प्रताप पीयूष की पंक्तियाँ
प्रताप पीयूष (प्रतापनारायण मिश्र) की वे पंक्तियाँ जो पाठकों को याद रहती हैं।
17 उद्धरण · किताब के बारे में
ख़ास पंक्तियाँ
प्रेम के विना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे सिर-पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है।
पूरा अंश दिखाएँ
“जहाँ तक सहृदयता से विचार कीजिएगा, वहाँ तक यही सिद्ध होगा कि

ईश्वर का तो पता लगाना ही कठिन है••••••।"
उसके सहज भृकुटी-विलास में अनंत कोटि ब्रह्मांड की गति बदल जाती है, भारत की दुर्गति बदल जाना कौन बड़ी बात है।
पूरा अंश दिखाएँ
… भौंहैं चढ़ाना छोड़ दें, दृढ़ता से कटिबद्ध होके, वीरता से भौंहें तानके देश-हित में सन्नद्ध होजायं, अपने देश की बनी वस्तुओं का, अपने धर्म का, अपनी भाषा का, अपने पूर्व-पुरुषों के रुज़गार और व्यवहार का आदर करें तो परमेश्वर अवश्य हमारे उद्योग का फल दे।

बांस के चूसने में यदि रस का स्वाद मिल सके तो ईख बनाने का परमेश्वर को क्या काम था।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोई छंद उस में बनाया भी है तो ऐसा है जैसे किसी कोमलाँगी सुन्दरी को कोट बूट पहिनाना। हम आधुनिक कवियों के शिरोमणि भारतेन्दुजी से बढ़के हिन्दी-भाषा का आग्रही दूसरा न होगा। जब उन्हीं से यह न हो सका तो दूसरों का यत्न निष्फल है।

हां उरदू शब्द अधिक न भरके उरदू के ढंग का सा मजा हम पा सकते हैं, और उरदू कविताभिमानियों से हम साहंकार कह सकते हैं कि हमारे यहां का काव्य भी कुछ कम नहीं है। यद्यपि कविता के लिए उरदू बुरी नहीं है, कवित्व-रसिकों को …
प्रेम के बिना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे शिर पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है ।
पूरा अंश दिखाएँ
जहां तक सहृदयता से विचार कीजियेगा वहां तक यही सिद्ध होगा कि

ईश्वर का तो पता ही लगना
जैसे यावत मिष्ठान्न का जनक इक्षु दंड है, वैसे ही जितने आनन्द हैं सब का उत्पादक प्रेम है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ईश्वर तो ईश्वर ही है। किसी सांसारिक वस्तु का क्षणस्थाई और कृत्तिम प्रेम कैसा आनन्दमय है कि उसके लिये कोटि दुःख भी हो जाते हैं। और प्रेम-पात्र की प्राप्ति तो दूर रही, उसके ध्यान मात्र से हम अपने को भूल के आनन्दमय हो जाते हैं।

तत्क्षण शांति और
काले रंग के गोरे मिजाज़वाले साहब अपने निर्वाहोपयोगी कर्तव्य में भी स्वतंत्र नहीं हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
यह छूतें न भी हों तो भी नौकरी की जड़ कितनी ? ऐसी २ बातें बहुधा देखकर कौन न कहेगा कि

अब घर की दशा देखिए तो यदि कोऊ और बड़ा बूढ़ा हुवा, और इनका दबैल न हुवा तौ तो जीभ से चिट्ठी का लिफाफा चाटने तक को स्वतंत्रता नहीं । बाहर भले ही जाति, कुजाति, अजाति के साथ भच्छ, कुभच्छ, अभच्छ भच्छन कर आचैं पर …
सभी उद्धरण
किसी अध्याय पर जाएँ
प्रस्तावना
