Doomreader

एक घूँट

लेखक: जयशंकर प्रसाद

दूसरे नाम Ek Ghoont

लंबाई: 6,650 शब्द, लगभग 27 पन्ने, पढ़ने में लगभग 28 मिनट

नाटक

एक घूँट मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

अरुणाचल आश्रम के एक कुंज में वनलता और आश्रम के लोगों के बीच प्रेम, विवाह और बंधन पर होती बातचीत। जयशंकर प्रसाद का एकांकी नाटक।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

एक घूँट

(अरुणाचल-आश्रम का एक सघन कुञ्ज। श्रीफल, वट, आम, कदम्ब और मौलश्री के बड़े-बड़े वृक्षों की झुरमुट में प्रभात की धूप घुसने की चेष्टा कर रही है। उधर समीर के झोंके, पत्तियों और डालों को हिला-हिलाकर, जैसे किरणों के निर्विरोध प्रवेश में बाधा डाल रहे हैं। वसन्त के फूलों की भीनी-भीनी सुगन्ध, उस हरी-भरी छाया में कलोल कर रही है। वृक्षों के अन्तराल से गुञ्जारपूर्ण नभखण्ड की नीलिमा में जैसे पक्षियों का कलरव साकार दिखाई देता है!

मौलश्री के नीचे वेदी पर वनलता बैठी हुई, अपनी साड़ी के अंचल की बेल देख रही है। आश्रम में ही कहीं होते हुए संगीत को कभी सुन लेती है, कभी अनसुनी कर जाती है।)

(नेपथ्य में गान) खोल तू अब भी आँखें खोल! जीवन-उदधि हिलोरें लेता उठतीं लहरें लोल। छबि की किरनों से खिल जा तू, अमृत-झड़ी सुख से झिल जा तू।

इस अनन्त स्वर से मिल जा तू वाणी में मधु घोल। जिससे जाना जाता सब यह, उसे जानने का प्रयत्न! अह! भूल अरे अपने को मत रह जकड़ा, बन्धन खोल।

खोल तू अब भी आँखें खोल।

(संगीत बंद होने पर कोकिल बोलने लगती है। वनलता अञ्चल छोड़कर खड़ी हो जाती है। उसकी तीखी आँखें जैसे कोकिल को खोजने लगती हैं। उसे न देखकर हताश-सी वनलता अपने-ही-आप कहने लगती है––)

कितनी टीस है, कितनी कसक है, कितनी प्यास है; निरन्तर पञ्चम की पुकार! कोकिल! तेरा गला जल उठता होगा। विश्व-भर से निचोड़कर यदि डाल सकती तेरे सूखे गले में एक घूँट। (कुछ सोचती है) किन्तु इस संगीत का.....क्या अर्थ है......बन्धनों को खोल देना, एक विशृङ्खलता फैलाना परन्तु मेरे हृदय की पुकार क्या कर रही है। आकर्षण किसी को बाहुपाश में जकड़ने के लिये प्रेरित कर रहा है।

यहाँ से आगे पढ़ें

एक घूँट

आनन्द––तुम्हारा न मानने का अधिकार मैं मानता हूँ; किंतु वे अपने भीतर ज्ञाता बनने का निश्चय करके, अपने स्वार्थों के लिये दृढ़ अधिकार प्रकट करते हुए, अपनी सरलता की हत्या कर रहे थे और सौन्दर्य्य को मलिन बना रहे थे। काल्पनिक दुःखों को ठोस मानकर......

मुकुल––(बात काटते हुए) ठहरिये तो, क्या फिर 'दुःख' नाम की कोई वस्तु हुई नहीं?

आनन्द––होगी कहीं! हम लोग उसे खोज निकालने का प्रयत्न क्यों करें? अपने काल्पनिक अभाव, शोक, ग्लानि और दुःख के काजल-आँखों के आँसू में घोलकर सृष्टि के सुन्दर कपोलों को क्यों कलुषित करें? मैं उन दार्शनिकों से मतभेद रखता हूँ जो यह कहते आये हैं कि संसार दुःखमय और दुःख के नाश का उपाय सोचना ही पुरषार्थ है।

(वनलता चुपचाप तीव्र दृष्टि में दोनों को देखती हुई अपने बाल सँवारने लगती है और प्रेमलता आनन्द को देखती हुई अपने-आप सोचने लगती है।) प्रेमलता––(स्वगत) अहा! कितना सुन्दर जीवन हो, यदि मनुष्य को इस बात का विश्वास हो जाय कि मानव-जीवन की मूल सत्ता में आनन्द है। आनन्द! आह! इनकी बातों में कितनी प्रफुल्लता है! हृदय को जैसे अपनी भूली हुई गीत स्मरण हो रही है। (वह प्रसन्न नेत्रों से आनन्द को देखती हुई कह उठती है) और!

आनन्द––और दुःख की उपासना करते हुए एक दूसरे के दुःख से दुखी होकर परम्परागत सहानुभूति––नहीं-नहीं, यह शब्द उपयुक्त नहीं; हाँ––सहरोदन करना मूर्खता है। प्रसन्नता की हत्या का रक्त पानी बन जाता है। पतला, शीतल! ऐसे सम्वेदनाएँ संसार में उपकार से अधिक अपकार ही करती हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

एक घूँट

प्रेमलता––ऐसा भी होता होगा!

आनन्द––यह मोह की भूख......

