Doomreader

चन्द्रगुप्त

लेखक: जयशंकर प्रसाद

दूसरे नाम Chandragupt

लंबाई: 46,350 शब्द, लगभग 185 पन्ने, पढ़ने में लगभग 3 घंटे

नाटक

चन्द्रगुप्त मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

चाणक्य की नीति और चन्द्रगुप्त के पराक्रम से नंद वंश का अंत, सिकंदर के आक्रमण के दिनों में मौर्य साम्राज्य की नींव। जयशंकर प्रसाद का ऐतिहासिक नाटक। इस संस्करण में नाम: चन्द्रगुप्त मौर्य्य।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

प्रथम अंक

चाणक्य—सौम्य, कुलपति ने मुझे गृहस्थजीवन में प्रवेश करने की आज्ञा दे दी। केवल तुम्हीं लोगों को अर्थशास्त्र पढ़ाने के लिए ठहरा था; क्योंकि इस वर्ष के भावी स्नातकों को अर्थशास्त्र का पाठ पढ़ा कर मुझ अकिञ्चन को गुरु-दक्षिणा चुका देनी थी।

सिंहरण—आर्य्य, मालवों को अर्थशास्त्र की उतनी आवश्यकता नहीं, जितनी अस्त्रशास्त्र की। इसीलिए मैं पाठ में पिछड़ा रहा, क्षमा-प्रार्थी हूँ।

चाणक्य—अच्छा, अब तुम मालव जाकर क्या करोगे?

सिह॰—अभी तो मैं मालव नहीं जाता। मुझे तक्षशिला की राजनीति पर दृष्टि रखने की आज्ञा मिली है।

चाणक्य—मुझे प्रसन्नता होती है कि, तुम्हारा अर्थशास्त्र पढ़ना सफल होगा। क्या तुम जानते हो कि यवनो के दूत यहाँ क्यों आये हैं?

सिंह॰—मैं उसे जानने की चेष्टा कर रहा हूँ। आर्य्यावर्त्त का भविष्य लिखने के लिए कुचक्र और प्रतारणा की लेखनी और मसि प्रस्तुत हो रही है। उत्तरापथ के खण्ड-राज द्वेष से जर्जर हैं। शीघ्र भयानक विस्फोट होगा।

[सहसा आम्भीक और अलका का प्रवेश]

आम्भीक—कैसा विस्फोट? युवक, तुम कौन हो?

सिंह॰—एक मालव।

आ‌म्भीक—नहीं, विशेष परिचय की आवश्यकता है।

सिंह॰—तक्षशिला गुरुकुल का एक छात्र।

आम्भीक—देखता हूँ कि तुम दुर्विनीत भी हो।

सिंह॰—कदापि नहीं राजकुमार! विनम्रता के साथ निर्भीक होना मालवों का वंशानुगत-चरित्र है, और मुझे तो तक्षशिला की शिक्षा का भी गर्व है।

आम्भीक—परन्तु तुम किसी विस्फोट की बातें अभी कर रहे थे! और चाणक्य, क्या तुम्हारा भी इसमें कुछ हाथ है?

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ५

नन्द—अबोध युवक, तो क्या इसीलिए अपमानित होने पर भी मैं पर्वतेश्वर की सहायता करूं? असम्भव है। तुम राजाज्ञाओं में बाधा न देकर शिष्टता सीखो। प्रतिहारी, निकालो इस ब्राह्मण को! यह बड़ा ही कुचक्री मालूम पड़ता है।

चन्द्र॰—राजाधिराज, ऐसा करके आप एक भारी अन्याय करेंगे। और मगध के शुभचिन्तकों को शत्रु बनाएँगे।

राजकुमारी—पिताजी, चन्द्रगुप्त पर ही दया कीजिए! एक बात उसकी भी मान लीजिए।

नन्द—चुप रहो, ऐसे उद्दण्ड को मैं कभी नहीं क्षमा करता और सुनो चन्द्रगुप्त, तुम भी यदि इच्छा हो तो इसी ब्राह्मण के साथ जा सकते हो, अब कभी मगध में मुँह न दिखाना।

[प्रतिहारी दोनों को निकालना चाहता है, चाणक्य रुक कर कहता है]

