Doomreader

चाँदी की डिबिया

लेखक: जॉन गाल्सवर्दी

दूसरे नाम Chandi ki Dibiya

लंबाई: 20,902 शब्द, लगभग 84 पन्ने, पढ़ने में लगभग 1 घंटे

नाटक

चाँदी की डिबिया मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

एक धनी घर से चाँदी की सिगरेट की डिबिया गायब होती है, और अमीर और गरीब के लिए कानून का अलग बर्ताव सामने आता है। जॉन गाल्सवर्दी के नाटक द सिल्वर बॉक्स का हिंदी अनुवाद।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

अंक १

दृश्य १

परदा उठता है, और वार्थिविक का नए ढंग से सजा हुआ बड़ा खाने का कमरा दिखाई देता है। खिड़की के परदे खिचे हुए हैं। बिजली की रौशनी हो रही है। एक बड़ी गोल खाने की मेज़ पर एक तश्तरी रक्खी हुई है, जिसमें व्हिस्की, एक नलकी और एक चाँदी की सिगरेट की डिबिया है। आधी रात गुज़र चुकी है।

वज़ार दकेबाहर कुछ हल चल सुनाई देती है। दरवाज़ा झोंके से खुलता है; जैक वार्थिविक कमरे में इस तरह आता है, मानो गिर पड़ा है।। वह दरवाज़े का कुण्डा पकड़कर खड़ा सामने देख रहा है और आनन्द से मुसकुरा रहा है। वह शाम के कपड़े पहिने हुए है, और वह हैट लगाए हुए है जो तमाशा देखते वक्त लगाई जाती है। उसके हाथ में एक नीले रंग का मख़मल का ज़नाना बटुआ है। उसके लड़कोंधे चेहरे पर ताज़गी झलक रही है। डाढ़ी और मूँछ मुड़ी हुई है। उसके वाजू पर एक ओवरकोट लटक रहा है।

जैक

अहा! मैं मज़े से घर पहुँच गया--

[विवाद के भाव से]

कौन कहता है, कि मैं बिना मदद के दरवाजा नहीं खोल सकता था?

[वह लड़खड़ाता है, बटुए को झुलाता हुआ अन्दर आता है। एक ज़नाना रूमाल और लाल रेशम की थैली गिर पड़ती है।]

खूब झाँसा दिया--सभी चीज़ गिरी पड़ती हैं। कैसा चकमा दिया है चुड़ैल को, उसका बेग साफ़ उड़ा लाया,

[बटुए को झुलाता है।]

खूब झाँसा दिया,

[चाँदी की डिबिया से एक सिगरेट निकाल कर मुँह में रख लेता है।]

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

[वह दरवाज़े से रगड़ता हुआ निकलता है, और दालान से होता दुआ , ज़रा देर लौट आता है। उसके पीछे-पीछे जोन्स आता है, जो नशे में चूर है। जोन्स की उम्र लगभग तीस साल है। गाल पिचके हुए, आँखों के गिर्द गड्ढे पड़े हुए, कपड़े फटे हुए हैं, वह इस तरह ताकता है जैसे बेकार हो और पिछलगुए की भाँति कमरे में आता है।]

जैक

शिः और चाहे जो कुछ करो मगर शोर मत करना। दरवाज़ा बन्द कर दो और थोड़ी-सी पियो।

[बड़ी गंभीरता से।]

तुमने मुझे दरवाज़ा खोलने मैं मदद दी--मगर मेरे पास कुछ है नहीं। यह मेरा घर है, मेरे बाप का नाम वार्थिविक है--वह पार्लिमेंट का मेम्बर हैं उदार--मेम्बर है। यह मैं तुमसे पहिले ही बता चुका। थोड़ी--सी पियो

[वह शराब ढालता है, और पी जाता है।]

मुझे नशा नहीं है,

[सोफा पर लेटकर।]

कोई हर्ज नहीं। तुम्हारा क्या नाम है? मेरा नाम वार्थिविक है, मेरे बाप का भी यही नाम है; मैं भी लिबरल हूँ।--तुम क्या हो?

जोन्स

[भारी तेज़ आवाज़ में।]

मैं तो पक्का 'अनुदार' हूँ। मेरा नाम है जोन्स। मेरी बीबी यहाँ काम करती है; वह मज़दूरनी है, यहाँ काम करती है।

जैक

जोन्स?