प्रेम के विना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे सिर-पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है।
पूरा अंश दिखाएँ
“जहाँ तक सहृदयता से विचार कीजिएगा, वहाँ तक यही सिद्ध होगा कि
प्रेम के विना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे सिर-पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है।
ईश्वर का तो पता लगाना ही कठिन है••••••।"
प्रतापनारायण की कविता और उनके कविता-विषयक विचार
कवियों को क्या पड़ी है कि किसी के समझाने को अपनी बोली बिगाड़ें।
पूरा अंश दिखाएँ
"जो कविता नहीं जानते वे अपनी बोली चाहे खड़ी रक्खें चाहे कुदावें, पर कवि लोग अपनी प्यार की हुई बोली पर हुक्म चला के उसकी स्वतंत्र मनोहरता का नाश नहीं करने के। जो कविता के समझने की शक्ति नहीं रखते वे सीखने का उद्योग करें।
कवियों को क्या पड़ी है कि किसी के समझाने को अपनी बोली बिगाड़ें।
"
भौं
उसके सहज भृकुटी-विलास में अनंत कोटि ब्रह्मांड की गति बदल जाती है, भारत की दुर्गति बदल जाना कौन बड़ी बात है।
पूरा अंश दिखाएँ
… भौंहैं चढ़ाना छोड़ दें, दृढ़ता से कटिबद्ध होके, वीरता से भौंहें तानके देश-हित में सन्नद्ध होजायं, अपने देश की बनी वस्तुओं का, अपने धर्म का, अपनी भाषा का, अपने पूर्व-पुरुषों के रुज़गार और व्यवहार का आदर करें तो परमेश्वर अवश्य हमारे उद्योग का फल दे।
उसके सहज भृकुटी-विलास में अनंत कोटि ब्रह्मांड की गति बदल जाती है, भारत की दुर्गति बदल जाना कौन बड़ी बात है।
खुशामद
खुशामद वह चीज़ है कि पत्थर को मोम बनाती है, बैल को दुह के दूध निकालती है।
पूरा अंश दिखाएँ
अजी साहब, आप तो आप ही हैं, हम दीनानाथ, दीनबन्धु, पतित-पावन कह कह के ईश्वर तक को फुसला लेने का दावा रखते हैं। दूसरे किस खेत की मूली हैं,
खुशामद वह चीज़ है कि पत्थर को मोम बनाती है, बैल को दुह के दूध निकालती है।
विशेषतः दुनियादार स्वार्थपरायण उदरंभर लोगों के लिये तो इससे बढ़ के कोई रसायन ही नहीं है। जिसे यह चतुराक्षरी मंत्र न आया उसकी चतुरता पर छार है, विद्या पर धिक्कार है और गुणों पर फटकार है। यदि कैसा ही सज्जन, सुशील, सहृदय, निर्दोष, न्यायशील, नम्रस्वभाव, …
धोखा
बहुत ज्ञान छांटना सत्यानाशी की जड़ है!
पूरा अंश दिखाएँ
… उमंग में अकर्मण्य और "नारि नारि सब एक हैं जस मेहरि तस माय,” इत्यादि सिद्धान्तों के मारे अपना तथा दूसरों का जो अनिष्ट न कर बैठें वहीं थोड़ा है, क्योंकि लोक और परलोक का मजा भी धोखे ही में पड़े रहने से प्राप्त होता है।
बहुत ज्ञान छांटना सत्यानाशी की जड़ है!
ज्ञान की दृष्टि से देखें तो आपका शरीर मलमूत्र, मांस, मज्जादि घृणास्पद पदार्थों का विकारमात्र है, पर हम उसे प्रीति का पात्र समझते हैं, और दर्शन स्पर्शनादि से आनन्द लाभ करते हैं ।
परीक्षा
कहांतक कहें, परीक्षा सब को खलती है !
पूरा अंश दिखाएँ
रंजिश न हो, फरेब न हो, इम्तिहां न हो।'
कहांतक कहें, परीक्षा सब को खलती है !
