प्रेमाश्रम की पंक्तियाँ
प्रेमाश्रम (प्रेमचंद) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
75 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
विपत्ति में भी जिस हृदय मे सद्ज्ञान न उत्पन्न हो वह सूखा वृक्ष है, जो पानी पा कर पनपता नही, बल्कि सड़ जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
वह मौन दशा में बैठे सोचा करते, मुझसे यह भूल हो गयी, अमुक बात बिगड़ गयीं, नहीं तो कदापि नही फंसता।
विपत्ति में भी जिस हृदय मे सद्ज्ञान न उत्पन्न हो वह सूखा वृक्ष है, जो पानी पा कर पनपता नही, बल्कि सड़ जाता है।
ज्ञानशकर इस दुरवस्था में अपने सम्बन्धियो की सहायता करना अपना धर्म समझते थे;
विवाद में हम बहुधा अत्यत नीतिपरायण बन जाते है, पर विस्तव में इससे हमारा अभिप्राय यही होता है, कि विपक्षी की जबान बंद कर दें।
पूरा अंश दिखाएँ
… मेरी स्त्री ने ज्ञानशंकर को अप्रिय बातें सुनायी। बड़ी बहू की शौक था कि मेरे पुत्र का कोई हितैषी नहीं। और ज्ञानशंकर को यह जलन थी कि यह लोग मेरा खा कर मुझी को आँखें दिखाते हैं। क्षुधाग्नि के साथ क्रोधाग्नि भी भड़कती जाती थी।
विवाद में हम बहुधा अत्यत नीतिपरायण बन जाते है, पर विस्तव में इससे हमारा अभिप्राय यही होता है, कि विपक्षी की जबान बंद कर दें।
इन पद घटो मै ही ज्ञानशंकर की नीतिपरायणता ईर्षाग्नि में परिवर्तित हो चुकी थी। जिस प्राणी के हित के लिए ज्वालासिंह से कुछ कहना उन्हें असंगत जान पड़ता था, उसी के अहित के लिए वह वहाँ जाने को तैयार हो गये। उन्होंने इस प्रसंग की …
इच्छा अपनी और खीचती है, प्रेम स्वयं खिंच जाता है। इच्छा में ममत्व है, प्रेम में आत्मसमर्पण।
पूरा अंश दिखाएँ
… उन्हें केवल उसमें हाथ सेंकना था। उन्हें इस प्रयास में वही उल्लास होता था, जो किसी शिकारी को शिकार में, किसी खिलाड़ी को बाजी की जीत में होता है। वह प्रेम न था, वशीकरण की इच्छा थी। इस इच्छा और प्रेम में बड़ा भेद हैं,
इच्छा अपनी और खीचती है, प्रेम स्वयं खिंच जाता है। इच्छा में ममत्व है, प्रेम में आत्मसमर्पण।
ज्ञानशंकर के हृदयस्थल मैं यहीं वशीकरण-चेष्टा किलोलें कर रही थी।
यह सम्बन्ध ही ऐसा है कि एक ओर तो प्रजा में भय, अविश्वास और आत्महीनता के भावों को पुष्ट करता है और दूसरी ओर जमींदारों को अभिमानी, निर्दय और निरकुश बना देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
गायत्री-लेकिन किसी को मारने की भी आदत नहीं होती।
यह सम्बन्ध ही ऐसा है कि एक ओर तो प्रजा में भय, अविश्वास और आत्महीनता के भावों को पुष्ट करता है और दूसरी ओर जमींदारों को अभिमानी, निर्दय और निरकुश बना देता है।
विद्या ने इसका कुछ जवाब न दिया। दोनों बहने एक ही पलंग पर लेटी। गायत्री के मन में कई बार इच्छा हुई कि आज की घटना को विद्या से बयान कर ददूँ। उसके हृदय पर एक बोझा-सा रखा हुआ था। इसे वह हल्का करना चाहती …
जीवन इतना अल्प है कि आदमी को अपने ही ढोल पीटने से छुट्टी नहीं मिलती, जाति का मजीरा कौन बजाये?
पूरा अंश दिखाएँ
राय—जी हाँ, मेरे एसोसिएशन ने ऐसा कोई नहीं हैं, जिसकी सुझ अच्छी न हो। इस गुण नै एक से एक बड कर हैं। कोषाध्यक्ष महाशय को आय–व्यय का पता नहीं पर सभा के सामने वह पूरा ब्योरा दिखा देंगे। यही हाल औरों का भी है।
जीवन इतना अल्प है कि आदमी को अपने ही ढोल पीटने से छुट्टी नहीं मिलती, जाति का मजीरा कौन बजाये?
प्रेम—ऐसी संस्थाओ से देश का क्या उपकार होगा?
संसार में सफलता का सबसे जागता हुआ मन्त्र अपना उद्योग, अध्यवसाय और दृढ़ता है, इसके सिवा और सब मन्त्र झूठे हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रेम-यह सब गपोड़ा है। खेद है, तुम विज्ञान पढ़ कर इन गपोड़ों पर विश्वास करते हो।
संसार में सफलता का सबसे जागता हुआ मन्त्र अपना उद्योग, अध्यवसाय और दृढ़ता है, इसके सिवा और सब मन्त्र झूठे हैं।
दोनों लड़कों ने इसका कुछ उत्तर न दिया। उनके मन में मन्त्र की बात बैठ गयी थी और तर्क द्वारा उन्हें कायल करना कठिन था।
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
- अध्याय १
- अध्याय २
- अध्याय ३
- अध्याय ४
- अध्याय ५
- अध्याय ६
- अध्याय ८
- अध्याय ९
- अध्याय १०
- अध्याय ११
- अध्याय १३
- अध्याय १५
- अध्याय १६
- अध्याय १७
- अध्याय १८
- अध्याय २१
- अध्याय २२
- अध्याय २५
- अध्याय २६
- अध्याय २७
- अध्याय २८
- अध्याय ३१
- अध्याय ३५
- अध्याय ३६
- अध्याय ३७
- अध्याय ३८
- अध्याय ४२
- अध्याय ४३
- अध्याय ४४
- अध्याय ४९
- अध्याय ५०
- अध्याय ५१
- अध्याय ५५
- अध्याय ५९
- अध्याय ६०
- अध्याय ६२
अध्याय १
रिसवत का पैसा देह फुला देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
सुक्खू--
रिसवत का पैसा देह फुला देता है।
मनोहर--यह कहने की बात है। तहसीलदार एक पैसा भी नहीं लेते।
जब बीमार के मरने के दिन आ जाते है तो औषधि भी औगुन करती है।
पूरा अंश दिखाएँ
मुक्खू--जब देश के अभाग आते हैं तो सभी बाते उलटी हो जाती है।
जब बीमार के मरने के दिन आ जाते है तो औषधि भी औगुन करती है।
मनोहर--हमी लोग तो रिसवत दे कर उनकी आदत बिगाड़ देते है। हम न दें तो वह कैसे पाये। बुरे तो हम हैं। लेने वाला मिलता हुआ धन थोडे ही छोड देगा?
अध्याय २
हमने जो कुछ किया नाम के लिए किया।
पूरा अंश दिखाएँ
तुम्हारे घन और सम्पत्ति से दूसरे क्या लाभ उठायेंगे ? हमने भोग-विलास में जीवन नही बिताया। वह कुल-मर्यादा की रक्षा थी। विलासिता यह है, जिसके पीछे तुम उन्मत्त हो।
हमने जो कुछ किया नाम के लिए किया।
घर में उपवास हो गया है, लेकिन जब कोई मेहमान आ गया तो उसे सिर और आँखो पर लेते थे। तुमको बस अपना पेट भरने की, अपने शौक की, अपने विलास की धुन है। यह जायदाद बनाने के नहीं बिगाड़ने के लक्षण है। अंतर इतना …
अंतर इतना ही है कि हमने दूसरों के लिए बिगाड़ा, तुम अपने लिए बिगाड़ोगे।
पूरा अंश दिखाएँ
… लिए किया। घर में उपवास हो गया है, लेकिन जब कोई मेहमान आ गया तो उसे सिर और आँखो पर लेते थे। तुमको बस अपना पेट भरने की, अपने शौक की, अपने विलास की धुन है। यह जायदाद बनाने के नहीं बिगाड़ने के लक्षण है।
अंतर इतना ही है कि हमने दूसरों के लिए बिगाड़ा, तुम अपने लिए बिगाड़ोगे।
मुसीबत यह थी कि ज्ञानशंकर की स्त्री विद्यावती भी इन विचारो में अपने पति से सहमत न थी। उसके विचार बहुत-कुछ लाला प्रभाशंकर से मिलते थे। उसे परमार्थ पर स्वार्थ से अधिक श्रद्धा थी। उसे बाबू ज्ञानशकर को अपने चाचा से वाद-विवाद करते देख कर …
अध्याय ३
ऊँट जब तक पहाड़ पर नहीं चढ़ता तब तक समझता है कि मुझसे ऊँचा और कौन होगा?
