Doomreader

शैवसर्वस्व

लेखक: प्रतापनारायण मिश्र

दूसरे नाम Shaiv Sarvasva

लंबाई: 8,112 शब्द, लगभग 32 पन्ने, पढ़ने में लगभग 34 मिनट

दर्शन

शैवसर्वस्व मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

सावन के महीने के बहाने शिव, ईश्वर के स्वरूप, मूर्ति और प्रेम की उपासना पर विचार। प्रतापनारायण मिश्र का लंबा निबंध।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

उपक्रम

नम: श्री हरिश्चन्द्राय।

उपक्रम ।

आजकल श्रावण का महीना है, वर्षारितु के कारण भू मण्डल एवं गगन मण्डल एक अपूर्व शोभा धारण कर रहे हैं ; जिसे देख के पशु पक्षी नर नारी सभी आनन्दित होतेहैं । काम धन्धा बहुत अल्प होने के कारण सब ढंग के लोग अपनी २ रुचि के अनुसार मन बहलाने में लगे हैं, कोई बागौ में झूला डाले मित्रों सहित चन्द्रमुखियों के मद माती आखों से हरियाली देखने में मग्न है ! कोई लंगोट कसे भंग खाने व्यायाम में संलग्न है ! कोई भोर मांझ नगर के बाहर की वायु सेवन ही को सुख जानता है ! कोई स्वयं तथा ब्राह्मण द्वारा भगवान भूतनाथ की दर्शन पूजनादि में लौकिक और पारलौकिक कल्याण मानता है ! संसार में भांति २ के लोग हैं उनकी रुची भी न्यारी है भक्त भी एक प्रकार के नहीं होते कोई बकुला भक्त हैं अर्थात् दिखाने मात्र के भक्त पर मन जैसे का तैसा ! कोई पेटहुन्त भक्त हैं अर्थात् यजमान से दक्षिणा मिलनी चाहिए और काम न किया पूजाही सही ! कोई व्यवहारी भक्त हैं अर्थात् ' या महादेव बाबा ! भेजना तो छप्पन करोड़ की चौडाई ' द्वन्दों में वह भी है जो संसारी पदार्थ तो नहीं चाहते पर मुक्ति अथवा केलाश धाम पर मरे धरे हैं । कोई भगत जी हैं जो रास्ते में श्री मन्दिर में आंखें सेंवाने ही को पूजा की भाड़ पकड़तै हैं । पर हम इन भक्तागस्सों की व्यथा व कष्ट से श्री विश्वनाथ विश्वंमर के सच्चे प्रेमियो के मनोदिनोदार्थ कुछ शिवमूर्ति और उन की पुजा पर अपना विचार प्रगट करते हैं ।

यहाँ से आगे पढ़ें

उपक्रम

हां यदि प्रेम की आंखें हों तो उस अप्रतिम की प्रतिमा तुम्हारे आगे विद्यमान है।

शिवमूर्ति इसको मन लगा के देखिए यह हमारे प्रेमदेव भगवान भूतनाथ सब प्रकार से अकथ्य अप्रतर्क्य एवं अचिंत्य हैं तौभी भक्तजन अपनी रुचि के अनुसार उन का रूप, गुण, स्वभाव कल्पित कर लेते हैं उन की सभी बातें सत्य है अतः उन के विषय में जो कुछ कहा जाय सब सत्य है। मनुष्य की भांति वै नाड़ी आदि बंधन से बद्ध नहीं हैं इस में हम उन्हें लिंगशङ्कर कह सकते हैं और प्रेमचक्षु से अपने मनोमंदिर में दर्शन कर के साकार भी कह सकते हैं। उनका यथातथ्य वर्णन कोई नहीं कह सकता तौभी जितना जो कुछ अभी तक कहा गया है और आगे के मननशील कहेंगे वह सब सास्त्रार्थ के आगे निरी बक २ है और विश्वास के आगे मनः शांति कारक सत्य है!!! महात्मा कबीर ने इस विषय में कहा है कि जैसे कई अंधों के आगे हाथी आवै और कोई उसका नाम बता दे तो सब उसे टटोलेंगे--वह तो संभव ही नहीं है कि मनुष्य के बालक की भांति उसे गोद में लेके सब जनै उस के सब अवयव का ठीक २ बोध करलें' एक २ जन केवल एक २ अंग टटोल सकता है और दांत टटोलने वाला हाथी को खूंटी के समान--काम छुनेवाला भूप के सदृश-पांव स्पर्श करने वाला खंभे की नाईं कहेगा यद्यपि हाथी न खूंटे के समान है न खंभे के समान पर कहने वाले की बात झूठ भी नहीं है उसने भली भांति निश्चय किया है और वास्तव में हाथी का एक २ अंग वैसा ही है भी । ईश्वर के विषय में मानवी बुद्धि की भी ठीक यही दशा है ! हम पूरा २ वर्णन कर लें तौ वह अनंत कैसे ?