वनलता––(पास आकर) और पेट को ही भूख-प्यास तो मानव-जीवन में नहीं होती। हृदय को––(छाती पर हाथ रखकर) कभी इसको––भी टटोलकर देखा है। इसकी भूख-प्यास का भी कभी अनुभव किया है? (आनन्द कौतुक से वनलता की ओर देखने लगता है। आश्रम के मन्त्री कुंज के साथ रसाल का प्रवेश)

आनन्द––(मुस्कराकर) देवि, तुम्हारा तो विवाहित जीवन है न! तब भी हृदय भूखा और प्यासा! इसी से मैं स्वच्छन्द प्रेम का पक्षपाती हूँ।

वनलता––वही तो मैं समझ नहीं पाती, प्रतिकूलताएँ...

(कहते-कहते रसाल को देखकर रुक जाती है, फिर प्रेमलता को देखकर) प्रेमलता! तुमने आज प्रश्न करके हम लोगों के अतिथि श्रीआनन्दजी को अधिक समय तक थका दिया है। अच्छा होता कि कोई गान सुनाकर इन शुष्क तर्कों से उत्पन्न हुई हम लोगों की ग्लानि को दूर करतीं।

प्रेमलता––(सिर झुकाकर प्रसन्न होती हुई) अच्छा, सुनिये। (सब प्रसन्नता प्रकट करते हुए एक दूसरे को देखते हैं)

यहाँ से आगे पढ़ें

एक घूँट

(सब हँसने लगते हैं। ठीक उसी समय एक चँदुला, गले में विज्ञापन लटकाये, आता है। उसकी चँदुली खोपड़ी पर बड़े अक्षरों में लिखा है 'एक घूँट' और विज्ञापन में लिखा है 'पीते ही सौन्दर्य चमकने लगेगा। स्वास्थ्य के लिये सरलता से मिला हुआ सुअवसर हाथ से न जाने दीजिये। सुधारस पीजिये 'एक घूँट'––

कुञ्ज––(उसे देखकर आश्चर्य से) हमारे आश्रम के आदर्श शब्द! सरलता, स्वास्थ्य और सौन्दर्य। वाह!

रसाल––और मेरी कविता का शीर्षक 'एक घूँट!'

चँदुला––(दाँत निकालकर) तब तो मैं भी आप ही लोगों की सेवा कर रहा हूँ। है न! आप लोग भी मेरी सहायता कीजिये। इसीलिये मैं यहाँ...

रसाल––(उसे रोककर) किन्तु तुमने अपनी खोपड़ी पर यह क्या भद्दापन अंकित कर लिया है?

चंदुला––(सिर झुकाकर दिखाते हुए महोदय! प्रायः लोगों की खोपड़ी में ऐसा ही भद्दापन भरा रहता है। मैं तो उसे निकाल-बाहर करने का प्रयत्न कर रहा हूँ। आपको इसमें सहमत होना चाहिये। यदि इस समय आप लोगों की कोई सभा, गोष्ठी या ऐसी ही कोई समिति इत्यादि हो रही हो तो, गिन लीजिये, मेरे पक्ष में बहुमत होगा। होगा न?

रसाल––किन्तु यह अत्यन्त अ-सुन्दर है।

चँदुला––किन्तु मैं ऐसा करने के लिये बाध्य था। महोदय, और करता ही क्या?

रसाल––क्या?

यहाँ से आगे पढ़ें

एक घूँट

झाड़ूवाला––(हाथ के झाड़ू को हिलाकर) तो तेरे लिये मैं दूसरे दिन उजली साड़ी कहाँ से लाऊँ? और कहाँ से उठा लाऊँ सत्ताइस रुपये का सितार! (सब लोगों की ओर देखकर) आप लोगों ने यह अच्छा रोग फैलाया।

मन्त्री––क्या है जी!

झाड़ूवाला––(सिसकती हुई अपनी स्त्री को कुछ कहने से रोककर) आप लोगों ने स्वास्थ्य, सरलता और सौन्दर्य का ठेका ले लिया है; परन्तु मैं कहूँगा कि इन तीनों का गला घोंटकर आप लोगों ने इन्हें बन्दी बनाकर सड़ा, डाला है, सड़ा, इन्हीं आश्रम की दीवारों के भीतर! उनकी अन्त्येष्टि कब होगी?

रसाल––तुम क्या बक रहे हो?

झाड़ूवाला––हाँ, बक रहा हूँ! यह बकने का रोग उसी दिन से लगा जिस दिन मैंने अपनी स्त्री से इन विषभरी बातों को सुना! और सुना अरुणाचल-आश्रम नाम के स्वास्थ्य-निवास का यश। स्वास्थ्य, सरलता सौन्दर्य के त्रिदोष ने मुझे भी पागल बना दिया।

यहाँ से आगे पढ़ें

8 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

कितनी टीस है, कितनी कसक है, कितनी प्यास है; निरन्तर पञ्चम की पुकार!

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

प्रसन्नता की हत्या का रक्त पानी बन जाता है। पतला, शीतल!

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

प्रायः लोगों की खोपड़ी में ऐसा ही भद्दापन भरा रहता है।

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

जी, मेरा कर्त्तव्य तो इस समय यहाँ झाड़ू लगाने का है; किन्तु आप लोग यहाँ व्याख्यान झाड़ रहे हैं।

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

मुझे तो यही दिखलाई देता है कि सब दुखी हैं, सब विकल हैं, सबको एक-एक घूँट की प्यास बनी है।

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

संसार में लेना तो सब चाहते हैं, कुछ देना ही तो कठिन काम है।

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

'क्योंकि' में एक कड़वी दुर्गन्ध है।

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

प्रेम का एक घूँट! बस इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं।

एक घूँटयहाँ से आगे पढ़ें

एक घूँट की सभी 8 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

एक घूँट मुफ़्त सुनें

एक घूँट मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

एक घूँट मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.0 MB)

जयशंकर प्रसाद की और रचनाएँ

एक घूँट जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।