Doomreader

कहानी खत्म हो गई

लेखक: आचार्य चतुरसेन शास्त्री

दूसरे नाम Kahani Khatm Ho Gayi

लंबाई: 77,439 शब्द, लगभग 310 पन्ने, पढ़ने में लगभग 5 घंटे

कहानियाँ

कहानी खत्म हो गई मुफ़्त पढ़ें, नीचे दिए इसके सबसे अच्छे पन्नों और पंक्तियों से शुरू करके। इसे मुफ़्त सुन भी सकते हैं, आपके फ़ोन की अपनी आवाज़ में।

यह किस बारे में है

ककड़ी की कीमत, प्रतिशोध, क्रांतिकारिणी, सिंहगढ़-विजय और शेरा भील समेत सामाजिक और ऐतिहासिक कहानियाँ। आचार्य चतुरसेन शास्त्री का कहानी संग्रह।

सबसे अच्छे अंश

किताब के अपने पन्ने, इस तरह चुने गए कि आगे पढ़ने का मन करे। हर अंश रीडर में ठीक उसी जगह खुलता है।

कहानी खत्म हो गई

चाय पाने में देर हो रही थी। और मेरा मिज़ाज गर्म होता जा रहा था! आप तो जानते ही हैं, मैं इन्तज़ार का आदी नहीं। फिर, चाय का इन्तजार।

मेजर वर्मा ने यह बात भांप ली, उन्होंने एक हिट दिया। बोले-चौधरी, उस औरत का फिर क्या हुआ?

क्षण-भर के लिए चाय पर से मेरा ध्यान हट गया, एक सिहरन-सी सारे शरीर में दौड़ गई, जैसे बिजली का तार छू गया हो। मैंने चौंककर मेजर की ओर देखा। पर जवाब देते न बना, बात मुँह से न फूटी। एक अजीब-सी बेचैनी में महसूस करने लगा।

लेकिन मेजर वर्मा जैसे अपने प्रश्न का उत्तर लेने पर तुले हुए थे। वे एकटक मेरी ओर देख रहे थे। प्रश्न का मेरे ऊपर जो असर हुआ था, उसे मित्र-मण्डली ने भी भांप लिया। वे लोग अपनी गपशप में लगे थे, पर विंग कमांडर भारद्वाज ने हंसकर कहा-कौन औरत भई, उसमें हमारा भी शेअर है।

भारद्वाज की हंसी में न मैंने साथ दिया न मेजर वर्मा ने। वर्मा की उत्सुकता उनकी आंखों से प्रकट हो रही थी। मैं उनकी आंखों से आंख न मिला सका। आप ही मेरी आँखें नीचे को झुक गईं। मैंने धीरे से कहा-मर गई।

मेजर की छाती में जैसे किसीने घूसा मारा। उन्होंने एकदम कुर्सी से उछलकर कहा-अरे, कब?

'कल सुबह-मैंने धीरे से कहा।

यहाँ से आगे पढ़ें

ककड़ी की कीमत

'अभी ककड़ियां कहां? वह तो कहो, मैं चार रवे लाया था। दो बिक गए, दो ये हैं। लेना हो तो लो, मोलभाव का काम नहीं, चवन्नी लूंगा।'

बूढ़ा कहार अभी नहीं बोला था। एक युवक ने तीव्र आवाज़ में कहाअठन्नी लो जी, ककड़ियां हमें दो।

पहलवान युवक भी कहार था। उसकी मसें अभी भीगी थीं। भुजदण्डों में मछलियां उभर रही थीं। उसने हेरती हुई आंखों से बूढ़े कहार की ओर देखा और अठन्नी ठन से झाबे में फेंक दी।

'सौंदा हमसे हुआ है जी, ककड़ियां हम लेंगे। यह लो एक रुपया। ककड़ियां हमें दो।'

कुंजड़ा क्षण-भर स्तम्भित रहा। उसने प्रश्नवाचक दृष्टि से युवक की ओर देखा। युवक ने कहा-कुछ परवाह नहीं, हम दो रुपये देंगे।

'हम पांच रुपए देते हैं।'

'हम दस देते हैं।'

'यह लो बीस रुपये। ककड़ी तो हम खरीद चुके।'

'पच्चीस हैं यह, ककड़ी हमने ले ली।'

'हमने तीस दिए।

युवक के माथे पर बल पड़ गए। उसने कहा-हम पचास में खरीदते हैं। लाओ ककड़ियां इधर दो।

बूढ़े कहार ने हंस दिया और आज्ञा की दृष्टि से युवक की ओर देखकर ज़रा सीधा खड़ा होकर उसने तेज़ स्वर में कहा-मैंने सौ रुपये में दोनों ककड़ियां खरीद लीं।

युवक कहार क्षण-भर घवराई दृष्टि से बूढ़े की ओर देखता रहा। बूढ़े ने विजयगवित दृष्टि से उसे घूरते हुए कहा-दम हो तो बढ़ो आगे। ककड़ियां पांच हजार तक मेरे यहां जाएंगी।

यहाँ से आगे पढ़ें

बड़नककी

अंधेरी रात में सिर्फ तारों की परछाईं थी। उसमें काले वस्त्र से शरीर को ढके एक व्यक्ति टेढ़ी-मेढ़ी गलियों को पार करता तेज़ी से जा रहा था। एक विशाल अट्टालिका पर जाकर उसने ऊंघते हुए द्वारपाल का कंधा पकड़कर हिलाकर कहा-सुनो, ज़रा देखो, सेठजी सोते हैं या जाग रहे हैं। सोते हों तो भी उन्हें जगा दो, काम बहुत ज़रूरी है।

द्वारपाल ने हड़बड़ाकर सावधान होकर कहा--पर तुम हो कौन?

