Doomreader

हड़ताल

लेखक: जॉन गाल्सवर्दी

दूसरे नाम Hadtal

लंबाई: 26,032 शब्द, लगभग 104 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

नाटक

हड़ताल मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

एक कंपनी के मालिकों और हड़ताली मज़दूरों के बीच अड़ियल टकराव, चार अंकों में। जॉन गाल्सवर्दी के अंग्रेज़ी नाटक स्ट्राइफ़ का हिंदी अनुवाद।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अङ्क पहला

अङ्क पहला।

दृश्य १

दोपहर का समय है, अन्डरवुड के भोजनालय में तेज़ आग जल रही है। आतिशदान के एक तरफ़ दुहरे दरवाज़े हैं, जो बैठक में जाते हैं। दूसरी तरफ़ एक दरवाज़ा है, जो बड़े कमरे में जाता है। कमरे के बीच में, एक लम्बी खाने की मेज़ है। उस पर कोई मेज़पोश नहीं है। वह लिखने की मेज़ बना ली गई है। उसके सिरे पर सभापति के स्थान पर जॉन ऐंथ्वनी बैठा हुआ वह एक बुड्ढा, बड़े डीलडौल का आदमी है। दाढ़ी मूँछ मुड़ी हुई, रंग लाल, घने सफ़ेद बाल और घनी काली भौंहें। चालढाल से वह सुस्त और कमज़ोर मालूम होता है, लेकिन उसकी आँखें बहुत तेज़ हैं। उसके पास पानी का एक गिलास रक्खा हुआ है। उसकी दाहिनी तरफ़ उसका बेटा एडगार बैठा अखबार पढ़ रहा है। उसकी उम्र ३० साल की होगी। सूरत से उत्साही मालूम होता है। उसके बाद वेंकलिन झुका हुआ दस्तावेज़ों को देख रहा है, उसकी भौंहें उभरी हुई हैं और बाल खिचड़ी हो गए हैं। टेंच जो मन्त्री है, खड़ा उसे मदद दे रहा है। वह छोटे कद का दुबला, और कुछ ग़रीब आदमी है। वह गल-मुच्छे रक्खे हुए है। वेंकलिन की दाहनी तरफ़ मैनेजर अन्डरवुड बैठा है। वह शान्त मनुष्य है जिसके जबड़े की हड्डी लम्बी और गठी हुई है और आँखें स्थिर हैं। आतिशदान के पीछे स्केन्टलबरी बैठा हुआ है, जो भारी भर कम, पीला, सुस्त आदमी है। उसके बाल सफेद हैं, और कुछ गंजा है। उसके और सभा-पति के बीच में दो खाली कुर्सियाँ हैं।

वाइल्डर

[वह दुबला मुर्दा और चिड़चिड़ा आदमी है। उसकी सफ़ेद मूँछे झुकी हुई हैं। आग के सामने खड़ा है।]

इस आग के मारे नाक में दम है। क्यों टेंच, यहाँ कोई परदा होगा?

स्केटलबरी

जंगला!

टेंच

हाँ अवश्य मिस्टर वाइल्डर।

[वह अन्डरवुड की तरफ़ देखता है।]

शायद मैनेजर–शायद मिस्टर अन्डरवुड–

स्केंटलबरी

अन्डरवुड यह तुम्हारे आतिशदान––

अन्डरवुड

[काग़ज़ों को देखते देखते चौंककर]

परदा? शायद! मुझे खेद है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अङ्क पहला

मुझ से कह दिया गया कि तुम खुद नहीं जानते क्या कहते हो। मुझ में यह सामर्थ्य नहीं है कि वही बात सुनने के लिए फिर लंदन जाऊँ।

ऐंथ्वनी

तुम्हें आदमियों के विषय में क्या कहना है?

राबर्ट

पहिले मुझे उन की दशा बतलानी है। आप लोगों को इसकी ज़रूरत नहीं है कि मैनेजर से पूछें। अब आप उन्हें और नहीं दबा सकते। हममें से हर एक भूकों मर रहा है।

[मज़दूर लोग चकित हो-होकर एक दूसरे के कान में कुछ कहने लगते हैं। राबर्ट चारों तरफ़ देखता है।]

