स्कंदगुप्त की पंक्तियाँ
स्कंदगुप्त (जयशंकर प्रसाद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
31 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
पुरुष ने कहा-'क', स्त्री ने अर्थ लगा दिया-'कौवा'; बस, वह रटने लगा।
पूरा अंश दिखाएँ
अभागा मनुष्य संतुष्ट है - बच्चों के समान।
पुरुष ने कहा-'क', स्त्री ने अर्थ लगा दिया-'कौवा'; बस, वह रटने लगा।
विषय-विह्वल वृद्ध सम्राट, तरुणी की आकांक्षाओं के साधन बन रहे हैं। काले मेघ क्षितिज में एकत्र हैं, शीघ्र ही अन्धकार होगा। परंतु आशा का केन्द्र ध्रुवतारा एक युवराज 'स्कंद' है। निर्मम शून्य आकाश में शीघ्र ही अनेक वर्ण के मेघ रंग भरेंगे। एक विकट अभिनय …
शंका न करो, श्रद्धा करो; श्रद्धा का फल मिलेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
भटार्क--
शंका न करो, श्रद्धा करो; श्रद्धा का फल मिलेगा।
शर्व! अब भी तुम विश्वास नहीं करते?
केवल शस्त्र-बल पर टिकी हुई वीरता बिना पैर की होती है। उसकी दृढ़ भित्ति है--न्याय।
पूरा अंश दिखाएँ
गोविन्द०--कृतघ्न! वीरता उन्माद नहीं है, आँधी नहीं है, जो उचित-अनुचित का विचार न करती हो।
केवल शस्त्र-बल पर टिकी हुई वीरता बिना पैर की होती है। उसकी दृढ़ भित्ति है--न्याय।
तू उसे कुचलने पर सिर ऊँचा उठाकर नहीं रह सकता है। मातृगुप्त! बन्दी करो इसे।
पाप-पङ्क में लिप्त मनुष्य को छुट्टी नही! कुकर्म उसे जकड़कर अपने नागपाश में बाँध लेता है।
पूरा अंश दिखाएँ
भटार्क-- ओह!
पाप-पङ्क में लिप्त मनुष्य को छुट्टी नही! कुकर्म उसे जकड़कर अपने नागपाश में बाँध लेता है।
दुर्भाग्य! मातृगुप्त-- (निकलकर) भयानक कुचक्र! एक निर्मल कुसुम-कली को कुचलने के लिये इतनी बड़ी प्रतारणा की चक्की! मनुष्य! तुझे हिंसा का उतना ही लोभ है, जितना एक भूखे भेड़िये को!
मनुष्य की अदृष्ट-लिपि वैसी ही है जैसी अग्नि-रेखाओं से कृष्ण मेघ में बिजली की वर्णमाला--एक क्षण में प्रज्वलित, दूसरे क्षण में विलीन होनेवाली।
पूरा अंश दिखाएँ
चक्र-- लक्ष्मी की लीला, कमल के पत्तों पर जल-बिन्दु, आकाश के मेघ-समारोह-- अरे इनसे भी क्षुद्र निहार-कणिकाओं की प्रभात-लीला।
मनुष्य की अदृष्ट-लिपि वैसी ही है जैसी अग्नि-रेखाओं से कृष्ण मेघ में बिजली की वर्णमाला--एक क्षण में प्रज्वलित, दूसरे क्षण में विलीन होनेवाली।
भविष्यत् का अनुचर तुच्छ मनुष्य केवल अतीत का स्वामी है!
पर्ण०-- मुझे जय नहीं चाहिये-भीख चाहिये। जो दे सकता हो अपने प्राण, जो जन्मभूमि के लिये उत्सर्ग कर सकता हो जीवन, वैसे वीर चाहिये; कोई देगा भीख में?
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रपालित और भीमवर्म्मा-- आर्य पर्णदत्त की जय!
पर्ण०-- मुझे जय नहीं चाहिये-भीख चाहिये। जो दे सकता हो अपने प्राण, जो जन्मभूमि के लिये उत्सर्ग कर सकता हो जीवन, वैसे वीर चाहिये; कोई देगा भीख में?
स्कंद०-- (भीड़ में से निकलकर) मैं प्रस्तुत हूँ तात!
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
प्रथम अंक
अधिकार-सुख कितना मादक और सारहीन है!
पूरा अंश दिखाएँ
स्कंदगुप्त---(टहलते हुए)
अधिकार-सुख कितना मादक और सारहीन है!