पूरा अंश दिखाएँ
बिलासी --– अरे जा बैठ, आया है बड़ा जोवा बनके।
ऊँट जब तक पहाड़ पर नहीं चढ़ता तब तक समझता है कि मुझसे ऊँचा और कौन होगा?
जमीदार से वैर कर गाँव में रहना सहज नहीं है। (मनोहर से) सुनते हो महापुरुष: कल कारिंदा के पास जाके कह-सुन आओ।
जमीदार से आँखे बदलना साला जी का घर नहीं हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… हैं। इस तरह दबने लगा तब तो मुझसे कारिंदागिरी हो चुकी। आज एक ने तेवर बदले हैं, कल उसके दूसरे भाई और हो जायेंगे। फिर जमीदार को कौन पूछता है। अगर पलटने से किसी ने ऐसी शरारत की होती तो उसे गोली मार दी जाती।
जमीदार से आँखे बदलना साला जी का घर नहीं हैं।
यह कह कर गौस ख़ाँ टाँगन पर सवार होने चले। बिलासी रोती हुई उनके सामने हाथ बाँध कर खड़ी हो गयी और बोली, सरकार कही की न रहूँगी। जो डाँड चाहे लगा दीजिए, जो सजा चाहे दीजिए, मालिकों के कान में यह बात न डालिए। …
अध्याय ४
क्रोध को दुर्वचन से विशेष रुचि होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोई रास्ता न था। उनकी दशा उस बालक की-सी हो रही थी, जिसका हमजोली उसे दाँत काट कर भाग गया हो। इस ज्ञान से उन्हें शांति न होती थी कि मैं इस मनुष्य के भाग का विघाता हैं, आज इसे पैरों तले कुचल सकता हूँ।
क्रोध को दुर्वचन से विशेष रुचि होती है।
ज्वालासिंह मौनी बने बैठे थे। उन्हें आश्चर्य हो रहा था कि ज्ञानशंकर में इतनी दयाहीन स्वार्थपरता कहाँ से आ गयी?
अध्याय ५
विपत्ति में भी जिस हृदय मे सद्ज्ञान न उत्पन्न हो वह सूखा वृक्ष है, जो पानी पा कर पनपता नही, बल्कि सड़ जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
वह मौन दशा में बैठे सोचा करते, मुझसे यह भूल हो गयी, अमुक बात बिगड़ गयीं, नहीं तो कदापि नही फंसता।
विपत्ति में भी जिस हृदय मे सद्ज्ञान न उत्पन्न हो वह सूखा वृक्ष है, जो पानी पा कर पनपता नही, बल्कि सड़ जाता है।
ज्ञानशकर इस दुरवस्था में अपने सम्बन्धियो की सहायता करना अपना धर्म समझते थे;
द्वेष में दूसरों को धनी समझने की विशेष चेष्टा होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जो देंगे, वह ले लगा। एक-एक चीज आधा कर लूँगा। बुढ़िया के पास जरूर रूपये हैं। पिता जी ने सब कुछ इन्हीं लोगों पर छोड़ दिया था। इसने काट-कपट कर दस-बीस हजार जमा कर लिया है। बस, उसी का घमंड है, और कोई बात नहीं।
द्वेष में दूसरों को धनी समझने की विशेष चेष्टा होती है।
ज्ञानशंकर इन कुकल्पनाओं से भरे हुए बाहर आये तो चचा को दीवानखाने में मुंशी ईजादहुसेन से बाते करते पाया। यह मुंशी ज्वालासिंह के इजलास के अहलमद थे-बड़े बातूनी, बड़े चलते-पुर्जे। वह कह रहे थे, आप घबरायें नहीं, खुदा ने चाहा तो बाबू दयाशंकर बेदाग बरी …
विवाद में हम बहुधा अत्यत नीतिपरायण बन जाते है, पर विस्तव में इससे हमारा अभिप्राय यही होता है, कि विपक्षी की जबान बंद कर दें।
पूरा अंश दिखाएँ
… मेरी स्त्री ने ज्ञानशंकर को अप्रिय बातें सुनायी। बड़ी बहू की शौक था कि मेरे पुत्र का कोई हितैषी नहीं। और ज्ञानशंकर को यह जलन थी कि यह लोग मेरा खा कर मुझी को आँखें दिखाते हैं। क्षुधाग्नि के साथ क्रोधाग्नि भी भड़कती जाती थी।
विवाद में हम बहुधा अत्यत नीतिपरायण बन जाते है, पर विस्तव में इससे हमारा अभिप्राय यही होता है, कि विपक्षी की जबान बंद कर दें।
इन पद घटो मै ही ज्ञानशंकर की नीतिपरायणता ईर्षाग्नि में परिवर्तित हो चुकी थी। जिस प्राणी के हित के लिए ज्वालासिंह से कुछ कहना उन्हें असंगत जान पड़ता था, उसी के अहित के लिए वह वहाँ जाने को तैयार हो गये। उन्होंने इस प्रसंग की …
अध्याय ६
क्रोध प्रत्याघात की सामर्थ्य का द्योतक है।
पूरा अंश दिखाएँ
… मेरी नम्रता उसके क्रोध को शान्त कर देगी। उस आशा के प्रतिकूल जब यह प्रस्ताव सामने आया तो उनका चित्त अस्थिर हो गया। पत्र के निश्चयात्मक शब्दों ने उन्हें संज्ञा-हीन कर दिया। बौखला गये। क्रोध की जगह उनके हृदय में एक विवशता का संचार हुआ।
क्रोध प्रत्याघात की सामर्थ्य का द्योतक है।
उनमें यह शक्ति निर्जीव हो गयी थी। उस प्रस्ताव की भयंकर मूर्ति ने संग्राम की कल्पना तक मिटा दी। उस बालक की-सी दशा हो गयी जो हाथी को सामने देख कर मारे भय के रोने लगे, उसे भागने तक की सुध न रहे। उनका समस्त …
चोर-चोर मौसेरे भाई हो जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
ज्ञानशंकर देख रहे थे कि ईजाद हुसैन चचा साहब के साथ कैसे दाँव खेल रहा है और मेरा मुँह बंद करने के लिए कैसी कपट नीति में काम ले रहा है। मगर कुछ बोल न सकते थे।
चोर-चोर मौसेरे भाई हो जाते हैं।
उन्हें अपने ऊपर क्रोध आ रहा था कि मैं ऐसे दुर्बल प्रकृति के मनुष्य को उसके कुटिल स्वार्थ-साधन में योग देने पर बाध्य हो रहा हूँ। मैंने कीचड़ में पैर रखा और प्रतिक्षण नीचे की ओर फिसलता चला जाता हूँ।
अध्याय ८
जबरदस्त का ठेगा सिर पर।
पूरा अंश दिखाएँ
डपट क्या कहता, दस-पाँच मन लकड़ी के पीछे अपनी जान सांसत में डालता। गालियाँ खाता, लश्कर में पकड़ जाती, मार पड़ती ऊपर से, तब तुम भी पास न फटकते। दोनो लड़के और झपट तो गरम हो पड़े थे, लेकिन मैंने उन्हे डाँट दिया।
जबरदस्त का ठेगा सिर पर।
कादिर-हाकिमों का दौरा क्या है, हमारी मौत है। बकरीद में कुर्बानी के लिए यो बकरी पाल रखा था, वह कल लश्कर में पकड़ गया। रब्बी बूचड़ पाँच रुपये नगद देता था, मगर मैंने न दिया था। इस बखत सात से कम का माल न था।
बछड़ा खूँटे के ही बल कूदता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… इतना शर्मिंदा होना पड़ा। इस गाँव की कुछ हवा ही बिगड़ी हुई है। मैं खूब समझता हूँ। यह लोग जो भीगी बिल्ली बने बैठे हुए हैं, इन्हीं के शह देने से लौड़े को इतनी जुर्रत हुई है, नहीं तो इसकी मजाल थी कि यो टर्राता।
बछड़ा खूँटे के ही बल कूदता है।
खैर, अगर मेरा नाम गौस खाँ है तो एक-एक से समझूँगा।
सीधे का मुंँह कुत्ता चाटता है।
पूरा अंश दिखाएँ
बलराज--वाह, लोगों में इतना ही बूता होता तो किसी की गाडी पकड़ी ही क्यो जाती ?