[हँसता है।]

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ३

वार्थिविक

ख़ैर, यहां लाओ। मैं खुद उससे मिलूँगा। मारलो चुपके से सिर हिलाकर भय प्रकट करता चला जाता है। ज़रा देर में एक पीले मुख की युवती को साथ लिए लौटता है। उसकी आँखें काली हैं, चेहरा सुन्दर, कपड़े तरहदार हैं, और काले रंग के। लेकिन कुछ फूहड़ है। सिर पर एक काली टोपी है जिस पर सुफेद किनारी है। उस पर परमा के बैंजनी फूलों का एक गुच्छा बेढंगेपन से लगा हुआ है। मि० बार्थिविक को देखकर वह हक्काबक्का हो जाती है। मारलो चला जाता है। ]

अपरिचित स्त्री

अरे! क्षमा कीजिएगा। कुछ भूल हो गई है।

[ वह जाने के लिए घूमती है ]

बार्थिविक

आप किससे मिलना चाहती हैं श्री मती जी?

अपरिचित

[ रुककर और पीछे की ओर देखकर ]

मैं मि० जान बार्थिविक से मिलना चाहती थी।

बार्थिविक

जान बार्थिविक तो मेरा ही नाम है श्रीमती जी। मैं आपकी क्या सेवा कर सकता हूँ?

अपरिचित

जी---मैं यह नहीं---

[ आँखें झुका लेती है बार्थिविक उसे ध्यान से देखता है और ओठों को सिकोड़ता है। ]

बार्थिविक

शायद आप मेरे बेटे से मिलना चाहती हैं?

अपरिचित

[ जल्दी से]

हाँ हाँ, यही बात है।

बार्थिविक

पूछ सकता हूँ कि मुझे किससे बातें करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है?

अपरिचित

[ उसके मुख पर विनय और आग्रह का भाव दिखाई देता है ]

मेरा नाम है---मगर ज़रूरत ही क्या है। मैं झमेला नहीं करना चाहती। मैं ज़रा एक मिनट के लिये आपके बेटे से मिलना चाहती हूँ।

[ साहस से ]

सच तो यह है कि मेरा उनसे मिलना बहुत ज़रूरी है।

बार्थिविक

[ अपनी बेचैनी को दबाकर ]

मेरे बेटे की तो आज तबीयत कुछ ख़राब है। अगर ज़रूरत हो तो मैं आपका काम कर सकता हूँ। आप अपनी ज़रूरत बयान करें।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

अंक २

दृश्य १

[ जोन्स का घर ]

मरथर स्ट्रीट। समय २॥ ०बजे। कमरे में कोई सामान नहीं है, फटे हुए चिकट कपड़े हैं, और रंगी हुई दीवारें। साफ़ सुथरी दरिद्रता झलक रही है। जोन्स आधे कपड़े पहिने चारपाई पर लेटा हुआ है। उसका कोट उसके पैरों पर पड़ा हुआ है और कीचड़ से भरे हुए बूट पास ही ज़मीन पर रक्खे हैं। वह सो रहा है। दरवाज़ा खुलता है, और मिसेज़ जोन्स आती है। वह फटा हुआ काला जाकिट पहिने हुए है। सिर पर काली मल्लाहों की सी टोपी है। वह टाइम्स पत्र में लिपटा हुआ एक पारसल लिए हुए हैं। पारसल नीचे रख देती है, और उसमें से एक एपरन (वह कपड़ा जो काम करने वाली स्त्रियां गाउन के ऊपर लपेट लेती हैं), आधी रोटी, दो प्याज़, तीन आलू, और मांस का एक छोटा सा टुकड़ा निकालती है। ताक पर से एक चायदान उतार कर उसको धोती है, और एक चाय की पुड़िया में से थोड़ी सी बारीक चाय डालती है। उसे अंगीठी पर रखती है, और पास ही एक लकड़ी की कुर्सी पर बैठ कर रोने लगती है।

जोन्स

[ जागकर जमुहाई लेता हुआ ]

ओह तुम हो! क्या वक्त है?

मिसेज़ जोन्स

[ आँखें पोछकर और मामूली आवाज में ]

ढाई बजे हैं।

जोन्स

तुम इतनी जल्द क्यों लौट आई?