अपने को नियामक और कर्ता समझने को बलवती स्पृहा उससे बेगार कराती है! उत्सव में परिचारक और अस्त्रों में ढाल से भी अधिकार-लोलुप मनुष्य क्या अच्छे हैं? (ठहरकर) उँह! जो कुछ हो, हम तो साम्राज्य के एक सैनिक हैं।
जिसके हाथों में बल नहीं, उसका अधिकार ही कैसा है
पूरा अंश दिखाएँ
भटार्क–-नहीं तो क्या रोने से, भीख माँगने से कुछ अधिकार मिलता है?
जिसके हाथों में बल नहीं, उसका अधिकार ही कैसा है
और यदि माँगकर मिल भी जाय, तो शान्ति की रक्षा कौन करेगा?
कविता करना अनन्त पुण्य का फल है।
पूरा अंश दिखाएँ
मातृ॰--
कविता करना अनन्त पुण्य का फल है।
इस दुराशा और अनन्त उत्कंठा से कवि-जीवन व्यतीत करने की इच्छा हुई। संसार के समस्त अभावों को असंतोष कहकर हृदय को धोखा देता रहा। परन्तु कैसी विडम्बना!
परिवर्तन ही सृष्टि है, जीवन है। स्थिर होना मृत्यु है, निश्चेष्ट शांति मरण है।
पूरा अंश दिखाएँ
धातुसेन--सरल युवक! इस गतिशील जगत् में परिवर्तन पर आश्चर्य! परिवर्तन रुका कि महापरिवर्तन--प्रलय--हुआ!
परिवर्तन ही सृष्टि है, जीवन है। स्थिर होना मृत्यु है, निश्चेष्ट शांति मरण है।
प्रकृति क्रियाशील है। समय पुरुष और स्त्री की गेंद लेकर दोनों हाथ से खेलता है। पुल्लिंग और स्त्रीलिंग की समष्टि अभिव्यक्ति की कुंजी है। पुरुष उछाल दिया जाता है, उत्पेक्षण होता है। स्त्री आकर्षण करती है। यही जड़ प्रकृति का चेतन रहस्य है।
पुरुष ने कहा-'क', स्त्री ने अर्थ लगा दिया-'कौवा'; बस, वह रटने लगा।
पूरा अंश दिखाएँ
अभागा मनुष्य संतुष्ट है - बच्चों के समान।
पुरुष ने कहा-'क', स्त्री ने अर्थ लगा दिया-'कौवा'; बस, वह रटने लगा।
विषय-विह्वल वृद्ध सम्राट, तरुणी की आकांक्षाओं के साधन बन रहे हैं। काले मेघ क्षितिज में एकत्र हैं, शीघ्र ही अन्धकार होगा। परंतु आशा का केन्द्र ध्रुवतारा एक युवराज 'स्कंद' है। निर्मम शून्य आकाश में शीघ्र ही अनेक वर्ण के मेघ रंग भरेंगे। एक विकट अभिनय …
युद्ध क्या गान नहीं है?
पूरा अंश दिखाएँ
जयमाला--
युद्ध क्या गान नहीं है?
रुद्र का शृंगीनाद, भैरवी का तांडवनृत्य, और शस्त्रों का वाद्य मिलकर भैरव-संगीत की सृष्टि होती है। जीवन के अंतिम दृश्य को जानते हुए, अपनी आँखों से देखना, जीवन-रहस्य के चरस सौन्दर्य्य की नग्न और भयानक वास्तविकता का अनुभव केवल सच्चे वीर-हृदय को होता है। ध्वंसमयी …
द्वितीय अंक
पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप।
पूरा अंश दिखाएँ
देवसेना--
पवित्रता की माप है मलिनता, सुख का आलोचक है दुःख, पुण्य की कसौटी है पाप।
विजया! आकाश के सुन्दर नक्षत्र आँखो से केवल देखे हो जाते है;
जहाँ हमारी सुन्दर कल्पना आदर्श का नीड़ बनाकर विश्राम करती है, वही स्वर्ग है।
पूरा अंश दिखाएँ
देवसेना--क्या तुम्हारा हृदय कही पराजित नहीं हुआ? विजया! विचारकर कहो, किसी भी असाधारण महत्त्व से तुम्हारा उदंड हृदय अभिभूत नहीं हुआ? यदि हुआ है तो वही स्वर्ग है।
जहाँ हमारी सुन्दर कल्पना आदर्श का नीड़ बनाकर विश्राम करती है, वही स्वर्ग है।
वही विहार का, वही प्रेम करने का स्थल स्वर्ग है, और वह इसी लोक में मिलता है। जिसे नहीं मिला, वह इस संसार में अभागा है।
नहीं विजया! वह टालने से, बहला देने से, नहीं हो सकता।
पूरा अंश दिखाएँ
देवसेना--
नहीं विजया! वह टालने से, बहला देने से, नहीं हो सकता।
तुम भाग्यवती हो, देखो यदि वह स्वर्ग तुम्हारे हाथ लगे। ( सामने देखकर ) अरे लो! वह युवराज आ रहे हैं। हम लोग हट चलें।
बिना गान के कोई कार्य्य नहीं। विश्व के प्रत्येक कम्प में एक ताल है।
पूरा अंश दिखाएँ
देवसेना--
बिना गान के कोई कार्य्य नहीं। विश्व के प्रत्येक कम्प में एक ताल है।
आहा! तुमने सुना नहीं है दुर्भाग्य तुम्हारा। सुनोगी?
