चन्द्रगुप्त की पंक्तियाँ
चन्द्रगुप्त (जयशंकर प्रसाद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
40 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
ब्राह्मण न किसी के राज्य में रहता है और न किसी के अन्न से पलता है, स्वराज्य में विचरता है और अमृत हो कर जीता है।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—राजकुमार,
ब्राह्मण न किसी के राज्य में रहता है और न किसी के अन्न से पलता है, स्वराज्य में विचरता है और अमृत हो कर जीता है।
वह तुम्हारा मिथ्या गर्व है। ब्राह्मण सब कुछ सामर्थ्य रखने पर भी, स्वेच्छा से इन माया-स्तूपों को ठुकरा देता है, प्रकृति के कल्याण के लिए अपने ज्ञान का दान देता है।
परन्तु यह शिखा नन्दकुल की काल-सर्पिणी है, वह तब तक न बन्धन में होगी, जब तक नन्द-कुल निःशेष न होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
खींच ले ब्राह्मण की शिखा! शूद्र के अन्न से पले हुए कुत्ते! खींच ले!
परन्तु यह शिखा नन्दकुल की काल-सर्पिणी है, वह तब तक न बन्धन में होगी, जब तक नन्द-कुल निःशेष न होगा।
[चाणक्य बन्दी किया जाता है]
त्याग और क्षमा, तप और विद्या, तेज और सम्मान के लिए हैं—लोहे और सोने के सामने सिर झुकाने के लिए हम लोग ब्राह्मण नहीं बने हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—
त्याग और क्षमा, तप और विद्या, तेज और सम्मान के लिए हैं—लोहे और सोने के सामने सिर झुकाने के लिए हम लोग ब्राह्मण नहीं बने हैं।
हमारी दी हुई विभूति से हमी को अपमानित किया जाय, ऐसा नहीं हो सकता। कात्यायन! अब केवल पाणिनि से काम न चलेगा। अर्थशास्त्र और दण्ड-नीति की आवश्यकता हैं।
जिस वस्तु को मनुष्य दे नहीं सकता, उसे ले लेने की स्पर्धा से बढ़कर दूसरा दम्भ नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
दाण्डायायन—मेरी आवश्यकताएँ परमात्मा की विभूति प्रकृति पूरी करती हैं। उसके रहते दूसरों का शासन कैसा? समस्त आलोक, चैतन्य और प्राणशक्ति, प्रभु की दी हुई हैं। मृत्यु के द्वारा वहीं इसको लौटा लेता हैं।
जिस वस्तु को मनुष्य दे नहीं सकता, उसे ले लेने की स्पर्धा से बढ़कर दूसरा दम्भ नहीं।
मैं फल-मूल खाकर अंजलि से जलपान कर, तृण-शय्या पर आँख बन्द किए सो रहता हूँ। न मुझसे किसी को डर है और न मुझको डरने का कारण है। तुम ही यदि हठात् मुझे ले जाना चाहो तो केवल मेरे शरीर को ले जा सकते हो, …
पौधें अन्धकार में बढ़ते हैं, और मेरी नीति-लता भी उसी भाँति विपत्ति-तम में लहलही होगी।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—उसकी चिन्ता नहीं।
पौधें अन्धकार में बढ़ते हैं, और मेरी नीति-लता भी उसी भाँति विपत्ति-तम में लहलही होगी।
हाँ, केवल शौर्य्य से काम नहीं चलेगा। एक बात समझ लो, चाणक्य सिद्धि देखता है, साधन चाहे कैसे ही हो। बोलो—तुम लोग प्रस्तुत हो?
फूल हँसते हुए आते हैं, फिर मकरद गिरा मुरझा जाते हैं, आँसू से धरणी को भिगो कर चले जाते हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
मालविका—(प्रवेश करके)—
फूल हँसते हुए आते हैं, फिर मकरद गिरा मुरझा जाते हैं, आँसू से धरणी को भिगो कर चले जाते हैं!
एक स्निग्ध समीर का झोंका आता है, निश्वास फेंक कर चला जाता हैं। क्या पृथ्वी तल रोने ही के लिए है?