सीधे का मुंँह कुत्ता चाटता है।
यह चपरासी भी तो आदमी ही है।
अध्याय ९
अकाल मृत्यु हमारे हृदय पट पर सब से कठोर दैवी आघात है।
पूरा अंश दिखाएँ
… कदाचित् हमारी दृष्टि में ईश्वर का सबसे बडा अन्याय है। यह विपत्ति हमारी श्रद्धा और भक्ति का नाश कर देती है, हमें ईश्वरद्रोही बना देती है। हमे उनकी सह्न पई गयी है। लेकिन हमारी अन्याय पीडित आँखें भी यह दारुण दृश्य मन नहीं कर सकती।
अकाल मृत्यु हमारे हृदय पट पर सब से कठोर दैवी आघात है।
यह हमारे न्याय-ज्ञान पर सब से भयकर बलात्कार है।
अँगरेजी नीति में यही तो गुण है कि दाम चौकस लेते हैं, पर माल खरा देते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… रास्ते में सोचने लगे, इनकी राय जरूर पक्की होती होगी, तभी तो उसका इतना मुल्य है। नहीं तो इतने आदमी उन्हें घेरे क्यों रहते। कदाचित् इसी लिए कल बुलाया है, खूब छान-परताल करके तब राय देंगे। अटकल-पच्चू बाते कहनी होती तो अभी ने कह देते।
अँगरेजी नीति में यही तो गुण है कि दाम चौकस लेते हैं, पर माल खरा देते हैं।
सैकड़ो नजीरें देखनी पड़ेगी, हिंदू शास्त्रो को मंथन करना पड़ेगा, तब जाके तत्व हाथ आयेगी, रुपये का कोई प्रबंध करना चाहिए। उसका मुंह देखने से काम न चलेगा। एक बात निश्चित रूप से मालूम तो हो जायेगी। यह नहीं कि मैं तो धोखे में निश्चित …
अध्याय १०
जब तक सितार का प्रत्येक तार चोट न खाय, सुरीली ध्वनि नहीं निकल सकती।
पूरा अंश दिखाएँ
… प्रत्येक अनुभव चरित्र के किसी न किसी अंग की पुष्टि करता है, यह प्राकृतिक नियम है। इसमें कृत्रिम बाधाओं के डालने से चरित्र विषम हो जाता है। यहाँ तक कि क्रोध और ईर्षा, असत्य और कपट में भी बहुमूल्य शिक्षा के अंकुर छिपे रहते हैं।
जब तक सितार का प्रत्येक तार चोट न खाय, सुरीली ध्वनि नहीं निकल सकती।
मनोवृत्तियों को रोकना ईश्वरीय नियमों में हस्तक्षेप करना है। इच्छाओं का दमन करना आत्म-हत्या के समान है। इससे चरित्र संकुचित हो जाता हैं। बंधनों के दिन अब नहीं रहे, यह अबाध, उदार, विराट, उन्नति का समय है। त्याग और बहिष्कार उस समय के लिए उपयुक्त …
इच्छा अपनी और खीचती है, प्रेम स्वयं खिंच जाता है। इच्छा में ममत्व है, प्रेम में आत्मसमर्पण।
पूरा अंश दिखाएँ
… उन्हें केवल उसमें हाथ सेंकना था। उन्हें इस प्रयास में वही उल्लास होता था, जो किसी शिकारी को शिकार में, किसी खिलाड़ी को बाजी की जीत में होता है। वह प्रेम न था, वशीकरण की इच्छा थी। इस इच्छा और प्रेम में बड़ा भेद हैं,
इच्छा अपनी और खीचती है, प्रेम स्वयं खिंच जाता है। इच्छा में ममत्व है, प्रेम में आत्मसमर्पण।
ज्ञानशंकर के हृदयस्थल मैं यहीं वशीकरण-चेष्टा किलोलें कर रही थी।
पाप एक करुणाजनक वस्तु हैं, मानवीय विवशता का द्योतक है।
पूरा अंश दिखाएँ
मालूम होता है, सब की सब नवाबजादियां हो। इन्हें तो शर्म से सिर झुकायें रहना चाहिए था। इनके रोम-रोम से दीनता और लज्जा टपकनी चाहिए थी। पर यह ऐसी प्रसन्न है मानों संसार में इनसे सुखी और कोई है ही नहीं।
पाप एक करुणाजनक वस्तु हैं, मानवीय विवशता का द्योतक है।
उसे देख कर दया आती, है, लेकिन पाप के साथ निर्लज्जता और मदाघता एक पैशाचिक लीला है, दया और धर्म की सीमा से बाहर।
अध्याय ११
यह सम्बन्ध ही ऐसा है कि एक ओर तो प्रजा में भय, अविश्वास और आत्महीनता के भावों को पुष्ट करता है और दूसरी ओर जमींदारों को अभिमानी, निर्दय और निरकुश बना देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
गायत्री-लेकिन किसी को मारने की भी आदत नहीं होती।
यह सम्बन्ध ही ऐसा है कि एक ओर तो प्रजा में भय, अविश्वास और आत्महीनता के भावों को पुष्ट करता है और दूसरी ओर जमींदारों को अभिमानी, निर्दय और निरकुश बना देता है।
विद्या ने इसका कुछ जवाब न दिया। दोनों बहने एक ही पलंग पर लेटी। गायत्री के मन में कई बार इच्छा हुई कि आज की घटना को विद्या से बयान कर ददूँ। उसके हृदय पर एक बोझा-सा रखा हुआ था। इसे वह हल्का करना चाहती …
वियोग के समय हम सहृदय हो जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… भरते जाते थे। गायत्री बार-बार कहती थी कि इतने फल क्या होंगे, कौन-सी बड़ी यात्रा है, किंतु राय साहब एक न सुनते थे। यह भी रियासत की एक न थी। ज्ञानशंकर एक बेंच पर उदास बैठे हुए थे। गायत्री को उन पर दया आ गयी।
वियोग के समय हम सहृदय हो जाते हैं।
चलते-चलते हम किसी पर अपना ऋण चाहे छोड़ जाये, किंतु ऋण लेकर जाना नहीं चाहते। जब गाड़ी ने सीटी दी, तो ज्ञानशंकर चौंक कर बेंच पर से उठे और गायत्री के सम्मुख आ कर उसे लज्जित और प्रार्थी नेत्रों से देखा। उनमें आँसू भरे हुए …
अध्याय १३
स्वार्थ नीति का जादू निर्बल आत्माओं पर खूब चलता हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
अनुचित बात कहता हो तो मेरे मुंह पर थप्पड़ मारो। तुम लोगों को जैसा गौं पड़े जैसा करो, पर मैं मुचलको देने पर किसी तरह राजी नहीं हो सकता।
स्वार्थ नीति का जादू निर्बल आत्माओं पर खूब चलता हैं।
दुखरन और डपटसिंह को यह बातें अतिशय न्यायसंगत जान पड़ी। यही विचार उनके हृदय में भी थे, पर किसी कारण से व्यक्त न हो सके थे। दोनों ने एक-दूसरे को मार्मिक दृष्टि से देखा। डपटसिंह बोले, भाई, बात तो सच्ची करते हो, संसार में रह …
रिश्वत को लोग नाहक बदनाम करतें हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… वैसे एक सौ बीस। मैंने उससे यह हरगिज नहीं कहा कि तुम्हें मुचलका से निजात दिला दूंगा। महज इतना कह दिया कि तुम्हारे लिए अपने इमकान भर कोशिश करूंगा। उसकी तसकीन इतने से ही हो गयी तो मुझे ज्यादा दर्द सर की क्या जरूरत थी?
