Doomreader

सद्गति

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Sadgati

लंबाई: 3,734 शब्द, लगभग 15 पन्ने, पढ़ने में लगभग 16 मिनट

कहानियाँ

सद्गति मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

बेटी की सगाई की साइत पूछने आया दुखी चमार पंडित घासीराम के घर दिन भर बेगार करता है। जाति के अत्याचार पर प्रेमचंद की कहानी।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

सद्गति

दुखी चमार द्वार पर झाडू लगा रहा था और उसकी पत्नी झुरिया, घर को गोबर से लीप रही थी। दोनों अपने-अपने काम से फ़ुर्सत पा चुके, तो चमारिन ने कहा - 'तो जाके पंडित बाबा से कह आओ न। ऐसा न हो कहीं चले जायें।' दुखी - ‘हाँ जाता हूँ, लेकिन यह तो सोच, बैठेंगे किस चीज पर?'

झुरिया - ‘कहीं से खटिया न मिल जायगी? ठकुराने से माँग लाना।'

दुखी - 'तू भी कभी-कभी ऐसी बात कह देती है कि देह जल जाती है। ठकुराने वाले मुझे खटिया देंगे ! आग तक तो घर से निकलती नहीं, खटिया देंगे ! कैथाने में जा कर एक लोटा पानी माँगूँ तो न मिले। भला खटिया कौन देगा ! हमारे उपले, सेंठे, भूसा, लकड़ी थोड़े ही हैं कि जो चाहे उठा ले जायँ। यह अपनी खटोली ही धो कर रख दे। गरमी के तो दिन हैं। उन के आते-आते सूख जायेगी।'

झुरिया - 'वह हमारी खटोली पर बैठेंगे नहीं। देखते नहीं कितने नेम-धरम से रहते हैं।'

दुखी ने ज़रा चिंतित हो कर कहा - 'हाँ, यह बात तो है। महुए के पत्ते तोड़ कर एक पत्तल बना लूँ तो ठीक हो जाय। पत्तल में बड़े-बड़े आदमी खाते हैं। वह पवित्तर है। ला तो डंडा, पत्ते तोड़ लूँ।'

झुरिया - ‘पत्तल मैं बना लूँगी, तुम जाओ। लेकिन हाँ, उन्हें सीधा भी तो देना होगा। अपनी थाली में रख दूँ।'

दुखी - 'कहीं ऐसा गजब न करना, नहीं तो सीधा भी जाय और थाली भी फूटे ! बाबा थाली उठा कर पटक देंगे। उनको बड़ी जल्दी किरोध चढ़ आता है। किरोध में पंडिताइन तक को छोड़ते नहीं।

यहाँ से आगे पढ़ें

सद्गति

पंडित घासीराम ईश्वर के परम भक्त थे। नींद खुलते ही ईश-उपासना में लग जाते। मुँह-हाथ धोते आठ बज जाते। तब असली पूजा शुरू होती, जिसका पहला भाग भंग की तैयारी था। उसके बाद आध घण्टे तक चन्दन रगड़ते। फिर आइने के सामने एक तिनके से माथे पर तिलक लगाते। चन्दन की दो रेखाओं के बीच में लाल रोरी की बिन्दी होती थी। फिर छाती और बाहों पर चन्दन की गोल-गोल मुद्रिकाएँ बनाते। उसके बाद ठाकुरजी की मूर्ति निकाल कर उसे नहलाते, चन्दन लगाते, फूल चढ़ाते, आरती करते, घण्टी बजाते। दस बजते-बजते वह पूजन से उठते और भंग छानकर बाहर आते। तब तक दो-चार जजमान द्वार पर आ जाते ! ईश-उपासना का तत्काल फल मिल जाता। वही उनकी खेती थी।

आज वह पूजन-गृह से निकले, तो देखा दुखी चमार घास का एक गट्ठा लिये बैठा है। दुखी उन्हें देखते ही उठ खड़ा हुआ और साष्टांग दंडवत् करके हाथ बाँधकर खड़ा हो गया। यह तेजस्वी मूर्ति देख कर उसका हृदय श्रद्धा से परिपूर्ण हो गया। कितनी दिव्य मूर्ति थी ! छोटा-सा गोल-मटोल आदमी, चिकना सिर, फूले गाल, ब्रह्मतेज से प्रदीप्त आँखें ! रोरी और चन्दन देवताओं की प्रतिमा प्रदान कर

———————————

रही थी। दुखी को देखकर श्रीमुख से बोले - 'आज कैसे चला आया रे दुखिया?'

दुखी ने सिर झुका कर कहा - 'बिटिया की सगाई कर रहा हूँ महाराज। कुछ साइत-सगुन विचारना है। कब मर्जी होगी?'

घासी - 'आज मुझे छुट्टी नहीं। हाँ, साँझ तक आ जाऊँगा।'

दुखी - ‘नहीं महाराज, जल्दी मर्जी हो जाय। सब सामान ठीक कर आया हूँ। यह धास कहाँ रख दूँ?'