लाभ ही के लिये मनुष्य सब काम करता, तो पशु बना रहना ही उसके लिये पर्याप्त था।
पूरा अंश दिखाएँ
शर्व--नहीं भटार्क!
लाभ ही के लिये मनुष्य सब काम करता, तो पशु बना रहना ही उसके लिये पर्याप्त था।
मुझसे यह काम नहीं होने का!
शंका न करो, श्रद्धा करो; श्रद्धा का फल मिलेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
भटार्क--
शंका न करो, श्रद्धा करो; श्रद्धा का फल मिलेगा।
शर्व! अब भी तुम विश्वास नहीं करते?
बलिदान करने के योग्य वह नहीं, जिसने अपना आपा नहीं खोया।
पूरा अंश दिखाएँ
बंधु०--ठहरो जयमाला! इसी क्षुद्र ममत्व ने हमको दुष्ट भावना की ओर प्रेरित किया है, इसीसे हम स्वार्थ का समर्थन करते हैं। इसे छोड़ दो जयमाला! इसके वशीभूत होकर हस अत्यन्त पवित्र वस्तुओं से बहुत दूर होते जाते हैं।
बलिदान करने के योग्य वह नहीं, जिसने अपना आपा नहीं खोया।
भीम--भाभी! अब तक न करो। समस्त देश के कल्याण के लिये--एक कुटुम्ब की भी नहीं, उसके क्षुद्र स्वार्थों की बलि होने दो। भाभी!
धन्य तुम्हारी जननी जिसने आर्य्यराष्ट्र का ऐसा शूर सैनिक उत्पन्न किया|
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रपालित--( प्रवेश करके )--धन्य वीर! तुमने क्षत्रिय का सिर ऊँचा किया है। बंधुवर्मा! आज तुम महान् हो, हम तुम्हारा अभिनन्दन करते हैं। रण में, वन में, विपत्ति में, आनन्द में, हम सब समभागी होगे।
धन्य तुम्हारी जननी जिसने आर्य्यराष्ट्र का ऐसा शूर सैनिक उत्पन्न किया|
बंधु०--स्वागत चक्र! मालवेश्वरी की जय हो! अब हम सब सैनिक जाते हैं!
केवल शस्त्र-बल पर टिकी हुई वीरता बिना पैर की होती है। उसकी दृढ़ भित्ति है--न्याय।
पूरा अंश दिखाएँ
गोविन्द०--कृतघ्न! वीरता उन्माद नहीं है, आँधी नहीं है, जो उचित-अनुचित का विचार न करती हो।
केवल शस्त्र-बल पर टिकी हुई वीरता बिना पैर की होती है। उसकी दृढ़ भित्ति है--न्याय।
तू उसे कुचलने पर सिर ऊँचा उठाकर नहीं रह सकता है। मातृगुप्त! बन्दी करो इसे।
क्षमा पर मनुष्य का अधिकार है, वह पशु के पास नहीं मिलती।
पूरा अंश दिखाएँ
देवकी-- उठो।
क्षमा पर मनुष्य का अधिकार है, वह पशु के पास नहीं मिलती।
प्रतिहिंसा पाशव धर्म है। उठो, मैं तुम्हें क्षमा करती हूँ।
प्रतिहिंसा पाशव धर्म है।
पूरा अंश दिखाएँ
देवकी-- उठो। क्षमा पर मनुष्य का अधिकार है, वह पशु के पास नहीं मिलती।
प्रतिहिंसा पाशव धर्म है।
उठो, मैं तुम्हें क्षमा करती हूँ।
तृतीय अंक
पाप-पङ्क में लिप्त मनुष्य को छुट्टी नही! कुकर्म उसे जकड़कर अपने नागपाश में बाँध लेता है।
पूरा अंश दिखाएँ
भटार्क-- ओह!
