Doomreader

प्रेमाश्रम

लेखक: प्रेमचंद

दूसरे नाम Premashram

लंबाई: 1,86,859 शब्द, लगभग 747 पन्ने, पढ़ने में लगभग 13 घंटे

उपन्यास

प्रेमाश्रम मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

ज़मींदार ज्ञानशंकर और उसके किसानों के टकराव, और प्रेमशंकर के आदर्श आश्रम की कथा। गाँव और किसान जीवन पर प्रेमचंद का उपन्यास (1922)।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

अध्याय १

प्रेमाश्रम

१

सध्या हो गयी है। दिन भर के थके-मांँदे बैल खेत से,आ गये है। घरो से धुएंँ के काले बादल उठने लगे। लखनपुर मे आज परगने के हाकिम की परताल थी। गाँव के नेतागण दिन भर उनके घोडे के पीछे-पीछे दौड़ते रहे थे। इस समय वह अलाव के पास बैठे हुए नारियल पी रहे है और हाकिमो के चरित्र पर अपना-अपना मत प्रकट कर रहे है। लखनपुर बनारस नगर से बारह मील पर उत्तर की ओर एक बडा गाँव है। यहाँ अधिकाश कुर्मी और ठाकुरो की बस्ती है, दो-चार घर अन्य जातियो के भी है।

मनोहर ने कहा, भाई हाकिम तो अंँगरेज, अगर यह न होते तो इस देशवाले हाकिम हम लोगो को पीस कर पी जाते।

दुखरन भगत ने इस कथन का समर्थन किया--जैसा उनका अकबाल है, वैसा ही नारायण ने स्वभाव भी दिया है। न्याय करना यही जानते है, दूध का दूध और पानी का पानी, घूस-रिसवत से कुछ मतलब नहीं। आज छोटे साहब को देखो, मुंँह-अंधेरे घोडे पर सवार हो गये और दिन भर परताल की। तहसीलदार, पेसकार, कानूनगोय एक भी उनके साथ नहीं पहुंँचता था।

सुक्खू कुर्मी ने कहा--यह लोग अंँगरेजो की क्या बराबरी करेंगे? बस खाली गाली देना और इजलास पर गरजना जानते है। घर से तो निकलते ही नहीं। जो कुछ चपरासी या पटवारी ने कह दिया, वही मान गये। दिन भर पडे-पडे आलसी हो जाते हैं।

मनोहर--सुनते है अंँगरेज लोग घी नहीं खाते।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ३

मनोहर—नहीं, कहा-सुनी किस से होती?

इतने में एक युवक कोठरी में आ कर खड़ा हो गया। उसका शरीर खूब गठीला हृष्ट-पुष्ट था, छाती चौड़ी और भरी हुई थी। आँखों से तेज झलक रहा था। उसके गले में सोने का यंत्र था और दाहिने बाँह में चाँदी का एक अनन्त। यह मनोहर का पुत्र बलराज था।

बिलासी—कहाँ घूम रहे हो? आओ, खा लो, थाली परसूँ।

बलराज ने धुएँ से आँखें मलते हुए कहा, काहे दादा, आज गिरधर महाराज तुमसे क्यों बिगड़ रहे थे? लोग कहते हैं कि बहुत लाल-पीले हो रहे थे।

मनोहर—कुछ नहीं, तुमसे कौन कहता था?

बलराज—सभी लोग तो कह रहे हैं। तुमसे घी माँगते थे, तुमने कहा, मेरे पास घी नहीं है, बस इसी पर तन गये।

मनोहर—अरे तो कोई झगड़ा थोड़े ही हुआ। गिरधर महाराज ने कहा, तुम्हें घी देना पड़ेगा, हमने कह दिया, जब घी हो जायगा तब देंगे, अभी तो नहीं है। इसमें भला झगड़ने की कौन-सी बात थी?

बलराज—झगड़े की बात क्यों नहीं है। कोई हमसे क्यों घी माँगें? किसी का दिया खाते है कि किसी के घर माँगने जाते हैं? अपना तो एक पैसा नहीं छोड़ते, तो हम क्यों धौंस सहे? न हुआ मैं, नहीं तो दिखा देता। क्या हमको भी दुर्जन समझ लिया हैं?

मनोहर की छाती अभिमान से फूली जाती थी, पर इसके साथ ही यह चिंता भी थी कि कहीं यह कोई उजड्डपन न कर बैठे।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ४

इसी समय कादिर खाँ और मनोहर आ कर द्वार पर खड़े हो गये। गौस खाँ ने कहा, हुजूर, यह वही असामी है, जिसका अभी मैं जिक्र कर रहा था।

ज्ञानशंकर ने मनोहर की ओर क्रोध से देखकर कहा, क्यों रे जिस पत्तल मे खाता है उसी मे छेद करता है? १०० रुपये की जमीन ५० रुपये मे जोतता है, उस पर जब थोड़ा सा बल खाने का अवसर पड़ा तो जामे से बाहर हो गया?

