राजस्थान की रजत बूँदें की पंक्तियाँ
राजस्थान की रजत बूँदें (अनुपम मिश्र) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
46 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
पानी कम और गरमी ज्यादा – ये दो बातें जहां मिल जाएं वहां जीवन दूभर हो जाता है, ऐसा माना जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… इस मात्रा की तुलना कीजिए दिल्ली से, जहां १५० सेंटीमीटर से ज्यादा पानी गिरता है, तुलना कीजिए उस गोवा से, कोंकण से, चेरापूंजी से, जहां यह आंकड़ा ५०० से १००० सेंटीमीटर तक जाता है। मरुभूमि में सूरज गोवा, चेरापूंजी की वर्षा की तरह बरसता है।
पानी कम और गरमी ज्यादा – ये दो बातें जहां मिल जाएं वहां जीवन दूभर हो जाता है, ऐसा माना जाता है।
दुनिया के बाकी मरुस्थलों में भी पानी लगभग इतना ही गिरता है, गरमी लगभग इतनी ही पड़ती है । इसलिए वहां बसावट बहुत कम ही रही है । लेकिन राजस्थान के मरुप्रदेश में दुनिया के अन्य ऐसे प्रदेशों की तुलना में न सिर्फ बसावट ज्यादा …
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां ज्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… से भरा पड़ा है भडली पुराण। इस पुराण की रचना डंक नामक ज्योतिषाचार्य ने की थी। भडली उनकी पत्नी थीं, उन्हीं के नाम पर पुराण जाना जाता है। कहीं-कहीं दोनों को एक साथ याद किया जाता है। ऐसी जगहों में इसे डंक-भडली पुराण कहते हैं।
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां ज्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
खड़ी बोली और बोली में ब और व के अंतर से, फुलिंग, स्त्रीलिंग के अंतर से बादल का वादल और वादली, बादलो, बादली है, संस्कृत से बरसे जलहर, जीमूत, जलधर, जलवाह, जलधरण, जलद, घटा, क्षर (जल्दी नष्ट हो जाते हैं), सारंग, व्योम, व्योमचर, मेघ, मेघाडंबर, …
बूंद-बूंद हैं रिसती है और कुंई में पानी जमा होने लगता है - खारे पानी के सागर में अमृत जैसा मीठा पानी।
पूरा अंश दिखाएँ
इस हिस्से में बरसी बूंद-बूंद रेत में समा कर नमी में बदल जाती है। अब यहां कुंई बन जाए तो उसका पेट, उसकी खाली जगह चारों तरफ रेत में समाई नमी को फिर से बूंदों में बदलती है।
बूंद-बूंद हैं रिसती है और कुंई में पानी जमा होने लगता है - खारे पानी के सागर में अमृत जैसा मीठा पानी।
इस अमृत को पाने के लिए मरुभूमि के समाज ने खूब मंथन किया। अपने अनुभवों को व्यवहार में उतारने का पूरा एक शास्त्र विकसित किया है। इस शास्त्र ने समाज के लिए उपलब्ध पानी को तीन रूपों में बांटा है।
मरुभूमि में तीस हाथ पानी भरा हो और तीस बूंद भी रिसन नहीं होगी-ऐसा वचन बड़े से बड़े वास्तुकार न दे पाएं, चेलवांजी तो देते है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जाती है। आकार छोटा हो या बड़ा, चिनाई तो सौ टका ही होती है। चिनाई में पत्थर या पत्थर की पट्टियाँ भी लगाई जाती हैं। सांस यानी पत्थरों के बीच जोड़ते समय रह गई जगह में फिर से महीन चूने का लेप किया जाता है।
मरुभूमि में तीस हाथ पानी भरा हो और तीस बूंद भी रिसन नहीं होगी-ऐसा वचन बड़े से बड़े वास्तुकार न दे पाएं, चेलवांजी तो देते है।
आगोर की सफाई औ भारी सावधानी के बाद भी कुछ रेत कुंडी में पानी के साथ-साथ चली जाती है। इसलिए कभी-कभी वर्ष के प्रारंभ में, चैत में कुंडी के भीतर उतर कर इसकी सफाई भी करनी पड़ती है। नीचे उतरने के लिए चिनाई के समय …
पानी का सारा काम बिलकुल विकेंद्रित रखा, उसकी जिम्मेदारी को आपस में बूंद-बूंद बांट लिया।
पूरा अंश दिखाएँ
पानी की किसी केंद्रीय व्यवस्था से जोड़ने का काम संभव ही नहीं है। इसलिए समाज ने यहां
पानी का सारा काम बिलकुल विकेंद्रित रखा, उसकी जिम्मेदारी को आपस में बूंद-बूंद बांट लिया।
यह काम एक नीरस तकनीक, यांत्रिक न रह कर एक संस्कार में बदल गया। ये कुंडियां कितनी सुंदर हो सकती हैं, इसका परिचय दे सकते हैं जैसलमेर के गांव।
पर बंजारों ने तो इस इलाके का नमक खाया था - उन्हीं ने इन गांवों को मीठा पानी पिलाया है।
पूरा अंश दिखाएँ
बीसवीं सदी की सब तरह की सरकारें और इक्कीसवीं सदी में ले जाने वाली सरकार भी ऐसे खारे क्षेत्रों के गांवों के लिए मीठा पानी नहीं जुटा पाई।
