Doomreader

प्रताप पीयूष

लेखक: प्रतापनारायण मिश्र

दूसरे नाम Pratap Piyush

लंबाई: 50,204 शब्द, लगभग 201 पन्ने, पढ़ने में लगभग 4 घंटे

जीवनी और चिट्ठियाँ

प्रताप पीयूष मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

प्रतापनारायण मिश्र के चुने हुए निबंध, जैसे भौं, खुशामद और धोखा, उनके देश-प्रेम, हिंदी-प्रेम और साहित्य पर विस्तृत प्रस्तावना के साथ। हास्य और व्यंग्य भरे निबंधों का संग्रह।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

साहित्यिक निबंध

ले भला बतलाइए तो आप क्या हैं ? आप कहते होंगे वाह आप तो आपही हैं। यह कहां की आपदा आई ? यह भी कोई पूछने का ढंग है ? पूछा होता कि आप कौन हैं तो बतला देते कि हम आपके पत्र के पाठक हैं और आप ब्राह्मण-संपादक हैं, अथवा आप पंडितजी हैं, आप राजाजी हैं, आप सेठजी हैं, आप लालाजी हैं, आप बाबू साहब हैं, आप मियां साहब, आप निरे साहब हैं । आप क्या हैं ? यह तो कोई प्रश्न की रीति ही नहीं है । वाचक महाशय ! यह हम भी जानते हैं कि आप आप ही हैं, और हम भी वही हैं, तथा इन साहबों की भी लंबी धोती, चमकीली पोशाक, खुटिहई अंगरखी ( मीरजई), सीधी मांग, विलायती चाल, लम्बी दाढ़ी और साहबानी हवस ही कहे देती है कि---

"किस रोग की हैं आप दवा कुछ न पूछिए,"

अच्छा साहब, फिर हमने पूछा तो क्यों पूछा ? इसी लिए कि देखें आप “आप” का ज्ञान रखते हैं वा नहीं ? जिस 'आप' को आप अपने लिए तथा औरों के प्रति दिन रात मुंह पर धरे रहते हैं, वह आप क्या है ? इसके उत्तर में आप कहिएगा कि एक सर्वनाम है। जैसे मैं, तू, हम, तुम, यह, वह आदि हैं वैसे ही आप भी है, और क्या है। पर इतना कह देने से न हमीं संतुष्ट होंगे न आपही के शब्दशास्त्र ज्ञान का परिचय होगा, इससे अच्छे प्रकार कहिए कि जैसे 'मैं' का शब्द अपनी नम्रता दिखलाने

यहाँ से आगे पढ़ें

खुशामद

खुशामद।

यद्यपि यह शब्द फ़ारसी का है, पर हमारी भाषा में इतना घुल-मिल गया है कि इसके ठीक भाव का बोधक, कोई हिन्दी का शब्द ढूंढ़ लावें तो हम उसे बड़ा मर्द गिनें ।'मिथ्या प्रशंसा', 'ठकुर सुहाती' इत्यादि शब्द गढ़े हुए हैं । इनमें वह बात ही नहीं पाई जाती जो इस मज़ेदार मोहनीमंत्र में है। कारण इसका यह जान पड़ता है कि हमारे पुराने लोग सीधे, सच्चे, निष्कपट होते रहे हैं। उन्हें इसका काम ही बहुत कम पड़ा था। फिर ऐसे शब्द के व्यवहार का प्रयोजन क्या ? जब से गुलाब का फूल, उर्दू की शीरी ज़बान इत्यादि का प्रचार हुआ तभी से इस करामाती लटके का भी जौहर खुला। आहाहा !! क्या कहना है। हुजूर खुश हो जायं और बंदे की आमद हो । यारों के गुलछरें उड़ें । फिर इसके बराबर सिद्ध और काहे में है। आप चाहे कैसे कड़े मिजाज़ हों, रुक्खण हों, मक्खीचूस हों जहां हम चार दिन कुक झुक के सलाम करेंगे दौड़-दौड़ आपके पास आवेंगे आपकी हां में हां मिलावेंगे, आपको इंद्र, वरुण, हातिम, करण, सूर्य, चंद्र-लैली, शीरी इत्यादि बनावेंगे आप को जमीन पर से उठा के झंडे पर चढ़ावेंगे, फिर बतलाइए तो आप कब तक राह पर न आवेंगे ? हम चाहे जैसे निर्बुद्धि, निकम्मे, अविद्वान् ,अकुलीन क्यों न हों, पर यदि हम लोक- लज्जा, परलोक-भय,सब को तिलांजली देके आप ही को अपना

(५९)

पिता, राजा, गुरू, पति, अन्नदाता कहते रहेंगे तो इसमें कुछ मीन-मेष नहीं है कि आप हमें अपनावेंगे और हमारे दुःख. दरिद्र मिटावेंगे।

