Doomreader

आँधी

लेखक: जयशंकर प्रसाद

दूसरे नाम Aandhi

लंबाई: 28,867 शब्द, लगभग 115 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

कहानियाँ

आँधी मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

जयशंकर प्रसाद की दस कहानियों का संग्रह, जिसमें आँधी, मधुआ, दासी, घीसू, बेड़ी और नीरा जैसी कहानियाँ हैं।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

१-आंधी

चदा के तट पर बहुत से छतनारे वृक्षों की छाया है किंतु मैं प्राय मुचकुदु के नीचे ही जाकर टहलता बैठता और कभी कभी चाँदनी में ऊधने भी लगता। वहीं मेरा विश्राम था। वहाँ मेरी एक सहचरी भी थी किन्तु वह कुछ बोलती न थी। व रहट्ठों की बनी हुई मूसदानी सी एक झोपड़ी थी जिसके नीचे पहले सथिया मुसहरिन का मोटा सा काला लड़का पेट के बल पड़ा रहता था। दोनों कलाइयों पर सिर टेके हुए भगवान की अनंत करुणा को प्रणाम करते हुए उसका चित्र आँखों के सामने आ जाता। मैं सथिया को कभी कभी कुछ दे देता था पर वह नहीं के बराबर । उसे तो मजूरी करके जीने में सुख था । अन्य मुसहरों की तरह अपराध करने में वह चतुर न थी। उसको मुसहरों की बस्ती से दूर रहने में सुविधा थी । व मुचकुद के फल इकट्ठ करके बेचती। सेमर की रूई बीन लेती लकड़ी के गट्टे बटोर कर बेचती और‌ उसके इन सब व्यापारों में कोई और सहायक न था । एक दिन वह मर‌ ही तो गई । तब भी कलाई पर से सिर उठा कर करवट बदल कर अँगडाई लेते हुए कलुआ ने केवल एक जँभाई ली थी। मैंने सोचा-स्नेह माया ममता इन सबों की भी एक घरेलू पाठशाला है जिसमें उत्पन्न‌ हो कर शिशु धीरे धीरे इनके अभिनय की शिक्षा पाता है। उसकी अभियक्ति के प्रकार और विशेषता से वह आकर्षक होता है सही किन्तु माया ममता किस प्राणी के हृदय म न होगी । मुसहरों को पता लगा- वे कल्लू को ले गये ।

यहाँ से आगे पढ़ें

१-आंधी

मैं उठ खड़ा हुया दालान म आकर देखता हूँ तो एक बीस बरसके युवक के साथ लैला?गले म चमड़े का बेग पीठ पर चोटी छींटका रूमाल।एक निराला आकर्षक चित्र! लैला ने हसकर पूछा-बाबूचारयारी लोगे?

चारयारी?

हाँ बाबू!चारयारी!इसके रहने से इसके पास सोना अशर्फी रहेगा। थैली कभी खाली न होगी और बाबू! इससे चोरी का माल बहुत जल्द पकड़ा जाता है।

साथ ही युवक ने कहा-ले लो बाबू।असली चारयारी सोना का चारयारी!एक बाबू के लिए लाया था।वह मिला नहीं।

मैं अब तक उन दोनों की सुरमीली आखों को देख रहा था।सुरमेका घेरा गोरे गोरे मह पर आख की विस्तृत सत्ता का स्वतत्रसाक्षी था।पतली लंबी गर्दन पर खिलौने सा मह टपाटप बोल रहा था।मैंने कहा-मुझे तो चारयारी नहीं चाहिए।

किन्तु वहा सुनता कौन है दोनों सीढी पर बैठ गये थे और लेला अपना वेग खोल रही थी।कई पो लियां निकली सहसा लैला के मुह का रंग उड़ गया । व घबराकर कुछ श्री भाषा अपनी क नी लगी। युवक उठ खड़ा हुआ।मैं कुछ न समझ सका।वह चला गया।अब लैला ने मुस्कराते हुए बेग मे से वही पत्र निकाला।मैंने कहा-इसे तो मैं पढ चुका हूँ!