पर बंजारों ने तो इस इलाके का नमक खाया था - उन्हीं ने इन गांवों को मीठा पानी पिलाया है।
कुछ बरस पहले नई-पुरानी सरकारों ने इन बंजारों की तलाइयों के आसपास ठीक वैसी ही नई तलाई बनाने की कोशिश की पर नमक और पानी के "घुल-मिल" स्वभाव को वे अलग नहीं कर पाई।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
पधारो म्हारे देस
कभी यहां समुद्र था । लहरों पर लहरें उठती रही थीं ।
पूरा अंश दिखाएँ
कभी यहां समुद्र था । लहरों पर लहरें उठती रही थीं ।
काल की लहरों ने उस अघाह समुद्र को न जाने क्यों और कैसे सुखाया होगा । अब यहां रेत का समुद्र है । लहरों पर लहरें अभी भी उठती हैं ।
अब यहां रेत का समुद्र है । लहरों पर लहरें अभी भी उठती हैं ।
पूरा अंश दिखाएँ
कभी यहां समुद्र था । लहरों पर लहरें उठती रही थीं । काल की लहरों ने उस अघाह समुद्र को न जाने क्यों और कैसे सुखाया होगा ।
अब यहां रेत का समुद्र है । लहरों पर लहरें अभी भी उठती हैं ।
प्रकृति के एक विराट रूप को दूसरे विराट रूप में — समुद्र से मरुभूमि में बदलने में लाखों बरस लगे होंगे । नए रूप को आकार लिए भी आज हजारों बरस हो चुके हैं । लेकिन राजस्थान का समाज यहां के पहले रूप को भूला …
पानी कम और गरमी ज्यादा – ये दो बातें जहां मिल जाएं वहां जीवन दूभर हो जाता है, ऐसा माना जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… इस मात्रा की तुलना कीजिए दिल्ली से, जहां १५० सेंटीमीटर से ज्यादा पानी गिरता है, तुलना कीजिए उस गोवा से, कोंकण से, चेरापूंजी से, जहां यह आंकड़ा ५०० से १००० सेंटीमीटर तक जाता है। मरुभूमि में सूरज गोवा, चेरापूंजी की वर्षा की तरह बरसता है।
पानी कम और गरमी ज्यादा – ये दो बातें जहां मिल जाएं वहां जीवन दूभर हो जाता है, ऐसा माना जाता है।
दुनिया के बाकी मरुस्थलों में भी पानी लगभग इतना ही गिरता है, गरमी लगभग इतनी ही पड़ती है । इसलिए वहां बसावट बहुत कम ही रही है । लेकिन राजस्थान के मरुप्रदेश में दुनिया के अन्य ऐसे प्रदेशों की तुलना में न सिर्फ बसावट ज्यादा …
राजस्थान के समाज ने प्रकृति से मिलने वाले इतने कम पानी का रोना नहीं रोया।
पूरा अंश दिखाएँ
इसका रहस्य यहां के समाज में है।
राजस्थान के समाज ने प्रकृति से मिलने वाले इतने कम पानी का रोना नहीं रोया।
उसने इसे एक चुनौती की तरह लिया और अपने को ऊपर से नीचे तक कुछ इस ढंग से खड़ा किया कि पानी का स्वभाव समाज के स्वभाव में बहुत सरल, तरल ढंग से बहने लगा।
माटी,जल और ताप की तपस्या
बूंद-बूंद पानी जमा कर वर्ष भर तृप्त होने की।
पूरा अंश दिखाएँ
अब बड़ों की बारी है,
बूंद-बूंद पानी जमा कर वर्ष भर तृप्त होने की।
लेकिन राजस्थान में जल संग्रह की परंपरा समझने से पहले इस क्षेत्र से थोड़ा-सा परिचित हो जाना चाहिए। राजस्थान की कुंडली कम से कम जल के मामले में 'मंगली" रही है। इसे अपने कौशल से मंगलमय बना लेना कोई सरल काम नही था। आज का …
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां ज्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… से भरा पड़ा है भडली पुराण। इस पुराण की रचना डंक नामक ज्योतिषाचार्य ने की थी। भडली उनकी पत्नी थीं, उन्हीं के नाम पर पुराण जाना जाता है। कहीं-कहीं दोनों को एक साथ याद किया जाता है। ऐसी जगहों में इसे डंक-भडली पुराण कहते हैं।
बादल यहां सबसे कम आते हैं, पर बादलों के नाम यहां ज्यादा निकलें तो कोई अचरज नहीं।
खड़ी बोली और बोली में ब और व के अंतर से, फुलिंग, स्त्रीलिंग के अंतर से बादल का वादल और वादली, बादलो, बादली है, संस्कृत से बरसे जलहर, जीमूत, जलधर, जलवाह, जलधरण, जलद, घटा, क्षर (जल्दी नष्ट हो जाते हैं), सारंग, व्योम, व्योमचर, मेघ, मेघाडंबर, …
बादल कम पड़ जाएं, इतने नाम हैं यहां बादलों के।
पूरा अंश दिखाएँ
महीमंडल जैसे नाम भी हैं। पर बोली में तो बादल के नामों की जैसे घटा छा जाती है। भरणनद, पाथोद, धरमंडल, दादर, डंबर, दलवादल, धन, घणमंड, जलजाल, कालीकांठल, कालाहण, कारायण, कंद, हर्ब, मेहजल, मेघाण,महाघण, रामइयों और सेहर।
बादल कम पड़ जाएं, इतने नाम हैं यहां बादलों के।
बड़ी सावधानी से बनाई इस सूची में कोई भी ग्वाला चाहे जब दो-चार नाम और जोड़ देता है!