क्या ही अच्छा होता जो सब से सब बातों में सच्चे होते, और जगत् में परीक्षा का काम न पड़ा करता ! वह बड़भागी धन्य है जो अपना भरमाला लिये हुए जीवन-यात्रा को समाप्त कर दे ।
दांत
हाथी के दांत खाने के और होते हैं, दिखाने के और ।
पूरा अंश दिखाएँ
… योग्य है कि जैसे बत्तिस दांतों के बीच जीभ रहती है वैसे रहें, और अपने देश की भलाई के लिए किसी के आगे दांतों में तिनका दबाने तक में लज्जित न हों, तथा यह भी ध्यान रक्खें कि हर दुनियादार की बातें विश्वास-योग्य नहीं है।
हाथी के दांत खाने के और होते हैं, दिखाने के और ।
हमारी और फारसवालों की वर्णमालाभर में इससे अधिक अप्रिय, कर्णकटु और अस्निग्ध अक्षर, हम तो जानते हैं, और न होगा। हमारे नीति-विदाम्बर अंग्रेज़ बहादुरों ने अपनी वर्ण- माला में, बहुत अच्छा किया, जो इसे नहीं रक्खा। नहीं उस देश के लोग भी देना सीख जाते …
दो
बांस के चूसने में यदि रस का स्वाद मिल सके तो ईख बनाने का परमेश्वर को क्या काम था।
पूरा अंश दिखाएँ
… कोई छंद उस में बनाया भी है तो ऐसा है जैसे किसी कोमलाँगी सुन्दरी को कोट बूट पहिनाना। हम आधुनिक कवियों के शिरोमणि भारतेन्दुजी से बढ़के हिन्दी-भाषा का आग्रही दूसरा न होगा। जब उन्हीं से यह न हो सका तो दूसरों का यत्न निष्फल है।
बांस के चूसने में यदि रस का स्वाद मिल सके तो ईख बनाने का परमेश्वर को क्या काम था।
हां उरदू शब्द अधिक न भरके उरदू के ढंग का सा मजा हम पा सकते हैं, और उरदू कविताभिमानियों से हम साहंकार कह सकते हैं कि हमारे यहां का काव्य भी कुछ कम नहीं है। यद्यपि कविता के लिए उरदू बुरी नहीं है, कवित्व-रसिकों को …
'ब्राह्मण' के उद्देश्य ।
जन्म हमारा फागुन में हुआ है, और होली की पैदाइश प्रसिद्ध है ।
पूरा अंश दिखाएँ
हां एक बात रही जाती है, कि हम में कुछ औगुण भी हैं सो सुनिये ।
जन्म हमारा फागुन में हुआ है, और होली की पैदाइश प्रसिद्ध है ।
कभी कोई हँसी कर बैठें, तो क्षमा कीजियेगा। सभ्यता के विरुद्ध न होने पावेगा। वास्तविक वैर हम को किसी से भी नहीं है पर अपने करम-लेख से लाचार हैं। सच कह देने में हम को कुछ संकोच न होगा। इससे जो महाशय हम पर अप्रसन्न …
शिव मूर्ति।
प्रेम के बिना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे शिर पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है ।
पूरा अंश दिखाएँ
जहां तक सहृदयता से विचार कीजियेगा वहां तक यही सिद्ध होगा कि
प्रेम के बिना वेद झगड़े की जड़, धर्म बे शिर पैर के काम, स्वर्ग शेखचिल्ली का महल, मुक्ति प्रेत की बहिन है ।
ईश्वर का तो पता ही लगना
सोने का डण्डा और पौंड़ा ।
सोना स्वयं खाद्य वस्तु नहीं है।
पूरा अंश दिखाएँ
किसी महात्मा का वचन है कि 'वे लोग धन्य हैं जो धर्म के लिये भूखे और प्यासे हैं, क्यों कि वे तृप्त किए जायंगे' । सो तृप्त होना शुष्क ज्ञानरूपी स्वर्ण दंड से कदापि संभव नहीं, क्यों कि
सोना स्वयं खाद्य वस्तु नहीं है।
ऐसे ही ज्ञान भी केवल सुखद मार्ग का प्रदर्शक मात्र है, कुछ सुख स्वरूप नहीं है । बरंच बहुधा दुःखदायक हो जाता है। पर, हां, ईश्वर के अमित अनु- ग्रह से स्वयं रसमय निश्चित अलौकिक और अकृत्तिम प्रेम भी हमारे हृदय क्षेत्र में रक्खा गया …
जैसे यावत मिष्ठान्न का जनक इक्षु दंड है, वैसे ही जितने आनन्द हैं सब का उत्पादक प्रेम है।
पूरा अंश दिखाएँ
… ईश्वर तो ईश्वर ही है। किसी सांसारिक वस्तु का क्षणस्थाई और कृत्तिम प्रेम कैसा आनन्दमय है कि उसके लिये कोटि दुःख भी हो जाते हैं। और प्रेम-पात्र की प्राप्ति तो दूर रही, उसके ध्यान मात्र से हम अपने को भूल के आनन्दमय हो जाते हैं।