इसका मतलब!

वह तुम्हारी चारयारी खरीनने फिर आवेगा।यही इसमे लिखा है- मैंने कहा।

बस।इतना ही?

और भी कुछ है।

क्या बाबू?

और जो उसने लिखा है वह मैं नहीं कह सकता-

क्यों बाबू?क्यों न कह सकोगे?बोलो।

लैला को वाणी मे पुचकार दुलार झिड़की और आज्ञा थी।

वह सब बात मैं नहीं

बीच मे ही बात काट कर उसने कहा- नहीं क्यों?तुम जानते हो नहीं बोलोगे?

यहाँ से आगे पढ़ें

१-आंधी

मैंने कहा-लैला तुम मेरा कसूर ।

तुम मेर दिल से दिलगी करते थे।कितने रज की बात है।-वहकुछ न कह सकी। वहीं बैठ कर रोने लगी। मैंने देखा कि यह बड़ी आफत है।कोई मुझे इस तरह यहाँ देखेगा तो क्या कहेगा।मैं तुरन्त वहा से चल देना चाहता था किन्तु लैला ने आंसू भरी आंखों से मेरी ओर देखते हुए कहा-तुमने मेर लिए दुनिया में एक बड़ी अच्छी बात सुनाई थी।यह मेरी हसी थी।इसे जान कर आज मुझे इतना गुस्साआता है कि मैं तुमको मार डाल या श्राप ही मर जाऊँ।-लैला दात पीस रही थी। मैं काप उठा-अपने प्राणों के भय से नहीं किन्तु लैला के साथ अदृष्ट के खिलवाड़ पर और अपनी मूखता पर!मैंने प्रार्थना के ढंग से कहा-लैला मैंने तुम्हारे मन को ठेस लगा दी है इसका मुझे बड़ा दुख है।अब तुम उसको भूल जाओ।

तुम भूल सकते हो,मैं नहीं!मैं खून करूँगी!उसकी आँखों से ज्वाला निकल रही थी।

किसका लैला!मेरा?

ओह-नहीं तुम्हारा नहीं तुमने एक दिन मुझे सबसे बड़ा आराम‌ दिया है।हो वह झठा।तुमने अच्छा नहीं किया था तो भी मैं तुमको अपना दोस्त समझती हूँ।

तब किसका खून करोगी?

उसने गहरी सांस ले कर कहा-अपना या किसी फिर चुप हो गई।मैंने कहा-तुम ऐसा न करोगी लैला!मेरा और कुछ कहनेका साहस नहीं होता था।उसी ने फिर पूछा-वह जो तेज हवा चलती है जिसमें बिजली चमकती है बरफ गिरती है जो बड़े बड़े पेड़ों कोतोड़ डालती है।हम लोगों के घरों को उड़ा ले जाती है।

आधी।मैंने बीच ही मे कहा।

हा वही मेर यहा चल रही है।-कह कर लैला ने अपनी छाती पर हाथ रख दिया।

लैला!-मैंने अधीर हो कर कहा।

यहाँ से आगे पढ़ें

२-मधुआ

मधुआ

आज सात दिन हो गये पीने की कौन कहे छूना तक नहीं ! आज सातवाँ दिन है सरकार।

तुम झूठे हो । अभी तो तुम्हरे कपड़े से महक आ रही है। वह, वह तो कई दिन हुए । सात दिन से ऊपर-~-कई दिन हुए- अँधेरे में बोतल उगलने लगा था। कपड़े पर गिर जाने से नशा भी न आया। और आपको करने का क्या कहूँ सच मानिए सात दिन -ठीक सात दिन से एक बूंद भी नहीं।

ठाकुर सरदारसिंह हसने लगे। लखनऊ में लड़का पढता था। ठाकुर साहब भी कभी-कभी वहीं पा जाते । उनको कहानी सुनने का चसका था। खोजने पर यही शराबी मिला । वह रात को दोपहर में कभी-कभी सबेरे भी पा जाता। अपनी लच्छेदार कानी सनाकर ठाकुर का मनोविनोद करता।