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
प्रथम अंक

मालव और मागध को भूलकर जब तुम आर्य्यावर्त्त का नाम लोगे, तभी वह मिलेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—तुम मालव हो और यह मागध; यही तुम्हारे मान का अवसान है न? परन्तु आत्म-सम्मान इतने ही से सन्तुष्ट नहीं होगा।
मालव और मागध को भूलकर जब तुम आर्य्यावर्त्त का नाम लोगे, तभी वह मिलेगा।
क्या तुम नहीं देखते हो कि आगामी दिवसो में, आर्य्यावर्त्त के सब स्वतंत्र राष्ट्र एक के अनन्तर दूसरे विदेशी विजेता से पददलित होगे?
अध्याय ५
ज्वाला कहाँ? भस्मावगुण्ठित अंगारे रह गये हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—नहीं महाराज!
ज्वाला कहाँ? भस्मावगुण्ठित अंगारे रह गये हैं!
चाणक्य—वह तो रहेगा ही! जिस दिन उसका अन्त होगा, उसी दिन आर्यावर्त्त का ध्वंस होगा। यदि अमात्य ने ब्राह्मण-नाश करने का विचार किया हों तो जन्मभूमि की भलाई के लिए उसका त्याग कर दें;
परन्तु यह शिखा नन्दकुल की काल-सर्पिणी है, वह तब तक न बन्धन में होगी, जब तक नन्द-कुल निःशेष न होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
खींच ले ब्राह्मण की शिखा! शूद्र के अन्न से पले हुए कुत्ते! खींच ले!
परन्तु यह शिखा नन्दकुल की काल-सर्पिणी है, वह तब तक न बन्धन में होगी, जब तक नन्द-कुल निःशेष न होगा।
[चाणक्य बन्दी किया जाता है]
अध्याय ७
त्याग और क्षमा, तप और विद्या, तेज और सम्मान के लिए हैं—लोहे और सोने के सामने सिर झुकाने के लिए हम लोग ब्राह्मण नहीं बने हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—
त्याग और क्षमा, तप और विद्या, तेज और सम्मान के लिए हैं—लोहे और सोने के सामने सिर झुकाने के लिए हम लोग ब्राह्मण नहीं बने हैं।
हमारी दी हुई विभूति से हमी को अपमानित किया जाय, ऐसा नहीं हो सकता। कात्यायन! अब केवल पाणिनि से काम न चलेगा। अर्थशास्त्र और दण्ड-नीति की आवश्यकता हैं।
भाषा ठीक करने से पहले मैं मनुष्यों को ठीक करना चाहता हूँ, समझे!
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—मेरे पास पाणिनि में सिर खपाने का समय नहीं।
भाषा ठीक करने से पहले मैं मनुष्यों को ठीक करना चाहता हूँ, समझे!
वररुचि––जिसने ‘श्वयुवमघोनामतद्धिते’ सूत्र लिखा है, वह केवल वैयाकरण ही नही, दार्शनिक भी था। उसकी अवहेलना!
कुत्ता कुत्ता ही रहेगा, इन्द्र, इन्द्र!
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य––यह मेरी समझ में नहीं आता, मैं कुत्ता, साधारण युवक और इन्द्र को कभी एक सूत्र में नहीं बाँध सकता।
कुत्ता कुत्ता ही रहेगा, इन्द्र, इन्द्र!
सुनो वररुचि! मैं कुत्ते को कुत्ता ही बनाना चाहता हूँ। नीचो के हाथ में इन्द्र का अधिकार चले जाने से जो सुख होता हैं, उसे मै भोग रहा हूँ। तुम जाओ!
अध्याय ११
जिस वस्तु को मनुष्य दे नहीं सकता, उसे ले लेने की स्पर्धा से बढ़कर दूसरा दम्भ नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
दाण्डायायन—मेरी आवश्यकताएँ परमात्मा की विभूति प्रकृति पूरी करती हैं। उसके रहते दूसरों का शासन कैसा? समस्त आलोक, चैतन्य और प्राणशक्ति, प्रभु की दी हुई हैं। मृत्यु के द्वारा वहीं इसको लौटा लेता हैं।
जिस वस्तु को मनुष्य दे नहीं सकता, उसे ले लेने की स्पर्धा से बढ़कर दूसरा दम्भ नहीं।
मैं फल-मूल खाकर अंजलि से जलपान कर, तृण-शय्या पर आँख बन्द किए सो रहता हूँ। न मुझसे किसी को डर है और न मुझको डरने का कारण है। तुम ही यदि हठात् मुझे ले जाना चाहो तो केवल मेरे शरीर को ले जा सकते हो, …
विजय-तृष्णा का अन्त पराभव में होता है, अलक्षेन्द्र!