इसी ताप की तपस्या से वर्षा की शीतलता आती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… होते हैं। ये तिथियां बदलती नहीं, हां, कैलेंडर के हिसाब से ये तिथियां मई महीने में कभी दूसरे तो कभी तीसरे हफ्ते में आती हैं। नौतपा, नवतपा - यानी धरती के खूब तपने के नौ दिन। ये खूब न तपें तो अच्छी वर्षा नहीं होती।
इसी ताप की तपस्या से वर्षा की शीतलता आती है।
ओम-गोम, आकाश और धरती का, ब्रह्म और सृष्टि का यह शाश्वत संबंध है। तेज धूप का एक नाम घाम है, जो राजस्थान के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के कई इलाकों में चलता है। पर ओघमो शब्द राजस्थान में ही है - वर्षा से पहले की …
राजस्थान की रजत बूंदें
जहां लगाव है, वहां अलगाव भी होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
रेत के कण बहुत ही बारीक होते हैं। वे अन्यत्र मिलने वाली मिट्टी के कणों की तरह एक दूसरे से चिपकते नहीं।
जहां लगाव है, वहां अलगाव भी होता है।
जिस मिट्टी के कण परस्पर चिपकते हैं, वे अपनी जगह भी छोड़ते हैं और इसलिए वहां कुछ स्थान खाली छूट जाता है। जैसे दोमट या काली मिट्टी के क्षेत्र में गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार आदि में वर्षा बंद होने के बाद धूप निकलने पर मिट्टी …
यहां बिखरे रहने में ही संगठन है।
पूरा अंश दिखाएँ
… वर्षा बंद होने के बाद धूप निकलने पर मिट्टी के कण चिपकने लगते हैं और धरती में, खेत और आंगन में दरारें पड़ जाती हैं। धरती की संचित नमी इन दरारों से गर्मी पड़ते ही राजस्थान की वाष्प बनकर वापस वातावरण में लौटने लगती है।
यहां बिखरे रहने में ही संगठन है।
मरुभूमि में रेत के कण समान रूप से बिखरे
यहां परस्पर लगाव नहीं, इसलिए अलगाव भी नहीं होता।
पूरा अंश दिखाएँ
रहते हैं।
यहां परस्पर लगाव नहीं, इसलिए अलगाव भी नहीं होता।
पानी गिरने पर कण थोड़े भारी हो जाते हैं पर अपनी जगह नहीं छोड़ते। इसलिए रुभूमि में धरती पर दरारें नहीं पड़तीं। भीतर समाया वर्षा का जल भीतर ही बना रहता है। एक तरफ थोड़े नीचे चल रही पट्टी इसकी रखवाली करती है तो दूसरी …
बूंद-बूंद हैं रिसती है और कुंई में पानी जमा होने लगता है - खारे पानी के सागर में अमृत जैसा मीठा पानी।
पूरा अंश दिखाएँ
इस हिस्से में बरसी बूंद-बूंद रेत में समा कर नमी में बदल जाती है। अब यहां कुंई बन जाए तो उसका पेट, उसकी खाली जगह चारों तरफ रेत में समाई नमी को फिर से बूंदों में बदलती है।
बूंद-बूंद हैं रिसती है और कुंई में पानी जमा होने लगता है - खारे पानी के सागर में अमृत जैसा मीठा पानी।
इस अमृत को पाने के लिए मरुभूमि के समाज ने खूब मंथन किया। अपने अनुभवों को व्यवहार में उतारने का पूरा एक शास्त्र विकसित किया है। इस शास्त्र ने समाज के लिए उपलब्ध पानी को तीन रूपों में बांटा है।
ठहरा पानी निर्मला
आज गिरी बूंदों को कल के लिए रोक लेना।
पूरा अंश दिखाएँ
सिद्धांत वही है: वर्षा की बूंदों को यानी पालर पानी को एक खूब साफ़ सुथरी जगह में रोक कर उनका संग्रह करना। कुंडी, कुंड, टांका - नाम या आकार बदल जाएँ, काम एक ही है -
आज गिरी बूंदों को कल के लिए रोक लेना।
कुंडी सब जगह हैं। पहाड़ पर बने किलों में, मंदिरों में, पहाड़ की तलहटी में, घर के आंगन में, छत में, गांव में, गांव के बाहर निर्जन में, रेत में, खेत में ये सब जगह, सब समय में बनती रही हैं। तीन सौं, चार सौ …
अछायी कुंड अशोभनीय माना जाता है और पानी के काम में शोभा तो होनी ही चाहिए.
पूरा अंश दिखाएँ
कुंड छोटा हो या कितना भी बड़ा, इसे अछायो यानी खुला नहीं छोड़ा जाता।
अछायी कुंड अशोभनीय माना जाता है और पानी के काम में शोभा तो होनी ही चाहिए.