रिश्वत को लोग नाहक बदनाम करतें हैं।
इस वक्त मैं इससे रुपये न लेता, तो इसकी न जाने क्या हालत होती। मालूम नहीं, कहाँ-कहाँ दौड़ता और क्या-क्या करता?
अध्याय १५
उठती हुई लहरे टीले को न तोड़ सकी, पर तटो को जल मग्न कर गयी।
पूरा अंश दिखाएँ
वहाँ न जाने क्या खाया, क्या पीया, न जाने किसके साथ रहा, अब उससे क्या नाता? किन्तु प्रेमशंकर जीने से नीचे उतर गये तब श्रद्धा मूर्छित हो कर गिर गयी।
उठती हुई लहरे टीले को न तोड़ सकी, पर तटो को जल मग्न कर गयी।
अध्याय १६
तैराक वह है जो पानी में गोते लगाये। योद्धा वह है जो मैदान में उतरे।
पूरा अंश दिखाएँ
… कई घूट गट-गट पी गये, फिर प्याले में से कई चमचे निकाल कर खाये और जीभ चटकाते हुए बोले, यह न समझिए कि मैं स्वादेन्द्रिय का दास हैं। मैं इच्छाओं का दास नहीं, स्वामी बन कर रहता हूँ। यह दमन करने का साधन मात्र हैं।
तैराक वह है जो पानी में गोते लगाये। योद्धा वह है जो मैदान में उतरे।
बवा से भाग कर बवा से बचने का कोई मूल्य नहीं। ऐसा आदमी बवा की चपेट में आ कर फिर नहीं बच सकता। वास्तव में रोग-विजेता वही है जिसकी स्वाभाविक अग्नि, जिसकी अन्तरस्थ ख्वाला, रोग-कीट को भस्म कर दें। इस लौटे में आग की चिनगारियाँ …
वासनाओं में पड़ कर अविचलित रहना ही सच्चा वैराग्य है।
पूरा अंश दिखाएँ
चित की वृद्धती और मनोबल का उन्हें अनुभव ही नहीं हुआ। घह सूखी पत्तियाँ हैं जो हवा के एक झोके से जमीन पर गिर पड़ती है। योग कोई दैहिक क्रिया नहीं है, आत्मशुद्धि, मनोबल और इन्द्रिय-दमन ही सच्चा योग, सच्ची तपस्या है।
वासनाओं में पड़ कर अविचलित रहना ही सच्चा वैराग्य है।
उत्तम पदार्थों का सेवन कीजिए, मधुर गाने का आनन्द उठाइए, सौन्दर्य की उपासना कीजिए; परन्तु मनोवृत्तियों का दास न बनिए; फिर आप सच्चे वैरागी हैं। (दोनों पहलवानो से) पण्डा जी!
जीवन इतना अल्प है कि आदमी को अपने ही ढोल पीटने से छुट्टी नहीं मिलती, जाति का मजीरा कौन बजाये?
पूरा अंश दिखाएँ
राय—जी हाँ, मेरे एसोसिएशन ने ऐसा कोई नहीं हैं, जिसकी सुझ अच्छी न हो। इस गुण नै एक से एक बड कर हैं। कोषाध्यक्ष महाशय को आय–व्यय का पता नहीं पर सभा के सामने वह पूरा ब्योरा दिखा देंगे। यही हाल औरों का भी है।
जीवन इतना अल्प है कि आदमी को अपने ही ढोल पीटने से छुट्टी नहीं मिलती, जाति का मजीरा कौन बजाये?
प्रेम—ऐसी संस्थाओ से देश का क्या उपकार होगा?
अध्याय १७
पर अभाव बहुधा सिद्धान्तों और धारणाओं का वाचक है।
पूरा अंश दिखाएँ
… हैं, मैंने उसका अर्जन नहीं किया, लेकिन मैं उसे अपने भोग-विलास के निमित्त तो नहीं चाहता, उसे लेकर परमार्थ मै खर्च करना आपत्तिजनक नहीं हो सकता। पहले प्रेमशंकर की निगाह इस तरफ कभी नही गयी थी, वह इन रुपयों को ग्रहण करना अनुचित समझते थे।
पर अभाव बहुधा सिद्धान्तों और धारणाओं का वाचक है।
सोचा था कि पत्र में सब कुछ साफ-साफ लिख दूंगा, पर लिखने बैठे तो केवल इतना लिखा कि मुझे रुपयों की बड़ी जरूरत है। आशा है, मेरी कुछ सहायता करेंगे। भावों को लेखबद्ध करने में हम बहुत विचारशील हो जाते हैं।
भावों को लेखबद्ध करने में हम बहुत विचारशील हो जाते हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… को ग्रहण करना अनुचित समझते थे। पर अभाव बहुधा सिद्धान्तों और धारणाओं का वाचक है। सोचा था कि पत्र में सब कुछ साफ-साफ लिख दूंगा, पर लिखने बैठे तो केवल इतना लिखा कि मुझे रुपयों की बड़ी जरूरत है। आशा है, मेरी कुछ सहायता करेंगे।
भावों को लेखबद्ध करने में हम बहुत विचारशील हो जाते हैं।
ज्ञानशंकर को यह पत्र मिला तो जामे से बाहर हो गये। श्रद्धा को सुना करे बोले, यह तो नहीं होता कि कोई उद्यम करे, बैठे-बैठे सुकीर्ति का आनन्द उठाना चाहते हैं। जानते होंगे कि यहाँ रुपये बरस रहे हैं। बस बिना हरे-फिटकरी के मुनाफा हाथ …
संसार में सफलता का सबसे जागता हुआ मन्त्र अपना उद्योग, अध्यवसाय और दृढ़ता है, इसके सिवा और सब मन्त्र झूठे हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रेम-यह सब गपोड़ा है। खेद है, तुम विज्ञान पढ़ कर इन गपोड़ों पर विश्वास करते हो।
संसार में सफलता का सबसे जागता हुआ मन्त्र अपना उद्योग, अध्यवसाय और दृढ़ता है, इसके सिवा और सब मन्त्र झूठे हैं।
दोनों लड़कों ने इसका कुछ उत्तर न दिया। उनके मन में मन्त्र की बात बैठ गयी थी और तर्क द्वारा उन्हें कायल करना कठिन था।
सेठ जी ने यह गाँव उन्हें पिंडदान में दे दिया था।
पूरा अंश दिखाएँ
भवानी- उनके कभी दर्शन ही नहीं होते; किससे कहें?