पूरा अंश दिखाएँ
दाण्डयायन––जयघोष तुम्हारे चारण करेगे; हत्या, रक्तपात और अग्निकाण्ड के लिए उपकरण जुटाने में मुझे आनन्द नहीं।
विजय-तृष्णा का अन्त पराभव में होता है, अलक्षेन्द्र!
राजसत्ता सुव्यवस्था से बढे तो वढ सकती है, केवल विजयो से नही। इसलिए अपनी प्रजा के कल्याण में लगो।
द्वितीय अंक
अरुण यह मधुमय देश हमारा।
पूरा अंश दिखाएँ
… धीरे-धीरे उठती हुई प्रशान्त स्निग्धता जैसे हृदय में घुस रही हैं। लम्बी यात्रा करके, जैसे मैं वहीं पहुँच गई हूँ, जहाँ के लिए चली थी। यह कितना निसर्ग सुन्दर है, कितना रमणीय है। हाँ, आज वह भारतीय संगीत का पाठ देखूँ, भूल तो नहीं गई?
अरुण यह मधुमय देश हमारा।
जहाँ पहुँच अनजान क्षितिज को मिलता एक सहारा॥ सरल तामरस गर्भ विभा पर—नाच रही तरुशिखा मनोहर। छिटका जीवन हरियाली पर—मंगल कुंकुम सारा॥ लघु सुरधनु से पंख पसारे—शीतल मलय समीर सहारे। उड़ते खग जिस ओर मुँह किए—समझ नीड़ निज प्यारा॥ बरसाती आँखों के बादल—बनते जहाँ भरे …
अध्याय २
चाणक्य सिद्धि देखता है, साधन चाहे कैसे ही हो।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—उसकी चिन्ता नहीं। पौधें अन्धकार में बढ़ते हैं, और मेरी नीति-लता भी उसी भाँति विपत्ति-तम में लहलही होगी। हाँ, केवल शौर्य्य से काम नहीं चलेगा। एक बात समझ लो,
चाणक्य सिद्धि देखता है, साधन चाहे कैसे ही हो।
बोलो—तुम लोग प्रस्तुत हो?
पौधें अन्धकार में बढ़ते हैं, और मेरी नीति-लता भी उसी भाँति विपत्ति-तम में लहलही होगी।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—उसकी चिन्ता नहीं।
पौधें अन्धकार में बढ़ते हैं, और मेरी नीति-लता भी उसी भाँति विपत्ति-तम में लहलही होगी।
हाँ, केवल शौर्य्य से काम नहीं चलेगा। एक बात समझ लो, चाणक्य सिद्धि देखता है, साधन चाहे कैसे ही हो। बोलो—तुम लोग प्रस्तुत हो?
उत्साह का निवास किसी विशेष दिशा में नहीं है!
पूरा अंश दिखाएँ
कल्याणी—महाराज,
उत्साह का निवास किसी विशेष दिशा में नहीं है!
पर्व॰—(हँसकर) प्रगल्भ हो युवक , परन्तु रण जब नाचने लगता है, तब भी यदि तुम्हारा उत्साह बना रहे तो मानूँगा। हाँ! तुम बडे़ सुन्दर सुकुमार हो, इसलिए साहस न कर बैठना। तुम मेरी रक्षित सेना के साथ रहो तो अच्छा! समझे न!
बन्दी सारा देश हैं राजकुमारी, दारुण द्वेष से सब जकड़े हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
चन्द्र॰—
बन्दी सारा देश हैं राजकुमारी, दारुण द्वेष से सब जकड़े हैं।
मुझको इसकी चिन्ता भी नहीं। परन्तु राजकुमारी का युद्धक्षेत्र में आना अनोखी बात है।
वीरता भी एक सुन्दर कला है, उसपर मुग्ध होना आश्चर्य की बात नही
पूरा अंश दिखाएँ
पर्व०––नही युवक!
वीरता भी एक सुन्दर कला है, उसपर मुग्ध होना आश्चर्य की बात नही
, मैने वचन दे दिया, अब सिकन्दर चाहे हटे।
अध्याय ४
क्या पृथ्वी तल रोने ही के लिए है?
पूरा अंश दिखाएँ
मालविका—(प्रवेश करके)—फूल हँसते हुए आते हैं, फिर मकरद गिरा मुरझा जाते हैं, आँसू से धरणी को भिगो कर चले जाते हैं! एक स्निग्ध समीर का झोंका आता है, निश्वास फेंक कर चला जाता हैं।
क्या पृथ्वी तल रोने ही के लिए है?
