अंक पहला
पार्वती–[स्वगत]देख तपस्या भक्तकी, डोल उठा कैलास।
तपसी ने तप डोर से खींचे उमा-निवास॥ अबतक आतारहा है, स्वामीके ढिंगदास।
किंतु आज स्वामी चले निज सेवक के पास॥
शिव–प्यारी पार्वती देखरही हो? इसी वीर तपस्वी के तप के कारण आज वृक्षों से वायु का प्रवाह मंद है, नदी का जल बंद है। मानसरोवर का शीतल जल मानरहित होकर खौल रहा है, कैलास ही नहीं सारा संसार डोल रहा है।
पार्वती--कैलासपते! मुझे तो इस वाणासुर पर बड़ी दया आती है, इसकी घोर तपस्या अब नहीं देखी जाती है। चलिये और इसकी मनोकामना पूर्ण कीजिये, इच्छानुसार वरदान दीजिये।
शिव--प्रिये, अभी तपस्या तो पूर्ण होने दीजिये । यह एक नहीं दो दो वरदान की इच्छा रखता है।
पार्वती--[आश्चर्य से] हैं ! दो वरदान ? दो वरदान कौन से ?
शिव--संतान और अजेयशक्ति का दान । परन्तु इसके लिये ये दोनों ही बातें कठिन हैं।
पार्वती--क्यों ?
शिव--इसलिए कि संतान का योग तो इसके भाग्य में ही नहीं है, और असुरोंको अजेयता का वर देना देवताओं की शक्ति को क्षीण करदेना है।
पार्वती-यदि वरदान कठिन न होते तो ऐसी उम्र तपस्या ही क्यों करनी पड़ती ?
शिव--इस उम्र तपस्या ही के कारण तो मैं इसे वर देने को तैयार हूं। परन्तु एक ही-अजेयशक्ति ही का-वर दे सकूगा। दूसरा देने को लाचार हूं।
पार्वती--क्यों ?
शिव--इसलिये कि संतान का वरदेना मुझे शोभा नहीं देता। यह तो ब्रह्मा के लिए ही ज्यादा उपयुक्त है। पार्वती-इसमें ब्रह्मा जी की क्या आवश्यकता है ? यदि आप आज्ञा दें तो दूसरा वर मैं दे सकती है। परन्तु मेरे वर से इसे पुत्र नहीं पुत्री प्राप्त होसकती है।
शिव-पुत्री ही सही, पुत्री प्राप्त होने पर भी इस की तपस्या समाप्त होसकती है।