जैसे यावत मिष्ठान्न का जनक इक्षु दंड है, वैसे ही जितने आनन्द हैं सब का उत्पादक प्रेम है।
तत्क्षण शांति और
आत्मश्रेय के लिये व्याकुल न हुआ तो चित्त काहे को, पत्थर है।
पूरा अंश दिखाएँ
यदि नहीं है तो सत्संग और सद्ग्रन्थावलोकन द्वारा इस दुष्ट रोग को नाश करें। हाय हाय ।
आत्मश्रेय के लिये व्याकुल न हुआ तो चित्त काहे को, पत्थर है।
नहीं हमारे रसिक अवश्य हरि रस के प्यासे हैं उनसे हम पूंछते हैं क्यों भाई ! तुम अपने लिये रुक्ष स्वर्ण दंड को उत्तम समझते हो अथवा रसीले पौडे को।
पंच परमेश्वर ।
पंच का पीछा पकड़े बिना किसी का निर्बाह नहीं।
पूरा अंश दिखाएँ
… आपसे संसार का कोई काम निकलना असम्भव नहीं तो दुष्कर अवश्य हो जायगा। हां, सब झगड़े छोड़कर विरक्त हो जाइए तो और बात है । पर, उस दशा में भी पंचभूतमय देह एवं पंचज्ञानेन्द्रिय, पंचकर्मेन्द्रिय का झंझट लगा ही रहेगा। इसी से कहते हैं कि
पंच का पीछा पकड़े बिना किसी का निर्बाह नहीं।
क्योंकि पंच जो कुछ करते हैं, उसमें परमेश्वर का संसर्ग अवश्य रहता है, और परमेश्वर जो कुछ करता है वह पंच ही के द्वारा सिद्ध होता है। बरंच यह कहना भी अनुचित नहीं है कि पंच न होते तो परमेश्वर का कोई नाम भी न …
स्वतन्त्र ।
काले रंग के गोरे मिजाज़वाले साहब अपने निर्वाहोपयोगी कर्तव्य में भी स्वतंत्र नहीं हैं।
पूरा अंश दिखाएँ
यह छूतें न भी हों तो भी नौकरी की जड़ कितनी ? ऐसी २ बातें बहुधा देखकर कौन न कहेगा कि
काले रंग के गोरे मिजाज़वाले साहब अपने निर्वाहोपयोगी कर्तव्य में भी स्वतंत्र नहीं हैं।
अब घर की दशा देखिए तो यदि कोऊ और बड़ा बूढ़ा हुवा, और इनका दबैल न हुवा तौ तो जीभ से चिट्ठी का लिफाफा चाटने तक को स्वतंत्रता नहीं । बाहर भले ही जाति, कुजाति, अजाति के साथ भच्छ, कुभच्छ, अभच्छ भच्छन कर आचैं पर …
बन्दर की ओर बरफ़ी लेकर हाथ उठाओ तौ भी वह ढेला ही समझ कर खी, खी, करता हुआ भागेगा!
पूरा अंश दिखाएँ
यद्यपि गृहेश्वरी के यजन-भजन का उद्देश्य प्रायः आप ही के मंगलार्थ होता है, पर आप तो मन और वचन से इस देश ही के न ठहरे। फिर यहांवालों के आंतरिक भाव कैसे समझे ?
बन्दर की ओर बरफ़ी लेकर हाथ उठाओ तौ भी वह ढेला ही समझ कर खी, खी, करता हुआ भागेगा!
विचारी सीधी सादी अबला-बाला ने न कभी विधर्मी शिक्षा पाई है, न मुंह खोलके कभी मरते २ भी अपने पराए लोगों में नाना भांति की जटल्ले कहने सुनने का साहस रखती हैं। फिर बाबू साहब को कैसे लेक्चरबाज़ी करके सभझा दें कि तोता मैना तक …
तोता मैना तक मनुष्य की बोली सीखके मनुष्य नहीं हो जाते, फिर आपही राजभाषा सीख कर कैसे राजजातीय हो जायंगे ?
पूरा अंश दिखाएँ
विचारी सीधी सादी अबला-बाला ने न कभी विधर्मी शिक्षा पाई है, न मुंह खोलके कभी मरते २ भी अपने पराए लोगों में नाना भांति की जटल्ले कहने सुनने का साहस रखती हैं। फिर बाबू साहब को कैसे लेक्चरबाज़ी करके सभझा दें कि
तोता मैना तक मनुष्य की बोली सीखके मनुष्य नहीं हो जाते, फिर आपही राजभाषा सीख कर कैसे राजजातीय हो जायंगे ?
देह का रंग तो बदल ही नहीं सकते, और सब बातें क्यों कर बदल लीजिएगा ? हां, दूसरे की चाल चलकर कृतकार्य तो कोई हुवा नहीं, अपनी हंसी कराना होता है वही करा लीजिए।
प्रताप पीयूष मुफ़्त पढ़ें
पूरी किताब Doomreader में मुफ़्त है, छोटी पोस्ट्स में जिन्हें आप फ़ीड की तरह स्क्रॉल करते हैं, और आपकी जगह याद रहती है। या EPUB डाउनलोड करें।