शोभा और शुचिता, साफ सफाई यहाँ साथ-साथ मिलती हैं।
मरुभूमि में तीस हाथ पानी भरा हो और तीस बूंद भी रिसन नहीं होगी-ऐसा वचन बड़े से बड़े वास्तुकार न दे पाएं, चेलवांजी तो देते है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जाती है। आकार छोटा हो या बड़ा, चिनाई तो सौ टका ही होती है। चिनाई में पत्थर या पत्थर की पट्टियाँ भी लगाई जाती हैं। सांस यानी पत्थरों के बीच जोड़ते समय रह गई जगह में फिर से महीन चूने का लेप किया जाता है।
मरुभूमि में तीस हाथ पानी भरा हो और तीस बूंद भी रिसन नहीं होगी-ऐसा वचन बड़े से बड़े वास्तुकार न दे पाएं, चेलवांजी तो देते है।
आगोर की सफाई औ भारी सावधानी के बाद भी कुछ रेत कुंडी में पानी के साथ-साथ चली जाती है। इसलिए कभी-कभी वर्ष के प्रारंभ में, चैत में कुंडी के भीतर उतर कर इसकी सफाई भी करनी पड़ती है। नीचे उतरने के लिए चिनाई के समय …
पानी का काम पुण्य का काम है।
पूरा अंश दिखाएँ
… एक छोटा, एक बड़ा। इनकी ऊंचाई भी कम ज्यादा रखी जाती है। ये खेल, थाला, हवाड़ो, अवाड़ो या उबारा कहलाते हैं। इनमें आसपास से गुजरने वाले भेड़-बकरियों, ऊंट और गायों के लिए पानी भर कर रखा जाता है। सार्वजनिक कुंडियां भी लोग ही बनाते हैं।
पानी का काम पुण्य का काम है।
किसी
पानी का सारा काम बिलकुल विकेंद्रित रखा, उसकी जिम्मेदारी को आपस में बूंद-बूंद बांट लिया।
पूरा अंश दिखाएँ
पानी की किसी केंद्रीय व्यवस्था से जोड़ने का काम संभव ही नहीं है। इसलिए समाज ने यहां
पानी का सारा काम बिलकुल विकेंद्रित रखा, उसकी जिम्मेदारी को आपस में बूंद-बूंद बांट लिया।
यह काम एक नीरस तकनीक, यांत्रिक न रह कर एक संस्कार में बदल गया। ये कुंडियां कितनी सुंदर हो सकती हैं, इसका परिचय दे सकते हैं जैसलमेर के गांव।
'स्वामित्व विसर्जन' का इससे अच्छा उदाहरण शायद ही मिले कोई।
पूरा अंश दिखाएँ
मोहल्ले, गांव, कस्बों से बहुत दूर निर्जन क्षेत्रों में भी टांके बनते हैं। बनाने वाले इन्हें अपने लिए नहीं, अपने समाज के लिए बनाते हैं।
'स्वामित्व विसर्जन' का इससे अच्छा उदाहरण शायद ही मिले कोई।
ये टांके पशुपालकों, ग्वालों के काम आते हैं। सुबह कंधे पर भरी कुपड़ी (मिट्टी की चपटी सुराही) टांग कर चले ग्वाले, चरवाहे दोपहर तक भी नहीं पहुंच पाते कि कुपड़ी खाली हो जाती है। लेकिन आसपास ही मिल जाता है कोई टांका। हरेक टांके पर …
बिंदु में सिंधु समान
भक्ति में डूबे संत-कवियों ने 'बिंदु में सिंधु समान' कहा।
पूरा अंश दिखाएँ
भक्ति में डूबे संत-कवियों ने 'बिंदु में सिंधु समान' कहा।
घर-गिरस्ती में डूबे लोगों ने इसे पहले मन में और फिर अपनी धरती पर कुछ इस रीति से उतारा कि 'हेरनहार हिरान' यानी देखने वाले हैरान हो जाएं।
साईं 'इतना' दीजिए के बदले साईं जितना दीजिए वामे कुटुम समा कर दिखाया।
पूरा अंश दिखाएँ
… खडीन और भे - इन सबको बिंदु से भर कर सिंधु समान बनाया गया। आज के नए समाज ने जिस क्षेत्र को पानी के मामले में एक असंभव क्षेत्र माना है, वहां पुराने समाज ने कहां क्या-क्या संभव है - इस भावना से काम किया।
साईं 'इतना' दीजिए के बदले साईं जितना दीजिए वामे कुटुम समा कर दिखाया।
माटी और आकाश के बदलते रूपों के साथ ही यहां तालाबों के आकार, प्रकार और उनके नाम भी बदल जाते हैं। चारों तरफ मजबूत पहाड़ हों, पानी खूब गिरता हो तो उसे वर्ष भर नहीं, वर्षों तक रोक सकने वाली झीलों का, बड़े-बड़े तालाबों का …
नाडी का स्वभाव भी कच्चा ही होगा।
पूरा अंश दिखाएँ
… या छोटे से मगरे के आगोर से बहुत ही थोड़ी मात्रा में बहने वाले पानी का पूरा सम्मान करती है नाडी। उसे बह कर बर्बाद नहीं होने देती है नाडी। साधन, सामग्री कच्ची यानी मिट्टी की ही होती है, पर इसका यह अर्थ नहीं कि
नाडी का स्वभाव भी कच्चा ही होगा।
यहां दो-सौ, चार-सौ साल पुरानी नाडियां भी खड़ी मिल जाएंगी। नाड़ियों में पानी महीने-डेढ़ महीने से सात-आठ महीने तक भी रुका रहता है। छोटे से छोटे गांव में एक से अधिक नाडियां मिलती हैं। मरुभूमि में बसे गांवों में इनकी संख्या हर गांव में दस-बारह …