आपको आश्चर्य होगा कि मैं यह क्यों कह रहा हूँ? हम सभी का बुरा हाल है। इधर कई हफ्तों से हमारी जो दशा है उससे हीन अब हो ही नहीं सकती। आप लोग यह न समझें कि कुछ दिन और अड़े रहने से आप हमें काम करने पर मज़बूर कर देंगे। इसके पहिले हम लोग प्राण दे देंगे। मज़दूरों ने आप लोगों को यह अंतिम सूचना देने को बुलाया है, कि आप लोग उन की माँगें स्वीकार करते हैं या नहीं? मैं मन्त्री के हाथ में काग़ज का ताव देख रहा हूँ।

[टेंच कुछ घबरा जाता है]

यह वही है न मिस्टर टेंच? यह तो बहुत बड़ा नहीं है।

[सिर हिलाकर]

हाँ।

राबर्ट

उस काग़ज़ पर एक वाक्य भी ऐसा नहीं है जिसे हम छोड़ सकें।

[आदमियों में कुछ हलचल होती है, राबर्ट चमक कर उनकी तरफ़ देखता है]

आप लोग इसे मानते हैं न?

[मज़दूर लोग अनिच्छा से स्वीकार करते हैं। ऐंथ्वनी टेंच से काग़ज लेकर पढ़ता है।]

यहाँ से आगे पढ़ें

अङ्क पहला

राबर्ट

हाँ, मैं जानता हूँ कि इस से हमें कुछ फ़ायदा नहीं है। मिस्टर ऐंथ्वनी, मैं आप की इतनी तारीफ़ ज़रूर करूँगा कि आप जो कुछ कहते हैं स्पष्ट कहते हैं।

[ऐंथ्वनी की ओर देख कर]

मुझे आप की ओर से कोई भ्रम नहीं है।

ऐंथ्वनी

[व्यंग से]

धन्यवाद!

राबर्ट

और मैं भी जो कुछ कहता हूँ स्पष्ट ही कहता हूँ। सुन लीजिए, मज़दूर लोग अपनी बीबी-बच्चों को किसी देहात में भेज देंगे और चाहे भूखों मर जायँ, मगर हार न मानेंगे। मैं आप को सलाह देता हूँ मिस्टर ऐंथ्वनी, कि आप कम्पनी का सर्वनाश देखने के लिए तैयार रहिए। आप सोचते होंगे कि यह लोग मूर्ख हैं। लेकिन हम हवा का रुख़ देख रहे हैं। आप की दशा बहुत अच्छी नहीं है।

ऐंथ्वनी

कृपा कर के हमारी दशा के बारे में अपनी राय मत प्रगट करो। जाओ और अपनी दशा पर फिर विचार करो।

राबर्ट

[आगे बढ़कर]

मिस्टर ऐंथ्वनी, अब आप जवान नहीं हैं। जब से मुझे याद है, आप हमेशा अपने मज़दूरों को शत्रु समझते आए हैं। मैं यह नहीं कहता कि आप कमीने या निर्दयी आदमी हैं, लेकिन आप ने कभी उन्हें अपने विषय में एक शब्द कहने का भी अवसर नहीं दिया। आप उन्हें चार बार नीचा दिखा चुके हैं। मैंने यह भी सुना है कि आपको लड़ाई अच्छी लगती हैं। लेकिन मैं आपसे कहे देता हूँ कि यह आपकी आख़िरी लड़ाई है।

[टेंच रॉबर्ट की आस्तीन छूता है]

अन्डरवुड

यहाँ से आगे पढ़ें

अङ्क पहला

एनिड

मैं यहाँ रहती हूँ और सब कुछ आँखों से देखती हूँ।

ऐंथ्वनी

तुम ने कभी सोचा है कि जिन लोगों पर तुम्हें इतनी दया आ रही है, उनके और हमारे बीच में कौन सी दीवार खड़ी है?

एनिड

[उदासीनता से]

मैंने आपका मतलब नहीं समझा, दादा।

ऐंथ्वनी

अगर वह लोग जिन्हें ईश्वर ने आँखें दी हैं परिस्थिति को न देखें और अपने हक़ के लिए खड़े होने का साहस न करें तो थोड़े ही दिनों में तुम्हारी और तुम्हारे बाल बच्चों की दशा इन्हीं आदमियों जैसी हो जायगी।

एनिड

मज़दूरों की जो दशा है उसे आप नहीं जानते।

ऐंथ्वनी

खूब जानता हूँ।

एनिड

आप नहीं जानते, दादा; अगर आप जानते तो आप-

ऐंथ्वनी

तुम खुद इस प्रश्न की सीधी सादी बातों को नहीं जानती हो। अगर हम मज़दूरों की शर्तों को आँखें बन्द करके मानते चले जायँ तो समझती हो तुम्हारी क्या दशा होगी? यह दशा होगी।

