Doomreader

राजस्थान की रजत बूँदें

लेखक: अनुपम मिश्र

दूसरे नाम Rajasthan Ki Rajat Boondein

लंबाई: 33,253 शब्द, लगभग 133 पन्ने, पढ़ने में लगभग 2 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

राजस्थान की रजत बूँदें मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

मरुभूमि में बूँद-बूँद पानी जमा करने की परंपरा: कुंई, कुंड, नाडी और घड़सीसर जैसे तालाब, और उन्हें बनाने वाले लोग। अनुपम मिश्र की किताब (1995), जिसे उन्होंने कॉपीराइट से मुक्त रखा।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

पधारो म्हारे देस

कभी यहां समुद्र था । लहरों पर लहरें उठती रही थीं । काल की लहरों ने उस अघाह समुद्र को न जाने क्यों और कैसे सुखाया होगा । अब यहां रेत का समुद्र है । लहरों पर लहरें अभी भी उठती हैं ।

प्रकृति के एक विराट रूप को दूसरे विराट रूप में — समुद्र से मरुभूमि में बदलने में लाखों बरस लगे होंगे । नए रूप को आकार लिए भी आज हजारों बरस हो चुके हैं । लेकिन राजस्थान का समाज यहां के पहले रूप को भूला नहीं है। वह अपने मन की गहराई में आज भी उसे हाकड़ो नाम से याद रखे है । कोई हजार बरस पुरानी डिंगल भाषा में और आज की राजस्थानी में भी हाकड़ो शब्द उन पीढ़ियों की लहरों में तैरता रहा है, जिनके पुरखों ने भी कभी समुद्र नहीं देखा था।

आज के मारवाड़ के पश्चिम में लाखों बरस पहले रहे हकाड़ो के अलावा

राजस्थान के मन में समुद्र के और भी कई नाम हैं। संस्कृत से विरासत में मिले सिंधु, सरितापति, सागर, वाराधिप तो हैं ही, आच, उअह, देधाण, वडनीर, बारहर, सफरा-भडार जैसे संबोधन भी हैं। एक नाम हेल भी है और इसका अर्थ समुद्र के साथ-साथ विशालता और उदारता भी है।

यह राजस्थान के मन की उदारता ही है कि विशाल मरुभूमि में रहते हुए भी उसके कंठ में समुद्र के इतने नाम मिलते हैं। इसकी दृष्टि भी रही होगी। सृष्टि की जिस घटना को घटे हुए ही लाखों बरस हो चुके, जिसे घटने में भी हजारों बरस लगे, उस सबका जमा घटा करने कोई बैठे तो आकड़ों के अनंत विस्तार के अंधेरे में खो जाने के सिवा और क्या हाथ लगेगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

राजस्थान की रजत बूंदें

राजस्थान की रजत बूंदें

पसीने में तरबतर चेलवांजी कुंई के भीतर काम कर रहे हैं । कोई तीस-पैंतीस हाथ गहरी खुदाई हो चुकी है। अब भीतर गरमी बढ़ती ही जाएगी। कुंई का व्यास, घेरा बहुत ही संकरा है। उखरूं बैठे चेलवांजी की पीठ और छाती से एक-एक हाथ की दूरी पर मिट्टी है। इतनी संकरी जगह में खोदने का काम कुल्हाड़ी या फावड़े से नहीं हो सकता। खुदाई यहां बसौली से की जा रही है। बसौली छोटी डंडी का छोटे फावड़े जैसा औजार होता है। नुकीला फल लोहे का और हत्था लकड़ी का।

कुंई की गहराई में चल रहे मेहनती काम पर वहां की गरमी का असर पड़ेगा। गरमी कम करने के लिए ऊपर जमीन पर खड़े लोग बीच-बीच में मुट्ठी भर रेत बहुत राजस्थान की जोर के साथ नीचे फेंकते हैं। इससे ऊपर की ताजी हवा नीचे फिकाती है और गहराई में जमा दमघोंटू गरम हवा ऊपर लौटती है। इतने ऊपर से फेंकी जा रही रेत के कण नीचे काम कर रहे चेलवांजी के सिर पर लग सकते हैं इसलिए वे अपने सिर पर कांसे, पीतल या अन्य किसी धातु का एक बर्तन टोप की तरह पहने हुऐ हैं। नीचे थोड़ी खुदाई हो जाना के बाद चेलवांजी के पंजों के आसपास मलवा जमा हो गया है। ऊपर रस्सी से एक छोटा-सा डोल या बाल्टी उतारी जाती है। मिट्टी उसमें भर दी जाती है। पूरी सावधानी के साथ ऊपर खींचते समय भी बाल्टी में से कुछ रेत, ककड़-पत्थर नीचे गिर सकते हैं। टोप इनसे भी चेलवांजी का सिर बचाएगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

बिंदु में सिंधु समान

रेत का एक विशाल टीला सामने खड़ा है। पास पहुंचने पर भी समझ नहीं आएगा कि यह टीला नहीं, घड़सीसर की ऊंची-पूरी, लंबी-चौड़ी पाल है। जरा और आगे बढ़ें तो दो बुर्ज और पत्थर पर सुंदर नक्काशी के पांच झरोखों और दो छोटी और एक बड़ी पोल का प्रवेश द्वार सिर उठाए खड़ा दिखेगा। बड़ी और छोटी पोलों के सामने नीला आकाश झलकता है। जैसे-जैसे आगे बढ़ते जाते हैं, प्रवेश द्वार से दिखने वाली झलक में नए-नए दृश्य जुड़ते जाते हैं। यहां तक पहुंच कर समझ में आएगा कि पोल से जो नीला आकाश दिख रहा था, वह तो सामने फैला नीला पानी है। फिर दाई-बाई तरफ सुंदर पक्के घाट, मंदिर, पटियाल, बारादरी, अनेक स्तंभों से सजे बरामदे, कमरे तथा और न जाने क्या-क्या जुड़ जाता है। हर क्षण बदलने वाले दृश्य पर जब तालाब के पास पहुंचकर विराम लगता है, तब आंखें सामने दिख रहे सुंदर दृश्य पर कहीं एक जगह टिक नहीं पातीं। पुतलियां हर क्षण घूम-घूम कर उस विचित्र दृश्य को नाप लेना चाहती हैं।