पाप-पङ्क में लिप्त मनुष्य को छुट्टी नही! कुकर्म उसे जकड़कर अपने नागपाश में बाँध लेता है।
दुर्भाग्य! मातृगुप्त-- (निकलकर) भयानक कुचक्र! एक निर्मल कुसुम-कली को कुचलने के लिये इतनी बड़ी प्रतारणा की चक्की! मनुष्य! तुझे हिंसा का उतना ही लोभ है, जितना एक भूखे भेड़िये को!
वीर एक कान से तलवारों की और दूसरे से नूपुरों की झनकार सुनते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
भटार्क–-अबोध! जो विलासी न होगा वह भी क्या वीर हो सकता है? जिस जाति में जीवन न होगा वह विलास क्या करेगी? जाग्रत राष्ट्र में ही विलास और कलाओं का आदर होता है।
वीर एक कान से तलवारों की और दूसरे से नूपुरों की झनकार सुनते हैं।
सैनिक--आप महाबलाधिकृत हैं, इसलिये मैं कुछ नहीं कहूँगा।
विश्वास तो कहीं से क्रय नहीं किया जाता!
पूरा अंश दिखाएँ
चक्र०--
विश्वास तो कहीं से क्रय नहीं किया जाता!
भटार्क-- तुम अभी बालक हो।
चतुर्थ अंक
भारत समग्र विश्व का है, और सम्पूर्ण वसुन्धरा इसके प्रेम-पाश में आबद्ध है।
पूरा अंश दिखाएँ
धातुसेन--
भारत समग्र विश्व का है, और सम्पूर्ण वसुन्धरा इसके प्रेम-पाश में आबद्ध है।
अनादि-काल से ज्ञान की, मानवता की, ज्योति यह विकीर्ण कर रहा है। वसुन्धरा का हृदय--भारत--किस मूर्ख को प्यारा नहीं है? तुम देखते नहीं कि विश्व का सबसे ऊँचा श्रृंग इसके सिरहाने, और सबसे गम्भीर तथा विशाल समुद्र इसके चरणों के नीचे है?
मनुष्य की अदृष्ट-लिपि वैसी ही है जैसी अग्नि-रेखाओं से कृष्ण मेघ में बिजली की वर्णमाला--एक क्षण में प्रज्वलित, दूसरे क्षण में विलीन होनेवाली।
पूरा अंश दिखाएँ
चक्र-- लक्ष्मी की लीला, कमल के पत्तों पर जल-बिन्दु, आकाश के मेघ-समारोह-- अरे इनसे भी क्षुद्र निहार-कणिकाओं की प्रभात-लीला।
मनुष्य की अदृष्ट-लिपि वैसी ही है जैसी अग्नि-रेखाओं से कृष्ण मेघ में बिजली की वर्णमाला--एक क्षण में प्रज्वलित, दूसरे क्षण में विलीन होनेवाली।
भविष्यत् का अनुचर तुच्छ मनुष्य केवल अतीत का स्वामी है!
जो अपने कर्म्मों को ईश्वर का कर्म्म समझकर करता है, वही ईश्वर का अवतार है।
पूरा अंश दिखाएँ
समझ लो,
जो अपने कर्म्मों को ईश्वर का कर्म्म समझकर करता है, वही ईश्वर का अवतार है।
उठो स्कंद! आसुरी वृत्तियों का नाश करो, सोनेवालों को जगाओ, और रोनेवालो को हँसाओ। आर्य्यावर्त्त तुम्हारे साथ होगा और उस आर्य्य-पताका के नीचे समग्र विश्व होगा। वीर!
पंचम अंक
आवश्यकता ही संसार के व्यवहारों की दलाल है!
पूरा अंश दिखाएँ
विजया-- क्या आवश्यकता न होने से मनुष्य, मनुष्य से बात न करें? सच है,
आवश्यकता ही संसार के व्यवहारों की दलाल है!
परन्तु मनुष्यता भी कोई वस्तु है मुद्गल!
अन्न पर स्वत्व है भूखों का और धन पर स्वत्व है देशवासियों का।
पूरा अंश दिखाएँ
पर्ण-- अपना! देवसेना!
