Doomreader

कामना की पंक्तियाँ

कामना (जयशंकर प्रसाद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।

15 उद्धरण · किताब के बारे में

ख़ास पंक्तियाँ

घड़ी-भर चैन से बैठने में भी झंझट है।

1.1यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हो जाते है । (बिछे हुए पत्तो को बैठकर ठीक करती है ) यह लो, इन डालो से छनकर आई हुई किरणें इस समय ठीक मेरी आँखो पर पड़ेगी। अब दूसरा स्थान ठीक करूँ, बिछावन छाया मे करूँ। (पत्तों को दूसरी ओर बटोरती है )

घड़ी-भर चैन से बैठने में भी झंझट है।

(दो-चार फूल वृक्ष के चू पडते हैं―व्यस्त होकर वृक्ष की ओर सरोप देखने लगती है)

आन तक इस द्वीप के लोग 'यथा- लाभ-संतुष्ट' रहते थे, कोई किसी का मत्सर नहीं करता था ।

1.4यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वन-लक्ष्मी-

परंतु इस विष का-

जिस दिन तूने उस चमकीली वस्तु के लिए हाथ पसारा, उसी दिन इस देश की दुर्दशा का प्रारम्भ होगा।

1.4यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मान जा । कहे जाती हूँ,

जिस दिन तूने उस चमकीली वस्तु के लिए हाथ पसारा, उसी दिन इस देश की दुर्दशा का प्रारम्भ होगा।

लीला-(कुछ देर बाद ) आश्चर्य | आन तक तो वन-लक्ष्मी किसी से नहीं मिली थी। अब मै क्या करूँ ?

हम खेलते है, और खेल में एक दूसरे के सहायक है, इसमे न्याय का कोई कार्य नहीं।

1.5यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक-परन्तु युवक, हम लोग आज तक उसे पिता समझते थे। और, हम लोग कोई अपराध नहीं करते। करते है केवल खेल । खेल का कोई दंड नहीं। यह न्याय और अन्याय क्या ? अपराध और अच्छे कर्म क्य है, हम लोग नहीं जानते।

हम खेलते है, और खेल में एक दूसरे के सहायक है, इसमे न्याय का कोई कार्य नहीं।

पिता अपने बच्चों का खेल देखते है, फिर कोप क्यो ?

व्यभिचार ने लज्जा का प्रचार कर दिया है।

2.4यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक— इस देश के बच्चे दुर्बल, चिंताग्रस्त और झुके हुए दिखाई देते हैं। स्त्रिया के नेत्रों मे विह्व- लता-सहित और भी कैसे-कैसे कृत्रिम भावों का समावेश हो गया है।

व्यभिचार ने लज्जा का प्रचार कर दिया है।

संतोष—छिपकर बातें करना, कानों में मंत्रणा करना, छुरो की चमक से ऑखो मे त्रास उत्पन्न करना, वीरता नाम के किसी अद्भुत पदार्थ की ओर अंधे होकर दौड़ना युवको का कर्तव्य हो रहा है । वे शिकार और जुआ, मदिरा और विलासिता के, दास होकर गर्व …

मैं तो प्रत्येक गृहस्थ के घर को धर्मशाला के रूप में देखना चाहता हूँ, क्योंकि इसे पापशाला कहने मे संकोच होता है!

3.6यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सन्तोष-

मैं तो प्रत्येक गृहस्थ के घर को धर्मशाला के रूप में देखना चाहता हूँ, क्योंकि इसे पापशाला कहने मे संकोच होता है!