आगन्तुक ने मुख पर का प्रावरण उतार डाला। टिमटिमाते दीपक के धुंधले प्रकाश में द्वारपाल ने देखा। वह अकचका गया और शीघ्र ही भीतर ड्योढ़ियों में चला गया।

सेठजी की उम्र साठ को पार कर गई थी। वे घबड़ाकर बोले-बड़नककी, तुम इस वक्त?

'दिल न माना, सेठजी, बुढ़ापे में दिल ज्यादा बेकाबू हो जाता है।'

'हंसी रहने दो, खैर तो है?'

'खैर होती तो इस वक्त मुझे पाना पड़ता?' 'बात क्या है, सो तो कहो।'

'घर में रुपया कितना है?'

'तुम्हें कितना चाहिए?'

'पचास लाख नकद।'

'पचास लाख और इस वक्त? पागल हो गई हो क्या?'

'बिना पागल हुए घर से निकल सकती थी?'

'आखिर मामला तो बताओ, क्या है?'

'कह दिया न, रुपये की ज़रूरत है। घर में कितना होगा?'

'दो-तीन लाख।'

'कल कुछ देना है?'

यहाँ से आगे पढ़ें

खूनी

उसका नाम मत पूछिए। आज दस वर्ष से उस नाम को हृदय से और उस सूरत को आंखों से दूर करने को पागल हुआ फिर रहा हूं। पर वह नाम और वह सूरत सदा मेरे साथ है। मैं डरता हूं, वह निडर है; मैं रोता हूं, वह हंसता है; मैं मर जाऊंगा, वह अमर है।

मेरी-उसकी कभी की जान-पहचान न थी। दिल्ली में हमारी गुप्त सभा थी। सब दल के आदमी आए थे, वह भी आया था। मेरा उसकी ओर कुछ ध्यान न था। वह मेरे ही पास खड़ा एक कुत्ते के पिल्ले से किलोल कर रहा था। हमारे दल के नायक ने मेरे पास आकर सहज गम्भीर स्वर में धीरे से कहा-इस युवक को अच्छी तरह पहचान लो, इससे तुम्हारा काम पड़ेगा।

नायक चले गए, और मैं युवक की और झुका। मैंने समझा, शायद नायक हम दोनों को कोई एक काम सुपुर्द करेंगे।

मैंने उससे हंसकर कहा-कैसा प्यारा जानवर है!-युवक ने कच्चे दूध के समान स्वच्छ आंखें मेरे मुख पर डालकर कहा-काश! मैं इसका सहोदर भाई होता! मैं ठठाकर हंस पड़ा। वह मुस्कराकर रह गया। कुछ बातें हुईं। उसी दिन वह मेरा मित्र बन गया।

यहाँ से आगे पढ़ें

क्रांतिकारिणी

गर्मी बड़ी तेज़ थी। पर क्या किया जाए, मित्र की कन्या के विवाह में तो जाना ज़रूरी था। तबियत ठीक न थी, छोटे बच्चे को चेचक निकल आई थी। पत्नी ने बहुत ही नाक-भौं सिकोड़ी, पर मुझे जाना ही पड़ा। मैं इण्टर क्लास के एक छोटे डिब्बे में अनमना-सा होकर जा बैठा। मन में तनिक भी प्रसन्नता न थी। बच्चे का ध्यान रह-रहकर पाता था। लू और धूप दोनों अपने ज़ोर पर थीं। डिब्बे में मैं अकेला था। गाड़ी ने सीटी दी। जो लोग प्लेटफार्म पर खड़े थे, लपककर अपने-अपने डिब्बे में चढ़ गए। मैंने देखा, मेरे डिब्बे में भी एक युवती लपककर सवार हो गई है।

उसकी आयु बीस-बाईस वर्ष की होगी। वह दुबली-पतली थी। नाक कुछ लम्बी, पर सुडौल थी। होंठ पतले और दांत श्वेत और सुन्दर थे। आंखें बड़ी-बड़ी थीं, उनमें कुछ अद्भुत गूढ़ता छिपी थी। वे चंचल भाव से चारों तरफ नाच रही थीं। साधारणतया वह एक साधारण युवती दिखलाई पड़ती थी, पर ध्यान से देखने पर यह स्पष्ट ज्ञात हो जाता था कि वह कुछ दिन पूर्व सुन्दर रही होगी अब भी वह सुन्दर थी। पर अब चिन्ता और कठोर जीवन ने उसके उठते हुए यौवन को जैसे झुलसाकर विद्रूप कर डाला था।

