एक घूँट की पंक्तियाँ
एक घूँट (जयशंकर प्रसाद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
8 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
कितनी टीस है, कितनी कसक है, कितनी प्यास है; निरन्तर पञ्चम की पुकार!
पूरा अंश दिखाएँ
(संगीत बंद होने पर कोकिल बोलने लगती है। वनलता अञ्चल छोड़कर खड़ी हो जाती है। उसकी तीखी आँखें जैसे कोकिल को खोजने लगती हैं। उसे न देखकर हताश-सी वनलता अपने-ही-आप कहने लगती है––)

कोकिल!
प्रसन्नता की हत्या का रक्त पानी बन जाता है। पतला, शीतल!
पूरा अंश दिखाएँ
आनन्द––और दुःख की उपासना करते हुए एक दूसरे के दुःख से दुखी होकर परम्परागत सहानुभूति––नहीं-नहीं, यह शब्द उपयुक्त नहीं; हाँ––सहरोदन करना मूर्खता है।

ऐसे सम्वेदनाएँ संसार में उपकार से अधिक अपकार ही करती हैं।
प्रायः लोगों की खोपड़ी में ऐसा ही भद्दापन भरा रहता है।
पूरा अंश दिखाएँ
चंदुला––(सिर झुकाकर दिखाते हुए महोदय!

मैं तो उसे निकाल-बाहर करने का प्रयत्न कर रहा हूँ। आपको इसमें सहमत होना चाहिये। यदि इस समय आप लोगों की कोई सभा, गोष्ठी या ऐसी ही कोई समिति इत्यादि हो रही हो तो, गिन लीजिये, मेरे पक्ष में बहुमत होगा। होगा न?
जी, मेरा कर्त्तव्य तो इस समय यहाँ झाड़ू लगाने का है; किन्तु आप लोग यहाँ व्याख्यान झाड़ रहे हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
झाड़ूवाला––

फिर भला मैं क्या करूँ। अच्छा तो अब आप लोग यहाँ से पधारिये, मैं (झाड़ू देने लगता है! सब रूमाल नाक से लगाते हुए एक स्वर से 'हैं हैं हैं' करने लगते हैं)
मुझे तो यही दिखलाई देता है कि सब दुखी हैं, सब विकल हैं, सबको एक-एक घूँट की प्यास बनी है।
पूरा अंश दिखाएँ
वनलता––(तीखेपन से) मुझे यह नहीं मालूम कि कितना दुःख हो तब रोना चाहिये और कैसे दुःख में न रोना चाहिये। आपने इसका श्रेणी-विभाग किया होगा।

आनन्द––किन्तु मैं दुःख का अस्तित्व ही नहीं मानता। मेरे पास तो प्रेम अमूल्य चिन्तामणि है।
संसार में लेना तो सब चाहते हैं, कुछ देना ही तो कठिन काम है।
पूरा अंश दिखाएँ
वनलता––हाँ, आश्चर्य क्यों होता है आपको!

गाली, देने की वस्तुओं में सुलभ है; किन्तु सबको वह भी देना नहीं आता। मैं स्वीकार करती हूँ कि मुझे किसी ने अपना निश्छल प्रेम नहीं दिया;
सभी उद्धरण
एक घूँट

'क्योंकि' में एक कड़वी दुर्गन्ध है।
पूरा अंश दिखाएँ
वनलता––'क्योंकि' न लगाइये; फिर प्यार करने में असुविधा होगी।
'क्योंकि' में एक कड़वी दुर्गन्ध है।
(रसाल चुपचाप आकर दोनों की बातें सुनता है और समय-समय पर उसकी मुख-मुद्रा में आश्चर्य, क्रोध और विरक्ति के चिन्ह झलकते हैं।)
प्रेम का एक घूँट! बस इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
वनलता––अवश्य! असंख्य जीवनों की भूल-भुलैया में अपने चिरपरिचित को खोज निकालना और किसी शीतल छाया में बैठकर एक घूँट पीना और पिलाना क्या समझे!
प्रेम का एक घूँट! बस इसके अतिरिक्त और कुछ नहीं।
आनन्द––(हताश होकर अन्तिम आक्रमण करता हुआ) तो क्या आपने खोज लिया है––पहचान लिया है? वनलता––मैंने तो पहचान लिया है। किन्तु वही, मेरे जीवन-धन अभी नहीं पहचान सके। इसी का मुझे...
एक घूँट मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।