नागरिक-देखो इस दुष्ट को। अपराध भी करता है और गालियाँ भी देता है। उठ जा यहाँ से, नहीं तो धक्के खायगा।

सभी उद्धरण

किसी अध्याय पर जाएँ
  1. 1.1
  2. 1.4
  3. 1.5
  4. 2.4
  5. 2.5
  6. 2.7
  7. 2.8
  8. 3.1
  9. 3.2
  10. 3.6
  11. 3.8

1.1

घड़ी-भर चैन से बैठने में भी झंझट है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

… हो जाते है । (बिछे हुए पत्तो को बैठकर ठीक करती है ) यह लो, इन डालो से छनकर आई हुई किरणें इस समय ठीक मेरी आँखो पर पड़ेगी। अब दूसरा स्थान ठीक करूँ, बिछावन छाया मे करूँ। (पत्तों को दूसरी ओर बटोरती है )

घड़ी-भर चैन से बैठने में भी झंझट है।

(दो-चार फूल वृक्ष के चू पडते हैं―व्यस्त होकर वृक्ष की ओर सरोप देखने लगती है)

1.4

आन तक इस द्वीप के लोग 'यथा- लाभ-संतुष्ट' रहते थे, कोई किसी का मत्सर नहीं करता था ।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

वन-लक्ष्मी-

आन तक इस द्वीप के लोग 'यथा- लाभ-संतुष्ट' रहते थे, कोई किसी का मत्सर नहीं करता था ।

परंतु इस विष का-

जिस दिन तूने उस चमकीली वस्तु के लिए हाथ पसारा, उसी दिन इस देश की दुर्दशा का प्रारम्भ होगा।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

मान जा । कहे जाती हूँ,

जिस दिन तूने उस चमकीली वस्तु के लिए हाथ पसारा, उसी दिन इस देश की दुर्दशा का प्रारम्भ होगा।

लीला-(कुछ देर बाद ) आश्चर्य | आन तक तो वन-लक्ष्मी किसी से नहीं मिली थी। अब मै क्या करूँ ?

1.5

हम खेलते है, और खेल में एक दूसरे के सहायक है, इसमे न्याय का कोई कार्य नहीं।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक-परन्तु युवक, हम लोग आज तक उसे पिता समझते थे। और, हम लोग कोई अपराध नहीं करते। करते है केवल खेल । खेल का कोई दंड नहीं। यह न्याय और अन्याय क्या ? अपराध और अच्छे कर्म क्य है, हम लोग नहीं जानते।

हम खेलते है, और खेल में एक दूसरे के सहायक है, इसमे न्याय का कोई कार्य नहीं।

पिता अपने बच्चों का खेल देखते है, फिर कोप क्यो ?

2.4

व्यभिचार ने लज्जा का प्रचार कर दिया है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक— इस देश के बच्चे दुर्बल, चिंताग्रस्त और झुके हुए दिखाई देते हैं। स्त्रिया के नेत्रों मे विह्व- लता-सहित और भी कैसे-कैसे कृत्रिम भावों का समावेश हो गया है।

व्यभिचार ने लज्जा का प्रचार कर दिया है।

संतोष—छिपकर बातें करना, कानों में मंत्रणा करना, छुरो की चमक से ऑखो मे त्रास उत्पन्न करना, वीरता नाम के किसी अद्भुत पदार्थ की ओर अंधे होकर दौड़ना युवको का कर्तव्य हो रहा है । वे शिकार और जुआ, मदिरा और विलासिता के, दास होकर गर्व …

हत्या और पापों की दौड़ हो रही है, और धर्म की धूम है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संतोष—

हत्या और पापों की दौड़ हो रही है, और धर्म की धूम है।

विवेक—चलो भाई, चलें, अब उपासना-गृह मे शासन-सभा होगी। वही उन हत्यारों का विचार भी होनेवाला है । ( देखना हुआ) उधर देखो, रानी उपा- सना-गृह मे जा रही है।

2.5

वाह | कैसा सुंदर खेल है । खेलने के लिए बुलाते हो, और उसे फंसाकर नचाते हो।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक-

स्वयं ज्वाला फैला दी है; अब पतंग गिरने लगे हैं, तो उनको भगाना चाहते हो ?

2.7

सुख तो मान लेने की वस्तु है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

कपड़े के लिए कपास बिखरे है । अभाव किसका है ?

