Doomreader

कामना

लेखक: जयशंकर प्रसाद

दूसरे नाम Kamna

लंबाई: 21,502 शब्द, लगभग 86 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

नाटक

कामना मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

समुद्र के बीच एक संतोषी द्वीप में सोने जैसी चमकीली वस्तु के आने से लालच और दुर्दशा का आरंभ होता है। जयशंकर प्रसाद का प्रतीकात्मक नाटक।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

1.1

कामना-ऊषा के अपांग, में जागरण की लाली दक्षिण-पवन शुभ्र मेघमाला का अंचल हटाने लगा । पृथ्वी के प्रांगण में प्रभात टहल रहा है, क्या ही मधुर है; और संतोष भी मधुर है। विशाल.. जलराशि के शीतल अंक से लिपटकर आया हुआ पवन इस द्वीप के निवासियों को कोई दूसरा संदेश नहीं सुनाता, केवल शांति का निरंतर संगीत सुनाया करता है।सन्तोष । हृदय के समीप होने पर भी दूर है, सुन्दर है, केवल आलस के विश्राम का स्वप्न दिखाता है। परन्तु अकर्मण्य सन्तोष से मेरी पटेगी ? नहीं । इस समुद्र मे इतना हाहाकार क्यो है ? उँह, ये कोमल पत्ते तो बहुत शीघ्र तितर-बितर हो जाते है । (बिछे हुए पत्तो को बैठकर ठीक करती है ) यह लो, इन डालो से छनकर आई हुई किरणें इस समय ठीक मेरी आँखो पर पड़ेगी। अब दूसरा स्थान ठीक करूँ, बिछावन छाया मे करूँ। (पत्तों को दूसरी ओर बटोरती है ) घड़ी-भर चैन से बैठने में भी झंझट है।

(दो-चार फूल वृक्ष के चू पडते हैं―व्यस्त होकर वृक्ष की ओर सरोप देखने लगती है)

(तीन स्त्रियों का कलसी लिये हुए प्रवेश)

१―क्यों बिगड़ रही हो कामना ?

२―किस पर क्रोध है कामना ?

३―कितनी देर से यहाँ हो कामना ?

कामना―(स्वगत) क्यों उत्तर दूं ? सिर खाने के लिए यहाँ भी सब पहुंची।

यहाँ से आगे पढ़ें

1.1

(दूर पर वंशी की ध्वनि । कामना इधर-उधर चौंककर देखने लगती है। समुद्र में एक छोटी सी नाव आती दिखाई पड़ती है। एक युवक बैठा डाँड चला रहा है। कामना आश्चर्य से देखती है। नाव तीर पर आकर लगती है)

-हैं, यह कौन ! मै क्यों झुकी जा रही हूँ ? और, सिर पर इसके क्या चमक रहा है, जो इसे बड़ा प्रभावशाली बनाये है । इसका व्यक्तित्व ऐसा है कि मै इसके सामने अपने को तुच्छ बना दूं, और इसे समर्पित हो जाऊँ।

(कुछ सोचती है। युवक स्थिर दृष्टि से उसकी ओर देखता हुआ बाँसुरी बजाता है। कामना उठती और फूल इकट्ठे करती है। अकस्मात् उसके अपर बिखेर देती है। युवक पैर उठाता है कि नीचे उतरे । कामना उसको हाथ पकड़कर नीचे ले आती है। युवक अपना स्वर्ण-पट्ट खोलकर युवती कामना के सिर पर बाँधता है, और वह आलिंगन करती है)

यहाँ से आगे पढ़ें

1.4

चौथा दृश्य

स्थान-लीला का कुटीर

(फूल-मंडप मे लीला)

लीला-आज मिलन-रात्रि है । आज दो अधूरे मिलेंगे, एक पूरा होगा । मधुर जीवन-स्त्रोत को संतोष की शीतल छाया मे बहा ले जाना आज से हमारा कर्तव्य होना चाहिये । परंतु मुझे वैसी आशा नहीं । मेरा हृदय व्याकुल है, चंचल है, लालायित है, मेरा सब कुछ अपूर्ण है केवल उसी चमकीली वस्तु के लिए । मेरी सखी कामना ! आह. मुझे भी एक वैसी ही मिलनी चाहिये। ( वन-लक्ष्मी का प्रवेश)

लीला-तुम कौन?

वन-लक्ष्मी-मै वन-लक्ष्मी हूँ।

लीला-क्यों आई हो?

वन-लक्ष्मी-इस द्वीप के निवासियो में जब व्याह होता है, तब मै आशीर्वाद देने आती है। परंतु किसी के सामने नहीं।

लीला-फिर मेरे लिए ऐसी विशेषता क्यों?

वन-लक्ष्मी-अभिशाप देने के लिए ।

लीला-हम 'तारा की संतान हैं। हमे किसी के अभिशाप से क्या सम्बन्ध । और, मैने किया ही क्या है जो तुम अभिशाप कहकर चिल्लाती हो। इस द्वीप मे आज तक किसी को अभिशाष नहीं मिला, तो मुझे ही क्यो मिले?

वन-लक्ष्मी-मैने भूल की। अभिशाप तो तुम स्वयं इस द्वीप को दे रही हो ।

लीला-जो बात मै ससभती नहीं, उसी के लिए क्यो मुझे-

वन-लक्ष्मी-जो वस्तु कामना को अकस्मात मिली है, उसी के लिए तुम ईर्षा कर रही हो, वैसी ही तुम भी चाहती हो।

लीला-तो ऐसा चाहना क्या कोई अभिशाप, ईर्षा, या और क्या-क्या तुम कह रही हो, वही है ?