घासी – 'इसे गाय के सामने डाल दे और ज़रा झाडू लेकर द्वार तो साफ़ कर दे। यह बैठक भी कई दिन से लीपी नहीं गई। इसे भी गोबर से लीप दे।

यहाँ से आगे पढ़ें

सद्गति

करने चले गये। दुखी ने सुबह से कुछ नहीं खाया था। उसे भी ज़ोर की भूख लगी थी। पर वहाँ खाने को धरा ही क्या था ! घर यहाँ से मील भर था। वहाँ खाने चला जाये, तो पंडितजी बिगड़ जायें। बेचारे ने भूख दबाई और लकड़ी फाड़ने लगा। लकड़ी की मोटी-सी गाँठ थी, जिस पर पहले कितने ही भक्तों ने अपना ज़ोर आज़मा लिया था। वह उसी दम-खम के साथ लोहे से लोहा लेने के लिए तैयार थी। दुखी घास छीलकर बाज़ार ले जाता था। लकड़ी चीरने का उसे अभ्यास न था। घास उसके खुरपे के सामने सिर झुका देती थी। यहाँ कस-कस कर कुल्हाड़ी का भरपूर हाथ लगाता। पर उस गाँठ पर निशान तक न पड़ता था। कुल्हाड़ी उचट जाती। पसीने से तर था, हाँफता था, थककर बैठ जाता था, फिर उठता था। हाथ उठाये न उठते थे। पाँव काँप रहे थे। कमर सीधी न होती थी। आँखों तले अँधेरा हो रहा था। सिर में चक्कर आ रहे थे, तितलियाँ उड़ रही थीं। फिर भी वह अपना काम किये जाता था। अगर एक चिलम

यहाँ से आगे पढ़ें

सद्गति

यह कहता हुआ वह दोनों चीज़ें लेकर चला गया और पंडितजी के घर में बरौठे के द्वार पर खड़ा होकर बोला - ‘मालिक, रचिके आग मिल जाय, तो चिलम पी लें।

पंडित जी भोजन कर रहे थे। पंडिताइन ने

पूछा – 'यह कौन आदमी आग माँग रहा है?'

पंडित - 'अरे वही ससुरा दुखिया चमार है। कहा है थोड़ी-सी लकड़ी चीर दे। आग तो है, दे दो।'

पंडिताइन ने भवें चढ़ाकर कहा - 'तुम्हें तो जैसे पोथी-पत्रे के फेर में धरम-करम किसी बात की सुधि नहीं रही। चमार हो, धोबी हो, पासी हो, मुँह उठाये घर में चला आये। हिन्दू का घर न हुआ, कोई सराय हुई। कह दो दाढ़ीजार से चला जाय, नहीं तो इस लुआठे से मुँह झुलस दूँगी। आग माँगने चले हैं !'

पंडितजी ने उन्हें समझाकर कहा - 'भीतर आ गया, तो क्या हुआ ! तुम्हारी कोई चीज़ तो नहीं छुई। धरती पवित्र है। ज़रा सी आग दे क्यों नहीं देती, काम तो हमारा ही कर रहा है। कोई लोनियाँ यही लकड़ी फाड़ता, तो कम से कम चार आने लेता।'

पंडिताइन ने गरज कर कहा - 'वह घर में आया ही क्यों?'

पंडित ने हार कर कहा - 'ससुरे का अभाग था, और क्या!'

पंडिताइन - 'अच्छा, इस बखत तो आग दिये देती हूँ, लेकिन फिर जो इस तरह घर में आयेगा, तो उसका मुँह ही जला दूँगी।'

यहाँ से आगे पढ़ें

सद्गति

उस पर आग पड़ गई, तो पंडिताइन को उस पर कुछ दया आ गई। पंडितजी भोजन करके उठे, तो बोली - 'इस चमरवा को भी कुछ खाने को दे दो, बेचारा कब से काम कर रहा है। भूखा होगा।'

पंडितजी ने इस प्रस्ताव को व्यावहारिक क्षेत्र से दूर समझ करं पूछा - 'रोटियाँ हैं?'

पंडिताइन - 'दो-चार बच जायँगी।

पंडित - 'दो-चार रोटियों में क्या होगा? चमार है, कम से कम सेर भर चढ़ा जायगा।'

पंडिताइन कानों पर हाथ रखकर बोलीं - 'अरे बाप रे ! सेर भर ! तो फिर रहने दो।'

पंडितजी ने अब शेर बनकर कहा - 'कुछ भूसी-चोकर हो तो आटे में मिलाकर दो-ठो लिट्टी ठोंक दो। साले का पेट भर जायगा। पतली रोटियों से इन नीचों का पेट नहीं भरता। इन्हें तो जुआर का लिट्टा चाहिए।'

यहाँ से आगे पढ़ें

9 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

पंडित घासीराम ईश्वर के परम भक्त थे।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

ईश-उपासना का तत्काल फल मिल जाता। वही उनकी खेती थी।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

घास उसके खुरपे के सामने सिर झुका देती थी।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

हिन्दू का घर न हुआ, कोई सराय हुई।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

और सबके रुपये मारे जाते हैं, बाह्मन के रुपये भला कोई मार तो ले !

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

पंडितजी ने अब शेर बनकर कहा - 'कुछ भूसी-चोकर हो तो आटे में मिलाकर दो-ठो लिट्टी ठोंक दो।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

जमींदार भी कुछ खाने को देता है। हाकिम भी बेगार लेता है, तो थोड़ी-बहुत मजूरी देता है।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

चमार का रोना मनहूस है।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

उधर दुखी की लाश को खेत में गीदड़ और गिद्ध, कुत्ते और कौए नोच रहे थे। यही जीवन-पर्यन्त की भक्ति, सेवा और निष्ठा का पुरस्कार था।

सद्गतियहाँ से आगे पढ़ें

सद्गति की सभी 9 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

सद्गति मुफ़्त सुनें

सद्गति मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

सद्गति मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.0 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

सद्गति जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।