नहीं, सब के लिए एक ही नियम तो नहीं। कोई रोने के लिए हैं तो कोई हँसने के लिए—(विचारती हुई)—आजकल तो छुट्टी-सी है, परन्तु एक विचित्र विदेशियों का दल यहाँ ठहरा हैं, उनमें से एक को तो देखते ही डर लगता है। लो—वह युवक आ …
फूल हँसते हुए आते हैं, फिर मकरद गिरा मुरझा जाते हैं, आँसू से धरणी को भिगो कर चले जाते हैं!
पूरा अंश दिखाएँ
मालविका—(प्रवेश करके)—
फूल हँसते हुए आते हैं, फिर मकरद गिरा मुरझा जाते हैं, आँसू से धरणी को भिगो कर चले जाते हैं!
एक स्निग्ध समीर का झोंका आता है, निश्वास फेंक कर चला जाता हैं। क्या पृथ्वी तल रोने ही के लिए है?
स्नेह से हृदय चिकना हो जाता है। परन्तु बिछलने का भय भी होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
माल॰—
स्नेह से हृदय चिकना हो जाता है। परन्तु बिछलने का भय भी होता है।
—अद्भुत युवक है। देखूँ कुमार सिंहरण कब आते हैं।
अध्याय ५
मैं राजभवनों से डरती हूँ, क्योंकि उनके लोभ से मनुष्य आजीवन मानसिक कारावास भोगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
अलका—नहीं पौरव,
मैं राजभवनों से डरती हूँ, क्योंकि उनके लोभ से मनुष्य आजीवन मानसिक कारावास भोगता है।
अलका—कोमल शय्या पर लेटे रहने की प्रत्याशा में स्वतंत्रता का भी विसर्जन करना पड़ता है, यही उन विलासपूर्ण राजभवनों का प्रलोभन है।
कोमल शय्या पर लेटे रहने की प्रत्याशा में स्वतंत्रता का भी विसर्जन करना पड़ता है, यही उन विलासपूर्ण राजभवनों का प्रलोभन है।
पूरा अंश दिखाएँ
अलका—
कोमल शय्या पर लेटे रहने की प्रत्याशा में स्वतंत्रता का भी विसर्जन करना पड़ता है, यही उन विलासपूर्ण राजभवनों का प्रलोभन है।
पर्व॰—व्यंग न करो अलका। पर्वतेश्वर ने जो कुछ किया हैं, वह भारत का एक-एक बच्चा जानता है। परन्तु दैव प्रतिकूल हो, तब क्या किया जाय?
अध्याय ७
पराधीनता से बढ़कर विडम्बना और क्या है?
पूरा अंश दिखाएँ
अलका—
पराधीनता से बढ़कर विडम्बना और क्या है?
अब समझ गए होंगे कि वह संधि नहीं, पराधीनता की स्वीकृति थी।
अध्याय १०
प्राण तो धरोहर है, जिसका होगा वही लेगा, मुझे भय से इसकी रक्षा करने की आवश्यकता नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
माल॰—
प्राण तो धरोहर है, जिसका होगा वही लेगा, मुझे भय से इसकी रक्षा करने की आवश्यकता नहीं।
मैं जाती हूँ।
अध्याय २
स्मृति जीवन का पुरस्कार है सुन्दरी!
पूरा अंश दिखाएँ
चन्द्र॰—
स्मृति जीवन का पुरस्कार है सुन्दरी!