अजी साहब, आप तो आप ही हैं, हम दीनानाथ, दीनबन्धु, पतित-पावन कह कह के ईश्वर तक को फुसला लेने का दावा रखते हैं।

यहाँ से आगे पढ़ें

परीक्षा

( ६९ )

परीक्षा।

यह तीन अक्षर का शब्द ऐसा भयानक है कि त्रैलोक्य की बुरी बला इसी में भरी है। परमेश्वर न करे कि इसका सामना किसी का पड़े ! महात्मा मसीह ने अपने निज शिष्यों को एक प्रार्थना सिखाई थी, जिसको आज भी सब क्रिस्तान पढ़ते हैं, उसमें एक यह भी भाव है कि “हमें परीक्षा में न डाल, बरंच बुराई से बचा" । परमेश्वर करे सब की मुंदी भलमंसी चली जाय, नहीं तो उत्तम से उत्तम सोना भी जब परीक्षार्थ अग्नि पर रक्खा जाता है तो पहिले कांप उठता है, फिर उसके यावत् परमाणु, सब छितर बितर हो जाते हैं। यदि कहीं कुछ खोट हुई तो जल ही जाता है, घट जाता है। जब जड़ पदार्थों की यह दशा है तब चैतन्यों का क्या कहना है ! हमारे पाठकों में कदाचित् ऐसा कोई न होगा जिसने बाल्यावस्था में कहीं पढ़ा न हो । महाशय उन दिनों का स्मरण कीजिए, जब इम्तहान के थोड़े दिन रह जाते थे। क्या सोते जागते, उठते बैठते हर घड़ी एक चिन्ता चित्त पर न चढ़ी रहती थी। पहिले से अधिक परिश्रम करते थे तो भी दिनरात देवी-देवता मनाते बीतता था। देखिए, क्या हो, परमेश्वर कुशल करे। सच है, यह अवसर ही ऐसा है। परीक्षा में ठीक उतरना हर किसी के भाग्य में नहीं है !

जिन्हें हम आज बड़ा पंडित, धनी, बड़ा बली, महा देश-

यहाँ से आगे पढ़ें

मुक्ति के भागी।

होली है

तुम्हारा सिर है ! यहां दरिद्र की आग के मारे होला (अथवा होरा भुना हुवा हरा चना) हो रहे हैं इन्हें होली है, हे !

अरे कैसे मनहूस हो ? बरस २ का तिवहार है, उसमें भी वही रोनी सूरत ! एक बार तो प्रसन्न हो कर बोलो, होरी है !

अरे भाई हम पुराने समय के बंगाली भी तो नहीं हैं कि तुम ऐसे मित्रों की जबरदस्ती से होरी (हरि) बोलके शांत हो जाते। हम तो बीसवीं शताब्दी के अभागे हिन्दुस्तानी हैं, जिन्हें कृषि, वाणिज्य शिल्प सेवादि किसी में भी कुछ तंत नहीं है। खेतों की उपज अतिवृष्टि, अनावृष्टि, जंगलों का कट जाना रेलों और नहरों की वृद्धि इत्यादि ने मट्टी करदी है। जो कुछ

यहाँ से आगे पढ़ें

पंच परमेश्वर ।

( १५७ )

स्वतन्त्र ।

हमारे बाबू साहब ने बरसों स्कूल की खाक छानी है, बीसियों मास्टरों का दिमाग चाट डाला है, विलायतभर के ग्रन्थ चरे बैठे हैं; पर आज तक हिस्ट्री, जियोग्रफी आदि रटाने में विद्या-विभाग के अधिकारीगण जितना समय नष्ट कराते हैं, उसका शतांश भी स्वास्थ्य-रक्षा और सदाचार-शिक्षा में लगाया जाता हो तो बतलाइए ! यही कारण है कि जितने बी० ए०, एम० ए०, देखने में आते हैं उनका शरीर प्रायः ऐसा ही होता है कि आंधी आवै तो उड़ जाय। इसी कारण उनके बड़े २ खयालात या तो देश पर कुछ प्रभाव ही नहीं डालने पाते वा उलटा असर दिखाते हैं। क्योंकि तन और मन का इतना दृढ़ सम्बंध है कि एक बेकाम हो तो दूसरा भी पूरा काम नहीं दे सकता, और यहां देह के निरोग रखनेवाले नियमों पर आरंभ से आज तक कभी ध्यान ही नहीं पहुंचा। फिर काया के निकम्मेपन में क्या सन्देह है, और ऐसी दशा में दिल और दिमाग़ निर्दोष न हों तो आश्चर्य क्या है ! ऊपर से आपको अपने देश के जल-वायु के अनुकूल आहार-विहार आदि नापसंद ठहरे। इससे और भी तन्दुरुस्ती में नेचर का शाप लगा रहता है। इस पर भी जो कोई रोग उभड़ आया तौ चौगुने दाम लगाके, अठगुना समय गंवाके विदेशी ही औषधि का व्यवहार करेंगे, जिसका फल प्रत्यक्ष-रूप से चाहे अच्छा भी