यहाँ से आगे पढ़ें

उपक्रम

चिंता भस्म सदृश अपने को निरा निकम्मा नहा अपावन समझो ! तो वुह तुम्हें अपना भूषण समझेगे ! जब तुम सच्चे जी से अपने अपने पापों को स्वीकार करलोगे ! गद-गद सूर से कहोगे कि हे प्रभो ! हम सर्प हैं ! संसार के दिखाने मात्र को ऊपर से चिकने २ कोमल २ बने रहते हैं । पर भीतर ( हृदय में ) विष ( कुवासना ) ही भरा है ! 'सो सम कौन कुटिल खल कामी । तुम से काह छिपी करुना निधि ! सव के अंतरज्ञामी ॥ इत्यादि' कहने ही से वुह तुम्हें अपनावैगे !!! यदि हम को यह अभिमान हो कि हम पूरे नक्षत्र नायक के समान कोर्तिमान हैं ! तो संसार को चाहे जैसी चमक दमक दिखा ले ! पर है वास्तव में कलंकी ! हमारा अस्तित्व दिन २ क्षीण होने वाला है ! ऐसे अहंकारी को भोलानाथ कभी अंगीकार न करेंगे ! उन्हें तो वही प्यारा हैं । वे तो उसी को वृद्धि करेंगे ! उसी को निष्कलंक बनावेगे ! जो शशि सम होने पर भी दीनता स्वीकार करे ! चंद्रशेखर नाम का यह भी भाव है कि 'चंद आहलादने' धातु से चंद्र शुब्द बनता है और सच्चा सुख प्रेम ही में होताहै । एवं नित्य बर्द्धमान, निष्कलंक, अमृत मय होने से द्वितीया के चंद्रमा से प्रेस का सादृश्य भी हैं इस से यह अर्थ हुआ कि जिस के गुणों का सर्वोपरि भूषण प्रेम है वही चंद्रमौलि है !!! शिव चिता भस्मधारी हैं इस से उन के उपासक भी भस्म लगाया करते हैं जिस से बहुत डाक्टरों को मतानुसार शरीर के अनेक रोग नाश होते हैं ! और बिजली की शक्ति बढ़ती है पर आत्मा को भी यह लाभ हो सकता है कि जब २ अपने शरीर की देखेंगे तब

यहाँ से आगे पढ़ें

उपक्रम

दूसरे हाथ में डमरु है पंडित लोग जानते हैं कि व्यांकरणादि कई विद्याओ के अइउऋलुकादि मूल सूत्र इसी डमरू के शब्द से निकले हैं वह इस बात का इशारा है कि सब विद्या उन की मूठी में हैं ! पर हमारी समझ में एक बात आती है कि यदि वे केवल त्रिशूलधारी ही होते तो हम निर्वलो को केवल उन का भय होता इसी लिए एक वाला भी पास रखते हैं जिस में हमें निश्चय रहे है कि निरे न्यायी निरे दुष्ट दलन, निरे युद्ध प्रिय हो नहीं हैं बरंच अपने लोगों के लिए गान रमिक भी है ! मनुष्य की मनोवृत्ति गाने बजाने की ओर आप ही खिंच जाती है फिर भला जिसकी ओर चित्त लगाना हमें परमावश्यक है वुह प्रभु हमारे चित्त को अपनी ओर खीच ने के अर्थ गान प्रिय क्यों न हो ! सैकड़ों बार देखा गया है कि कभी २ किसी करण के बिना भी हमारा मन उग के निकट जा रहता है इस का कारण यही है कि उन का रूप गुण स्वभाव हृदययाही है ! धन्य है उस पुरुष रत्न का जीवन जिस के मन की आखो में सदा उन की छवि बसती है । और अंत: करण के कारण में नित्य प्रेम डमरू की ध्वनि पूरी रहती है ! संसार में जितने सुहावने शब्द सुनाई देते हैं सब उसी डमरू के शब्द है ! क्योंकि सब को उन्हीं के हाथ का सहारा है ।

कोई २ मूर्ति अडांगी होती है अर्थात् एक ही मूर्ति में एक ओर शिव एक ओर पार्वती देवी ऐसी झांकी से यह अकथ्य महिमा बिदित होती है कि वुह अष्ठ प्रहर अपनी प्यारी को बामांक में धारण करने पर भी योगश्वर एवं मदनांतक हैं !

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

पर यदि केवल बुद्धि के नेत्रों से देखिएगा तो पत्थर देखिएगा! हां यदि प्रेम की आंखें हों तो उस अप्रतिम की प्रतिमा तुम्हारे आगे विद्यमान है।

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

ईश्वर के विषय में मानवी बुद्धि की भी ठीक यही दशा है !

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

ईश्वर कैसा है यह बात पूर्णरूप से कोई नहीं कई सकता !

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

नहीं तो सच्चा शैव वही हो सकता है जो वैष्णव मात्र को अपना देवरा समझे ।

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

यद्यपि हमारी समझ में तो आस्तिक मात्र को किसी से द्वेष रखना पाप हैं !

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

हमारा अस्तित्व दिन २ क्षीण होने वाला है !

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

हमारे प्रभु ने जगत की रक्षा के हेतु विष तक पी लिया है तो हमें निज देश के हिताधे क्या कुछ भी कष्ट अथवा हानि न सहनी चाहिए ?

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

जहां शिव हैं वहीं कैलाश है तो अब हमारे हृदय में शिव होंगे तो हृदय नगर कैलाश क्यों न होगा ?

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

प्रेम के बिना वेद झगड़े की जड़ ! धर्म बे सिर पैर के काम ! स्वर्ग शेखचिल्ली का सहल और मुक्ति प्रेत की बहिन है !

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

नहीं तो सोने और हीरे की भी मूर्ति तुच्छ है !

उपक्रमयहाँ से आगे पढ़ें

शैवसर्वस्व की सभी 12 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. उपक्रम

शैवसर्वस्व मुफ़्त सुनें

शैवसर्वस्व मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

शैवसर्वस्व मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.0 MB)

प्रतापनारायण मिश्र की और रचनाएँ

शैवसर्वस्व जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।