कार्ने॰—परन्तु मैं कितने दूर देश की हूँ। स्मृतियाँ ऐसे अवसर पर उदण्ड हो जाती हैं। अतीत के कारागृह में बन्दिनी स्मृतियाँ अपने करुण निश्वास की शृंखलाओं को झनझनाकर सूचीभेद्य अन्धकार में सो जाती है।
अन्य देश मनुष्यो की जन्मभूमि हैं, यह भारत मानवता की जन्मभूमि हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
कदापि नहीं।
अन्य देश मनुष्यो की जन्मभूमि हैं, यह भारत मानवता की जन्मभूमि हैं।
चन्द्र॰—शुभे, मैं यह सुनकर चकित हो गया हूँ।
अध्याय ३
हम लोग युद्ध करना जानते हैं, द्वेष नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—हम लोग प्रस्तुत हैं सिकन्दर! तुम वीर हो, भारतीय सदैव उत्तम गुणों की पूजा करते हैं। तुम्हारी जल-यात्रा मंगलमय हो।
हम लोग युद्ध करना जानते हैं, द्वेष नहीं।
[सिकन्दर हँसता हुआ अनुचरों के साथ नौका पर आरोहण करत हैं, नाव चलती है]
अध्याय ८
चन्द्रगुप्त, सफलता का एक ही क्षण होता है। आवेश से और कर्तव्य से बहुत अन्तर है।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—
चन्द्रगुप्त, सफलता का एक ही क्षण होता है। आवेश से और कर्तव्य से बहुत अन्तर है।
चाणक्य—देखो, उधर, नागरिक लोग आ रहे हैं। सम्भवतः यही अवसर है। तुम लोगों के भीतर जाने का और विद्रोह फैलाने का।
अध्याय १
महत्त्वाकाक्षा का मोती निष्ठुरता की सीपी में रहता है!
पूरा अंश दिखाएँ
चन्द्र॰—गुरुदेव! इतनी क्रूरता? चाणक्य––
महत्त्वाकाक्षा का मोती निष्ठुरता की सीपी में रहता है!
चलो अपना काम करो, विवाद करना तुम्हारा काम नही। अब तुम स्वच्छन्द होकर दक्षिणापथ जाने की योजना करो ( प्रस्थान )।
अध्याय ३
भला लगने के लिए मैं कोई काम नहीं करता कात्यायन! परिणाम में भलाई ही मेरे कामों की कसौटी है।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—बुरा लगेगा! क्यों?
भला लगने के लिए मैं कोई काम नहीं करता कात्यायन! परिणाम में भलाई ही मेरे कामों की कसौटी है।
तुम्हारी इच्छा हो, तो तुम भी चले जाओ, बको मत!
अध्याय ४
विजयों की सीमा है, परन्तु अभिलाषाओं की नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
चन्द्रगुप्त—
विजयों की सीमा है, परन्तु अभिलाषाओं की नहीं।
मन ऊब-सा गया है। झंझटों से घड़ी भर अवकाश नहीं। गुरुदेव और क्या चाहते हैं, समझ में नहीं आता। इतनी उदासी क्यों? मालविका!
निरीह कुसुमों पर दोषारोपण क्यों? उनका काम है सौरभ विखेरना, यह उनका मुक्त दान है।
पूरा अंश दिखाएँ
माल॰—
निरीह कुसुमों पर दोषारोपण क्यों? उनका काम है सौरभ विखेरना, यह उनका मुक्त दान है।
उसे चाहे भ्रमर ले या पवन।
जीवन एक प्रश्न है, और मरण है उसका अटल उत्तर।
पूरा अंश दिखाएँ
माल॰—जाओ प्रियतम! सुखी जीवन बिताने के लिए, और मैं रहती हूँ चिर-दुःखी जीवन का अन्त करने के लिए।
जीवन एक प्रश्न है, और मरण है उसका अटल उत्तर।
आर्य्य चाणक्य की आज्ञा है—"आज घातक इस शयन-गृह में आवेंगे, इसलिए चन्द्रगुप्त यहाँ न सोने पावें,और षड्यन्त्रकारी पकड़े जायँ।"(शय्या पर बैठकर)—यह चन्द्रगुप्त की शय्या है। ओह, आज प्राणों में कितनी मादकता है! मैं... कहाँ हूँ? कहाँ? स्मृति, तू मेरी तरह सो जा!
अध्याय ५
अधिक हर्ष, अधिक उन्नति के बाद ही तो अधिक दुःख और पतन की बारी आती है!
पूरा अंश दिखाएँ
चन्द्रगुप्त—(विरक्ति से)—जाओ, ठीक है -
अधिक हर्ष, अधिक उन्नति के बाद ही तो अधिक दुःख और पतन की बारी आती है!
चन्द्र॰—पिता गये, माता गयी, गुरुदेव गये, कन्धे-से-कन्धा भिड़ाकर प्राण देने वाला चिर-सहचर सिंहरण गया! तो भी चन्द्रगुप्त को रहना पड़ेगा, और रहेगा, परन्तु मालविका! आह, वह स्वर्गीय कुसुम!
अध्याय ६
क्षत्रिय! कह देना और बात है, करना और।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—
क्षत्रिय! कह देना और बात है, करना और।
आम्भीक—(आवेश में)—हार चुका ही हूँ, पराधीन हो ही चुका हूँ। अब स्वदेश के अधीन होने में उससे अधिक कलंक तो मुझे लगेगा नहीं, आर्य्य चाणक्य!