सेठ जी ने यह गाँव उन्हें पिंडदान में दे दिया था।
बस, आप तो गया जी में बैठे रहते हैं। साल में दो बार उनका मुन्शी आ कर लगान वसूल कर ले जाता है। उससे कहो तो कहता है, हम कुछ नहीं जानते पड़ा जी जानें। हमारे सिर पर चाहे जो पड़े, उन्हें अपने नफे से …
अध्याय १८
खुशामद अभिमान का सिर नीचा कर देती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… पत्र लिखा । इस लेख की चर्चा न करके केवल अपनी विडम्वनाओ का वृत्तान्त लिखा और साग्रह निवेदन किया कि आप आ कर मेरे इलाके का प्रबन्ध अपने हाथ में ले, इस डूबती हुई नौका को पार लगाये । उसका मनोमालिन्य मिट गया था ।
खुशामद अभिमान का सिर नीचा कर देती है।
गायत्री अभिमान की पुतली थी। ज्ञानशकर ने अपने श्रद्धाभाव से उसे वशीभूत कर लिया।
अध्याय २१
भूमि उसकी है जो उसको जोते।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रेम—हाँ, मैं इसका भक्त नहीं हूँ।
भूमि उसकी है जो उसको जोते।
शामक को उसकी उपज में भाग लेने का अधिकार इसलिए है कि वह देश मे शान्ति और रक्षा की व्यवस्था करता है, जिसके बिना खेती हो ही नहीं सकती। किसी तीसरे वर्ग का समाज में कोई स्थान नहीं है।
जब तक शव घर में रहता है, घरवालों को कदाचित् कुछ आशा लगी रहती है। उसको घर से उठना पार्थिव वियोग का अन्त है।
पूरा अंश दिखाएँ
प्रेमशंकर ने २० रु० का नोट ले लिया और कादिर खाँ को चुपके से दे दिया। एक आदमी तुरन्त कफन लेने को दौड़ा। लाश उठाने की तैयारी होने लगी। स्त्रियों में फिर कोहराम मचा।
जब तक शव घर में रहता है, घरवालों को कदाचित् कुछ आशा लगी रहती है। उसको घर से उठना पार्थिव वियोग का अन्त है।
वह आशा के अन्तिम सूत्र को तोड़ देता है।
अध्याय २२
सन्मार्ग फूलो की सेज नही है।
पूरा अंश दिखाएँ
… चल का आप पर कोई असर न हो। मुझे शका है कि कहीं यह प्रश्न व्यवस्थापक सभा में न उठ जाय। मैं यथा शक्ति आप पर ऑच न आने दूँगा। लेकिन आपको न्यायोचित समर्थन करने के लिए कुछ नुकसान उठाने पर तैयार रहना चाहिए, क्योकि
सन्मार्ग फूलो की सेज नही है।
एक दिन ज्वालासिंह इन्हीं चिन्ताओ मे मग्न बैठे हुए थे कि प्रेमशकर आये। ज्वालासिंह दौड कर उनके गले लिपट गये। आँखे सजल हो गयी, मानो अपने किसी परम हितैषी से भेट हुई हो। कुशल समाचार के बाद पूछा, देहात से कब लौटे?
अध्याय २५
प्रथाओं की गुलामी इच्छाओं की गुलामी से श्रेष्ठ है।
पूरा अंश दिखाएँ
… संयम की अखंड महिमा कही गयी है, बल्कि इसी को मुक्ति का साधन बताया गया है। इच्छाओं और वासनाओं को ही मानव-पतन का मुख्य कारण सिद्ध किया गया है और मेरे विचार में यह निर्विवाद है। ऐसी दशा में पश्चिमवालों का अनुसरण करना नादानी है।
प्रथाओं की गुलामी इच्छाओं की गुलामी से श्रेष्ठ है।
ज्ञानशंकर को इस कथन में बड़ा आनन्द आ रहा था। इससे उन्हें गायत्री के हृदय के भेद्य और अभेद्य स्थलों का पता मिल रहा था, जो आगे चलकर उनकी अभीष्टसिद्धि में सहायक हो सकता था। वह कुछ उत्तर देना ही चाहते थे कि एक लौंडी …
अध्याय २६
जमींदार नहीं ब्रह्मा आ कर कहे तब भी इसे न छोड़ेंगे, चाहे इसके पीछे सरबस लुट जाये।
पूरा अंश दिखाएँ
कोई तालाब की तरफ कदम न रखे। सुक्खू आगे बढ़ आये और कड़क कर बोले, किसकी मजाल है जो तालाब का पानी रोके। हम और हमारे पुरखा इसी से अपना निस्तार करते चले आ रहे है।
जमींदार नहीं ब्रह्मा आ कर कहे तब भी इसे न छोड़ेंगे, चाहे इसके पीछे सरबस लुट जाये।
गौस खाँ ने सुक्खू चौधरी को विस्मित नेत्रों से देखा और कहा, चौधरी, क्या इस मौके पर तुम भी दगा दोगे? होश में आओ।
वृद्धजन मृत्यु का व्यग नहीं सह सकते।
पूरा अंश दिखाएँ
करतार चपरासी ने हँसी करते हुए कहा, अरे तुमका का पड़ी है, है कोऊ आगे पीछे? चार दिन में हाथ पसारे चले जैहो। ई ताल तुमरे सँग न जाई।
वृद्धजन मृत्यु का व्यग नहीं सह सकते।
सुक्खू ऐठ कर बोले—क्या ठीक हैं कि हम ही पहले चले जायेंगे? कौन जाने हमसे पहले तुम्हीं चले जाओ। जो हो, हम तो चले जायेंगे, पर गाँव तो हमारे साथ न चला जायगा?
मैं अब तक भूल में पड़ा हुआ था।
पूरा अंश दिखाएँ
दुखरन--(हँस कर) यह सब मन को समझाने का ढकोसला है। कादिर मियाँ, यह पत्थर का ढेला है, निरा मिट्टी का पिंडा।
मैं अब तक भूल में पड़ा हुआ था।
समझता था, इसकी उपासना करने से मेरे लोक-परलोक दोनो बन जायँगे। आज आँखो के सामने से वह परदा हट गया। यह निरा मिट्टी का ढेला है। यह लो महाराज, जाओ जहाँ तुम्हारा जी चाहे। तुम्हारी यहीं पूजा है। उन्तालीस साल की भगती का तुमने मुझे …
यह पत्थर का ढेला है, निरा मिट्टी का पिंडा।
पूरा अंश दिखाएँ
दुखरन--(हँस कर) यह सब मन को समझाने का ढकोसला है। कादिर मियाँ,
यह पत्थर का ढेला है, निरा मिट्टी का पिंडा।
मैं अब तक भूल में पड़ा हुआ था। समझता था, इसकी उपासना करने से मेरे लोक-परलोक दोनो बन जायँगे। आज आँखो के सामने से वह परदा हट गया। यह निरा मिट्टी का ढेला है। यह लो महाराज, जाओ जहाँ तुम्हारा जी चाहे। तुम्हारी यहीं पूजा …
सच का है, बनिए किसी के मित्र नहीं होते।
पूरा अंश दिखाएँ
राजा-(मन में) हाय! इस सेठ पर मुझे कितना भरोसा था! यह मेरे इशारे पर लाखों रुपये दान कर दिया करता था।
सच का है, बनिए किसी के मित्र नहीं होते।
मैं जन्म भर इसके साथ रहा, पर इसे पहचान न सका। अब चलें मंत्री के पास, वह बड़ा स्वामि-भक्त सज्जन पुरुष हैं। उसके साथ मैंने बड़े-बड़े सलूक किये हैं। यह उसका भवन आ गया। शायद अभी दरबार से आ रहा है। मन्त्री जी, कहिए क्या …
अध्याय २७
अपमान का बदला इस तरह नहीं लिया जाता।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोहर—ऐसी बातें करने का यह मौका नहीं। अभी जाओगे तो बात बढ़ेगी और कुछ हाथ भी न लगेगा। चार आदमी तुम्हीं को बुरा कहेंगे।
अपमान का बदला इस तरह नहीं लिया जाता।
मनोहर के इन शब्दों में इतना भयंकर संकल्प, इतना घातक निश्चय भरा हुआ था कि बलराज अधिक आग्रह न कर सका। उसने लाठी रख दी और माँ से कहा, अभी घर जाओ। हम लोग आयेंगे तो देखा जायगा।
बेइज्जत हो कर जीने से मर जाना अच्छा है।
पूरा अंश दिखाएँ
मनोहर—अच्छा, तो अब राम का नाम है कर तैयार हो जाओ। डरने या घबराने की कोई बात नहीं। अपने मरजाद की रक्षा करना मरदों का काम है। ऐसे अत्याचारों को हम और क्या जवाब दे सकते हैं?