पर आंखें इसे नाप नहीं पातीं। तीन मील लंबे और कोई एक मील चौड़े आगर वाले इस तालाब का आगोर १२० वर्गमील क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे जैसलमेर के राजा महारावल घड़सी ने विक्रम संवत १३९१ में यानी सन् १३३५ में बनाया था। दूसरे राजा तालाब बनवाया करते थे, लेकिन महारावल घड़सी ने तो इसे खुद बनाया था। महारावल रोज ऊंचे किले से उतर कर यहां आते और खुदाई, भराई आदि हरेक काम में खुद जुटे रहते।

यहाँ से आगे पढ़ें

बिंदु में सिंधु समान

मेघा ढोर चराया करता था। यह किस्सा ५०० बरस पहले का है। पशुओं के साथ मेघा भोर सुबह निकल जाता। कोसों तक फैला सपाट तपता रेगिस्तान। मेघा दिन-भर का पानी अपने साथ एक कुपड़ी, मिट्टी की चपटी सुराही में ले जाता। शाम वापस लौटता। एक दिन कुपड़ी में थोड़ा-सा पानी बच गया। मेघा को न जाने क्या सूझा, उसने एक छोटा-सा गड्ढा किया, उसमें कुपड़ी का पानी डाला और आक के पत्तों से गड्ढे को अच्छी तरह ढंक दिया।

चराई का काम, आज यहां, कल कहीं और। मेघा दो दिन तक उस जगह पर नहीं आ सका। वहां वह तीसरे दिन पहुंच पाया। उत्सुक हाथों ने आक के पत्ते धीरे से हटाए। गड्ढे में पानी तो नहीं था पर ठंडी हवा आई। मेधा के मुंह से शब्द निकला -'बाफ'। मेघा ने सोचा कि यहां इतनी गरमी में थोड़े से पानी की नमी बची रह सकती है तो फिर यहां तालाब भी बन सकता है।

मेघा ने अकेले ही तालाब बनाना शुरू किया। अब वह रोज अपने साथ कुदालतगाड़ी भी लाता। दिन-भर अकेले मिट्टी खोदता और पाल पर डालता। गाएं भी वहीं आसपास चरती रहतीं। भीम जैसी शक्ति नहीं थी, लेकिन भीम की शक्ति जैसा संकल्प था मेघा के पास। दो वर्ष वह अकेले ही लगा रहा। सपाट रेगिस्तान में पाल का विशाल घेरा अब दूर से ही दिखने लगा था। पाल की खबर आसपास के गांवों को भी

लगी। अब रोज सुबह गांवों से बच्चे और दूसरे लोग भी मेधा के साथ आने लगे। सब मिलकर काम करते। १२ साल हो गए थे, अब भी विशाल तालाब पर काम चल रहा था। लेकिन मेघा की उमर पूरी हो गई।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

कभी यहां समुद्र था । लहरों पर लहरें उठती रही थीं ।

पधारो म्हारे देसयहाँ से आगे पढ़ें

बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां ज्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।

माटी,जल और ताप की तपस्यायहाँ से आगे पढ़ें

यहां परस्पर लगाव नहीं, इसलिए अलगाव भी नहीं होता।

राजस्थान की रजत बूंदेंयहाँ से आगे पढ़ें

पानी का काम पुण्य का काम है।

ठहरा पानी निर्मलायहाँ से आगे पढ़ें

नाडी का स्वभाव भी कच्चा ही होगा।

बिंदु में सिंधु समानयहाँ से आगे पढ़ें

ऊगते और डूबते समय सूरज घड़सीसर में मन-भर पिघला सोना उंडेल देता है।

बिंदु में सिंधु समानयहाँ से आगे पढ़ें

जसेरी में अथाह पानी के साथ-साथ ममता भी भरी है - आज तक इसमें कोई डूबा नहीं है।

बिंदु में सिंधु समानयहाँ से आगे पढ़ें

कभी क्षितिज तक लहराने वाला अखंड समुद्र हाकड़ो यहां आज भी खंड-खंड होकर उतरता है।

भूण थारा बारे मासयहाँ से आगे पढ़ें

कुंइयां सचमुच स्वयंसिद्ध और समयसिद्ध साबित हो रही हैं।

सन्दर्भयहाँ से आगे पढ़ें

तब तक सीमेंट की पांच-सात पीढ़ियां ढह चुकती हैं।

सन्दर्भयहाँ से आगे पढ़ें

राजस्थान की रजत बूँदें की सभी 46 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. पधारो म्हारे देस
  2. माटी,जल और ताप की तपस्या
  3. राजस्थान की रजत बूंदें
  4. ठहरा पानी निर्मला
  5. बिंदु में सिंधु समान
  6. जल और अन्न का अमरपटो
  7. भूण थारा बारे मास
  8. अपने तन, मन,धन के साधन
  9. सन्दर्भ
  10. शब्द सूची

राजस्थान की रजत बूँदें मुफ़्त सुनें

राजस्थान की रजत बूँदें मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

राजस्थान की रजत बूँदें मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.1 MB)

अनुपम मिश्र की और रचनाएँ

राजस्थान की रजत बूँदें जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।