अन्न पर स्वत्व है भूखों का और धन पर स्वत्व है देशवासियों का।
प्रकृति ने उन्हें हमारे लिये-- हमे भूखों के लिये रख छोड़ा है। वह थाती है; उसे लौटाने में इतनी कुटिलता! विलास के लिये उनके पास पुष्कल धन है, और दरिद्रों के लिये नहीं? अन्याय का समर्थन करते हुए तुम्हें भूल न जाना चाहिए कि......
अब क्यों गाऊँ और क्या सुनाऊँ?
पूरा अंश दिखाएँ
देवसेना-- संगीत-सभा की अन्तिम लहरदार और आश्रयहीन तान, धूपदान की एक कीण गंध-धूम-रेखा, कुचले हुए फूलों का म्लान सौरभ, और उत्सव के पीछे का अवसाद, इन सबों की प्रतिकृति मेरा क्षुद्र नारी-जीवन! मेरे प्रिय गान!
अब क्यों गाऊँ और क्या सुनाऊँ?
इस बार-बार के गाये हुए गीतों में क्या आकर्षण है--क्या बल है जो खींचता है? केवल सुनने की ही नहीं, प्रत्युत् जिसके साथ अनन्त काल तक कंठ मिला रखने की इच्छा जग जाती है।
निर्लज्ज हारकर भी नहीं हारता, मरकर भी नहीं मरता।
पूरा अंश दिखाएँ
भटार्क--
निर्लज्ज हारकर भी नहीं हारता, मरकर भी नहीं मरता।
भटार्क--हाँ, तेरा पति भटार्क। दुश्चरित्रे! सुना था कि तुझे देश-सेवा करके पवित्र होने का अवसर मिला है, परन्तु हिस्र पशु कभी एकादशी का व्रत करेगा--कभी पिशाची शांति-पाठ पढ़ेगी!
आत्म-हत्या के लिये जो अस्त्र तुमने ग्रहण किया है, उसे शत्रु के लिये सुरक्षित रक्खो।
पूरा अंश दिखाएँ
यदि कोई साथी न मिला तो साम्राज्य के लिये नहीं--जन्मभूमि के उद्धार के लिये मैं अकेला युद्ध करूँगा और तुम्हारी प्रतिज्ञा पूरी होगी, पुरगुप्त को सिंहासन देकर मैं वानप्रस्थ-आश्रम ग्रहण करूँगा।
आत्म-हत्या के लिये जो अस्त्र तुमने ग्रहण किया है, उसे शत्रु के लिये सुरक्षित रक्खो।
भटार्क-- (स्कन्द के सामने घुटने टेककर) "श्री स्कन्दगुप्त विक्रमादित्य की जय हो!” जो आज्ञा होगी, वही करूँगा।
सो रहे तुम, न भाग्य होता है
पूरा अंश दिखाएँ
देश की दुर्दशा निहारोगे डूबते को कभी उबारोगे हारते ही रहे, न है कुछ अब दाँव पर आपको न हारोगे कुछ करोगे कि बस सदा रोकर दीन हो दैव को पुकारोगे
सो रहे तुम, न भाग्य होता है
आप बिगड़ी तुम्हीं सँवारोगे दीन जीवन बिता रहे अब तक क्या हुए जा रहे, विचारोगे
पर्ण०--नहीं बेटी, ये निर्लज्ज कभी विचार नहीं करेंगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… हारते ही रहे, न है कुछ अब दाँव पर आपको न हारोगे कुछ करोगे कि बस सदा रोकर दीन हो दैव को पुकारोगे सो रहे तुम, न भाग्य होता है आप बिगड़ी तुम्हीं सँवारोगे दीन जीवन बिता रहे अब तक क्या हुए जा रहे, विचारोगे
पर्ण०--नहीं बेटी, ये निर्लज्ज कभी विचार नहीं करेंगे।
चक्रपालित और भीमवर्म्मा-- आर्य पर्णदत्त की जय!
पर्ण०-- मुझे जय नहीं चाहिये-भीख चाहिये। जो दे सकता हो अपने प्राण, जो जन्मभूमि के लिये उत्सर्ग कर सकता हो जीवन, वैसे वीर चाहिये; कोई देगा भीख में?
पूरा अंश दिखाएँ
चक्रपालित और भीमवर्म्मा-- आर्य पर्णदत्त की जय!
पर्ण०-- मुझे जय नहीं चाहिये-भीख चाहिये। जो दे सकता हो अपने प्राण, जो जन्मभूमि के लिये उत्सर्ग कर सकता हो जीवन, वैसे वीर चाहिये; कोई देगा भीख में?
स्कंद०-- (भीड़ में से निकलकर) मैं प्रस्तुत हूँ तात!
स्कंदगुप्त मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।