बेइज्जत हो कर जीने से मर जाना अच्छा है।
दिल को खूब सँभालो। अपना काम करके सीधे यहाँ चले आना। अँधेरी रात है। किसी की नजर भी नहीं पड़ सकती। थानेदार तुम्हें डरायेंगे, लेकिन खबरदार, डरना मत। बरा गाँव के लोगों से मेल रखोगे तो कोई तुम्हारा बाल भी बाँका न कर सकेगा। दुखरन …
अध्याय २८
इस विष-युक्त पौधे की जड़े मनुष्य के हृदय मे है और जब तक इसे हृदय से खोद कर न निकालिएगा यह इसी प्रकार फूलता-फलता रहेगा।
पूरा अंश दिखाएँ
एक दिन वह कई सहृदय मित्रों के साथ बैठे हुए इसी विषय पर बातचीत कर रहे थे कि एक सज्जन ने कहा, यदि आप का विचार है कि यह प्रथा कानून से बन्द की जा सकती है तो आपकी भ्रान्ति है।
इस विष-युक्त पौधे की जड़े मनुष्य के हृदय मे है और जब तक इसे हृदय से खोद कर न निकालिएगा यह इसी प्रकार फूलता-फलता रहेगा।
प्रेमशंकर—कानून में कुछ न कुछ सुधार तो हो ही सकता है।
जमीदारी करना साँप को नचाना है।
पूरा अंश दिखाएँ
ज्ञान–-क्यो, खबर क्यो न थी ? जो आदमी साँप को पैरो से कुचल रहा हो उसे यह मालूम होना चाहिए कि साँप के दाँत जहरीले होते हैं।
जमीदारी करना साँप को नचाना है।
वह सैपेरा अनाड़ी हैं जो साँप को काटने का मौका दे ! खैर, कातिल का कुछ पता चला ?
आप कडवी नीम को दूध से सीच रहे है और आशा करते है कि मीठे फल लगेगें ।
पूरा अंश दिखाएँ
… उनसे भाईचारा किया है । और उनके सिर पर हाथ रखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं । आपके इसी त्रातृ-भाव ने उनके सिर फिरा दिये । मेरा भय उनके दिल से जाता रहा । आपके सिद्धान्तों और विचारो का मैं आदर करती हूँ, लेकिन
आप कडवी नीम को दूध से सीच रहे है और आशा करते है कि मीठे फल लगेगें ।
ऐसे कुपात्रो के साथ ऊँचे नियमो का व्यवहार करना दीवाने के हाथ में मशाल दे देना है।
ऐसे कुपात्रो के साथ ऊँचे नियमो का व्यवहार करना दीवाने के हाथ में मशाल दे देना है।
पूरा अंश दिखाएँ
… आपके इसी त्रातृ-भाव ने उनके सिर फिरा दिये । मेरा भय उनके दिल से जाता रहा । आपके सिद्धान्तों और विचारो का मैं आदर करती हूँ, लेकिन आप कडवी नीम को दूध से सीच रहे है और आशा करते है कि मीठे फल लगेगें ।
ऐसे कुपात्रो के साथ ऊँचे नियमो का व्यवहार करना दीवाने के हाथ में मशाल दे देना है।
प्रेमशंकर ने फिर जबान न खोली और न सिर उठाया । लाला प्रभाशंकर को ये बाते ऐसी बुरी लगी कि वह तुरन्त उठ कर चले गये । लेकिन प्रेमशकर आत्म-परीक्षा में मौन मर्तावत् बैठे रहे । दीन देहातियों के साथ साधारण सज्जनता का वर्ताव करने …
अध्याय ३१
संसार मे जब दूसरा कोई सहारा नहीं, होता तो आदमी निर्भय हो जाता है।
पूरा अंश दिखाएँ
श्रद्धा ने कमर से छुरा निकाल लिया और बोली, मेरी रक्षा के लिए यह काफी है।
संसार मे जब दूसरा कोई सहारा नहीं, होता तो आदमी निर्भय हो जाता है।
प्रेम--घर के लोग तुम्हे यो आते देख कर अपने मन में क्या कहते होगे ?
वह रेशम का जाल है, देखने में सुन्दर, किन्तु कितना जटिल । वह बहुधा धर्म को अधर्म और अधर्म को धर्म बना देता है।
पूरा अंश दिखाएँ
श्रद्धा--जो चाहे समझें, किसी के मन पर मेरा क्या वश हैं? पहले लोक-लाज का भय था । अब वह भय नहीं रहा, उसका मर्म जान गयी।
वह रेशम का जाल है, देखने में सुन्दर, किन्तु कितना जटिल । वह बहुधा धर्म को अधर्म और अधर्म को धर्म बना देता है।
प्रेमशकर का हृदय उछलने लगा, बोले, ईश्वर, मेरा क्या भाग्य-चन्द्र फिर उदित होगा ? श्रद्धा, मैं तो तुमसे सत्य कहता हूँ मेरी कितनी ही बार इच्छा हुई कि फिर अमेरिका लौट जाऊँ;
सिद्धान्त मनुष्य के लिए है, मनुष्य सिद्धान्तो के लिए नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
अवसर हाथ से निकल गया। मैंने विचार को मनुष्य से उत्तम समझा ।
सिद्धान्त मनुष्य के लिए है, मनुष्य सिद्धान्तो के लिए नहीं है।
मैं इतना भी न समझ सका !
अध्याय ३५
सिद्धान्तों की अपेक्षा मनुष्य अधिक आदरणीय वस्तु है।
पूरा अंश दिखाएँ
… जेल के दारोगा की अनुमति से कुछ स्वादिष्ट भोजन बनवा कर भेजे थे। अपने उच्च सिद्धान्त के विरुद्ध वह जेलखाने के छोटे-छोटे कर्मचारियों की भी खातिर-खुशामद किया करते थे, जिसमें वे अभियुक्तो पर कृपा दृष्टि रखें। जीवन के अनुभवों ने उन्हे बतला दिया था कि
सिद्धान्तों की अपेक्षा मनुष्य अधिक आदरणीय वस्तु है।
औरो ने तो इच्छापूर्ण भोजन किया, लेकिन मनोहर इस समय हृदय ताप से विकल था । उन पदार्थों की रुचि-वर्द्धक सुगन्धि भी उसकी क्षुधा को जागृत न कर सकी। आज वह शब्द उसके कानो मे गूँज रहे थे जो अब तक केवल हृदय में ही …
अध्याय ३६
द्वेष की कानाफूसी शायद मधुर गान से भी अधिक शोकहारी होती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… यहाँ आ जाती । उनके उत्तर दिये जाते, उत्तरो के प्रत्युत्तर मिलते और नित्य यही कार्यक्रम चलता रहता था। इस प्रश्नोत्तर में जो आकर्षण था, वह अपनी विपत्ति और विडम्बना पर आँसू बहाने में कहाँ था । इस व्यग-संग्राम में एक सजीव आनन्द था ।
द्वेष की कानाफूसी शायद मधुर गान से भी अधिक शोकहारी होती है।
यहाँ तो यह हाल था, उधर फसल खेतो मे सूख रही थी। मियाँ फैजुल्लाह सूखे खेतो को देख कर खिल जाते थे। देखते-देखते चैत का महीना आ गया। मालगुजारी का तकाजा होने लगा । गॉव के बचे हुए लोग अब चेते । वह भूल से …
दया ही सब मन्त्रो का मूल है।
पूरा अंश दिखाएँ
चौधरी--दीनो पर दया करो और वही पुण्य तुम्हे गड्ढे से निकालेगा।
दया ही सब मन्त्रो का मूल है।
फैजू मियाँ गर्द झाड़ कर उठ बैठे थे । वृद्ध दुर्वल चौधरी उस समय उनकी आँखों मे एक देव सा दीख पड़ता था। यह चमत्कार देख कर वह भी दग रह गये । अपनी खता माफ कराने लगे---बाबा जी क्या करें । जजाल में फँस …
अध्याय ३७
हम लातो के देवता बातो से नहीं मानते ।
पूरा अंश दिखाएँ
भोला--आपका कुछ न कहना ही तो मुझे मार डालता है। मुझे गालियाँ दीजिए, कोडे से मारिए, तब यह नशा उतरेगी।
हम लातो के देवता बातो से नहीं मानते ।
प्रेम--तुम्हारी तलब बुधिया को दे दिया करूँ?
अध्याय ३८
जब काफिर हुए तो शराब से क्यों तोबा करे?
पूरा अंश दिखाएँ
… तक खरीदारों की खातिर करनी ही पड़ेगी। यह पेशा एसा मनहूस हैं कि इसमें आईन पर कायम रहना दुश्वार हैं। मुझे इन मुसीबतजदो का खुद ख्याल है, लेकिन मिस्टर ज्ञानशंकर को नाराज भी तो नहीं कर सकता। और जनाब, माफ साफ तो यह है कि
जब काफिर हुए तो शराब से क्यों तोबा करे?