पर बंजारों ने तो इस इलाके का नमक खाया था - उन्हीं ने इन गांवों को मीठा पानी पिलाया है।
पूरा अंश दिखाएँ
बीसवीं सदी की सब तरह की सरकारें और इक्कीसवीं सदी में ले जाने वाली सरकार भी ऐसे खारे क्षेत्रों के गांवों के लिए मीठा पानी नहीं जुटा पाई।
पर बंजारों ने तो इस इलाके का नमक खाया था - उन्हीं ने इन गांवों को मीठा पानी पिलाया है।
कुछ बरस पहले नई-पुरानी सरकारों ने इन बंजारों की तलाइयों के आसपास ठीक वैसी ही नई तलाई बनाने की कोशिश की पर नमक और पानी के "घुल-मिल" स्वभाव को वे अलग नहीं कर पाई।
जल की इस गुल्लक में बिना कुछ डाले सिर्फ़ निकालते रहने की प्रवृत्ति कभी तो धोखा देगी ही।
पूरा अंश दिखाएँ
… पंप नहीं चलेंगे, पानी नहीं मिलेगा। सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा तो भी आगे-पीछे ट्यूबवैल से जलस्तर घटेगा ही। उसे जहाँ के तहाँ थामने का कोई तरीका अभी ती है नहीं। वैसे कहा जाता है कि जैसलमेर के नीचे भूजल का अच्छा भंडार है। पर
जल की इस गुल्लक में बिना कुछ डाले सिर्फ़ निकालते रहने की प्रवृत्ति कभी तो धोखा देगी ही।
एक बार फिर दुहरा लें कि मरुभूमि के सबसे विकट माने गए इस क्षेत्र में 99.78 प्रतिशत गांवों में पानी का प्रबंध है और अपने दम पर है। इसी के साथ उन सुविधाओं की तुलना करें जिन्हें जुटाना नए समाज की नई संस्थाओं, मुख्यतः सरकार …
राजा का सपना रानी ने पूरा किया।
पूरा अंश दिखाएँ
… पाल पर खड़े होकर सारा काम देख रहे थे। राज परिवार में चल रहे भीतरी षडयंत्र ने पाल पर खड़े घड़सी पर घातक हमला किया। राजा की चिता पर रानी का सती हो जाना उस समय का चलन था। लेकिन रानी विमला सती नहीं हुई।
राजा का सपना रानी ने पूरा किया।
रेत के इस सपने में दो रंग हैं। नीला रंग है पानी का और पीला रंग है तीन-चार मील के तालाब की कोई आधी गोलाई में बने घाट, मंदिरों, बुर्ज और बारादरी, बरामदों का। लेकिन यह सपना दिन में दो बार बस केवल एक रंग …
रेत के इस सपने में दो रंग हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… रहे थे। राज परिवार में चल रहे भीतरी षडयंत्र ने पाल पर खड़े घड़सी पर घातक हमला किया। राजा की चिता पर रानी का सती हो जाना उस समय का चलन था। लेकिन रानी विमला सती नहीं हुई। राजा का सपना रानी ने पूरा किया।
रेत के इस सपने में दो रंग हैं।
नीला रंग है पानी का और पीला रंग है तीन-चार मील के तालाब की कोई आधी गोलाई में बने घाट, मंदिरों, बुर्ज और बारादरी, बरामदों का। लेकिन यह सपना दिन में दो बार बस केवल एक रंग में रंग जाता है। ऊगते और डूबते समय …
ऊगते और डूबते समय सूरज घड़सीसर में मन-भर पिघला सोना उंडेल देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… में दो रंग हैं। नीला रंग है पानी का और पीला रंग है तीन-चार मील के तालाब की कोई आधी गोलाई में बने घाट, मंदिरों, बुर्ज और बारादरी, बरामदों का। लेकिन यह सपना दिन में दो बार बस केवल एक रंग में रंग जाता है।
ऊगते और डूबते समय सूरज घड़सीसर में मन-भर पिघला सोना उंडेल देता है।
मन-भर, यानी मापतौल वाला मन नहीं, सूरज का मन भर जाए इतना।
मन-भर, यानी मापतौल वाला मन नहीं, सूरज का मन भर जाए इतना।
पूरा अंश दिखाएँ
… तीन-चार मील के तालाब की कोई आधी गोलाई में बने घाट, मंदिरों, बुर्ज और बारादरी, बरामदों का। लेकिन यह सपना दिन में दो बार बस केवल एक रंग में रंग जाता है। ऊगते और डूबते समय सूरज घड़सीसर में मन-भर पिघला सोना उंडेल देता है।
मन-भर, यानी मापतौल वाला मन नहीं, सूरज का मन भर जाए इतना।
लोगों ने भी घड़सीसर में अपनी-अपनी सामर्थ्य से सोना डाला था। तालाब राजा का था पर प्रजा उसे संवारती, सजाती चली गई। पहले दौर में बने मंदिर, घाट और जलमहल आदि का विस्तार होता गया। जिसे जब भी जो कुछ अच्छा सूझा, उसे उसने घड़सीसर …
जो लोग एक-एक बूंद एकत्र कर घड़सीसर भरना जानते थे, वे उसके अतिरिक्त पानी को भी केवल पानी नहीं, जलराशि मानते थे।
पूरा अंश दिखाएँ