सावधान नन्द! तुम्हारी धर्मान्धता से प्रेरित राजनीति आँधी की तरह चलेगी, उसमे नन्द-वंश समूल उखड़ेगा। नियति-सुन्दरी के भावों में बल पड़ने लगा है। समय आ गया है कि शूद्र राजसिंहासन से हटाये जायँ और सच्चे क्षत्रिय मूर्धाभिषिक्त हो।

नन्द—यह समझकर कि ब्राह्मण अवध्य है, तू मुझे भय दिखलाता है! प्रतिहारी, इसकी शिखा पकड़ कर उसे बाहर करो!

[प्रतिहारी उसकी शिखा पकड़कर घसीटता है, वह निश्शंक और दृढ़ता से कहता है]

खींच ले ब्राह्मण की शिखा! शूद्र के अन्न से पले हुए कुत्ते! खींच ले! परन्तु यह शिखा नन्दकुल की काल-सर्पिणी है, वह तब तक न बन्धन में होगी, जब तक नन्द-कुल निःशेष न होगा।

नन्द—इसे बन्दी करो।

[चाणक्य बन्दी किया जाता है]

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ७

७ मगध का बन्दीगृह

चाणक्य—समीर की गति भी अवरुद्ध है, शरीर का फिर क्या कहना? परन्तु मन में इतने संकल्प और विकल्प? एक बार निकलने पाता तो दिखा देता कि इन दुर्बल हाथों में साम्राज्य उलटने की शक्ति हैं और ब्राह्मण के कोमल हृदय में कर्तव्य के लिए प्रलय की आँधी चला देने की भी कठोरता है। जकड़ी हुई लौह शृंखलें! एक बार तु फूलों की माला बन जा और मैं मदोन्मत्त विलासी के समान तेरी सुन्दरता को भंग कर दूँ। क्या रोने लगूँ? इस निष्ठुर यंत्रणा की कठोरता से बिलबिलाकर दया की भिक्षा माँगूँ? माँगूँ कि मुझे भोजन के लिए एक मुट्ठी चने जो देते हो, न दो, एक बार स्वतंत्र कर दो। नहीं, चाणक्य! ऐसा न करना। नहीं तो तू भी साधारण-सी ठोकर खाकर चूर-चूर हो जाने वाली एक बामी हो जायगा। तब मैं आज से प्रण करता हूँ कि दया किसी से न माँगूँगा और अधिकार तथा अवसर मिलने पर किसी पर न करूँगा। (ऊपर देखकर)—क्या कभी नहीं? हाँ, हाँ, कभी किसी पर नही। मैं प्रलय के समान अवाधगति और कर्त्तव्य में इन्द्र के वज्र के समान भयानक बनूँगा।

[किवाड़ खुलता है, वररुचि और राक्षस का प्रवेश]

राक्षस—स्नातक! अच्छे तो हो?

चाणक्य—बुरे कब थे बौद्ध अमात्य!

राक्षस—आज हम लोग एक काम से आए हैं। आशा हैं कि तुम अपनी हठवादिता से मेरा और अपना दोनो का अपकार न करोगे।

वररुचि—हाँ चाणक्य! अमात्य का कहना मान लो।

चाणक्य—भिक्षोपजीवी ब्राह्मण! क्या बौद्धों का संग करते-करते तुम्हें अपनी गरिमा का सम्पूर्ण विस्मरण हो गया? चाटुकारों के सामने हाँ-में-हाँ मिलाकर, जीवन की कठिनाइयों से बचकर, मुझे भी कुत्ते का पाठ पढ़ाना चाहते हो!