राज्य किसी का नहीं है, सुशासन का है!
पूरा अंश दिखाएँ
अलका—भाई! अब भी तुम्हारा भ्रम नहीं गया!
राज्य किसी का नहीं है, सुशासन का है!
जन्मभूमि के भक्तों में आज जागरण है। देखते नहीं, प्राच्य में सूर्योदय हुआ है!
मनुष्य साधारण धर्मा पशु है, विचारशील होने से मनुष्य होता है और निःस्वार्थ कर्म करने से वही देवता भी हो सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सिंहरण—(उसे आलिंगन करके)—मित्र आम्भीक!
मनुष्य साधारण धर्मा पशु है, विचारशील होने से मनुष्य होता है और निःस्वार्थ कर्म करने से वही देवता भी हो सकता है।
सिंह॰—अलका, सम्राट् किस मानसिक वेदना में दिन बिताते होंगे?
अध्याय ७
कृतज्ञता पाश है, मनुष्य की दुर्बलताओं के फंदे उसे और भी दृढ़ करते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
कार्ने॰—
कृतज्ञता पाश है, मनुष्य की दुर्बलताओं के फंदे उसे और भी दृढ़ करते हैं।
परन्तु जिस देश ने तुम्हारा पालन-पोषण करके पूर्व उपकारों का बोझ तुम्हारे ऊपर डाला है, उसे विस्मृत करके क्या तुम कृतघ्न नहीं हो रहे हो? सुकरात का तर्क तुमने पढ़ा है?
महाप्वाकांक्षा के दाँव पर मनुष्यता सदैव हारी है।
पूरा अंश दिखाएँ
कार्ने॰—पिताजी! वह पाप की मलिन छाया है। उसकी भँवों में कितना अन्धकार है, आप देखते नहीं। उससे अलग रहिए। विश्राम लीजिए। विजयों की प्रवंचना में अपने को न हारिए।
महाप्वाकांक्षा के दाँव पर मनुष्यता सदैव हारी है।
डिमास्थनीज ने...
अध्याय ९
प्रेम में स्मृति का ही सुख है। एक टीस उठती है, वही तो प्रेम का प्राण है।
पूरा अंश दिखाएँ
सुवा––राजकुमारी!
प्रेम में स्मृति का ही सुख है। एक टीस उठती है, वही तो प्रेम का प्राण है।
आश्चर्य तो यह है कि प्रत्येक कुमारी के हृदय में वह निवास करती हैं। पर, उसे सब प्रत्यक्ष नही कर सकती, सब को उसका मार्मिक अनुभव नहीं होता।
अध्याय १३
राजा न्याय कर सकता है, परन्तु ब्राह्मण क्षमा कर सकता है।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य—ठहरो देवी!—(चन्द्रगुप्त से)—मैं प्रसन्न हूँ वत्स! यह मेरे अभिनय का दण्ड था। मैंने आज तक जो किया, वह न करना चाहिए था, उसी का महाशक्ति-केन्द्र ने प्रायश्चित करना चाहा। मैं विश्वस्त हूँ कि तुम अपना कर्त्तव्य कर लोगे।
राजा न्याय कर सकता है, परन्तु ब्राह्मण क्षमा कर सकता है।
राक्षस—(प्रवेश करके)—आर्य्य चाणक्य! आप महान् हैं, मैं आपका अभिनन्दन करता हूँ। अब न्यायाधिकरण से, अपने अपराध—विद्रोह का दण्ड पाकर सुखी रह सकूँगा। सम्राट् आपकी जय हो!
अध्याय १४
किन्तु संविपत्र स्वार्थों से प्रवल नही होते, हस्ताक्षर तलवारों को रोकने में असमर्थ प्रमाणित होंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
चाणक्य––
किन्तु संविपत्र स्वार्थों से प्रवल नही होते, हस्ताक्षर तलवारों को रोकने में असमर्थ प्रमाणित होंगे।
तुम दोनों ही सम्राट् हो, शस्त्र-व्यवसायी हो; फिर भी संघर्ष हो जाना कोई आश्चर्य की बात न होगी। अतएव, दो बालुका-पूर्ण कगारो के बीच में एक निर्मल स्रोत- स्विनी का रहना आवश्यक है।
चन्द्रगुप्त मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।