पहिला दृश्य
पहिला दृश्य।
(रङ्गभूमि का परदा उठता है)
स्थान नन्दनवन-माधवीकुंज।
(उदासीन बेश बनाये आगे २ इन्द्र औपीछे २ सोने का आमा लिए प्रतिहारी आता है)
इन्द्र। (घूम कर) अहा! यह किसने कानों में अमृत की चंद टपकाई? (हे सुख सूरज उद इत्यादि फिर से पढ़कर) हा क्या वह दिन जल्दी आवेगा? हे प्यारी पुलोमजे! कय तुम्हारी माधुरी मूर्ति का दर्शन होगा? प्रिये! तुम्हारे वचनामृत के प्यासे इन कानों की कब वृति होगी? अरे निर्दई विधाता! हमने तेरा क्या बिगाड़ा था जो तूने बैठे बैठाये वैर विसाह कर प्रियतमा के विरहरूपी वज्र से हमारे मनोमुकुर को चकना चूर कर दिया! आह! यह किम जन्न के पापों का फल भोग रहे हैं? हे दुर्दैव! जो तुझे यही सूझा था तो फिर हमें अखिललोकवांछित वर्ग के सिंहासन पर क्यों बैठाया? हा!
प्रतिहारी। महाराज की जय होय! स्वामी यही माधवी कुंज है। आप यहां पर विराजैं।
इन्द्र। (घूम कर और प्रतिहारी को देखकर) अरे पिंगाक्ष! तू निकुंज के द्वार पर बैठकर पहरा दे कि जिसमें कोई यहां आकर विघ्न न करने पावै। तबतक हम इसी सूनी लता से अपना जी बहलावैं।