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ११

[सिकन्दर का सिल्यूकस, कार्नेलिया, एनिसाक्रेटीज इत्यादि सहचरों के साथ प्रवेश, सिकन्दर नमस्कार करता है, सब बैठते हैं]

दण्ड्यायन—स्वागत अलक्षेन्द्र! तुम्हें सुबुद्धि मिले।

सिकन्दर––महात्मन्! अनुगृहीत हुआ, परन्तु मुझे कुछ और आशीर्वाद चाहिए।

दाण्ड्यायन––मैं और आशीर्वाद देने में अस्मर्थ हूँ। क्योकि इसके अतिरिक्त जितने आशीर्वाद होगे, वे अमगलजनक होगे।

सिकन्दर––मैं आपके मुख से जय सुनने का अभिलाषी हूँ।

दाण्डयायन––जयघोष तुम्हारे चारण करेगे; हत्या, रक्तपात और अग्निकाण्ड के लिए उपकरण जुटाने में मुझे आनन्द नहीं। विजय-तृष्णा का अन्त पराभव में होता है, अलक्षेन्द्र! राजसत्ता सुव्यवस्था से बढे तो वढ सकती है, केवल विजयो से नही। इसलिए अपनी प्रजा के कल्याण में लगो।

सिकन्दर––अच्छा––( चन्द्रगुप्त को दिखाकर)––यह तेजस्वी युवक कौन हैं?

सिल्यूकस––यह मगध का एक निर्वासित राजकुमार है।

सिकन्दर––मैं आपका स्वागत करने के लिए अपने शिविर में निमत्रित करता हूँ।

चन्द्रगुप्त––अनुगृहीत हुआ। आर्य्य लोग किसी निमंत्रण को अस्वीकार नहीं करते।

सिकन्दर––( सिल्यूकस से )––तुमसे इनसे कब परिचय हुआ?

सिल्यूकस––इनसे तो मैं पहले ही मिल चुका हूँ।

चन्द्रगुप्त––आपका उपकारमै भूला नही हूँ। आपने व्याघ्र से मेरी रक्षा की थी। जब मैं अचेत पञ था।

सिकन्दर––अच्छा तो आप लोग पूर्व-परिचित भी हैं! तब तो सेनापति, इनके आतिथ्य का भार आप ही पर रहा।

सिल्यूकस––जैसी आज्ञा।

सिकन्दर––(महात्मा से)––महात्मन्! लौटनी बार आपवा फिर दर्शन करूँगा, जब भारत-विजय कर लूँँगा।

दाण्ड्यायन––अलक्षेन्द्र, सावधान! ( चन्द्रगुप्त को दिखाकर ) देखों, यह भारत का भावी सम्राट् तुम्हारे सामने बैठा हैं।

[सब स्तब्ध होकर चन्द्रगुप्त को देखते हैं और चन्द्रगुप्त आश्चर्य से कार्नेलिया को देखने लगता है। एक दिव्य आलोक] ‌

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ६

शक॰—(चारों ओर देखकर आँख बन्द कर लेता है, फिर खोलता हुआ)—आँखें नहीं सह सकती, इन्हीं प्रकाश-किरणों के लिए तड़प रही थीं! ओह, तीखी हैं! तो क्या मैं जीवित हूँ? कितने दिन हुए, कितने महीने, कितने वर्ष? नहीं स्मरण है। अन्धकूप की प्रधानता सर्वोपरि थी। सात लड़के भूख से तड़प कर मरे। कृतज्ञ हूँ उस अन्धकार का, जिसने उन विवर्ण मुखों को न देखने दिया। केवल उनके दम तोड़ने का क्षीण शब्द सुन सका। फिर भी जीवित रहा—सतू और नमक पानी से मिलाकर, अपनी नसों से रक्त पीकर जीवित रहा! प्रतिहिंसा के लिए!पर अब शेष है, दम घुट रहा है। ओह! (गिर पड़ता है।)

[चाणक्य पास आकर कपड़ा निचोड़ कर मुँह में जल डल सचेत करता है]

चाणक्य—आह! तम कोई दुखी मनुष्य हो! घबराओ मत, मैं तुम्हारी सहायता के लिए प्रस्तुत हूँ।

शक॰—(ऊपर देखकर)—तुम सहायता करोगे? आश्चर्य! मनुष्यमनुष्य की सहायता करेगा, वह उसे हिंस्र पशु के समान नोंच न ड़ालेगा! हाँ, यह दूसरी बात है कि वह जोंक की तरह बिना कष्ट दिये रक्त चूसे। जिसमें कोई स्वार्थ न हो, ऐसी सहायता! तुम भूखे भेड़िये!