… तालाब का वह अंग जहां से उसका अतिरिक्त पानी तालाब की पाल को नुकसान पहुचाए बिना बाहर बहने लगता है। नेष्ठा चलता है और इतने विशाल तालाब को तोड़ सकने वाले अतिरिक्त पानी को बाहर बहाने लगता है। लेकिन यह 'बहाना’ भी बहुत विचित्र था।
जो लोग एक-एक बूंद एकत्र कर घड़सीसर भरना जानते थे, वे उसके अतिरिक्त पानी को भी केवल पानी नहीं, जलराशि मानते थे।
नेष्टा से निकला पानी आगे एक और तालाब में जमा कर लिया जाता था। नेष्टा तब भी नहीं रुकता तो इस तालाब का नेष्टा भी चलने लगता। फिर उससे भी एक और तालाब भर जाता। यह सिलसिला - आसानी से भरोसा नहीं होगा - पूरे …
भीम जैसी शक्ति नहीं थी, लेकिन भीम की शक्ति जैसा संकल्प था मेघा के पास।
पूरा अंश दिखाएँ
मेघा ने अकेले ही तालाब बनाना शुरू किया। अब वह रोज अपने साथ कुदालतगाड़ी भी लाता। दिन-भर अकेले मिट्टी खोदता और पाल पर डालता। गाएं भी वहीं आसपास चरती रहतीं।
भीम जैसी शक्ति नहीं थी, लेकिन भीम की शक्ति जैसा संकल्प था मेघा के पास।
दो वर्ष वह अकेले ही लगा रहा। सपाट रेगिस्तान में पाल का विशाल घेरा अब दूर से ही दिखने लगा था। पाल की खबर आसपास के गांवों को भी
लोग ताम्रपत्र के बदले चांदी जैसे चमकीले तालाब को पढ़ते हैं और इसका जस फैलाते जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
जसेरी बनाने वालों ने बहुत सोच समझ कर ताम्रपत्र को तालाब के बीच में लगाया था -
लोग ताम्रपत्र के बदले चांदी जैसे चमकीले तालाब को पढ़ते हैं और इसका जस फैलाते जाते हैं।
आसपास के एक या दो नहीं, सात गांव इसका पानी लेते हैं। कई गांवों का पशुधन जसेरी की सम्पन्नता पर टिका हुआ है। अन्नपूर्णा की तरह लोग इसका वर्णन जलपूर्णा की तरह करते हैं और फिर इसके जस की एक सबसे बड़ी बात यह भी …
जसेरी में अथाह पानी के साथ-साथ ममता भी भरी है - आज तक इसमें कोई डूबा नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
… या दो नहीं, सात गांव इसका पानी लेते हैं। कई गांवों का पशुधन जसेरी की सम्पन्नता पर टिका हुआ है। अन्नपूर्णा की तरह लोग इसका वर्णन जलपूर्णा की तरह करते हैं और फिर इसके जस की एक सबसे बड़ी बात यह भी बताते हैं कि
जसेरी में अथाह पानी के साथ-साथ ममता भी भरी है - आज तक इसमें कोई डूबा नहीं है।
कलत (साद) इसमें भी आई है - फिर भी इसकी गहराई इतनी है कि ऊंट पर बैठा सवार डूब जाए - लेकिन आज तक इसमें कोई डूब कर मरा नहीं है। इसीलिए जसेरी को निर्दोष तालाब भी कहा गया है।
जल और अन्न का अमरपटो
आंख का ही सबसे बडा़ तप है।
पूरा अंश दिखाएँ
ज्ञानी ने पूछा, 'कौन-सा तप सबसे बड़ा है?” सीधे-सादे ग्वाले ने उत्तर दिया, "आंख रो तो तप भली।"
आंख का ही सबसे बडा़ तप है।
अपने आसपास के ससांर को ठीक ढंग देखने का अनुभव और पीढ़ियों के ऐसे अनुभव से बना एक दृष्टिकोण - यह तप इस लोक के जीवन को सरल बनाता है। आंख के इस तप ने जल के साथ साथ मरुभूमि में अन्न जुटाने की भी …
रजत तोला हो या रत्ती, वह तो तुलता ही है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। इन्हें डहरी, डहर या डैर कहते हैं। इहरियों की संख्या भी सैकड़ों में जाती है। इन सब जगहों पर पालर पानी रोका जाता है, फिर उसे रेजाणी में बदलने का अवसर मिलता है। इसकी मात्रा कम है या ज्यादा-ऐसा रत्ती भर नहीं सोचा जाता।
रजत तोला हो या रत्ती, वह तो तुलता ही है।
रजत बूंदें चार हाथ की डहरी में आने लायक हों या चार कोस की खडीन में, उनका तो संग्रह होता ही है। कुंई, पार, कुंड, टांकें, नाडी, तलाई, तालाब, सरवर, बेरे, खडीन, दईबंध जगह, डेहरी और भे इन रजत बूंदों से भरते हैं, कुछ समय …
भूण थारा बारे मास
धरातल और पाताल को जोड़ना है पर सावधानी रखनी है कि धरातल पाताल में धंस न जाए
पूरा अंश दिखाएँ
फांक खुदाई में थमता धरातल
धरातल और पाताल को जोड़ना है पर सावधानी रखनी है कि धरातल पाताल में धंस न जाए
–इसलिए इतनी तरह-तरह की चिनाई की जाती है। गीली चिनाई में भी साधारण गारे चूने से काम नहीं चलता। इसमें ईंट की राख, बेल का फल, गुड़, सन के बारीक कुतरे गए टुकड़े मिलाए जाते हैं। कभी-कभी घरट, यानी बैल से चलने वाली पत्थर की …