वन-लक्ष्मी-आन तक इस द्वीप के लोग 'यथा- लाभ-संतुष्ट' रहते थे, कोई किसी का मत्सर नहीं करता था । परंतु इस विष का-

यहाँ से आगे पढ़ें

1.4

कामना-प्यारी लीला, वैसी मै तुझे अवश्य दिलाऊँगी, अवीर न हो । तू जैसे भ्रांत हो गई है। वह पेया, जो मैने भेजी है, कहाँ है ? थोड़ी उसमे से पी ले।

लीला-ओ। उसे तो और भी मना किया है।

कामना (हँसती हुई पात्र उठाकर) अरे ले भी, अभी थकावट दूर होती है । (लीला और कामना पीती है)

लीला-बहन, इसके पीते ही तो मन दूसरा हुआ जाता है।

कामना-बड़ी अच्छी वस्तु है।

लीला-ऐसी पेया तो नहीं पी थी। यहाँ कहाँ से ले आई ?

कामना–एक दिन मै और विलास, दोनो, नदी के किनारे-किनारे बहुत दूर निकल गये। फिर नदी से भी दूर चले गये । वहाँ प्यास लगी; परंतु नदी तक लौटने में विलम्ब होता । एक तरबूज आधा पड़ा था, उसमे सूर्य की गर्मी से तपा हुआ उसी का रस था । हम दोनो ने आधा-आधा पी लिया। बड़ा आनंद आया । अब उसी रीति से बनाया करती हूँ।

लीला-(मद-विह्वल होती है) कामना, तू वन- लक्ष्मी है। वह जो आई थी, मुझे भुलाने आई थी। तू क्या है, सुगंध की लहर है। चॉदनी की शीतल चादर है । अः-( उठना चाहती है)

यहाँ से आगे पढ़ें

1.6

विलास-जब तक तुम रानी नहीं हो जाती, तब तक मै दूसरे को स्वर्ण-पट्ट नहीं पहनाऊँगा। केवल उपासना मे प्रधान बनने से काम न चलेगा। परंतु रानी बनने मे अभी देर है, क्योकि अपराध अभी प्रकट नहीं है । उसका बीज सबके हृदयो मे है।

कामना-फिर क्या होना चाहिये ?

विलास-आज सब को पिलाऊँगा । कुछ स्त्रियाँ भी रहेगी न ? कामना-क्यो नहीं।

विलास-कितनी देर मे सब एकत्र होगे ?

कामना-आते ही होगे । मुझे तो दिखलाओ, तुमने क्या बनाया है, और कैसे बनाया ?

विलास-देखो, परंतु किसी से कहना मत ।

(कामना आश्चर्य से देखती है। पर्दा हटाकर शराब की भट्टी और सुनार की धौंकनी दिखलाता है। गलाया हुआ बहुत-सा. सोना रक्खा है । मंजूषा में से एक कंकण निकालकर कामना को दिखाता है)

लीला-(सहसा प्रवेश करके) सब लोग आ रहे है।

(विलास सब बंद कर लेता है, लीला की ओर क्रोध से देखता है। लीला संकुचित हो जाती है)

विलास-जब कह दिया गया कि तुम्हें भी मिलेगा, तब इतनी उतावली क्यों है ?

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

घड़ी-भर चैन से बैठने में भी झंझट है।

1.1यहाँ से आगे पढ़ें

जिस दिन तूने उस चमकीली वस्तु के लिए हाथ पसारा, उसी दिन इस देश की दुर्दशा का प्रारम्भ होगा।

1.4यहाँ से आगे पढ़ें

हम खेलते है, और खेल में एक दूसरे के सहायक है, इसमे न्याय का कोई कार्य नहीं।

1.5यहाँ से आगे पढ़ें

हत्या और पापों की दौड़ हो रही है, और धर्म की धूम है।

2.4यहाँ से आगे पढ़ें

वाह | कैसा सुंदर खेल है । खेलने के लिए बुलाते हो, और उसे फंसाकर नचाते हो।

2.5यहाँ से आगे पढ़ें

दरिद्रता सब पापो की जननी है, और लोभ उसकी सबसे बड़ी सन्तान है।

2.7यहाँ से आगे पढ़ें

लोहू के प्यासे भेड़ियो, तुम जब बर्बर थे, तब क्या इससे बुरे थे?

2.8यहाँ से आगे पढ़ें

लज्जा जो अपराध करता है, उसे होती है।

3.1यहाँ से आगे पढ़ें

रानी, लाल रक्त गिराने से पीला सोना मिलने लगा। कैसा खेल है?

3.2यहाँ से आगे पढ़ें

खेल था, और खेल ही रहेगा। रोकर खेलो चाहे हँसकर।

3.8यहाँ से आगे पढ़ें

कामना की सभी 15 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. 1.1
  2. 1.2
  3. 1.3
  4. 1.4
  5. 1.5
  6. 1.6
  7. 2.1
  8. 2.2
  9. 2.3
  10. 2.4
  11. 2.5
  12. 2.6
  13. 2.7
  14. 2.8
  15. 3.1
  16. 3.2
  17. 3.3
  18. 3.4
  19. 3.5
  20. 3.6
  21. 3.7
  22. 3.8
  23. पुस्तक विज्ञापन

कामना मुफ़्त सुनें

कामना मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कामना मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

जयशंकर प्रसाद की और रचनाएँ

कामना जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।