[वह अपना हाथ गले पर रखता है और उसे दबाता है।]

पहले तुम्हारे कोमल मनोभाव बिदा हो जायँगे। तुम्हारी सभ्यता और तुम्हारी सुख सामग्रियों का कहीं पता न लगेगा।

एनिड

मैं नहीं चाहती कि समाज में भिन्न भिन्न श्रेणियाँ बन जायँ।

ऐंथ्वनी

तुम——नहीं चाहती——कि समाज में——भिन्न-भिन्न श्रेणियाँ बन जायँ?

एनिड

[उदासीनता से]

और मेरी समझ में यह नहीं आता कि इस मामले से उसका क्या सम्बन्ध है।

यहाँ से आगे पढ़ें

अङ्क दूसरा

एनिड

लेकिन इसी को तो जुआ कहते हैं।

मिसेज़ रॉबर्ट

[आवेश के प्रवाह में]

रॉबर्ट कहते हैं कि मज़ूरों का सारा जीवन जन्म से लेकर मरने तक जुआ ही है।

[एनिड प्रभावित होकर आगे झुक जाती है। मिसेज़ राबर्ट का आवेश बढ़ता जाता है यहाँ तक अन्तिम शब्दों में वह अपने ही दुःख से विकल हो जाती है।]

रॉबर्ट कहते हैं कि मज़ूर के घर जब बच्चा पैदा होता है तो उस की साँसें गिनी जाने लगती हैं, भय होता है इस साँस के बाद दूसरी साँस लेगा भी या नहीं। और इसी तरह उस का जीवन कट जाता है। और जब वह बुड्ढा हो जाता है, तो अनाथालय या क़ब्र के सिवा उसके लिए दूसरा ठिकाना नहीं। वह कहते हैं कि जब तक आदमी बहुत चालाक न हो और कौड़ी-कौड़ी पर निगाह न रक्खे और बच्चों का पेट न काटे वह कुछ बचा नहीं सकता। इसी लिए तो वह बच्चों से चिढ़ते हैं। चाहे मेरी इच्छा भी हो।

एनिड

हाँ-हाँ जानती हूँ।

मिसेज़ रॉबर्ट

नहीं बीबी, आप नहीं जानतीं। आप के बच्चे हैं और उनके लिए आप को कभी चिन्ता न करनी पड़ेगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

मजूरों से एकबार दबे तो फिर हमेशा दबते रहना पड़ेगा। कभी इसका अन्त न होगा।

अङ्क पहलायहाँ से आगे पढ़ें

तबाह हो जाना दब जाने से कहीं बढ़कर है।

अङ्क पहलायहाँ से आगे पढ़ें

मज़दूरों को आप की दया की ज़रूरत नहीं है साहब, वह केवल न्याय चाहते हैं।

अङ्क पहलायहाँ से आगे पढ़ें

मालिक एक ही हो सकता है।

अङ्क पहलायहाँ से आगे पढ़ें

मैं भी जो कुछ कहता हूँ स्पष्ट ही कहता हूँ।

अङ्क पहलायहाँ से आगे पढ़ें

कोई बूढ़ा आदमी बूढ़ी औरतों की सी बातें सुनना पसन्द नहीं करता।

अङ्क पहलायहाँ से आगे पढ़ें

तब तो तुम बिलकुल बच्ची थीं।

अङ्क दूसरायहाँ से आगे पढ़ें

रॉबर्ट कहते हैं कि मज़ूरों का सारा जीवन जन्म से लेकर मरने तक जुआ ही है।

अङ्क दूसरायहाँ से आगे पढ़ें

यह लड़ाई हम इस छोटी सी चार दिन की ज़िन्दगी के लिये नहीं लड़ रहे हैं।

अङ्क दूसरा दृश्य २यहाँ से आगे पढ़ें

देह को गर्म रखने के लिए कुछ नहीं है तो अभिमान ही सही।

अङ्क तीसरायहाँ से आगे पढ़ें

हड़ताल की सभी 13 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. अङ्क पहला
  2. अङ्क दूसरा
  3. अङ्क दूसरा दृश्य २
  4. अङ्क तीसरा

हड़ताल मुफ़्त सुनें

हड़ताल मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

हड़ताल मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

जॉन गाल्सवर्दी की और रचनाएँ

हड़ताल जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।