जब वकालत का सियाह जामा पहना तो उसपर शराफत का सुफेद दागे क्यों लगाये ?जब लूटने पर आये तो दोनों हाथों से क्यों न समेटे? दिल मे दौलत का अरमान क्यों रह जाय?
दौलत हमारा दीन है, हमारा ईमान है।
पूरा अंश दिखाएँ
दिल मे दौलत का अरमान क्यों रह जाय? बनियों को लोग ख्वाहमख्वाह लालची कहते है। इस लकब का हक हमको है।
दौलत हमारा दीन है, हमारा ईमान है।
यह न समझिए कि इस पेशे के जो लोग चोटी पर पहुँच गये हैं वे ज्यादा रोशन ख्याल है। नहीं जनाब, वे बगुले भगत हैं। ऐसे खामोश बैठे रहते है, गोया दुनिया से कोई वास्ता ही नहीं, लेकिन शिकार नजर आते ही आप उनकी झपट …
अध्याय ४२
हम काठ के पुतले हैं, तमाशे दिखाने के लिए खड़े किये गये है, इसलिए हमे डोरी के इशारे पर नाचना चाहिए।
पूरा अंश दिखाएँ
और कुछ नहीं तो मालिक की कृपा-दृष्टि तो रहेगी। जब राज-सत्ता अधिकारियों के हाथ में है, हमारे असहयोग और असम्मति से उसमें कोई परिवर्तन नहीं हो सकता तो इसकी क्या जरूरत है कि हम व्यर्य अधिकारियों पर टीकाटिप्पणी करने बैठे और उनकी आँखो मे खटके?
हम काठ के पुतले हैं, तमाशे दिखाने के लिए खड़े किये गये है, इसलिए हमे डोरी के इशारे पर नाचना चाहिए।
यह हमारी खामखयाली है कि हम अपने को राष्ट्र का प्रतिनिधि समझते हैं। जाति हम जैसो को, जिसका अस्तित्व ही उसके रक्त पर अवलम्बित है, कभी अपनी प्रतिनिधि न बनायेगी। जिस दिन जाति में अपना हानि-लाभ समझने की शक्ति होगी, हम और आप खेतो में …
हम तकदीर के खिलौने है, विधाता नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… लेकिन तुम्हारे सामने अभी सारी उम्र पड़ी हुई है, इसलिए मैं तुमसे अनुरोध करता हैं और प्रार्थना करता हूँ कि इच्छा के, कुवासनाओं के गुलाम मत बनो। तुम इस भ्रम में पड़े हुए हो कि मनुष्य अपने भाग्य का विघाता है। यह सर्वथा मिथ्या है।
हम तकदीर के खिलौने है, विधाता नहीं।
वह हमें अपने इच्छानुसार नचाया करती है। तुम्हें क्या मालूम है कि जिसके लिए तुम सत्यासत्य में विवेक नहीं करते, पुण्य और पाप को समान समझते हो उस शुभ मुहर्त तक सभी विघ्न बाधाओं से सुरक्षित रहेगा?
मृत्यु दूर से इतनी विकराल नहीं दीख पड़ती, जितनी सम्मुख आ कर।
पूरा अंश दिखाएँ
… सजल ही गयी। कमर तक पानी में गये, आगे बढ़ने का साहस न हुआ। अपमान और नैराश्य के जिन भावों ने उनकी प्रेरणाओं को उत्तेजित कर रखा था वह अकस्मात् शिथिल पड़ गये। कितने रण-मद के मतवाले रणक्षेत्र मे आ कर पीठ फेर लेते है।
मृत्यु दूर से इतनी विकराल नहीं दीख पड़ती, जितनी सम्मुख आ कर।
सिंह कितना भयंकर जीव है, इसका अनुमान उसे सामने देख कर हो सकता है। पहाड़ो को दूर से देखो तो ऊँची मेड़ के सदृश देख पड़ते है, उनपर चढ़ना आसान मालूम होता है, किन्तु समीप जाइए तो उनकी गगन-स्पर्शी चोटियों को देख कर चित्त कैसा …
पहाड़ो को दूर से देखो तो ऊँची मेड़ के सदृश देख पड़ते है, उनपर चढ़ना आसान मालूम होता है, किन्तु समीप जाइए तो उनकी गगन-स्पर्शी चोटियों को देख कर चित्त कैसा भयभीत हो जाता है!
पूरा अंश दिखाएँ
… रखा था वह अकस्मात् शिथिल पड़ गये। कितने रण-मद के मतवाले रणक्षेत्र मे आ कर पीठ फेर लेते है। मृत्यु दूर से इतनी विकराल नहीं दीख पड़ती, जितनी सम्मुख आ कर। सिंह कितना भयंकर जीव है, इसका अनुमान उसे सामने देख कर हो सकता है।
पहाड़ो को दूर से देखो तो ऊँची मेड़ के सदृश देख पड़ते है, उनपर चढ़ना आसान मालूम होता है, किन्तु समीप जाइए तो उनकी गगन-स्पर्शी चोटियों को देख कर चित्त कैसा भयभीत हो जाता है!
ज्ञानशंकर ने मरने को जितना सहज समझा था उससे कही कठिन ज्ञात हुआ। उन्हें विचार हुआ, मैं कैसा मन्द बुद्धि हैं कि एक जरा सी बात के लिए प्राण देने पर तत्पर हो रहा हैं। माना, मैं राय साहब की नजरों में गिर गया, माना …
मरने से मारना कही सुगम है।
पूरा अंश दिखाएँ
मैं मर कर नेकनाम बनना चाहता था, क्यों न मार कर वही उद्देश्य पूरा करूं? इस समय यही पुरुषोचित कर्तव्य है।
मरने से मारना कही सुगम है।
भाग्य-विधाता। तुम्हारी लीला कितनी विचित्र है। तुमने मुझको मृत्यु के मुख से निकाल लिया। बाल-बाल बचा!
अध्याय ४३
मुझे मनुष्य मत समझो, मैं सिंह हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
… कि तुम्हारी निगाह बहुत मोटी है। तुम्हारा इतने दिनो तक मुझसे सम्पर्क रहा, लेकिन अभी तक तुम मुझे पहचान न सके। तुम सिंह का शिकार बाँस की तीलियो से करना चाहते हो, इसलिए अगर उसके दबोच में आ जाओ तो वह तुम्हारा अपना दोष है।
मुझे मनुष्य मत समझो, मैं सिंह हैं।
अगर अभी अपने दाँत और पजे दिखा दें तो तुम काँप उठोगे। यद्यपि यह थाल बीस-पच्चीस आदमियों को सुलाने के लिए काफी है, शायद यह एक कौर खाने के बाद उन्हें दूसरे कौर की नौबत न आयेगी, लेकिन मैं पूरा थाल हजम कर सकता हूँ …
हम पालतू चिड़िया है, हमारे पंख शक्ति-हीन हो गये हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
हा! यही तो रोना है कि इस रियासत ने हमे विलासी, आलसी और अपाहिज बना दिया। हम अब किसी काम के नहीं रहे।
हम पालतू चिड़िया है, हमारे पंख शक्ति-हीन हो गये हैं।
हममे अब उडने की सामर्थ्य नहीं है। हमारी दृष्टि सदैव अपने पिंजरे के कुल्हिये और प्याली पर रहती है। अपनी स्वाधीनता को मीठे टुकड़े पर बेच दिया है।
अध्याय ४४
साधारणत जो लोग आँख के इशारे पर कांप उठतें हैं वे विद्रोह के समय गोलियो की भी परवाह नहीं करते।
पूरा अंश दिखाएँ
डाक्टर साहब ने भय दिखला कर काम निकालना चाहा, पर यह न समझे कि
साधारणत जो लोग आँख के इशारे पर कांप उठतें हैं वे विद्रोह के समय गोलियो की भी परवाह नहीं करते।
उनके मुंह से इतना निकला था कि लोगों के तेवर बदल गये। शोर मचा, जाने न पाये, मार कर गिरा दो, देखा जायगा।
अध्याय ४९
प्रेम केवल हृदयों को मिलाता है, देह पर उसका बस नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