चड़स भलभला कर खाली होती है-पाताल का पानी धरातल पर बहने लगता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… से क्षण भर में दूसरी जोड़ी से जोड़ दिया जाता है और उधर पहली जोड़ी को खोल कर रस्सी से अलग हटा कर चढ़ाई पर हांक कर ऊपर लाया जाता है। इधर दूसरी जोड़ी बचे डेढ़ सौ हाथ की दूरी तक चड़स खींच लाती है।
चड़स भलभला कर खाली होती है-पाताल का पानी धरातल पर बहने लगता है।
एक बार की यह पूरी क्रिया बारी या वारी कहलाती है। इस काम को करने वाले बारियी कहलाते हैं। इतनी वजनी चड़स को कुएं के ऊपर खाली करने के काम में बल और बुद्धि दोनों चाहिए। जब भरी चड़स ऊपर आकर थमती है तो उसे …
कभी क्षितिज तक लहराने वाला अखंड समुद्र हाकड़ो यहां आज भी खंड-खंड होकर उतरता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ताप की तपस्या करने वाला यह देस बहते और ठहरे पानी को निर्मल बना कर रखता है, पालर पानी, रेजाणी पानी और पाताल पानी की एक-एक बिंदु को सिंधु समान मानता है और इंद्र की एक घड़ी को अपने लिए बारह मास में बदलता है।
कभी क्षितिज तक लहराने वाला अखंड समुद्र हाकड़ो यहां आज भी खंड-खंड होकर उतरता है।
अपने तन, मन,धन के साधन
ऐसे विवेकवान, स्वावलंबी समाज को शत-शत प्रणाम।
पूरा अंश दिखाएँ
… एक परंपरा बनाई है। और इस परंपरा ने कुछ लाख कुंडियां, कुछ लाख टांके, कुछ हजार कुंईयां और कुछ हजार छोटे-बड़े तालाब बनाए हैं-यह सारा काम समाज ने अपने तन, मन, धन से किया है। इसके लिए उसने किसी के आगे कभी हाथ नहीं पसारा।
ऐसे विवेकवान, स्वावलंबी समाज को शत-शत प्रणाम।
सन्दर्भ
नए लोगों के लिए चार महीनों के कुल्हड़ों का यह प्रसंग टोटका होगा पर यहां पुराने लोग मौसम विभाग की भविष्यवाणी को भी टोटके से ज्यादा नहीं मानते।
पूरा अंश दिखाएँ
… उत्सुक निगाहें देखती हैं कि कौन-सा कुल्हड़ पहले गल जाता है। जेठ का कुल्हड़ गल जाए तो वर्षा स्थिर मानी जाएगी, आषाढ़ का गले तो खंडित रहेगी और सावन या भादों में से कोई पहले फूट जाए तो माना जाता है कि खूब पानी बरसेगा।
नए लोगों के लिए चार महीनों के कुल्हड़ों का यह प्रसंग टोटका होगा पर यहां पुराने लोग मौसम विभाग की भविष्यवाणी को भी टोटके से ज्यादा नहीं मानते।
वर्षा काल में बिजली के चमकने और गरजने में ध्वनि और प्रकाश की गति का ठीक स्वाभाव समाज परखता रहा है :
बादल जहां सबसे कम आते हैं, वहां बादलों के सबसे ज्यादा नाम हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
फागण वदी सु दूज दिन, बादल होए न बीज। बरसै सांवण भादवौ, साजन खेलौ तीज॥ यदि फाल्गुन कृष्ण द्वितीया के दिन बादल या बिजली नहीं हो तो श्रावण व भादों में अच्छी वर्षा होगी, अतः हे पति, तीज अच्छी तरह मनाएंगे।
बादल जहां सबसे कम आते हैं, वहां बादलों के सबसे ज्यादा नाम हैं।
इस लंबी सूची की–कोई चालीस नामों की पहली छंटाई हम राजस्थानी-हिन्दी शब्द कोश की सहायता से कर सके हैं। इनमें विभिन्न डिंगल कोशों से कई नाम और जोड़े जा सकते हैं। कवि नागराज का डिंगल कोश मेघ के नाम इस प्रकार गिनाता है :
इस नए पनघट पर मेला नहीं भीड़ जुटती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कुंइयां थीं। सारा गांव शाम को एक साथ इन पर पानी लेने जमा होता था। मेला सा लगता था। अब नया पानी कहीं दूर से पाईप लाइन के जरिए सीमेंट की एक बड़ी गोल टंकी में आता है। टंकी के चारों तरफ नल लगे हैं।
इस नए पनघट पर मेला नहीं भीड़ जुटती है।
झगड़ा होता है। घड़े फूटते हैं। टंकी में पानी रोज नहीं आता, कभी-कभी तो हफ्ते दो हफ्ते में एकाध बार पानी आता है। इसलिए पानी लेने के लिए छीनाझपटी होती है। गांव के मास्टरजी का कहना है कि शायद प्रतिदिन का औसत निकालें तो हमें …