मनोहर की जबान बंद हो गयी। रास्ते मे जितनी बाते कादिर खाँ ने सिखायी थी, वह सब भूल गयी।

ज्ञानशंकर ने उसी स्वर मे फिर कहा, दुष्ट कहीं का! तू समझता होगा कि मैं दखलदार हूँ, जमींदार मेरा कर ही क्या सकता है। लेकिन मैं तुझे दिखा दूंगा कि जमींदार क्या कर सकता है? तेरा इतना हियाव है कि तू मेरे आदमियों पर हाथ उठाये?

मनोहर निर्बल क्रोध से कांप और सोच रहा था, मैंने धी के रुपये नही लिये, वह कोई पाप नहीं है। मुझे लेना चाहिए था, दवाव के भय से नहीं, केवल इसलिए कि बड़े सरकार हमारे ऊपर दया रखते थे। उसे लज्जा आयी कि मैंने ऐसे दयाल स्वामी की मात्मा के साथ कृतघ्नना की, किंतु इसका दंड गाली और अपमान नहीं है। उसका अपमानाहत हृदय उत्तर देने के लिए व्यग्र होने लगा। किंतु कादिर ने उसे बोलने का अवसर न दिया। बोला, हुजूर, हम लोगों की मजाल ही क्या है कि सरकार के आदमियों के सामने सिर उठा सके?

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ८

यह कह कर वह सशंक क्रोध से भरा हुआ वहाँ से चल दिया। बलराज भी धीरे-धीरे अपने अखाड़े की ओर चला। वहीं इस समय सन्नाटा था। मुगदर की जोड़ी रखी हुई थी। एक पत्थर की नाल जमीन पर पड़ी हुई थी, और लेजिम आम की डाल से लटक रहा था। बलराज ने कपड़े उतारे और लँगोट कस कर अखाड़े में उत्तरा, लेकिन आज व्यायाम में उसका मन न लगा। चपरासियों की बात एक फोड़े की भाँति उसके हृदय में टीस रही थी। यद्यपि उसने चपरासियों को निर्भय हो कर उत्तर दिया था, लेकिन उसे इसमे तनिक भी संदेह न था कि गाँव के अन्य पुरुषों को, यहाँ तक कि मेरे पिता को भी, मेरी बातें उद्दड़ प्रतीत हुई। सब के सब कैसा सन्नाटा खीचे बैठे रहे। मालूम होता था किसी के मुंह में जीभ ही नहीं है। तभी तो यह दुर्गति हो रही है। अगर कुछ दम हो तो आज इतने पीनै-कुचले क्यों जाते है और तो और, दादा ने भी मुझी को डाँटा। न जाने इनके मन में इतना डर क्यों समा गया है। पहले तो ये इतने कायर न थे। कदाचित् अब मेरी चिन्ता इन्हे सताने लगी। लेकिन मुझे अवसर मिला तो स्पष्ट कह दूंगा कि तुम मेरी और से निश्चित रहो। मुझे परमात्मा ने हाथ-पैर दिये है। मिहनत कर सकता हूँ और दो को खिलीकर खा सकता हूँ। तुम्हें अगर अपने खेत इतने प्यारे है कि उनके पीछे तुम अत्याचार और अपमान सहने पर तैयार हो तो शौक से सहो, लेकिन मैं ऐसे खेत पर लात मारता हूँ। अपने पसीने की रोटी खाऊँगा और अकड़ कर चलूंगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