चाणक्य—अभागे मनुष्य! सब से चौंक कर अलग न उछल! अविश्वास की चिनगारी पैरों के नीचे से हटा। तुझ जैसे दुखी बहुत पड़े हैं। यदि सहायता नहीं तो परस्पर का स्वार्थ ही सही।

शक॰—दुःख! दुःख का नाम सुना होगा, या कल्पित आशंका से तुम उसका नाम लेकर चिल्ला उठते होगे। देखा है कभी—सात-सात गोद के लालों को भूख से तड़प कर मरते? अन्धकार की घनी चादर में बरसों भूगर्भ की जीवित समाधि में एक-दूसरे को, अपना आहार देकर स्वेच्छा से मरते देखा हैं––प्रतिहिंसा की स्मृति को ठोकरे मार-मार कर जगाते, और प्राग विसर्जन करते?

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

ब्राह्मण न किसी के राज्य में रहता है और न किसी के अन्न से पलता है, स्वराज्य में विचरता है और अमृत हो कर जीता है।

प्रथम अंकयहाँ से आगे पढ़ें

त्याग और क्षमा, तप और विद्या, तेज और सम्मान के लिए हैं—लोहे और सोने के सामने सिर झुकाने के लिए हम लोग ब्राह्मण नहीं बने हैं।

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

अरुण यह मधुमय देश हमारा।

द्वितीय अंकयहाँ से आगे पढ़ें

बन्दी सारा देश हैं राजकुमारी, दारुण द्वेष से सब जकड़े हैं।

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

स्नेह से हृदय चिकना हो जाता है। परन्तु बिछलने का भय भी होता है।

अध्याय ४यहाँ से आगे पढ़ें

स्मृति जीवन का पुरस्कार है सुन्दरी!

अध्याय २यहाँ से आगे पढ़ें

महत्त्वाकाक्षा का मोती निष्ठुरता की सीपी में रहता है!

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

जीवन एक प्रश्न है, और मरण है उसका अटल उत्तर।

अध्याय ४यहाँ से आगे पढ़ें

कृतज्ञता पाश है, मनुष्य की दुर्बलताओं के फंदे उसे और भी दृढ़ करते हैं।

अध्याय ७यहाँ से आगे पढ़ें

किन्तु संविपत्र स्वार्थों से प्रवल नही होते, हस्ताक्षर तलवारों को रोकने में असमर्थ प्रमाणित होंगे।

अध्याय १४यहाँ से आगे पढ़ें

चन्द्रगुप्त की सभी 40 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 51 भाग
  1. मौर्य-वंश
  2. चन्द्रगुप्त का बाल्य-जीवन
  3. मगध में चन्द्रगुप्त
  4. चन्द्रगुप्त का शासन
  5. चाणक्य
  6. पात्र परिचय
  7. प्रथम अंक
  8. अध्याय २
  9. अध्याय ३
  10. अध्याय ४
  11. अध्याय ५
  12. अध्याय ६
  13. अध्याय ७
  14. अध्याय ८
  15. अध्याय ९
  16. अध्याय १०
  17. अध्याय ११
  18. द्वितीय अंक
  19. अध्याय २
  20. अध्याय ३
  21. अध्याय ४
  22. अध्याय ५
  23. अध्याय ६
  24. अध्याय ७
  25. अध्याय ८
  26. अध्याय ९
  27. अध्याय १०
  28. अध्याय १
  29. अध्याय २
  30. अध्याय ३
  31. अध्याय ४
  32. अध्याय ५
  33. अध्याय ६
  34. अध्याय ७
  35. अध्याय ८
  36. अध्याय ९
  37. अध्याय १
  38. अध्याय २
  39. अध्याय ३
  40. अध्याय ४
  41. अध्याय ५
  42. अध्याय ६
  43. अध्याय ७
  44. अध्याय ८
  45. अध्याय ९
  46. अध्याय १०
  47. अध्याय ११
  48. अध्याय १२
  49. अध्याय १३
  50. अध्याय १४
  51. स्वर-लिपि

चन्द्रगुप्त मुफ़्त सुनें

चन्द्रगुप्त मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

चन्द्रगुप्त मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

जयशंकर प्रसाद की और रचनाएँ

चन्द्रगुप्त जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।