मिसेज़ जोन्स

आज आधे दिन काम था, जेम।

जोन्स

[ चित्त लेटा हुआ और नींद भरी आवाज़ में ]

कुछ खाने के लिये है?

मिसेज़ जोन्स

मिसेज बार्थिविक के वावर्ची ने मुझे थोड़ा सा मांस दिया है। मैं उसको उबालने जा रही हूँ।

[ पकाने की तैयारी करती है ]

किराये के १४ शिलिंग बाकी हैं जेम, और मेरे पास कुल २ शिलिंग और चार पेन्स रह गए हैं। आजही मांगने आते होंगे।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय १

[ चांदी की डिबिया जेब से गिर पड़ती है और सिगरेट चारपाई पर बिखर जाते हैं। डिबिया को वह उड़ा लेती है और उसे ध्यान से देखती है। वह झपटकर उसके हाथ से डिबिया छीन लेता है। ]

मिसेज़ जोन्स

[ चारपाई को टेककर झुकी हुई ]

ओ जेम! ओ जेम!

जोन्स

[ डिबिया को मेज़ पर पटक कर ]

फिजूल बक मत करो। जब मैं यहाँ से चलूंगा तो इस डिबिया को उसी थैली के साथ पानी में डाल दूंगा। मैंने इसे उस वक्त उठा लिया जब मैं नशे में था; और नशे में जो काम किए जाते हैं उनका ज़िम्मेदार कोई नहीं होता, ब्रह्मवाक्य है। मुझे इसकी क्या ज़रूरत है, मैं इसे लेकर करूंगा क्या? मैंने जलकर दम्भ इसे निकाल लिया था। मैं तुमसे कह चुका मैं चोर नहीं हूँ, और अगर तुमने मुझे चोर कहा तो बुरा होगा।

मिसेज़ जोन्स

[ एपरन की डोरी को ऐंठती हुई ]

यह मिसेज बार्थिविक की है। तुमने मेरे नाम में बट्टा लगा दिया। अरे जेम, तुम्हें यह सूझी क्या?

जोन्स

क्या मतलब?

मिसेज़ जोन्स

वहाँ इसकी तलाश हो रही है लोगों का मुझ पर शुभा है। तुम्हें यह सूझी क्या, जेम?

जोन्स

मैं तुमसे कह चुका मैं नशे में था। मुझे इसकी चाह नहीं है। यह मेरे किस काम की है। अगर मैं इसे गिरो रखने जाऊ तो पकड़ जाऊं मैं चोर नहीं हूं। अगर मैं चोर हूँ तो लौंडा बार्थिविक मुझसे कहीं बड़ा चोर है। यह थैली जो मैंने पड़ी पाई, वही एक लेडी के घर से उठा लाया था। लेडी से कुछ झगड़ा हो गया बस उसने उस बेचारी की थैली उड़ा ली। बराबर कहता रहा कैसा चरका दिया। उसने लेडी को चरका दिया। मैंने लौंडे को चरका दिया। पल्ले सिरे का मक्खीचूस है। और देख लेना उसका बाल भी बांका न होगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

9 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मैं बड़ा बाँका आदमी हूँ।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

ग़रीबों पर सभी दाँत लगाए रहते हैं।

अध्याय ३यहाँ से आगे पढ़ें

एक आदमी पसीने की कमाई खाना चाहता है, पर उसे काम नहीं मिलता। कैसी दिल्लगी है!

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

मैं पराई चीज कभी छूती ही नहीं मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानती।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

सब नीच जातों का यही हाल है, तुम यह नहीं बतला सकते कि वह कब सच बोल रहे हैं।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

अब आपको मालूम हुआ कि धन कितना उपयोगी है।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

तुम्हारे लिए दुनिया में डरने के सिवा और कोई सिद्धान्त नहीं है।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

अन्धा अन्धे को क्या रास्ता दिखा रहा है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

वह धनी है, वह जो कुछ चाहे कर सकता है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

चाँदी की डिबिया की सभी 9 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय १
  5. अध्याय २
  6. अध्याय १

चाँदी की डिबिया मुफ़्त सुनें

चाँदी की डिबिया मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

चाँदी की डिबिया मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

जॉन गाल्सवर्दी की और रचनाएँ

चाँदी की डिबिया जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।