मैं बारम्बार उसे कनखियों से देखने लगा। मन में कुछ बुरा भाव न था; पर वह कुछ अद्भुत-सी लग रही थी। मुझे इस तरह घूरते देखकर वह कुछ विचलित हो उठी। वह बारम्बार खिड़की से बाहर मुंह निकालकर देखती थी, मानो उसके मन में यह हो रहा था कि स्टेशन पाए, और वह उतरकर भागे।

यहाँ से आगे पढ़ें

10 सबसे अच्छी पंक्तियाँ

वहां रुपया नहीं है, दिमाग नहीं है, कानून नहीं है, शान नहीं है, केवल दिल है।

कहानी खत्म हो गईयहाँ से आगे पढ़ें

मैं डरता हूं, वह निडर है; मैं रोता हूं, वह हंसता है; मैं मर जाऊंगा, वह अमर है।

खूनीयहाँ से आगे पढ़ें

क्षमा बुद्ध का शस्त्र है,उदारता उसकी नीति है, सहिष्णुता उसका धन है, और आत्मनिग्रह उसका मार्ग है।

राजधर्मयहाँ से आगे पढ़ें

असुर से भय करने ही को क्या कुंडनी बनी है?

मृत्यु-चुंबनयहाँ से आगे पढ़ें

बोझ तो ज़िन्दगी का ही काफी है। इन कंकड़-पत्थरों का बोझ लादकर क्या करेगी?

प्यारयहाँ से आगे पढ़ें

परन्तु वह पानेवाला कौन था, जिसके पैरों की आहट के लिए उसके कान चौकन्ने हो रहे थे?

प्यारयहाँ से आगे पढ़ें

शत्रु चूहेदानी में मूसे के समान फंस जाएंगे।

सिंहगढ़-विजययहाँ से आगे पढ़ें

हमारी छोटी-सी गरीब दुनिया है, शान्त छोटासा घर है, एक छोटे-से घोंसले के समान।

मास्टर साहबयहाँ से आगे पढ़ें

मां की आत्मा ने स्त्री और पत्नी की मूर्ति को परास्त कर दिया।

सुलहयहाँ से आगे पढ़ें

मैं कच्चा ब्राह्मण नहीं हूं। मेरा ब्राह्मणत्व खूब पक्का है।

रानी रासमणियहाँ से आगे पढ़ें

कहानी खत्म हो गई की सभी 44 पंक्तियाँ, आस-पास के शब्दों के साथ

समीक्षाएँ

अभी कोई समीक्षा नहीं। ऐप में सबसे पहले लिखें।

Doomreader में समीक्षा लिखें

विषय-सूची

  1. ककड़ी की कीमत
  2. बड़नककी
  3. प्रतिशोध
  4. वेश्या
  5. खूनी
  6. भाई की विदाई
  7. अभाव
  8. क्रांतिकारिणी
  9. कलंगा दुर्ग
  10. ग्यारहवीं मई
  11. राजधर्म
  12. मृत्यु-चुंबन
  13. वासवदत्ता
  14. डाक्टर साहब की घड़ी
  15. कलकत्ते में एक रात
  16. प्यार
  17. मेहतर की बेटी का भात
  18. सिंहगढ़-विजय
  19. शेरा भील
  20. मास्टर साहब
  21. सुलह
  22. रानी रासमणि
  23. आंके-बांके राजपूत

कहानी खत्म हो गई मुफ़्त सुनें

कहानी खत्म हो गई मुफ़्त ऑडियोबुक की तरह: Doomreader कोई भी किताब आपके फ़ोन या कंप्यूटर की अपनी आवाज़ में मुफ़्त पढ़कर सुनाता है। किताब खोलें और सुनें पर टैप करें, अपनी पसंद की रफ़्तार में।

ज़्यादा असली आवाज़ चाहिए? AI आवाज़ें AI क्रेडिट से पढ़ती हैं।

Doomreader में मुफ़्त सुनें

कहानी खत्म हो गई मुफ़्त डाउनलोड करें

पूरी किताब EPUB फ़ाइल में, मुफ़्त और क़ानूनी, Wikisource से। यह किसी भी ईबुक ऐप में खुलती है, या बिना कुछ इंस्टॉल किए यहीं Doomreader में पढ़ें। यह PDF नहीं है: EPUB आपके फ़ोन की स्क्रीन के हिसाब से ढल जाती है।

EPUB डाउनलोड करें (0.2 MB)

आचार्य चतुरसेन शास्त्री की और रचनाएँ

कहानी खत्म हो गई जैसी और किताबें

इस संस्करण के बारे में

पाठ: Wikisource. पब्लिक डोमेन (हर किताब का अपना नोट विकिस्रोत पर है)। विकिस्रोत के लिप्यंतरण CC BY-SA 4.0 के तहत हैं। इस पेज का हर अंश और हर पंक्ति किताब के अपने शब्द हैं, पाठ से मिलाकर जाँचे हुए।