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

प्रेम के विना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे सिर-पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है।

प्रस्तावनायहाँ से आगे पढ़ें

उसके सहज भृकुटी-विलास में अनंत कोटि ब्रह्मांड की गति बदल जाती है, भारत की दुर्गति बदल जाना कौन बड़ी बात है।

भौंयहाँ से आगे पढ़ें

बहुत ज्ञान छांटना सत्यानाशी की जड़ है!

धोखायहाँ से आगे पढ़ें

कहांतक कहें, परीक्षा सब को खलती है !

परीक्षायहाँ से आगे पढ़ें

बांस के चूसने में यदि रस का स्वाद मिल सके तो ईख बनाने का परमेश्वर को क्या काम था।

दोयहाँ से आगे पढ़ें

प्रेम के बिना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे शिर पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है ।

शिव मूर्ति।यहाँ से आगे पढ़ें

जैसे यावत मिष्ठान्न का जनक इक्षु दंड है, वैसे ही जितने आनन्द हैं सब का उत्पादक प्रेम है।

सोने का डण्डा और पौंड़ा ।यहाँ से आगे पढ़ें

आत्मश्रेय के लिये व्याकुल न हुआ तो चित्त काहे को, पत्थर है।

सोने का डण्डा और पौंड़ा ।यहाँ से आगे पढ़ें

काले रंग के गोरे मिजाज़वाले साहब अपने निर्वाहोपयोगी कर्तव्य में भी स्वतंत्र नहीं हैं।

स्वतन्त्र ।यहाँ से आगे पढ़ें

तोता मैना तक मनुष्य की बोली सीखके मनुष्य नहीं हो जाते, फिर आपही राजभाषा सीख कर कैसे राजजातीय हो जायंगे ?

स्वतन्त्र ।यहाँ से आगे पढ़ें

प्रताप पीयूष की सभी 17 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

सभी 52 भाग
  1. प्रस्तावना
  2. प्रतापनारायण का देश-प्रेम तथा उनके सार्वजनिक भाव
  3. हिंदी-प्रेम
  4. प्रतापनारायण की साहित्यिक मंडली
  5. पंडित प्रतापनारायण और ब्राह्मण
  6. हिंदी-गद्य और प्रतापनारायण
  7. प्रतापनारायण की कविता और उनके कविता-विषयक विचार
  8. साहित्यिक निबंध
  9. युवावस्था
  10. भौं
  11. खुशामद
  12. धोखा
  13. परीक्षा
  14. दांत
  15. 'द'
  16. 'ट'
  17. 'स्त्री'
  18. दो
  19. खड़ी बोली का गद्य
  20. सामयिक तथा परिहासपूर्ण
  21. किस पर्व में किसकी बनि आती है।
  22. किस पर्व में किस पर आफ़त आती है
  23. ककाराष्टक।
  24. मुक्ति के भागी।
  25. होली है
  26. विभिन्न
  27. 'ब्राह्मण' के उद्देश्य ।
  28. 'ब्राह्मण' की अन्तिम विदा ।
  29. शिव मूर्ति।
  30. सोने का डण्डा और पौंड़ा ।
  31. पंच परमेश्वर ।
  32. स्वतन्त्र ।
  33. स्वामी दयानन्द की मृत्यु पर ।
  34. भारतेन्दु हरिश्चंद्र के स्वास्थ्य लाभ के उपलक्ष्य में।
  35. चार्ल्स ब्रैडला की मृत्यु पर ।
  36. होली है अथवा होरी है।
  37. गज़ल
  38. ककाराष्टक
  39. जन्म सुफल कब होय?
  40. प्रेम सिद्धान्त ।
  41. स्फुट सवैये और कवित्त ।
  42. कानपुर-महिमा ।
  43. बुढ़ापा-वर्णन ।
  44. सभा-वर्णन ।
  45. लावनियाँ।
  46. समस्या पूर्ति ।
  47. तृप्यन्ताम् ।
  48. ⁠लोकोक्तियाँ।
  49. ⁠हिन्दी हिन्दू हिन्दुस्तान ।
  50. ⁠प्रार्थना १
  51. ⁠प्रार्थना २
  52. ⁠भजन

प्रताप पीयूष मुफ़्त सुनें

प्रताप पीयूष मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

प्रताप पीयूष मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

प्रतापनारायण मिश्र की और रचनाएँ

प्रताप पीयूष जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।