सुख तो मान लेने की वस्तु है।

कोमल गद्दों पर चाहे न मिले, परन्तु निर्जन मूक शिलाखंड से उसकी शत्रुता नहीं ।

दरिद्रता सब पापो की जननी है, और लोभ उसकी सबसे बड़ी सन्तान है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

संतोष-दरिद्रता । कैसी विकट समस्या । देवी

दरिद्रता सब पापो की जननी है, और लोभ उसकी सबसे बड़ी सन्तान है।

उसका नाम न लो। देखो, अन्न के पके हुए खेतों में पवन के सर्राटे से लहर उठ रही है । दरिद्रता कैसी ? कपड़े के लिए कपास बिखरे है । अभाव किसका है ?

2.8

लोहू के प्यासे भेड़ियो, तुम जब बर्बर थे, तब क्या इससे बुरे थे?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक-मेरी भी इस खुली हुई छाती पर दो-तीन तीर। रक्त की धारा वक्षस्थल पर बहेगी, तो मैं भी समझूँगा कि तपा हुआ लाल सोने का हार मुझे उपहार मे मिला है। रानी के सभ्य राज्य का जय-घोष करूँगा।

लोहू के प्यासे भेड़ियो, तुम जब बर्बर थे, तब क्या इससे बुरे थे?

तुम पहले इससे भी क्या विशेष असभ्य थे? आज शासन-सभा का आयोजन करके सभ्य कहलानेवाले पशुओ, कल का तुम्हारा धुँधला अतीत इससे उज्ज्वल था।

3.1

मनुष्य-मात्र के बराबर होने के कोरे असत्य पर अब विश्वास उठ चला है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

दम्भ-संस्कृति का आन्दोल हो रहा है। उसकी कुछ लहरे उँची हैं और कुछ नीची। यह भेद अब फूलों के द्वीप में छिपा नही रहा।

मनुष्य-मात्र के बराबर होने के कोरे असत्य पर अब विश्वास उठ चला है।

उसी भेद-भाव को लेकर समान अपना नवीन सृजन कर रहा है। मै उसका संचालन करूँगा।

लज्जा जो अपराध करता है, उसे होती है।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक-

लज्जा जो अपराध करता है, उसे होती है।

मै क्यों लज्जित होऊँ। मुझे किसी स्त्री की ओर प्यासी आँखो से नहीं देखना है, और न तो कपड़ों के आडम्बर मे अपनी नीचता छिपाना है।

3.2

रानी, लाल रक्त गिराने से पीला सोना मिलने लगा। कैसा खेल है?

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विनोद-इस देश से खूब सोना घर भेजा गया है। वहाँ नये-नये सौंदर्य-साधन बनाये जा रहे हैं।

रानी, लाल रक्त गिराने से पीला सोना मिलने लगा। कैसा खेल है?

लालसा-आज विलास सेनापति होकर आक्रमण करने गये हैं, तो विनोद, तुम्हीं मेरे पटमंडप मे चलो। मैं अकेली कैसे रहूँगी? विनोद-हाँ, यह तो अत्यंत खेद की बात है। परंतु कोई चिंता नहीं। चलो।

3.6

मैं तो प्रत्येक गृहस्थ के घर को धर्मशाला के रूप में देखना चाहता हूँ, क्योंकि इसे पापशाला कहने मे संकोच होता है!

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

सन्तोष-

मैं तो प्रत्येक गृहस्थ के घर को धर्मशाला के रूप में देखना चाहता हूँ, क्योंकि इसे पापशाला कहने मे संकोच होता है!

नागरिक-देखो इस दुष्ट को। अपराध भी करता है और गालियाँ भी देता है। उठ जा यहाँ से, नहीं तो धक्के खायगा।

3.8

खेल था, और खेल ही रहेगा। रोकर खेलो चाहे हँसकर।

यहाँ से पढ़ें
पूरा अंश दिखाएँ

विवेक-

खेल था, और खेल ही रहेगा। रोकर खेलो चाहे हँसकर।

इस विराट् विश्व और विश्वात्मा की अभिन्नता, पिता और पुत्र, ईश्वर और सृष्टि, सबको एक मे मिलाकर खेलने की सुखद क्रीड़ा भूल जाती है, होने लगता है विषमता का विषमय द्वंद्व। तब सिवा हाहाकार और रुदन के क्या फैलेगा?

कामना मुफ़्त पढ़ें

पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।

कामना मुफ़्त पढ़ें