श्रद्धा--मुझे उनसे जितना प्रेम है वह प्रकट नहीं कर सकती, अगर उनको जरा भी इशारा पाऊँ तो आग में कूद पड़े। और मुझे विश्वास है कि उन्हें भी मुझसे इतना ही प्रेम है, लेकिन
प्रेम केवल हृदयों को मिलाता है, देह पर उसका बस नहीं है।
इतने में ज्ञानशंकर आ गये और गायत्री से बोले, मैं जरा गोपाल मदिर की और चला गया था। वहीं कुछ भक्तों का विचार है कि आपके शुभागमन के उत्सव में कृष्ण लीला करें। मैंने उनसे कह दिया है कि इसी बँगले के सामनेवाले सहन मे …
अध्याय ५०
पराजय का आध्यात्मिक महत्त्व विजय से कहीं अधिक होता है।
पूरा अंश दिखाएँ
… वे अपनी याद में इतने शोकातुर कभी न हुए थे। अपनी स्वार्थपरता, अपनी इच्छा-लिप्सा अपनी क्षुद्रता पर इतनी ग्लानि कभी न हुई थी। जिस तरह बीमारी में मनुष्य को ईश्वर याद आता है उसी तरह अकृतकार्य होने पर उसे अपने दुस्साध्य पर पश्चात्ताप होता है।
पराजय का आध्यात्मिक महत्त्व विजय से कहीं अधिक होता है।
गायत्री ने ज्ञानशंकर को रोते देखा तो द्वार पर जा कर ठिठक गयी। उसके पग बाहर न पड़ सके। स्त्रियों के आँसू पानी है, वे धैर्य और मनोबल के ह्रास के सूचक है। गायत्री को अपनी निठुरता और अश्रद्धा पर खेद हुआ। आत्म-रक्षा की अग्नि …
अध्याय ५१
घर चाहे मिट्टी का ढेर ही क्यों न हो, खण्डहर ही क्यों न हो, हम उसे आग में जलते नहीं देख सकतें।
पूरा अंश दिखाएँ
हमसे अपने घर में आग लगते नहीं देखी जाती।
घर चाहे मिट्टी का ढेर ही क्यों न हो, खण्डहर ही क्यों न हो, हम उसे आग में जलते नहीं देख सकतें।
लेकिन जब किसी कारण से यह घर अपना न रहे तो फिर चाहे अग्नि-शिखा आकाश तक जाये, हमको शोक नही होता। रात के निन्छ घृणित दृश्य ने विद्या के दिल से इस अपने-पन को, इस ममत्व को मिटा दिया था। अब उसे दुख था तो …
अध्याय ५५
जिस आग से आदमी हाथ सेंकता है, क्या काम पड़ने पर उससे अपने चने नहीं भून लेता।
पूरा अंश दिखाएँ
शील---
जिस आग से आदमी हाथ सेंकता है, क्या काम पड़ने पर उससे अपने चने नहीं भून लेता।
स्त्रियाँ गहने पर प्राण देती हैं लेकिन अवसर पड़ने पर उतार भी फेकती हैं।
अध्याय ५९
भय की पराकाष्ठा का नाम साहस है।
पूरा अंश दिखाएँ
… सब रोमांचकारी शब्द सुनायी दिये, जिनका उस पुस्तक में जिक्र था। कभी मालूम होता था आकाश फटा पड़ता है, कभी आग की एक लहर सामने आती हुई नजर आती, कही कोई भयंकर राक्षस मुंह से अग्नि की ज्वाला निकालता हुआ उन्हें निगलने को लपकता, लेकिन
भय की पराकाष्ठा का नाम साहस है।
दोनो लड़के आँखै बन्द किये, नीरव, निश्चल, निस्तब्ध, मूत के समान बैठें रहते। जाप को तो केवल नाम था, सारी मानसिक शक्तियाँ इन शंकाओं को दूर रखने में ही केन्द्रीभूत हो जाती थी। यह भय कि जरा भी चौके, झिझके या विचलित हुए तो तत्क्षण …
अध्याय ६०
सच्ची समवेदना मौन हुआ करती है।
पूरा अंश दिखाएँ
… आदमियों की सूरत से अरुचि थी, अगर कोई सात्वना देने के लिए भी जाता तो मुंह फेर लेते। केवल प्रेमशंकर ही एक ऐसे प्राणी थे जिसका आना उन्हें नागवार न मालूम होता था, इसलिए कि वह समवेदना का एक शब्द भी मुंह से न निकालते।
सच्ची समवेदना मौन हुआ करती है।
एक दिन प्रेमशंकर आ कर बैठे तो लाला जी को कपड़े पहनते देखा, द्वार पर एक्का भी खड़ा था जैसे कहीं जाने की तैयारी हों। पूछा, कही जाने का इरादा है क्या।
अध्याय ६२
मानव चरित्र न बिलकुल श्यामल होता है न बिलकुल श्वेत।
पूरा अंश दिखाएँ
मानव चरित्र न बिलकुल श्यामल होता है न बिलकुल श्वेत।
उसमें दोनो ही रंगों का विचित्र सम्मिश्रण होता है। स्थिति अनुकूल हुई तो वह ऋषितुल्य हो जाता है, प्रतिकूल हुई तो नराधम। वह अपनी परिस्थितियों का खिलौना मात्र है। बाबू ज्ञानशंकर अगर अब तक स्वार्थी, लोभी और संकीर्ण-हृदय थे तो वह परिस्थितियों का फल था। …
भूखा आदमी उस समय तक कुत्ते को कौर नहीं देता जब तक वह स्वयं सन्तुष्ट न हो जाये।
पूरा अंश दिखाएँ
… उसमें दोनो ही रंगों का विचित्र सम्मिश्रण होता है। स्थिति अनुकूल हुई तो वह ऋषितुल्य हो जाता है, प्रतिकूल हुई तो नराधम। वह अपनी परिस्थितियों का खिलौना मात्र है। बाबू ज्ञानशंकर अगर अब तक स्वार्थी, लोभी और संकीर्ण-हृदय थे तो वह परिस्थितियों का फल था।
भूखा आदमी उस समय तक कुत्ते को कौर नहीं देता जब तक वह स्वयं सन्तुष्ट न हो जाये।
अप्रसन्नता ने उनकी श्यामलता को और भी उज्ज्वल कर दिया था। उन्होंने ऐसे घर में जन्म लिया था जिसने कुल-मर्यादा की रक्षा में अपनी श्री का अन्त कर दिया था। ऐसी अवस्था में उन्हें सन्तोष से ही शान्ति मिल सकती थी, पर उनकी उच्च शिक्षा …
किंतु अँधेरे में खोह में उतरे बिना अनमोल रत्न कहाँ मिलते है?
पूरा अंश दिखाएँ
… नही रखी। पर अब ऐसी कितनी रकमें दान कर देता हूँ। कहाँ एक ताँगा रखने की सामर्थ्य न थी, कहाँ अब मोटरें मैंगनी दिया करता हूँ। निस्सदेह इस सफलता के लिए मुझे स्वाँग भरने पड़े, हाथ रंगने पड़े, पाप, छल, कपट सब कुछ करने पड़े,
किंतु अँधेरे में खोह में उतरे बिना अनमोल रत्न कहाँ मिलते है?
लेकिन इसे अपने ही कृत्यो का फल समझना मेरी नितान्त भूल है। ईश्वरीय व्यवस्था न होती तो मेरी चाल कभी सीधी न पड़ती!
यहाँ घन की पूजा न होती थी और न दीनता पैरो तले कुचली जाती थी।
पूरा अंश दिखाएँ
यह विद्वज्जनों की एक छोटी सी संगत थी, विद्वानों के पक्षपात और अहंकार से मुक्त। वास्तव में यह सारल्य, संतोष और सुविचार की तपोभूमि थी। यहाँ न ईर्षा का सन्ताप था, न लोभ का उन्माद, न तृष्णा का प्रकोप,
यहाँ घन की पूजा न होती थी और न दीनता पैरो तले कुचली जाती थी।
यहाँ न एक गद्दी लगा कर बैठता था और न दूसरा अपराधियों की भाँति उनके सामने हाथ बांध कर खड़ा होता था। यहाँ स्वामी की चुडकियाँ न थी, न सेवक की दीन ठकुरसोहातियाँ। यहाँ सब एक दूसरे के सेवक, एक दूसरे के मित्र और हितैषी …
प्रेमाश्रम मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।