Acharya Chatursen
आचार्य चतुरसेन शास्त्री
आचार्य चतुरसेन शास्त्री की 6 किताबें मुफ़्त पढ़ें, हर एक अपने सबसे अच्छे अंशों और पंक्तियों के साथ।
कहाँ से शुरू करें
-
वैशाली की नगरवधू
वैशाली की सबसे सुंदर युवती अम्बपाली को गणराज्य के नियम से नगरवधू बना दिया जाता है, और बुद्ध के समय का भारत उसके चारों ओर खुलता है। आचार्य चतुरसेन का ऐतिहासिक उपन्यास।
69,328 शब्द, लगभग 5 घंटे
फिर
-
देवांगना
बारहवीं सदी में सामंत का बेटा दिवोदास सब छोड़कर बौद्ध भिक्षु बनता है और विहारों में फैले पाखंड से टकराता है, जबकि देवदासी मंजु से उसका प्रेम होता है। आचार्य चतुरसेन का ऐतिहासिक उपन्यास।
30,960 शब्द, लगभग 2 घंटे
-
आग और धुआं
वारेन हेस्टिंग्स के जन्म से शुरू होकर बंगाल में सिराजुद्दौला, मीरजाफर और अमीचन्द के बीच अंग्रेज़ी राज की नींव पड़ने की कहानी। आचार्य चतुरसेन शास्त्री का ऐतिहासिक उपन्यास।
52,594 शब्द, लगभग 4 घंटे
-
आवारागर्द
आवारागर्द, तिकड़म, डाक्टर साहब की घड़ी, चिट्ठी की दोस्ती और जापानी दासी जैसी कहानियाँ। आचार्य चतुरसेन शास्त्री का कहानी संग्रह।
26,953 शब्द, लगभग 2 घंटे
-
कहानी खत्म हो गई
ककड़ी की कीमत, प्रतिशोध, क्रांतिकारिणी, सिंहगढ़-विजय और शेरा भील समेत सामाजिक और ऐतिहासिक कहानियाँ। आचार्य चतुरसेन शास्त्री का कहानी संग्रह।
77,439 शब्द, लगभग 5 घंटे
-
धर्म के नाम पर
धर्म के नाम पर होने वाले अंधविश्वास, अत्याचार, हत्या, कुरीतियों और पाखंड की कड़ी आलोचना। आचार्य चतुरसेन शास्त्री के विचारात्मक लेख।
35,675 शब्द, लगभग 3 घंटे
आचार्य चतुरसेन शास्त्री की पंक्तियाँ
भन्ते, मेरा अपराध केवल यही है कि विधाता ने मुझे यह अथाह रूप दिया।
उनके होंठ अवश्य मुस्करा रहे थे, पर उनका हृदय रो रहा था।
मरते वक्त अलीवर्दीखाँ ने सिराजुद्दौला को यह हिदायत दी थी-कि योरोपियन कौमों की ताकत पर नजर रखना।
जो आवारागर्द नहीं, उन्हें आवारागर्दी के मजे कैसे समझाए जाएँ।
वहां रुपया नहीं है, दिमाग नहीं है, कानून नहीं है, शान नहीं है, केवल दिल है।
धर्म ने हज़ारों वर्ष से मनुष्य जाति को नाको चने चबाऐ हैं।
समय पाकर रूढ़ियां ही धर्म का रूप धारण कर लेती हैं और कापुरुष उन्हीं की लीक पीटते हैं।
आज उनका इकलौता पुत्र प्रव्रज्या लेकर भिक्षुवृत्ति ग्रहण कर रहा था।
देखते-ही-देखते आग और धुएँ का तूफान उठ खड़ा हुआ।
मैं महज़ आवारागर्द हूँ जिधर मुँह उठा, चल दिया, जहाँ भूख लगी, खा लिया, जहाँ थक गया, सो गया
अब प्रतिशोध स्वयं विचार कीजिए कि मैं पतिता हूं या मुझे पतित बनानेवाले पतित हैं?
यह धर्म पृथ्वी की मानव जाति का नाश करेगा कि उद्धार—आज इस बात पर विचारने का समय आगया है।
यह नगरवधू का घर है, यह नगरवधू का जीवन है, यह मत भूलो।
"तुम्हीं ने तो कहा था कि साधु होकर घर से निकल जाओ, मैं सन्तोष कर लूंगी। लो अब जाता हूँ।"
मीरजाफर ने गर्व से कहा--"फिर हम किसलिए हैं?"
मैं जानता हूँ, दुनियां में पद-पद पर विघ्न आते हैं, पर धुन के पक्के लोगों के सामने वे ठहर नहीं पाते।
मैं डरता हूं, वह निडर है; मैं रोता हूं, वह हंसता है; मैं मर जाऊंगा, वह अमर है।
जो मनुष्य जिस रङ्ग में रङ्गा गया, उस के विरुद्ध नहीं सोच सकता—प्राण दे सकता है, यह इस प्रबल शक्तिशाली धर्म की करामात है।
दुःख सत्य है। जन्म दुःख है, जरा दुःख है, व्याधि दुःख है, मरण दुःख है, अप्रिय संयोग दुःख है, प्रिय-वियोग दुःख है, इच्छित वस्तु का न मिलना दुःख है।
"सब झूठमूठ का धन्धा है। प्यारी, झूठमूठ का धन्धा!"