अध्याय ४३

४३

दो दिन हो गये और ज्ञानशंकर ने राय साहब से मुलाकात ने की। राय साहब उन निर्दय पुरुषों में न थे जो घाव लगा कर उसपर नमक छिड़कते हैं। वह जब किसी पर नाराज होते तो यह मानी हुई बात थी कि उसका नक्षत्र बलवान है, सौभाग्य चन्द्र उसके दाहिने हैं, क्योकि क्रोष शान्त होते ही वह अपने कटु व्यवहारो का बड़ी उदारता के साथ प्रायश्चित किया करते थे। एक बार एक टहलवे को इसलिए पीटा था कि उसने फर्श पर पानी गिरा दिया था। दूसरे ही दिन पाँच बीघे जमीन उसे मुआफ दे दी। एक कारिन्दे से गवन के मामले में बहुत बिगड़े और अपने हाथो से हंटर लगाये, किन्तु थोड़े ही दिन पीछे उसका वेतन बढ़ा दिया। हाँ, यह आवश्यक था कि चुपचाप धैर्य के साथ उनकी बाते सुन ली जायें, उनसे बातबढ़ाव न किया जाय। ज्ञानशंकर को धिक्कारने के एक ही क्षण पीछे उन्हें पश्चात्ताप होने लगा। भय हुआ कि कहीं वह रूठ कर चल न दें। संसार में ऐसा कौन प्राणी है जो स्वार्थ के लिए अपनी आत्मा का हनन न करता हो। मैं खुद भी तो निस्पृह नहीं हैं। जब संसार की यही प्रथा है तो मुझे उनका इतना तिरस्कार करना उचित न था। कम से कम मुझे उनके आचरण को कलकित न करना चाहिए था। विचारशील पुरुष हैं, उनके लिए इशारा काफी है लेकिन मैंने गुस्से मे आ कर खुली-सुली गालियाँ दी। अतएव आज वह भोजन करने बैठे नो महाराज से कहा, बाबू जी को भी यहाँ बुला लो और उनकी थाली भी यहां लाओ। न आयें तो कहना आप न चलेंगे तो वह भी भोजन न करेंगे। ज्ञानशंकर राजी न होते थे, पर विद्या ने समझाया, चले क्यों नहीं जाते। जब वह बड़े हो कर बुलाते हैं तो न जाने से उन्हें दुख होगा।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

रिसवत का पैसा देह फुला देता है।

अध्याय १यहाँ से आगे पढ़ें

द्वेष में दूसरों को धनी समझने की विशेष चेष्टा होती है।

अध्याय ५यहाँ से आगे पढ़ें

अँगरेजी नीति में यही तो गुण है कि दाम चौकस लेते हैं, पर माल खरा देते हैं।

अध्याय ९यहाँ से आगे पढ़ें

तैराक वह है जो पानी में गोते लगाये। योद्धा वह है जो मैदान में उतरे।

अध्याय १६यहाँ से आगे पढ़ें

भूमि उसकी है जो उसको जोते।

अध्याय २१यहाँ से आगे पढ़ें

सच का है, बनिए किसी के मित्र नहीं होते।

अध्याय २६यहाँ से आगे पढ़ें

वह रेशम का जाल है, देखने में सुन्दर, किन्तु कितना जटिल । वह बहुधा धर्म को अधर्म और अधर्म को धर्म बना देता है।

अध्याय ३१यहाँ से आगे पढ़ें

हम तकदीर के खिलौने है, विधाता नहीं।

अध्याय ४२यहाँ से आगे पढ़ें

पराजय का आध्यात्मिक महत्त्व विजय से कहीं अधिक होता है।

अध्याय ५०यहाँ से आगे पढ़ें

यहाँ घन की पूजा न होती थी और न दीनता पैरो तले कुचली जाती थी।

अध्याय ६२यहाँ से आगे पढ़ें

प्रेमाश्रम की सभी 75 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 64 भाग
  1. अध्याय १
  2. अध्याय २
  3. अध्याय ३
  4. अध्याय ४
  5. अध्याय ५
  6. अध्याय ६
  7. अध्याय ७
  8. अध्याय ८
  9. अध्याय ९
  10. अध्याय १०
  11. अध्याय ११
  12. अध्याय १२
  13. अध्याय १३
  14. अध्याय १४
  15. अध्याय १५
  16. अध्याय १६
  17. अध्याय १७
  18. अध्याय १८
  19. अध्याय १९
  20. अध्याय २०
  21. अध्याय २१
  22. अध्याय २२
  23. अध्याय २३
  24. अध्याय २४
  25. अध्याय २५
  26. अध्याय २६
  27. अध्याय २७
  28. अध्याय २८
  29. अध्याय २९
  30. अध्याय ३०
  31. अध्याय ३१
  32. अध्याय ३२
  33. अध्याय ३३
  34. अध्याय ३४
  35. अध्याय ३५
  36. अध्याय ३६
  37. अध्याय ३७
  38. अध्याय ३८
  39. अध्याय ३९
  40. अध्याय ४०
  41. अध्याय ४१
  42. अध्याय ४२
  43. अध्याय ४३
  44. अध्याय ४४
  45. अध्याय ४५
  46. अध्याय ४६
  47. अध्याय ४७
  48. अध्याय ४८
  49. अध्याय ४९
  50. अध्याय ५०
  51. अध्याय ५१
  52. अध्याय ५२
  53. अध्याय ५३
  54. अध्याय ५४
  55. अध्याय ५५
  56. अध्याय ५६
  57. अध्याय ५७
  58. अध्याय ५८
  59. अध्याय ५९
  60. अध्याय ६०
  61. अध्याय ६१
  62. अध्याय ६२
  63. अध्याय ६३
  64. अध्याय ६४

प्रेमाश्रम मुफ़्त सुनें

प्रेमाश्रम मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

प्रेमाश्रम मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.5 MB)

प्रेमचंद की और रचनाएँ

प्रेमाश्रम जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।