ठाकुर ने हँसते हुए कहा-तो अाज पियोगे न |

झूठ कैसे कहूँ। आज तो जितना मिलेगा सारा पिऊँगा । सात दिन चने-चबेने पर बिताये हैं किस लिए ।

अद्भुत ! सात दिन पेट काटकर आज अच्छा भोजन न करके तुम्हें पीने की सूझी है ! यह भी

सरकार ! मौज बहार की एक घड़ी एक लम्वे दुखपूर्ण जीवन से अच्छी है। उसकी खुमारी में रूखे दिन काट लिये जा सकते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

३-दासी

दासी

यह खेल किसको दिखा रहे हो बलराज ?-कहते हुए फीरोजा ने युवक की कलाई पकड़ ली। युवक की मुट्ठी मे एक भयानक छुरा चमक रहा था। उसने झझला कर फीरोजा की तरफ देखा । वह खिलखिला कर हँस पड़ी। फिरोजा युवती से अधिक बालिका थी। अल्लडपन चंचलता और हँसी से बनी हुई वह तुर्फ बाला सब ह यों के स्नेह के समीप थी। नीली नसा से जकड़ी हुई बलराज की पुष्ट कलाई उन कोमल उगलियों के बीच मे शिथिल हो गई। उसने कहा-फीरोजा तुम मेरे सुख मे बाधा दे रही हो।

सुख जीने मे है बलराज ! ऐसी हरी भरी दुनिया फूल वेलों से सजे हुए नदियों के सुन्दर किनारे सुनहरा सवेरा चाँँदी की रातें । इन सबो से मुँह मोड़ कर आँँख बन्द कर लेना ! कभी नहीं | सबसे बढ कर तो इसमे हम लोगों की उछल कूद का तमाशा है। मैं तुम्हें मरने न दूगी।

क्यों?

यों ही बेकार मर जाना! वाह ऐसा कभी नहीं हो सकता । जिहून के किनारे तुर्कों से लड़ते हुए मर जाना दूसरी बात थी। तब तो मैं तुम्हारी कब्र बनवाती उस पर फूल चढाती पर इस गजनी नदी के किनारे अपना छुरा अपने कलेजे मे भोक कर मर जाना बचपन भी तो नहीं है।

यहाँ से आगे पढ़ें

7 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

प्रत्येक व्यक्ति को अपनी परीक्षा देनी चाहिए।

१-आंधीयहाँ से आगे पढ़ें

जो वस्तु अच्छी होती है वही तो गले मे धीर से उतार ली जाती है।

१-आंधीयहाँ से आगे पढ़ें

सरकार ! मौज बहार की एक घड़ी एक लम्वे दुखपूर्ण जीवन से अच्छी है।

२-मधुआयहाँ से आगे पढ़ें

बर्फ से ढकी हुई चोटियों के नीचे भी पालामुखी होती है।

३-दासीयहाँ से आगे पढ़ें

मनुष्य बड़ा स्वार्थी है। अपने सुख की प्राशा में वह कितनों को दुखी बनाया करता है।

३-दासीयहाँ से आगे पढ़ें

मनुष्य दूसरों की दृष्टि में कभी पूर्ण नहीं हो सकता! पर उसे अपनी आंखों से तो नहीं गिरना चाहिए।

३-दासीयहाँ से आगे पढ़ें

दुख की बात सोच कर ही तो हँसी आ गई।

१०-नीरायहाँ से आगे पढ़ें

आँधी की सभी 7 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. १-आंधी
  2. २-मधुआ
  3. ३-दासी
  4. ४-घीसू
  5. ५-बेड़ी
  6. ६-व्रत भंग
  7. ७-ग्राम गीत
  8. ८-विजया
  9. ९-अमिट स्मृति
  10. १०-नीरा

आँधी मुफ़्त सुनें

आँधी मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

आँधी मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

जयशंकर प्रसाद की और रचनाएँ

आँधी जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।