचेत करेंगे। मैं उन पथ-प्रदर्शकों का अनुसरण करूँगा। बाहुबल से, वीरता से और अनेक प्रचंड पराक्रमों से ही मुझे मगध के महाबलाधिकृत का माननीय पद मिला है; मैं उस सम्मान की रक्षा करूंगा। महादेवी! आज मैंने अपने हृदय के मार्मिक रहस्य का अकस्मात् उद्घाटन कर दिया है। परन्तु वह भी जान-बूझकर--समझकर। मेरा हृदय शूलों के लौहफलक सहने के लिये है, क्षुद्र विष-वाक्य-बाण के लिये नहीं।

अनन्त॰--तुम वीर हो भटार्क! यह तुम्हारे उपयुक्त ही है। देवकी का प्रभाव जिस उग्रता से बढ़ रहा है, उसे देखकर मुझे पुरगुप्त के जीवन में शंका हो रही है। महाबलाधिकृत! दुर्बल माता का हृदय उसके लिये आज ही से चिन्तित है, विकल है।

यहाँ से आगे पढ़ें

प्रथम अंक

जयमाला--युद्ध क्या गान नहीं है? रुद्र का शृंगीनाद, भैरवी का तांडवनृत्य, और शस्त्रों का वाद्य मिलकर भैरव-संगीत की सृष्टि होती है। जीवन के अंतिम दृश्य को जानते हुए, अपनी आँखों से देखना, जीवन-रहस्य के चरस सौन्दर्य्य की नग्न और भयानक वास्तविकता का अनुभव केवल सच्चे वीर-हृदय को होता है। ध्वंसमयी महामाया प्रकृति का वह निरंतर संगीत है। उसे सुनने के लिये हृदय में साहस और बल एकत्र करो। अत्याचार के श्मशान में ही मङ्गल का, शिव का, सत्य सुन्दर संगीत का समारम्भ होता है।

देवसेना--तो भाभी, मैं तो गाती हूँ। एक बार गा लूँ, हमारा प्रिय गान फिर गाने को मिले या नहीं।

जयमाला--तो गाओ न।

विजया--रानी! तुम लोग आग की चिनगारियाँ हो, या स्त्री हो? देवी! ज्वालामुखी की सुन्दर लट के समान तुम लोग ......

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

अधिकार-सुख कितना मादक और सारहीन है!

प्रथम अंकयहाँ से आगे पढ़ें

परिवर्तन ही सृष्टि है, जीवन है। स्थिर होना मृत्यु है, निश्चेष्ट शांति मरण है।

प्रथम अंकयहाँ से आगे पढ़ें

जहाँ हमारी सुन्दर कल्पना आदर्श का नीड़ बनाकर विश्राम करती है, वही स्वर्ग है।

द्वितीय अंकयहाँ से आगे पढ़ें

लाभ ही के लिये मनुष्य सब काम करता, तो पशु बना रहना ही उसके लिये पर्याप्त था।

द्वितीय अंकयहाँ से आगे पढ़ें

धन्य तुम्हारी जननी जिसने आर्य्यराष्ट्र का ऐसा शूर सैनिक उत्पन्न किया|

द्वितीय अंकयहाँ से आगे पढ़ें

पाप-पङ्क में लिप्त मनुष्य को छुट्टी नही! कुकर्म उसे जकड़कर अपने नागपाश में बाँध लेता है।

तृतीय अंकयहाँ से आगे पढ़ें

भारत समग्र विश्व का है, और सम्पूर्ण वसुन्धरा इसके प्रेम-पाश में आबद्ध है।

चतुर्थ अंकयहाँ से आगे पढ़ें

आवश्यकता ही संसार के व्यवहारों की दलाल है!

पंचम अंकयहाँ से आगे पढ़ें

आत्म-हत्या के लिये जो अस्त्र तुमने ग्रहण किया है, उसे शत्रु के लिये सुरक्षित रक्खो।

पंचम अंकयहाँ से आगे पढ़ें

पर्ण०-- मुझे जय नहीं चाहिये-भीख चाहिये। जो दे सकता हो अपने प्राण, जो जन्मभूमि के लिये उत्सर्ग कर सकता हो जीवन, वैसे वीर चाहिये; कोई देगा भीख में?

पंचम अंकयहाँ से आगे पढ़ें

स्कंदगुप्त की सभी 31 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. प्रथम अंक
  2. द्वितीय अंक
  3. तृतीय अंक
  4. चतुर्थ अंक
  5. पंचम अंक

स्कंदगुप्त मुफ़्त सुनें

स्कंदगुप्त मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

स्कंदगुप्त मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

जयशंकर प्रसाद की और रचनाएँ

स्कंदगुप्त जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।