कुंइयां सचमुच स्वयंसिद्ध और समयसिद्ध साबित हो रही हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… छीनाझपटी होती है। गांव के मास्टरजी का कहना है कि शायद प्रतिदिन का औसत निकालें तो हमें नया पानी उतना ही मिल रहा है जितना बिना झगड़े कुंइयों से मिल जाता था। इस बीच उखड़-उजड़ चुकी कई कुंइयां फिर से ठीक की जा रही हैं।
कुंइयां सचमुच स्वयंसिद्ध और समयसिद्ध साबित हो रही हैं।
बहते पानी को ठहरा कर वर्ष भर निर्मल बनाए रखने वाली कुंडी की पहली झलक हमें सन् ८८ में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट के श्री अनिल अग्रवाल और सुश्री सुनीता नारायण के साथ दिल्ली से बीकानेर जाते समय दिखी थी। फिर कुंई की तरह …
घड़सीसर, गड़सीसर, गड़ीसर–नाम घिसता है, घिस कर चमक देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
जैसलमेर के तालाबों को समझने में हमें श्री भगवानदास माहेश्वरी, श्री दीनदयाल ओझा, श्री ओम थानवी और श्री जेठूसिंह भाटी से बहुत सहायता मिली है। ओझाजी और भाटीजी ने तो हमें सचमुच उंगली पकड़ कर इनकी बारीकियां दिखाई-समझाई हैं।
घड़सीसर, गड़सीसर, गड़ीसर–नाम घिसता है, घिस कर चमक देता है।
यह तालाब समाज के मन में तैरता है। अनेक नाम, अनेक रूप। यह जैसलमेर के लिए गर्व का भी कारण है और घमंड का भी। कोई यहां ऐसा बड़ा काम कर दे, जो उसकी हैसियत से बाहर का हो, तो उस काम का सारा श्रेय …
राजस्थान में यह सब काम अपनी साधना और अपने साधनों से हुआ है और समाज को इसका फल भी मिला है।
पूरा अंश दिखाएँ
… है। एक तरीका जरूर मिलता है। वह है खड़े के बजाए आड़े कुएं । ये ईरान, ईराक आदि क्षेत्रों में बनते रहे हैं। इन्हें क्वंटा कहा जाता है। इसमें एक पहाड़ी की तिरछी भूजल पट्टी के पानी को आड़ी खुदाई कर एकत्र किया जाता है।
राजस्थान में यह सब काम अपनी साधना और अपने साधनों से हुआ है और समाज को इसका फल भी मिला है।
सीमेंट के बदले यहां सारा काम गारे चूने से किया जाता रहा है। दोनों की तुलना करके देखें :
इस एक ही तरह के पत्थर के साथ होने वाले अलग-अलग व्यवहार उसके स्वभाव को भी बदल देते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… और उसमें एक विशेष रेतीली मिट्टी भी मिला दी जाती है। लेकिन गारा-चूना बनाने के लिए इस चूना पत्थर को पहले ही पीसने के बदले उसे भट्टियों में बुझाया जाता है। फिर गरट या घट्टी में रेत और बजरी के साथ मिलाकर पीसा जाता है।
इस एक ही तरह के पत्थर के साथ होने वाले अलग-अलग व्यवहार उसके स्वभाव को भी बदल देते हैं।
सीमेंट पानी के साथ मिलते ही सख्त होने लगती है। इसे अंग्रेजी में सैटिंग टाईम कहा जाता है। यह आधे घंटे से एक घंटे के बीच माना जाता है। यह प्रक्रिया दो से तीन वर्ष तक की अवधि तक
लेकिन चूने के स्वभाव में बहुत धीरज है।
पूरा अंश दिखाएँ
… तीस दिन का बताती हैं लेकिन व्यवहार में लाने वाले इसे तीन दिन का मानते हैं। अपने ठीक रूप में सिकुड़कर, सख्त होकर फिर सीमेंट किताब के हिसाब से ४० बरस तक और व्यवहार के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा १०० बरस तक टिकती है।
लेकिन चूने के स्वभाव में बहुत धीरज है।
पानी से मिलकर वह सीमेंट की तरह जमने नहीं लगता। गरट में ही वह एक-दो दिन पड़ा रहता है। जमने, सख्त होने की प्रारंभिक क्रिया दो दिन से दस दिन तक चलती है। इस दौरान उसमें दरारें नहीं पड़तीं, क्योंकि यह जमते समय सिकुड़ता नहीं, …
तब तक सीमेंट की पांच-सात पीढ़ियां ढह चुकती हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… इस दौरान यह फैलता है, इसीलिए इसमें दीमक भी नहीं जा पाती। समय के साथ यह ठोस होता जाता है और इसमें चमक भी आने लगती है। ठीक रख-रखाव हो तो इसके जमने की अवधि, दो-चार बरस नहीं २०० से ६०० बरस तक होती है।
तब तक सीमेंट की पांच-सात पीढ़ियां ढह चुकती हैं।
एक और फर्क है दोनों में। चूने का काम पानी के रिसने की गुंजाइश नहीं छोड़ता और सीमेंट पानी को रोक नहीं पाती–हर शहर में बने अच्छे से अच्छे घरों, इमारतों की दीवारें, टंकियां इस बात को जोर से बताती मिल जाएंगी।
राजस्थान की रजत बूँदें मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।